Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS: फर्रुखाबाद: खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
CITY NEWS
CITY NEWS: फर्रुखाबाद: खाटू श्याम की भव्य शोभायात्रा में झूमे श्रद्धालु
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- दबंगई में चूर किसी बात को लेकर आपस में भिड़े लड़के1
- फर्रुखाबाद में दिव्यांग संत आमरण अनशन पर, राजस्व भूमि व आवास प्रकरण में लगाए गंभीर आरोप अमृतपुर (फर्रुखाबाद) तहसील अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम आसमपुर तितर्फा निवासी दिव्यांग संत कौशल कुमार अग्निहोत्री ने राजस्व विभाग, ग्राम्य विकास विभाग और स्थानीय लेखपालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए आमरण अनशन शुरू कर दिया है। उन्होंने स्वयं को गोरक्षपीठाधीश्वर व प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के समक्ष कई बार प्रार्थना पत्र देने वाला बताया है। दिव्यांग संत का कहना है कि उन्होंने गोरखपुर में आयोजित जनता दर्शन तथा सम्पूर्ण समाधान दिवस,तहसील अमृतपुर में कई बार शिकायतें दर्ज कराईं, लेकिन राजस्व से संबंधित मामलों में अब तक न्याय नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि नवीन परती गाटा संख्या 2294 (रकबा 0.1090 हेक्टेयर/लगभग 27.25 डिसमिल) तथा बंजर गाटा संख्या 2296घ (लगभग 5 डिसमिल) की भूमि पर अवैध कब्जे हैं, जिन पर कार्रवाई के बजाय गलत निस्तारण रिपोर्ट लगाकर शासन को गुमराह किया गया। आवास पात्रता पर भी उठाए सवाल कौशल कुमार अग्निहोत्री ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास योजना के लिए वे पात्र घोषित किए गए थे। उनके अनुसार, परियोजना निदेशक कपिल कुमार द्वारा गठित समिति ने पात्रता दर्शाई थी। आरोप है कि बाद में उनके आवास संबंधी प्रकरण में “आठ कमरे, पांच कमरे, चार कमरे” दिखाकर विरोधाभासी रिपोर्ट लगाई गई, जिससे शासन स्तर पर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हुई। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि तहसील अमृतपुर में एक मामले के दौरान लेखपाल को कथित रूप से धनराशि देने की बात उनके समक्ष कही गई। इस संबंध में उन्होंने शपथपत्र देने का दावा किया है। संत की मुख्य मांगें अनशन पर बैठे दिव्यांग संत ने प्रशासन के समक्ष आठ प्रमुख मांगें रखी हैं, जिनमें— स्व. देवपाल सिंह राठौर के यहां से तरुण प्रकाश सिंह राठौर के मकान से होते हुए श्री शिव शंकर मंदिर व ब्रह्मदेव स्थान तक पक्की सड़क का निर्माण कराया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि बरसात में जलभराव से आवागमन बाधित होता है। कथित रूप से गुमराह करने व पद के दुरुपयोग के आरोप में संबंधित लेखपाल व व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज किया जाए। गाटा संख्या 2296घ की बंजर भूमि को कब्जा मुक्त कराया जाए और गलत निस्तारण करने वालों पर कार्रवाई हो। गाटा संख्या 2294 (नवीन परती) की भूमि का विधिक संरक्षण सुनिश्चित किया जाए। चकमार्ग गाटा संख्या 2312 को कब्जा मुक्त कर रास्ता निर्माण कराया जाए। सरकारी भूमि पर कब्जे के आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया जाए। गलत रिपोर्ट लगाने वाले राजस्व कर्मियों पर कार्रवाई हो। ग्राम्य विकास विभाग के अधिकारियों द्वारा कथित गलत निस्तारण रिपोर्ट की जांच कर मुकदमा दर्ज किया जाए। अन्न-जल त्याग कर बैठे अनशन पर दिव्यांग संत कौशल कुमार अग्निहोत्री ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, वे आमरण अनशन जारी रखेंगे। उन्होंने अन्न-जल त्यागने की बात कही है। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस प्रकरण में क्या कदम उठाता है।4
- कन्नौज ब्रेकिंग - पिकप ने बाईक में मारी जोरदार टक्कर। हादसे में बाईक सवार एक युवक की मौत, बच्ची सहित दम्पत्ति घायल। चिंताजनक हालत में दम्पत्ति मेडिकल कॉलेज हुये रिफर। सभी घायल और मृतक फर्रुखाबाद के जहानगंज स्थित नगला रघोल गांव के रहने वाले। विशुनगढ़ थाना क्षेत्र के रयपुरा मोड पर हुआ हादसा। पुलिस ने मौके पर पहुंच शुरू की विधिक कार्यवाही।1
