Shuru
Apke Nagar Ki App…
Banti Lohawat
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Banti Lohawat2
- उप निरीक्षक अशोक मीना गंगापुर सिटी द्वारा मय आरक्षक विक्रम सिंह के साथ गंगापुर सिटी , लालपुर उमरी सैक्शन मे गेट नंबर 175/T के पास लोगों को एकत्रित कर रेल नियमों के बारे में जानकारी दिया, समझाइस दिया बाद लालपुर उमरी गांव में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय उमरी में जाकर प्रधानाचार्य महोदय से अनुमति प्राप्त कर छोटे बच्चों को एकत्रित कर बंद गेट के नीचे से नहीं निकलने, गाड़ियों पर पत्थर नहीं मारने, रेल लाइनों पर पत्थर आदि नहीं रखने, यात्रा के दौरान अनावश्यक रूप से एसीपी नहीं करने में अनजान व्यक्तियों से खाने पीने की चीज नहीं खाने बाबत समझाइस दिया व रेल नियमों के बारे में जानकारी दी गई वह रेल नियमों का उल्लंघन करने पर की जाने वाली कार्रवाई से अवगत कराया।1
- शहर के धाकडपोठा बाजार में अचानक मारपीट व पथराव से मची अफरा तफरी, दुकानदारों ने प्रतिष्ठान बंद कर जताया विरोध करौली जिला मुख्यालय के उपखंड हिंडौन सिटी व्यस्ततम बाजार धाकड़ पोठा में अचानक आपसी रंजिश के चलते कुछ युवकों द्वारा बाजार में सरेआम मारपीट करने में दुकानदारों के द्वारा समझा इसके दौरान पत्थरबाजी करने से बाजार में अफरा तफरी मच गई। जिसको लेकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठान बंद कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी को लेकर के पुलिस प्रशासन को सूचना देकर मौके पर बाजार में दुकानदार धरने पर बैठने की सूचना पर घटनास्थल पर हिण्डौन सिटी एडिशनल एसपी सत्येंद्र पाल सिंह, हिण्डौन डीएसपी मुनेश मीना, कोतवाली थानाधिकारी महेंद्र सिंह मय पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे। व स्थानीय लोगों को घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की शीघ्र तारीख के आश्वासन के साथ-साथ आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को पुलिस ने खंगालना शुरू करने सहित आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।2
- सवाई माधोपुर जिले के बौंली थाना क्षेत्र के कोड्याई गांव में कल शाम बकरी चराने गई एक महिला की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से हत्या कर दी थी। बदमाश महिला की गर्दन व पैर पर धारदार हथियार से वार कर चांदी के कड़े और जेवरात लूट ले गए। सनसनीखेज वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने शव को ट्रैक्टर-ट्रॉली में रखकर जस्टाना बाइपास हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर बामनवास विधायक इंदिरा मीणा मौके पर पहुंचीं और ग्रामीणों के साथ पूरी रात धरना स्थल पर बैठकर विरोध जताया। गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया। आज भी सुबह सवेरे से लगातार धरना जारी रहा। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर ग्रामीण करने पर बैठे रहे । इस दौरान विधायक इंदिरा मीणा ने कहा कि विधानसभा में ऐसी तीसरी बड़ी वारदात है। विधायक इंदिरा मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही उन्होंने सदन में पॉइंट ऑफ इन्फॉर्मेशन के जरिए सरकार को अवगत कराया, लेकिन अब तक सरकार की ओर से कोई ठोस पहल नजर नहीं आई। उन्होंने कहा कि इससे पहले जाहीरा और सित्तौड़ में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। यह बेहद संवेदनशील मामला है। मामले की गंभीरता को देख पुलिस अधीक्षक अनिल बेनीवाल धरना स्थल पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता की। जहां ग्रामीणों की आठ मांगों पर सहमति बनी,जिनमे 10 दिन में हत्या करने वाले आरोपी गिरफ्तार करने । मृतक के परिजनों को 15 लाख की सहायता राशि देने , क्षेत्र में पुलिस की प्रभावी रूप से गस्त ।एक करोड रुपए की सहायता राशि के लिए सरकार को प्रस्ताव भेजना ।धरना देने वाले ग्रामीणों के खिलाफ पुलिस कोई मामला दर्ज नहीं करेगी। मृतक के एक परिजनों को संविदा पर नौकरी प्रदान की जाएगी। क्षेत्र में संचालित अवैध शराब के ठेकों पर पुलिस कार्यवाही करेगी ।पुलिस जाहीरा हत्याकांड का भी जल्द खुलासा करेगी। पुलिस अधीक्षक के आश्वासन के पश्चात ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया और जस्टाना बाईपास से जाम भी हटा दिया।2
