logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं चम्पावत, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में चम्पावत जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार को बड़ी गति मिली है। जिले में करीब 9.52 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ ही इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। पूल्ड आवास के पास स्थित गेस्ट हाउस के समीप बनने वाला यह स्विमिंग पूल बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों को वर्षभर तैराकी के प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। परियोजना के तहत स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल रवीन्द्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल बनने से जिले के बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परियोजना की स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। प्रशासन का प्रयास है कि चम्पावत में विभिन्न खेल विधाओं के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘खेलो इंडिया’ विजन के अनुरूप खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऑल वेदर स्विमिंग पूल सहित अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण से जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलने के साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

1 hr ago
user_Champawat news
Champawat news
Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
1 hr ago
b4204eda-822a-4cbb-bb8f-dbbb9b132fdc

चम्पावत में बनेगा आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल, 9.52 करोड़ से विकसित होंगी खेल सुविधाएं चम्पावत, 27 अगस्त। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की घोषणा के क्रम में चम्पावत जिले में खेल सुविधाओं के विस्तार को बड़ी गति मिली है। जिले में करीब 9.52 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक ऑल वेदर स्विमिंग पूल का निर्माण किया जाएगा। परियोजना को स्वीकृति मिलने के साथ ही इसकी टेंडर प्रक्रिया भी पूरी हो चुकी है। पूल्ड आवास के पास स्थित गेस्ट हाउस के समीप बनने वाला यह स्विमिंग पूल बच्चों, युवाओं और खिलाड़ियों को वर्षभर तैराकी के प्रशिक्षण एवं अभ्यास की सुविधा उपलब्ध कराएगा। परियोजना के तहत स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट का भी निर्माण किया जाएगा। परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल रवीन्द्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल बनने से जिले के बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण का बेहतर अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की तैयारी करने में भी मदद मिलेगी। जिलाधिकारी मनीष कुमार ने परियोजना की स्वीकृति और टेंडर प्रक्रिया पूर्ण होने पर खुशी जताते हुए कहा कि आधुनिक खेल सुविधाओं के विकास से युवाओं और बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा। प्रशासन का प्रयास है कि चम्पावत में विभिन्न खेल विधाओं के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं विकसित की जाएं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के ‘खेलो इंडिया’ विजन के अनुरूप खेल सुविधाओं का विस्तार युवाओं को खेलों से जोड़ने और स्थानीय प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। ऑल वेदर स्विमिंग पूल सहित अन्य खेल सुविधाओं के निर्माण से जिले में खेल संस्कृति को मजबूती मिलने के साथ नई प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता चम्पावत। चामी में आयोजित अषाड़ी महोत्सव के तहत 27 अगस्त 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चोमेल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा। आसाड़ी महोत्सव के तहत आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    2
    अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता
अषाड़ी महोत्सव चामी में खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन, वॉलीबॉल में चौड़ी की टीम विजेता
चम्पावत। चामी में आयोजित अषाड़ी महोत्सव के तहत 27 अगस्त 2026 को पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज चोमेल में विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिताओं में क्षेत्र के खिलाड़ियों और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।
महोत्सव के अंतर्गत आयोजित दौड़ प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा और दमखम का प्रदर्शन किया। इसके बाद वॉलीबॉल प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज चौड़ी की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया।
प्रतियोगिताओं के दौरान खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिला। आयोजन का उद्देश्य युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के साथ ही उनमें खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करना रहा।
