Shuru
Apke Nagar Ki App…
कर्तव्य भवन-2 में अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सामने आया वीडियो. #RajnathSingh #DefenceMinistry #ANBNews
Anupam tiwari
कर्तव्य भवन-2 में अपने नए ऑफिस में शिफ्ट हुए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सामने आया वीडियो. #RajnathSingh #DefenceMinistry #ANBNews
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सामाजिक कार्यकर्ता जज सिंह अन्ना ने अशिक्षित वनवासी बाल हंसो को शत प्रतिशत शिक्षित करने के लिए एक अनूठी योजना तैयार किया है जज सिंह अन्ना दिन-दुखिया सेवार्थ ट्रस्ट के द्वारा बनवासी बच्चों को नि:शुल्क कोचिंग सुविधा जिसमें कॉपी,किताब,कलम,स्लेट,ह्वाईटबोर्ड, लाउडस्पीकर अंग वस्त्र बैट-गेद, फुटबाल, मिनी बाल देने की योजना बनाकर दो कोचिंग क्लासेस शुरू किया है। शिक्षक का वेतन भी अन्ना अपने ट्रस्ट से देंगे शिक्षा सुबह 8:00 बजे से 10:30 बजे होगी। प्रथम कोचिंग थाना बरसठी के सरायबैद्य गोपालपुर विनोद सिंह के भट्टे के पास शुरू किया गया है दूसरी कोचिंग थाना मीरगंज के पास मेदपुर में फ्री कोचिंग सुविधा चलाई जा रही है अन्ना ने बालहंसों को एकत्रित करने का अनूठा तरीका अपनाया और बैट-गेंद,फुटबॉल, मिनी बाल, देकर वनवासी बालहंसों को खूब हंसाया और खेल खेलाया अन्ना ने कहा कि कहा कि इस तरह मैं ब्लॉक स्तर पर हर गांव में फ्री कोचिंग सुविधा चलाने की तैयारी कर रहा हूं समस्त खर्च जज सिंह अन्ना वहन करेंगे।1
- Post by Anupam tiwari1
- सुलतानपुर। जिले के चांदा कोतवाली क्षेत्र में बुधवार रात एक भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं। लखनऊ-वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनपुर मोड़ के पास एक अनियंत्रित कार ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि तीनों युवक बाइक से उछलकर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए श्याम अग्रहरि (पुत्र प्रदीप अग्रहरि, निवासी कंचन नगर, कोइरीपुर) और शिवा मोदनवाल (पुत्र हनुमान मोदनवाल, निवासी शास्त्री नगर, कोइरीपुर) को जिला अस्पताल रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही दोनों ने दम तोड़ दिया। तीसरे युवक साहिल सोनी (पुत्र राकेश सोनी, निवासी पंतनगर, कोइरीपुर) को पहले बदलापुर (जौनपुर) के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से गंभीर हालत के चलते उसे जौनपुर रेफर कर दिया गया। फिलहाल उसका इलाज जारी है और स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। बताया जा रहा है कि तीनों युवक किसी काम से प्रतापगढ़ जिले के ढकवा कस्बे गए थे और लौटते समय यह हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही कोइरीपुर कस्बे में शोक की लहर दौड़ गई। एक साथ दो युवकों की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।3
- यूपी में अगर आपकी भी जमीन फंसी है तो ये खबर आपके लिए है1
- Post by Dharmendra Mishra1
- बृहस्पतिवार को तहसील पट्टी के सभागार में पट्टी बार एसोसिएशन की एक बैठक बार अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व में की गई इस मौके पर बार महामंत्री प्रमोद कुमार सिंह पूर्व अध्यक्ष राधा रमण मिश्र पूर्व अध्यक्ष अच्छे लाल ओझा सहित पदाधिकारी उपस्थित रहे बैठक में तहसीलदार पवन कुमार सिंह व न्यायिक उप जिला अधिकारी अनुराग सिंह के कर प्रणाली पर खेद व्यक्त करते हुए यह निर्णय लिया गया जब तक दोनों अधिकारियों में सुधार नहीं आ जाता तब तक अधिवक्ता गण तहसीलदार व न्यायिक उप जिला अधिकारी के कोर्ट का अधिवक्तागण बहिष्कार करेंगे। शेष सभी कोर्ट नियमित रूप से चलती रहेंगी। इस मौके पर अशोक कुमार सिंह अशोक श्रीवास्तव दिनेश प्रताप सिंह राकेश कुमार सरोज रवि सिंह मनीष तिवारी वंश बहादुर सिंह शैलेंद्र तिवारी कमलेश कुमार शुक्ला हर्ष नारायण सिंह जय प्रकाश सिंह राजकुमार वर्मा अजीत सिंह राम कैलाश यादव कुलदीप तिवारी आशीष कुमार तिवारी विजय श्रीवास्तव सुरेश चंद्र शर्मा मुन्नू सिंह आदि अधिवक्तागण उपस्थित रहे।1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- Post by Anupam tiwari1