- जलालाबाद क्षेत्र के ग्राम गुरुगांव के दो ग्रामीण व्यक्ति क्षेत्र के गांव रामापुर की घनी बगिया के पास चारा काट रहे थे तभी अचानक विकास यादव पर मधुमक्खियां ने हमला कर दिया अचानक हुए हमले से विकास यादव चारे के खेत में गिर पड़ा और चीख पुकार मचाने लगा इस दौरान पास में ही चारा काट रहे जंगपाल ने बचाने का प्रयास किया तो उनके ऊपर भी मधुमक्खियां ने हमला कर दिया जिससे वह भी घायल हो गया और वहां से गांव की तरफ भाग कर अपनी जान बचाई ग्रामीण लोगों को बताया तभी गांव के कई व्यक्ति धुआ करते हुए घटनास्थल पर पहुंचे और आग जलाकर धुआं किया उसके बाद विकास यादव को कपड़ा डालकर बचाया उसके बाद आनन फनन में उसको सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जलालाबाद लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टरों द्वारा उपचार किया जा रहा है1
- 132 जलालाबाद में चुनावी सरगर्मी तेज, रश्मी मौर्या ने किया जनसंपर्क जलालाबाद (शाहजहांपुर)। विधानसभा क्षेत्र 132 जलालाबाद में आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आंवला के सांसद की पत्नी रश्मी मौर्या ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाकर जनता से समर्थन मांगा। रश्मी मौर्या ने मढ़िया गुसाई, ढका, भटादेवर, जिगनेरा, मालूपुर और उजेरा सहित कई गांवों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से घर-घर जाकर मुलाकात की और क्षेत्र के विकास, सड़क, बिजली, पानी, शिक्षा व स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का भरोसा दिलाया। जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। रश्मी मौर्या ने कहा कि जनता का आशीर्वाद और समर्थन ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए वह प्रतिबद्ध हैं। इस अवसर पर आजाद बाबू, लियाकत अली उर्फ भूरे सहित कई स्थानीय समर्थक व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में महिलाओं और युवाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी देखने को मिली। क्षेत्र में बढ़ती चुनावी हलचल से आगामी चुनाव को लेकर माहौल गर्म होता नजर आ रहा है।4
- CITY NEWS फर्रुखाबाद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन1
- *कानपुर 21 फरवरी 2026* *पुलिस आयुक्त कार्यालय पी आर ओ को मूल प्रति के साथ न्यायालय मुख्य न्यायाधीश मजिस्ट्रेट ने तलब किया* *बाबू पुरवा थाना क्षेत्र के रहने वाले हामिद हुसैन जो की जनता दल सेक्युलर पार्टी के नगर अध्यक्ष एवं सन 2012 में विधायकी चुनाव कैंट विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी रहे हैं* *हामिद हुसैन ने तत्कालीन रेल बाजार थाना अध्यक्ष विजय दर्शन शर्मा सहित तीन चार अन्य दरोगा पुलिस कर्मियों के खिलाफ विगत 11 अप्रैल 2025 को घर में घुसकर मारपीट करने रुपए चैन आज छीन लेने घर की तलाशी लेने का आरोप लगाते हुए पुलिस आयुक्त से लेकर शासन प्रशासन से शिकायत किया था परंतु कोई कार्रवाई नहीं की गई बल्कि हामिद हुसैन के विरोधियों से मिलकर पुलिस फर्जी झूठे मुकदमे लगाकर अपराधों का ग्राफ बढ़ाकर हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर लगाकर फर्जी एनकाउंटर कर देने की धमकी दी गई थी* *बाबू पुरवा थाने का तत्कालीन अतिरिक्त इंस्पेक्टर बृजेंद्र कुमार सिंह यादव एक गंभीर झूठे मुकदमे में मैं भ्रष्टाचार के सहारे सूत्र द्वारा ज्ञात हुआ कि विपक्षी से तीन लाख रुपए लेकर जेल भेज दिया परंतु माननीय न्यायालय ने मुझे 15 दिनों के अंदर रिहा कर दिया जिसकी रीट याचिका माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन चल रही है* *पत्रकार एवं समाजसेवी हामिद हुसैन के कहना है की मैं हमेशा माफियाओं अपराधियों अब ब्रश पुलिस कर्मियों के खिलाफ संघर्ष किया है इसीलिए पुलिस झूठे मुकदमे लिखकर अपराधों का ग्राफ बढ़कर मेरी एनकाउंटर कर हत्या कर देने की षड्यंत्र कर रही है इसके संबंध में माननीय न्यायालय मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट कानपुर से लेकर माननीय उच्च न्यायालय में मैंने रीट याचिका दाखिल किया की है जो की विचारधारादीन है* *पीड़ित हामिद हुसैन पुलिस उत्पीड़न से त्रस्त होकर माननीय न्यायालय सी जे एम कोर्ट में परिवार दाखिल किया जिसको माननीय न्यायालय ने स्वीकार करते हुए पीड़ित द्वारा दिनांक 06/11/2025 को पुलिस आयुक्त को डाक द्वारा भेजे गए प्रार्थना पत्र की मूल प्रति के साथ वास्ते साक्ष्य पुलिस आयुक्त कार्यालय में कार्यरत संबंधित पी आर ओ को आगामी 26 फरवरी 2026 को तलब किया है*1
- कन्नौज ब्रेकिंग - आयुर्वेदिक यूनानी फार्मासिस्ट संघ के पदाधिकारी निर्वाचित। डॉ मो. तारिक बने कन्नौज फर्रुखाबाद के निर्विरोध अध्यक्ष। दिलीप शुक्ला वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अनिल कुमार गुप्ता बने उपाध्यक्ष। चुनाव अधिकारी ने नये पदाधिकारियों को दिलायी कर्तव्य, गोपनीयता की शपथ। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की मौजूदगी में की गयी घोषणा।1