आसाड़ी महोत्सव के तहत आयोजित इन खेल प्रतियोगिताओं ने क्षेत्र की सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल प्रतिभाओं को भी मंच प्रदान किया। आयोजन में विद्यालय के शिक्षक, विद्यार्थी, खेल प्रेमी एवं क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण* चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*
    1
    चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*
चम्पावत:*पौराणिक देवीधुरा बग्वाल मेले की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण*
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मोटर मार्ग व पुल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का जताया आभार। दशाईंथल/गंगोलीहाट: दशाईंथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक फकीर राम टम्टा जी ने चंडाक-बांस, आंवलाघाट-गंगोलीहाट मोटर मार्ग तथा रामगंगा नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के निर्माण हेतु ₹15.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया। ​क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ₹15.30 करोड़ की यह स्वीकृति पूरे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और बुनियादी विकास को एक नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और वर्षों पुरानी राह आसान होगी। ​इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में ​संजेश मेहता , त्रिलोक खाती, दर्पण कुमार जी (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा,​दीपक उप्रेती, इसके साथ ही क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और राज्य सरकार के इस जनहितैषी निर्णय की सराहना की।
    2
    गंगोलीहाट विधायक फकीर राम टम्टा ने मोटर मार्ग व पुल स्वीकृति पर मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री का जताया आभार।
दशाईंथल/गंगोलीहाट: दशाईंथल में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र के विधायक  फकीर राम टम्टा जी ने चंडाक-बांस, आंवलाघाट-गंगोलीहाट मोटर मार्ग तथा रामगंगा नदी पर 60 मीटर स्पान पुल के निर्माण हेतु ₹15.30 करोड़ की धनराशि स्वीकृत किए जाने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जी एवं कैबिनेट मंत्री  सतपाल महाराज का हार्दिक धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया।
​क्षेत्रीय विधायक ने कहा कि ₹15.30 करोड़ की यह स्वीकृति पूरे गंगोलीहाट विधानसभा क्षेत्र की कनेक्टिविटी, सुगम आवागमन और बुनियादी विकास को एक नई दिशा एवं गति प्रदान करेगी। इससे क्षेत्रवासियों को बेहतर यातायात सुविधा उपलब्ध होगी और वर्षों पुरानी राह आसान होगी।
​इस अवसर पर आभार व्यक्त करने वालों में
​संजेश मेहता , त्रिलोक खाती, दर्पण कुमार जी (प्रदेश महामंत्री, अनुसूचित मोर्चा,​दीपक उप्रेती,
इसके साथ ही क्षेत्र के समस्त ज्येष्ठ एवं श्रेष्ठ कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे और राज्य सरकार के इस जनहितैषी निर्णय की सराहना की।
    user_Govind Chawla
    Govind Chawla
    बेरीनाग, पिथौरागढ़, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝 🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧 🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨ 🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️
    1
    नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन
🎀 नन्ही छात्राओं ने बांधा रक्षासूत्र, कप्तान नवनीत सिंह ने दिया रक्षा का वचन 🤝
🏫 देवभूमि स्कूल की छात्राएं शिक्षिकाओं संग पहुंची एसएसपी कैंप ऑफिस 👧👧
🍬 मिठाई खिला एसएसपी ने भविष्य के सपनों के बारे में ली जानकारी ✨
🎯 बच्चियों को दिए कैरियर टिप्स, सोशल मीडिया से ज्यादा करीबी को बताया नुकसानदायक 📱⚠️
    user_ब्रेकिंग हरिद्वार
    ब्रेकिंग हरिद्वार
    भीकियासैंण, अल्मोड़ा, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • रक्षाबंधन पर सोमेश्वर कोतवाली में मनाया भाई-बहन के स्नेह का उत्सव अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमेश्वर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का भावपूर्ण आयोजन हुआ। स्थानीय महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षित सेवा की कामना की, जबकि पुलिस अधिकारियों ने बहनों को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ, जिससे दोनों के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता और मजबूत हुआ। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए हर समय प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
    1
    रक्षाबंधन पर सोमेश्वर कोतवाली में मनाया भाई-बहन के स्नेह का उत्सव
