logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

5 hrs ago
user_District.reporter.babulaljogaw
District.reporter.babulaljogaw
Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
5 hrs ago

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • पाली के कलेक्ट्रेट के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार सुबह एक बार फिर अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर दोबारा महापड़ाव शुरू कर दिया है। इस हड़ताल के दूसरे चरण के प्रारंभ होने से जिले के 1442 केंद्रों पर ताले लटक गए हैं। इस वजह से करीब 23 हजार बच्चों और 12.5 हजार महिलाओं का पोषाहार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। इस हड़ताल के चलते प्रशासनिक व्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ा है, जहां महज 13 अधिकारी मिलकर जिले के 1442 केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एक-एक सुपरवाइजर पर 110 सेंटरों का जिम्मा आ गया है। दूसरी ओर, संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक यह प्रदर्शन बंद नहीं होगा।
    1
    पाली के कलेक्ट्रेट के सामने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने सोमवार सुबह एक बार फिर अपनी 19 सूत्री मांगों को लेकर दोबारा महापड़ाव शुरू कर दिया है। इस हड़ताल के दूसरे चरण के प्रारंभ होने से जिले के 1442 केंद्रों पर ताले लटक गए हैं। इस वजह से करीब 23 हजार बच्चों और 12.5 हजार महिलाओं का पोषाहार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।

इस हड़ताल के चलते प्रशासनिक व्यवस्था पर भी बड़ा असर पड़ा है, जहां महज 13 अधिकारी मिलकर जिले के 1442 केंद्रों की मॉनिटरिंग कर रहे हैं और एक-एक सुपरवाइजर पर 110 सेंटरों का जिम्मा आ गया है। दूसरी ओर, संघ की जिलाध्यक्ष सुषमा शर्मा का कहना है कि जब तक उनकी मांगें नहीं मानी जाएंगी, तब तक यह प्रदर्शन बंद नहीं होगा।
    user_मनोज शर्मा
    मनोज शर्मा
    Court reporter पाली, पाली, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • पाली में मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की तादाद में आंगनबाड़ी महिलाएं जिला कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हुईं और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को एक 19 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की इस हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लग गए हैं।
    2
    पाली में मानदेय में वृद्धि, नियमितीकरण और सामाजिक सुरक्षा जैसी बुनियादी मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं का गुस्सा फूट पड़ा। सैकड़ों की तादाद में आंगनबाड़ी महिलाएं जिला कलेक्ट्रेट के बाहर इकट्ठा हुईं और राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने साफ शब्दों में कहा कि वे लंबे समय से अपनी जायज मांगों को लेकर आवाज उठा रही हैं, लेकिन सरकार की ओर से उन्हें सिर्फ खोखले आश्वासन ही मिल रहे हैं।

अपनी विभिन्न मांगों को लेकर संघर्ष कर रही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के माध्यम से राज्य सरकार को एक 19 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा है। कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं की इस हड़ताल के चलते आंगनबाड़ी केंद्रों पर ताले लग गए हैं।
    user_Hastpal singh
    Hastpal singh
    पाली, पाली, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • राजस्थान के पाली के टैगोर नगर स्थित श्री अम्बे माता एवं रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद, जोधपुर प्रांत के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी और प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह हमारा एक सतत दायित्व है। इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, देवीसिंह चौहान, सुखसिंह भाटी, प्रेम सिंह पंवार, लादुसिंह चौहान, उगम सिंह चौहान, शैतान सिंह राठोड़, गोविन्द सिंह चारण, अशोक सोनी, जितेंद्र सोलंकी, श्रवण भिलवारा, श्रवण रावल और प्रमोद गॉड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
    1
    राजस्थान के पाली के टैगोर नगर स्थित श्री अम्बे माता एवं रुद्रेश्वर महादेव मंदिर में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला प्रचार प्रमुख मनीष सेन ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विश्व हिन्दू परिषद, जोधपुर प्रांत के प्रांत मंत्री परमेश्वर जोशी और प्रांत उपाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भाटी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लोगों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने जोर देकर कहा कि वृक्षारोपण केवल एक दिन का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए यह हमारा एक सतत दायित्व है।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला मंत्री बाबूलाल कुमावत, देवीसिंह चौहान, सुखसिंह भाटी, प्रेम सिंह पंवार, लादुसिंह चौहान, उगम सिंह चौहान, शैतान सिंह राठोड़, गोविन्द सिंह चारण, अशोक सोनी, जितेंद्र सोलंकी, श्रवण भिलवारा, श्रवण रावल और प्रमोद गॉड सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व मोहल्लेवासी उपस्थित रहे।
    user_रामलाल चौहान
    रामलाल चौहान
    पाली, पाली, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • पाली के वार्ड नंबर 52, राजेंद्र नगर विस्तार में हनुमानजी मंदिर और योगिता स्कूल के पास, छगनलाल भारद्वाज के मकान के कोने पर लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क मार्ग पर पानी भराव के कारण इस पोल से बिजली का करंट आने की गंभीर संभावना बनी हुई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है। इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार छगनलाल भारद्वाज ने जयपुर में पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पूर्व पार्षद अशोक कुमार शर्मा और त्रिलोक चौधरी ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम, पाली के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में मोबाइल पर बात की थी। तब विभाग द्वारा एक-दो दिन में पोल बदलने का मौखिक आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसे एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। ऐसा लगता है कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय के संबंधित अधिकारी अपनी लापरवाही के चलते बिजली पोल बदलने की बात ही भूल गए हैं। अब देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
    1
    पाली के वार्ड नंबर 52, राजेंद्र नगर विस्तार में हनुमानजी मंदिर और योगिता स्कूल के पास, छगनलाल भारद्वाज के मकान के कोने पर लगा बिजली का पोल क्षतिग्रस्त हो गया है। बरसात के मौसम में सड़क मार्ग पर पानी भराव के कारण इस पोल से बिजली का करंट आने की गंभीर संभावना बनी हुई है, जो किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही है।