- सवाई माधोपुर रणथम्भौर बाघ रक्षक’ कार्यक्रम से बढ़ी प्रकृति संरक्षण की जागरूकता* *विद्यार्थियों व ग्रामीणों को जंगल से जोड़कर समझाया जा रहा वन्यजीवों का महत्व* *सवाई माधोपुर, 4 फरवरी।* रणथम्भौर टाइगर रिजर्व प्रशासन द्वारा वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति नई पीढ़ी और ग्रामीण समुदाय को जागरूक करने के उद्देश्य से “रणथम्भौर बाघ रक्षक” नवाचार कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) एवं क्षेत्र निदेशक तथा उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक (प्रथम) के निर्देशन में संचालित इस पहल के तहत विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। *9173 से अधिक प्रतिभागियों को कराया गया निःशुल्क पार्क भ्रमण :-* अभियान के अंतर्गत अब तक 120 विद्यालयों के 8423 विद्यार्थियों को शिक्षकों सहित तथा 750 ग्रामीण महिला-पुरुषों को रणथम्भौर राष्ट्रीय उद्यान का निःशुल्क भ्रमण कराया गया है। प्रतिभागियों को बाघ सहित अन्य वन्यजीवों के प्राकृतिक आवास, पारिस्थितिकी तंत्र और पर्यावरणीय महत्व की जानकारी मौके पर दी जा रही है, जिससे वे पुस्तकीय ज्ञान से आगे बढ़कर वास्तविक अनुभव प्राप्त कर सकें। *फिल्म, प्रतियोगिताएं और संवाद से सीख रहा समाज :-* विद्यालयों में वन्यजीव आधारित फिल्म प्रदर्शन, प्रश्न-उत्तर सत्र, निबंध लेखन एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जा रहा है। प्लास्टिक उपयोग कम करने के लिए जूट के थैले वितरित किए जा रहे हैं तथा विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जानकारी पुस्तिकाएं देकर वन्यजीव संरक्षण की उपयोगिता समझाई जा रही है। *सह-अस्तित्व की भावना विकसित करने का प्रयास :-* उप वन संरक्षक एवं उप क्षेत्र निदेशक मानस सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों और समुदाय को यह समझाना है कि बाघ और जंगल मानव जीवन के लिए क्यों आवश्यक हैं। इस पहल के माध्यम से मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व की भावना विकसित कर दीर्घकालिक संरक्षण सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय शैक्षणिक संस्थान भी इस पहल की सराहना कर रहे हैं। यह कार्यक्रम प्रकृति शिक्षा और जनभागीदारी के माध्यम से वन्यजीव संरक्षण के प्रति संवेदनशील समाज निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रहा है।1
- रील के जुनून में स्कूल परिसर में हादसा, दो छात्र घायल, जाटव समाज में आक्रोश.... More #करौली #हिंडौनसिटी #करौलीन्यूज #हिंडौनन्यूज #राजस्थानन्यूज #स्थानीयखबर #स्कूलसमाचार #शिक्षाखबर #बालसुरक्षा #जनहित1
- महोदय, निवेदन है कि हमारे क्षेत्र सब्जी मंडी, चौहानों का परिवार, नारोली डांग, तहसील सपोटरा, जिला करौली, राजस्थान (भारत) में जल विभाग की पुरानी पाइपलाइन कई स्थानों (लगभग 3-4 जगह) से लीक हो रही है, जिससे लगातार पानी बाहर निकल रहा है। जब पानी की सप्लाई बंद होती है, तब पाइपलाइन में बैक-सक्शन होने के कारण बाहर का गंदा पानी पाइप के अंदर खिंच जाता है, जिससे पीने का पानी दूषित हो रहा है और बीमारी फैलने का खतरा बना हुआ है। इस संबंध में शिकायत हमने पहले 181 हेल्पलाइन पर भी दर्ज करवाई थी, लेकिन अब तक कोई कार्यवाही या समाधान नहीं हुआ है। अतः आपसे निवेदन है कि इस समस्या का तत्काल निरीक्षण कर पाइपलाइन की मरम्मत/बदलाव करवाया जाए ताकि स्वच्छ पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके। धन्यवाद। नाम: Saddam khan मोबाइल नंबर: 8890726987 तारीख: 05/02/20261
- भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) जयपुर ग्रामीण ने आज ट्रैप कार्यवाही करते हुए ग्राम पंचायत बाजवास, पंचायत समिति परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन के प्रशासक (सरपंच) श्री राजेन्द्र प्रसाद मोयल को ₹1,00,000/- की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के महानिदेशक पुलिस श्री गोविंद गुप्ता ने बताया कि ए सी बी मुख्यलाय को एक शिकायत इस आशय की प्राप्त हुई थी की परिवादी को ग्राम पंचायत बाजवास में वर्ष 2024-25 के दौरान सामग्री सप्लाई का टेण्डर प्राप्त हुआ था, जिसकी अवधि दिनांक 31.03.2025 को समाप्त हो गई थी। सामग्री सप्लाई का भुगतान प्राप्त हो चुका था, परंतु उसकी धरोहर राशि ₹2,00,000/- ग्राम पंचायत बाजवास में जमा थी, जिसे लौटाने हेतु वह लगातार आरोपी सरपंच श्री राजेन्द्र प्रसाद मोयल को प्रार्थना पत्र एवं रिमाइंडर देता रहा, किंतु राशि वापस नहीं की गई।परिवादी द्वारा राज सम्पर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाने के पश्चात दिनांक 27.01.2026 को उसे उसके कार्य की राशि प्राप्त हुई, इसके बावजूद भी आरोपी सरपंच द्वारा कमीशन के रूप में ₹1,00,000/- की अवैध रिश्वत की मांग की जा रही थी। परिवादी की शिकायत का विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें रिश्वत मांग की पुष्टि होने पर आज दिनांक 05.02.2026 को सांचौर चौराहा, थाना परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन पर ट्रैप कार्यवाही का आयोजन किया गया। एसीबी जयपुर के उपमहानिरीक्षक पुलिस चतुर्थ श्री अनिल कयाल के सुपरविजन में एसीबी की जयपुर ग्रामीण इकाई के श्री सुनील सियाग अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई करते हुए आज आरोपी को 1 लाख रूपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया। एसीबी के महानिरीक्षक श्री सत्येंद्र कुमार के सुपरविजन में आरोपी से पूछताछ तथा कार्रवाई जारी है। ए सी बी द्वारा मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर अनुसंधान किया जायेगा।1