अल्मोड़ा। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सोमेश्वर कोतवाली में भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का भावपूर्ण आयोजन हुआ। स्थानीय महिलाओं और स्कूली छात्राओं ने पुलिस कर्मियों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुरक्षित सेवा की कामना की, जबकि पुलिस अधिकारियों ने बहनों को हर परिस्थिति में सुरक्षा और सहयोग का भरोसा दिलाया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस और स्थानीय नागरिकों के बीच आत्मीय संवाद भी हुआ, जिससे दोनों के बीच विश्वास और सहयोग का रिश्ता और मजबूत हुआ। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक सोमेश्वर ने उपस्थित महिलाओं और छात्राओं को बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने फर्जी कॉल, संदिग्ध लिंक, ओटीपी साझा करने, केवाईसी अपडेट के नाम पर होने वाली धोखाधड़ी, बैंकिंग फ्रॉड और सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी जैसे साइबर अपराधों से सतर्क रहने की सलाह दी। उन्होंने बताया कि किसी भी प्रकार की ऑनलाइन ठगी या साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई जाए, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। प्रभारी निरीक्षक ने महिलाओं और बालिकाओं को आश्वस्त किया कि अल्मोड़ा पुलिस उनकी सुरक्षा, सम्मान और सहायता के लिए हर समय प्रतिबद्ध है। उन्होंने किसी भी प्रकार की समस्या, अपराध या असुरक्षा की स्थिति में बिना संकोच पुलिस से संपर्क करने की अपील की।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    5 hrs ago
  • 🎁 Rakhi Special Hamper 🎀 इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते में भरें ढेर सारा प्यार ❤️ खूबसूरत Rakhi Hamper अब आपकी पसंद के अनुसार तैयार करवाएँ। ✨
    1
    🎁 Rakhi Special Hamper 🎀

इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहन के रिश्ते में भरें ढेर सारा प्यार ❤️
खूबसूरत Rakhi Hamper अब आपकी पसंद के अनुसार तैयार करवाएँ। ✨
    user_Radhe Gift Nd Toys House
    Radhe Gift Nd Toys House
    Gift Shop सितारगंज, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • चंपावत को ₹62.96 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास चंपावत को ₹62.96 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास चंपावत, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय चंपावत दौरे के दौरान कुल ₹62.96 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने ₹11.07 करोड़ की लागत वाली 20 योजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया, जबकि ₹51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन, खेल, ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। सड़क और बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती लोकार्पित योजनाओं में धूनाघाट-बासौट मोटर मार्ग का नव निर्माण और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य प्रमुख हैं। वहीं शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न मोटर मार्गों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों का निर्माण शामिल है। टनकपुर-बनबसा ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए ₹4.37 करोड़ से अधिक की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी रोड निर्माण कार्य किए जाएंगे। शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी योजनाएं मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया। इसके अलावा जीआईसी किमतोली में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, जीआईसी पाटी और जीजीआईसी चंपावत में विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा टनकपुर के केजीबीवी में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण पूरा होने पर इन्हें जनता को समर्पित किया गया। शिलान्यास की गई योजनाओं में राइका बाराकोट और जीआईसी पाटी में पुस्तकालय निर्माण भी शामिल है। पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर चंपावत में पर्यटन विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने चंपावत में ₹3.05 करोड़ की लागत से एडवेंचर पार्क निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं डाडा ककनई क्षेत्र में ₹2.77 करोड़ से पैराग्लाइडिंग क्षेत्र विकसित करने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है। इसके अलावा सिद्ध नरसिंह मंदिर के वास्तुकला सौंदर्यीकरण, तामली में दशहरा महोत्सव मेला स्थल के सौंदर्यीकरण और दुबचौड़ा में रामलीला मंच निर्माण जैसे कार्य भी किए गए हैं। पूर्णागिरी क्षेत्र को भी बड़ी सौगात पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए ककराली गेट टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम के मुख्य मार्ग पर ₹5 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही सैलागाड़ में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सेलगाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है। बनबसा में मिनी स्टेडियम/खेल मैदान निर्माण, महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना और विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाएं भी विकास कार्यों में शामिल हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंपावत में शुरू की जा रही ये विकास परियोजनाएं जिले की प्रगति को नई गति देने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    4