इस संबंध में वरिष्ठ पत्रकार छगनलाल भारद्वाज ने जयपुर में पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई है। इसके साथ ही पूर्व पार्षद अशोक कुमार शर्मा और त्रिलोक चौधरी ने जोधपुर विद्युत वितरण निगम, पाली के कनिष्ठ अभियंता कार्यालय में मोबाइल पर बात की थी। तब विभाग द्वारा एक-दो दिन में पोल बदलने का मौखिक आश्वासन दिया गया था, लेकिन इसे एक महीने से अधिक का समय बीत चुका है। ऐसा लगता है कि जोधपुर विद्युत वितरण निगम कार्यालय के संबंधित अधिकारी अपनी लापरवाही के चलते बिजली पोल बदलने की बात ही भूल गए हैं। अब देखना होगा कि ऊंट किस करवट बैठता है।
    user_CHHAGANLAL BHARDWAJ
    CHHAGANLAL BHARDWAJ
    पाली, पाली, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • राजस्थान में निजी स्कूल संचालकों ने सरकार और शिक्षा विभाग की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शाला संबलन ऐप के माध्यम से गैर-सरकारी स्कूलों की अव्यवहारिक 44-बिंदु नियमित जांच के विरोध में संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी प्रतिनिधि और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा को ज्ञापन सौंपा। निजी विद्यालय संघ, मारवाड़ जंक्शन (जिला-पाली) के अध्यक्ष तरुण कुमार ने बताया कि यह ज्ञापन प्रदेशव्यापी संगठन 'स्कूल शिक्षा परिवार' (SSP) के सामूहिक निर्णय के तहत सौंपा गया है। संगठन के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान में 32,000 से अधिक प्रबंध समितियों द्वारा 50,000 से अधिक गैर-सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें लगभग 90 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 15 लाख से अधिक शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं। संचालकों का आरोप है कि इतने बड़े वर्ग के जुड़े होने के बावजूद, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर द्वारा थोपी जा रही आरटीई (RTE), पाठ्यपुस्तकों, फीस और बाल वाहिनी से जुड़ी 44-बिंदु जांच पूरी तरह अव्यवहारिक है। इस प्रक्रिया से शिक्षा क्षेत्र में पुनः 'इंस्पेक्टर राज' को बढ़ावा मिल रहा है, जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 'टी.एम.ए. पाई' (TMA Pai) केस में दिए गए ऐतिहासिक फैसले की मूल भावना के भी पूरी तरह खिलाफ है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि किसी भी जांच से पहले शिक्षा विभाग संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से बातचीत कर इन नियमों को व्यवहारिक व तर्कसंगत बनाए। संचालकों ने सामूहिक असहयोग का निर्णय लेते हुए चेतावनी दी है कि जब तक व्यावहारिक संशोधन नहीं होता, तब तक रोहट क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय इस व्यवस्था के तहत जांच कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि इस जांच के नाम पर स्कूलों का आरटीई (RTE) पुनर्भरण भुगतान रोका गया, तो वे बच्चों को स्कूल से बाहर करने जैसे कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कल्याण सिंह, सालुराम देवासी, रामलाल प्रजापत, अशोक टांक, अब्दुल गोरी, सुभाष चन्द्र, शिवप्रकाश जोशी, पुष्पा कुमारी, महेंद्र सिंह देवली, मांगीलाल, किशोर वैष्णव, फुल चन्द्र, कैलाश और हेमसिंह सहित कई स्कूल संचालक मौजूद रहे।
    2
    राजस्थान में निजी स्कूल संचालकों ने सरकार और शिक्षा विभाग की दमनकारी नीतियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शाला संबलन ऐप के माध्यम से गैर-सरकारी स्कूलों की अव्यवहारिक 44-बिंदु नियमित जांच के विरोध में संचालकों ने मुख्यमंत्री के नाम उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी प्रतिनिधि और ब्लॉक शिक्षा अधिकारी मिश्रीलाल बंजारा को ज्ञापन सौंपा। निजी विद्यालय संघ, मारवाड़ जंक्शन (जिला-पाली) के अध्यक्ष तरुण कुमार ने बताया कि यह ज्ञापन प्रदेशव्यापी संगठन 'स्कूल शिक्षा परिवार' (SSP) के सामूहिक निर्णय के तहत सौंपा गया है।

