logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अजगैवीनाथ से देवघर तक परंपरा का निर्वाह, बाबा वैद्यनाथ के विवाह हेतु गंगाजल रवाना परंपरा और आस्था के संगम का साक्षी बनते हुए इस वर्ष भी शुक्रवार को अजगैवीनाथ मंदिर से संकल्प के साथ पावन गंगाजल बाबा वैद्यनाथ के विवाहोत्सव के लिए देवघर भेजा गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी गंगाजल से विवाह से पूर्व बाबा वैद्यनाथ का अंतिम अभिषेक किया जाएगा। मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने विधिवत संकल्प कर मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र को सम्मानपूर्वक गंगाजल सौंपा, जिसे वे बाबा वैद्यनाथ धाम लेकर प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर प्रातःकाल अजगैवीनाथ मंदिर में सरकारी पूजन भी संपन्न हुआ। स्थानापति महंत ने बताया कि अजगैवीनाथ मंदिर से गंगाजल भेजने की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जो आज भी श्रद्धा और नियमपूर्वक निभाई जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर सहित पूरे प्रखंड के शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। शुक्रवार को बाबा भोलेनाथ की हल्दी रस्म गीत-भजन और विधि-विधान के साथ हुई, शनिवार को मंडप पूजन तथा रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस शिव बारात में रंग-बिरंगी झांकियां, भूत-प्रेत, देव-दानव के स्वरूप और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शिव बारात में सम्मिलित होकर पुण्य के सहभागी बनें।

2 hrs ago
user_राकेश साहुवंशी
राकेश साहुवंशी
Local News Reporter सुल्तानगंज, भागलपुर, बिहार•
2 hrs ago

अजगैवीनाथ से देवघर तक परंपरा का निर्वाह, बाबा वैद्यनाथ के विवाह हेतु गंगाजल रवाना परंपरा और आस्था के संगम का साक्षी बनते हुए इस वर्ष भी शुक्रवार को अजगैवीनाथ मंदिर से संकल्प के साथ पावन गंगाजल बाबा वैद्यनाथ के विवाहोत्सव के लिए देवघर भेजा गया। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसी गंगाजल से विवाह से पूर्व बाबा वैद्यनाथ का अंतिम अभिषेक किया जाएगा। मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने विधिवत संकल्प कर मंदिर के स्थायी पंडा युगल किशोर मिश्र को सम्मानपूर्वक गंगाजल सौंपा, जिसे वे बाबा वैद्यनाथ धाम लेकर प्रस्थान कर गए। इस अवसर पर प्रातःकाल अजगैवीनाथ मंदिर में सरकारी पूजन भी संपन्न हुआ। स्थानापति महंत ने बताया कि अजगैवीनाथ मंदिर से गंगाजल भेजने की यह परंपरा सदियों पुरानी है, जो आज भी श्रद्धा और नियमपूर्वक निभाई जा रही है। महाशिवरात्रि को लेकर अजगैवीनाथ मंदिर सहित पूरे प्रखंड के शिवालयों में विशेष तैयारियां की गई हैं। मंदिर को आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया है। शुक्रवार को बाबा भोलेनाथ की हल्दी रस्म गीत-भजन और विधि-विधान के साथ हुई, शनिवार को मंडप पूजन तथा रविवार को गाजे-बाजे के साथ भव्य शिव बारात निकाली जाएगी। इस शिव बारात में रंग-बिरंगी झांकियां, भूत-प्रेत, देव-दानव के स्वरूप और हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे। आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे इस पावन अवसर पर शिव बारात में सम्मिलित होकर पुण्य के सहभागी बनें।

