Shuru
Apke Nagar Ki App…
सूर्यास्त न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आप अपना लोकप्रिय चैनल के माध्यम से हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता अभियान
Vinay kumar giri
सूर्यास्त न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आप अपना लोकप्रिय चैनल के माध्यम से हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता अभियान
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र अमृत सरोवर बना ग्राम मुंडा कोडरा की पहचान, शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल पोखर बना आकर्षण का केंद्र सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा विकासखंड के ग्राम सभा मुंडा कोडरा में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकसित किया गया शहीद पंडित राम प्रसाद बिस्मिल अमृत सरोवर आज ग्रामीण विकास, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उभरा है। वर्ष 2022 में सहजनवा विधायक प्रदीप शुक्ला द्वारा इसका शुभारंभ किया गया था। यह परियोजना केंद्रीय भू-जल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार (लखनऊ) की राष्ट्रीय जल अमृत प्रबंधन योजना के अंतर्गत विकसित की गई है। इस परियोजना के तहत लगभग 300 मीटर गहराई तक अन्वेषणात्मक वी-निक्षेपण (बोरिंग) का निर्माण कराया गया, जिससे क्षेत्र में भू-जल संरक्षण और जल प्रबंधन को मजबूती मिली। अमृत सरोवर का निर्माण अत्यंत सुव्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया गया है। पूरे सरोवर के चारों ओर मजबूत पक्की सीढ़ियों का निर्माण कराया गया है, जिससे लोगों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलती है। सरोवर के चारों ओर कराए गए वृक्षारोपण ने इसकी प्राकृतिक सुंदरता को और भी आकर्षक बना दिया है। नियमित साफ-सफाई और बेहतर रखरखाव के कारण यह स्थल आज ग्रामीणों के लिए सुबह-शाम टहलने, समय बिताने और प्रकृति का आनंद लेने का पसंदीदा स्थान बन चुका है। इस अमृत सरोवर की लोकप्रियता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कुछ माह पूर्व यहां एक भोजपुरी फिल्म की शूटिंग भी की गई थी, जिससे यह क्षेत्र और अधिक चर्चाओं में आया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह अमृत सरोवर केवल जल संरक्षण का माध्यम नहीं, बल्कि गांव की नई पहचान बन चुका है। ग्रामीणों ने इसके बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण के लिए शासन-प्रशासन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे विकास कार्य अन्य ग्राम पंचायतों के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।4
- एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन एक सप्ताह बाद झमाझम बारिश से किसानों के खिले चेहरे, धान की फसल को मिला नया जीवन सहजनवा, गोरखपुर। सहजनवा ब्लॉक क्षेत्र में सोमवार को करीब एक सप्ताह बाद हुई झमाझम बारिश किसानों के लिए किसी वरदान से कम नहीं रही। लगभग डेढ़ घंटे तक लगातार हुई तेज बारिश से खेतों में पर्याप्त पानी भर गया, जिससे धान की फसल को नया जीवन मिल गया। बारिश के बाद किसानों के चेहरों पर खुशी साफ दिखाई दी। पिछले कई दिनों से बारिश न होने के कारण किसान सिंचाई को लेकर चिंतित थे। खेतों में नमी की कमी से धान की फसल प्रभावित होने लगी थी। सोमवार की तेज बारिश ने किसानों की चिंता दूर कर दी और खेतों में पर्याप्त जलभराव हो गया। सहजनवा ब्लॉक के महुआपार गांव के किसान बबलू शुक्ला, राजू शुक्ला, अरुणेश शुक्ला, आनंद और हरिराम ने बताया कि यह बारिश धान की खेती के लिए बेहद लाभदायक साबित हुई है। उनका कहना है कि खेतों में पानी की सख्त जरूरत थी, जो अब पूरी हो गई है। इससे फसल की बढ़वार बेहतर होगी और फिलहाल सिंचाई पर होने वाला अतिरिक्त खर्च भी बचेगा। किसानों ने उम्मीद जताई कि यदि मौसम इसी तरह अनुकूल बना रहा तो इस वर्ष धान की अच्छी पैदावार होगी। बारिश से पूरे क्षेत्र में किसानों के बीच उत्साह का माहौल है और वे बेहतर उत्पादन की उम्मीद लगाए हुए हैं।4
- सूर्यास्त न्यूज़ 24 हर खबर पर नजर आप अपना लोकप्रिय चैनल के माध्यम से हेपेटाइटिस बी के प्रति जागरूकता अभियान1
- गोरखपुर पहुंचे दिग्गज गायक कुमार सानू, गुरु गोरखनाथ का किए पूजन सोमवार को बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू गोरखपुर पहुंचे। शहर आगमन के दौरान उन्होंने सबसे पहले गुरु गोरखनाथ मंदिर पहुंचकर गुरु गोरखनाथ के दर्शन किए और पूरे विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना की। मंदिर में उनकी मौजूदगी की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं और प्रशंसकों में उनसे मिलने के लिए उत्साह की लहर दौड़ गई, कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं कुमार सानू ने मंदिर में बाबा गोरखनाथ के चरणों में माथा टेककर प्रदेश और देश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने मंदिर परिसर में कुछ समय बिताया। इस दौरान मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं ने उन्हें अपने बीच पाकर खुशी जताई। उनकी इस आध्यात्मिक यात्रा की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं ।1
- गोरखपुर में बालक की अपह*रण के बाद ह*या..बदल में मिली बॉ*डी,इलाके में सन*सनी गोरखपुर में बालक की अपह*रण के बाद ह*या..बदल में मिली बॉ*डी,इलाके में सन*सनी1