संगठन के अनुसार, वर्तमान में राजस्थान में 32,000 से अधिक प्रबंध समितियों द्वारा 50,000 से अधिक गैर-सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं, जिनमें लगभग 90 लाख से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं और प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से 15 लाख से अधिक शिक्षक व कर्मचारी कार्यरत हैं। संचालकों का आरोप है कि इतने बड़े वर्ग के जुड़े होने के बावजूद, माध्यमिक शिक्षा निदेशक, बीकानेर द्वारा थोपी जा रही आरटीई (RTE), पाठ्यपुस्तकों, फीस और बाल वाहिनी से जुड़ी 44-बिंदु जांच पूरी तरह अव्यवहारिक है। इस प्रक्रिया से शिक्षा क्षेत्र में पुनः 'इंस्पेक्टर राज' को बढ़ावा मिल रहा है, जो माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 'टी.एम.ए. पाई' (TMA Pai) केस में दिए गए ऐतिहासिक फैसले की मूल भावना के भी पूरी तरह खिलाफ है।

ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि किसी भी जांच से पहले शिक्षा विभाग संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों से बातचीत कर इन नियमों को व्यवहारिक व तर्कसंगत बनाए। संचालकों ने सामूहिक असहयोग का निर्णय लेते हुए चेतावनी दी है कि जब तक व्यावहारिक संशोधन नहीं होता, तब तक रोहट क्षेत्र के सभी निजी विद्यालय इस व्यवस्था के तहत जांच कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने यह भी चेताया कि यदि इस जांच के नाम पर स्कूलों का आरटीई (RTE) पुनर्भरण भुगतान रोका गया, तो वे बच्चों को स्कूल से बाहर करने जैसे कड़े कदम उठाने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शिक्षा विभाग व प्रशासन की होगी। इस अवसर पर कल्याण सिंह, सालुराम देवासी, रामलाल प्रजापत, अशोक टांक, अब्दुल गोरी, सुभाष चन्द्र, शिवप्रकाश जोशी, पुष्पा कुमारी, महेंद्र सिंह देवली, मांगीलाल, किशोर वैष्णव, फुल चन्द्र, कैलाश और हेमसिंह सहित कई स्कूल संचालक मौजूद रहे।
    user_Dilip singh
    Dilip singh
    मारवाड़ जंक्शन, पाली, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलाना में आयोजित सीड बॉल महाअभियान के दौरान विद्यालय को "सीड बॉल वीर" प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, हार्टफुलनेस संस्था के जिला समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा, सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा तथा समाजसेवी रावाराम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीए चेतन अरोड़ा द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान एवं योग का अभ्यास करवाकर की गई। इसके पश्चात ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत ने विद्यालय परिवार द्वारा तैयार किए गए 3,600 सीड बॉल की सराहना करते हुए "घर का बीज, जंगल पहुँचाओ" महाअभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालय को "सीड बॉल वीर" प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि इस महाअभियान के तहत राजस्थान सहित पूरे भारत में कार्यशालाएँ आयोजित कर लोगों को सीड बॉल निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी पाँच वर्षों में एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति संकल्प को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीए चेतन अरोड़ा ने कहा कि पाली, सिरोही एवं जालोर जिले