    चंपावत को ₹62.96 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
चंपावत को ₹62.96 करोड़ की सौगात, सीएम धामी ने 50 विकास योजनाओं का किया लोकार्पण-शिलान्यास
चंपावत, 27 अगस्त 2026। रक्षाबंधन के अवसर पर आयोजित मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत जिले को विकास की बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने अपने एक दिवसीय चंपावत दौरे के दौरान कुल ₹62.96 करोड़ की 50 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
मुख्यमंत्री ने ₹11.07 करोड़ की लागत वाली 20 योजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया, जबकि ₹51.89 करोड़ की 30 योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं के पूरा होने से जिले में सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, पर्यटन, खेल, ग्रामीण विकास और जनसुविधाओं से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।
सड़क और बुनियादी ढांचे को मिलेगी मजबूती
लोकार्पित योजनाओं में धूनाघाट-बासौट मोटर मार्ग का नव निर्माण और दुर्घटना संभावित स्थानों पर सुरक्षात्मक कार्य प्रमुख हैं। वहीं शिलान्यास की गई योजनाओं में विभिन्न मोटर मार्गों के सुधारीकरण एवं डामरीकरण के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में आंतरिक मार्गों का निर्माण शामिल है।
टनकपुर-बनबसा ग्रामीण क्षेत्रों में 10-10 किलोमीटर आंतरिक मार्ग निर्माण के लिए ₹4.37 करोड़ से अधिक की योजना को भी मंजूरी दी गई है। इसके अलावा कई ग्राम पंचायतों में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सीसी रोड निर्माण कार्य किए जाएंगे।
शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी योजनाएं
मुख्यमंत्री ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बनबसा में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का लोकार्पण किया। इसके अलावा जीआईसी किमतोली में अतिरिक्त कक्षा कक्ष, जीआईसी पाटी और जीजीआईसी चंपावत में विज्ञान प्रयोगशालाओं तथा टनकपुर के केजीबीवी में कंप्यूटर कक्ष का निर्माण पूरा होने पर इन्हें जनता को समर्पित किया गया।
शिलान्यास की गई योजनाओं में राइका बाराकोट और जीआईसी पाटी में पुस्तकालय निर्माण भी शामिल है।
पर्यटन को बढ़ावा देने पर जोर
चंपावत में पर्यटन विकास के लिए भी कई महत्वपूर्ण योजनाओं को शामिल किया गया है। मुख्यमंत्री ने चंपावत में ₹3.05 करोड़ की लागत से एडवेंचर पार्क निर्माण का शिलान्यास किया। वहीं डाडा ककनई क्षेत्र में ₹2.77 करोड़ से पैराग्लाइडिंग क्षेत्र विकसित करने और पर्यटकों के लिए सुविधाएं उपलब्ध कराने की योजना है।
इसके अलावा सिद्ध नरसिंह मंदिर के वास्तुकला सौंदर्यीकरण, तामली में दशहरा महोत्सव मेला स्थल के सौंदर्यीकरण और दुबचौड़ा में रामलीला मंच निर्माण जैसे कार्य भी किए गए हैं।
पूर्णागिरी क्षेत्र को भी बड़ी सौगात
पूर्णागिरी धाम क्षेत्र में सुविधाओं के विस्तार के लिए ककराली गेट टनकपुर से मां पूर्णागिरी धाम के मुख्य मार्ग पर ₹5 करोड़ की लागत से स्ट्रीट लाइट लगाने की योजना का शिलान्यास किया गया। इसके साथ ही सैलागाड़ में इंटरलॉकिंग टाइल्स और सेलगाड़ से कोटकेंद्री तक संपर्क मार्ग निर्माण कार्य भी प्रस्तावित है।
बनबसा में मिनी स्टेडियम/खेल मैदान निर्माण, महिला प्रौद्योगिकी पार्क की स्थापना और विभिन्न क्षेत्रों में पेयजल एवं अन्य बुनियादी सुविधाओं से संबंधित योजनाएं भी विकास कार्यों में शामिल हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रदेश सरकार दुर्गम एवं सीमांत क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि चंपावत में शुरू की जा रही ये विकास परियोजनाएं जिले की प्रगति को नई गति देने के साथ ही स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    4 hrs ago
  • केरल में बड़ा हादसा! स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलटी टूरिस्ट बस, पेट्रोल पंप से टकराई, 35 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा! #KeralaNews #KeralaAccident #TouristBus #BusAccident #CCTVFootage #RoadAccident #BreakingNews #ViralVideo #LatestNews #AccidentNews
    1
    केरल में बड़ा हादसा! स्कूटर को बचाने के चक्कर में पलटी टूरिस्ट बस, पेट्रोल पंप से टकराई, 35 यात्री घायल, 4 की हालत गंभीर, CCTV में कैद हुआ खौफनाक हादसा!

#KeralaNews #KeralaAccident #TouristBus #BusAccident #CCTVFootage #RoadAccident #BreakingNews #ViralVideo #LatestNews #AccidentNews
    user_Jagdish Ballabh Sharma
    Jagdish Ballabh Sharma
    Teacher हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.