के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी, ताकि यह जनआंदोलन प्रत्येक विद्यालय तक पहुँचे। मिशन की ओर से अब तक 8,000 से अधिक बीजों को सीड बॉल के माध्यम से जंगलों तक पहुँचाया जा चुका है। प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने कहा कि उनके विद्यालय में भी सीड बॉल क्रांति का शुभारंभ हुआ है और विद्यालय परिवार ने 21,000 सीड बॉल बनाकर मिशन को समर्पित करने का संकल्प लिया है। इस अवसर पर मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पूरण सिंह, राजेंद्र सिंह, रेखा सुथार, जीवाराम, राकेश कुमार, रणधीर सिंह, मांगीलाल, ईश्वर सिंह, हरिराम, विरधाराम, हरिकमल, मोटाराम, सुरेंद्र सिंह, गणपत कुमार, सुरेश कुमार, अरुणा मैडम, पिंटू कुमार एवं गौरव सहित विद्यालय परिवार के कार्मिक उपस्थित रहे।
    1
    पाली जिले के सुमेरपुर उपखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, बलाना में आयोजित सीड बॉल महाअभियान के दौरान विद्यालय को "सीड बॉल वीर" प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ग्रीन आर्मी मैन एवं पर्यावरण प्रेमी ओमप्रकाश कुमावत, हार्टफुलनेस संस्था के जिला समन्वयक सीए चेतन अरोड़ा, सेवानिवृत्त वनपाल पन्नालाल वेराजेतपुरा तथा समाजसेवी रावाराम रहे। कार्यक्रम की शुरुआत सीए चेतन अरोड़ा द्वारा विद्यार्थियों को ध्यान एवं योग का अभ्यास करवाकर की गई। इसके पश्चात ग्रीन आर्मी मैन ओमप्रकाश कुमावत ने विद्यालय परिवार द्वारा तैयार किए गए 3,600 सीड बॉल की सराहना करते हुए "घर का बीज, जंगल पहुँचाओ" महाअभियान के अंतर्गत विद्यार्थियों एवं विद्यालय को "सीड बॉल वीर" प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

ओमप्रकाश कुमावत ने बताया कि इस महाअभियान के तहत राजस्थान सहित पूरे भारत में कार्यशालाएँ आयोजित कर लोगों को सीड बॉल निर्माण के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। इस अभियान के तहत आगामी पाँच वर्षों में एक करोड़ एक सीड बॉल क्रांति संकल्प को पूर्ण करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सीए चेतन अरोड़ा ने कहा कि पाली, सिरोही एवं जालोर जिले के समस्त सरकारी व निजी विद्यालयों के विद्यार्थियों को सीड बॉल निर्माण की तकनीकी जानकारी दी जाएगी, ताकि यह जनआंदोलन प्रत्येक विद्यालय तक पहुँचे। मिशन की ओर से अब तक 8,000 से अधिक बीजों को सीड बॉल के माध्यम से जंगलों तक पहुँचाया जा चुका है। प्रधानाचार्य पूरण कुमार ने कहा कि उनके विद्यालय में भी सीड बॉल क्रांति का शुभारंभ हुआ है और विद्यालय परिवार ने 21,000 सीड बॉल बनाकर मिशन को समर्पित करने का संकल्प लिया है।

इस अवसर पर मुकेश कुमार, अरविंद कुमार, अनिल कुमार, पूरण सिंह, राजेंद्र सिंह, रेखा सुथार, जीवाराम, राकेश कुमार, रणधीर सिंह, मांगीलाल, ईश्वर सिंह, हरिराम, विरधाराम, हरिकमल, मोटाराम, सुरेंद्र सिंह, गणपत कुमार, सुरेश कुमार, अरुणा मैडम, पिंटू कुमार एवं गौरव सहित विद्यालय परिवार के कार्मिक उपस्थित रहे।
    user_Raju Prajapati
    Raju Prajapati
    Salesperson रानी, पाली, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • Post by District.reporter.babulaljogaw
    1
    Post by District.reporter.babulaljogaw
    user_District.reporter.babulaljogaw
    District.reporter.babulaljogaw
    Farmer पाली, पाली, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.