More news from बिहार and nearby areas
  • 10 साल का बच्चा! पढ़ाई क्यों नहीं करता
    1
    10 साल का बच्चा! पढ़ाई क्यों नहीं करता
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    4 hrs ago
  • तारापुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने तारापुर प्रखण्ड स्थित कार्यालय में प्रेस वार्ता में विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के तहत संचालित ‘जी रामजी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी भुगतान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा, जिससे देरी की शिकायतें समाप्त होंगी। सामग्री मद का भुगतान ‘स्पर्श’ प्रणाली से किया जाएगा। योजना के चार प्रमुख क्षेत्र—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संबंधी कार्य तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कार्य—निर्धारित किए गए हैं। सभी योजनाएं ग्राम सभा से चयनित होंगी और एआई तकनीक व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से निगरानी की जाएगी। अब कुल व्यय का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। युक्तधारा पोर्टल’ में जियो-फेंसिंग से कार्यों की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। योजना में पौधारोपण, चेक डैम, खेल मैदान, सौर ऊर्जा और विद्यालय भवन निर्माण भी शामिल हैं।
    1
    तारापुर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव कुमार ने अपने तारापुर प्रखण्ड स्थित कार्यालय में  प्रेस वार्ता में विकसित भारत जी रामजी अधिनियम 2025 के तहत संचालित ‘जी रामजी योजना’ की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अब रोजगार की गारंटी 100 दिनों से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। मजदूरी भुगतान पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगा, जिससे देरी की शिकायतें समाप्त होंगी। सामग्री मद का भुगतान ‘स्पर्श’ प्रणाली से किया जाएगा।
योजना के चार प्रमुख क्षेत्र—जल सुरक्षा, ग्रामीण अवसंरचना, आजीविका संबंधी कार्य तथा प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के कार्य—निर्धारित किए गए हैं। सभी योजनाएं ग्राम सभा से चयनित होंगी और एआई तकनीक व बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण से निगरानी की जाएगी।
अब कुल व्यय का 60 प्रतिशत केंद्र और 40 प्रतिशत राज्य सरकार वहन करेगी। युक्तधारा पोर्टल’ में जियो-फेंसिंग से कार्यों की पुनरावृत्ति पर रोक लगेगी। योजना में पौधारोपण, चेक डैम, खेल मैदान, सौर ऊर्जा और विद्यालय भवन निर्माण भी शामिल हैं।
    user_SUMIT KUMAR
    SUMIT KUMAR
    Press advisory तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    11 hrs ago
  • दिघ्घी स्थित एसएच इंटरनेशनल स्कूल के पास आज एक भ*यंकर सड़क हाद*सा हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गं*भीर रूप से घाय*ल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ज*ख्मी बताया जा रहा है।
    1
    दिघ्घी स्थित एसएच इंटरनेशनल स्कूल के पास आज एक भ*यंकर सड़क हाद*सा हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर में एक व्यक्ति गं*भीर रूप से घाय*ल हो गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ज*ख्मी बताया जा रहा है।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    4 hrs ago
  • अगर आपके पंचायत में भी है किसी की समस्या और प्रतिनिधि से आप शिकायत करने में हिचक रहे हैं या डर रहे हैं तो भी हिचक आप शिकायत कर सकते हैं पंचायत के प्रतिनिधि अगर नहीं सुन रहे हैं तो आप वीडियो को के पास जाकर अपना शिकायत कर सकते हैं वह शिकायत आपकी गोपनीतियां में रहेगा
    1
    अगर आपके पंचायत में भी है किसी की समस्या और प्रतिनिधि से आप शिकायत करने में हिचक रहे हैं या डर रहे हैं तो भी हिचक आप शिकायत कर सकते हैं पंचायत के प्रतिनिधि अगर नहीं सुन रहे हैं तो आप वीडियो को के पास जाकर अपना शिकायत कर सकते हैं वह शिकायत आपकी गोपनीतियां में रहेगा
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    10 hrs ago
  • Har har Mahadev....🛕..🙏...Bijay bihpuriya ka shiv Bhajan....song...👍
    1
    Har har Mahadev....🛕..🙏...Bijay bihpuriya ka shiv Bhajan....song...👍
    user_B.k...bihpuriya
    B.k...bihpuriya
    Singer Bhagalpur, Bihar•
    16 hrs ago
  • एक कार की दुर्घटना गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी गाड़ी की स्थिति देखकर आप खुद पता एल लग सकता है किसी स्थिति में होगा जो इस तरह की दुर्घटना हुई है
    2
    एक कार की दुर्घटना गाड़ी सड़क किनारे खड़ी थी 
गाड़ी की स्थिति देखकर आप खुद पता एल लग सकता है किसी स्थिति में होगा जो इस तरह की दुर्घटना हुई है
    user_Amar Kumar
    Amar Kumar
    Voice of people कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    17 hrs ago
  • देवघरा में शांति समिति की बैठक ? सभी क्या बोले Samrat Choudhary ji #tetiyabamber #tarapurvidhansabha #Sinturana #mungerdastak #mungerbihar #shantisamati #samratchoudhary #DeogharNews
    1
    देवघरा में शांति समिति की बैठक ? सभी क्या बोले Samrat Choudhary ji
#tetiyabamber #tarapurvidhansabha #Sinturana #mungerdastak #mungerbihar #shantisamati #samratchoudhary  #DeogharNews
    user_THE LIVE
    THE LIVE
    Journalist तारापुर, मुंगेर, बिहार•
    6 hrs ago
  • गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
    1
    गोड्डा जिला के बसंतरा प्रखंड अंतर्गत कैथिया गांव निवासी मोहम्मद रब्बानी की हैदराबाद में करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव के लोग भी गहरे सदमे में हैं।
    user_M M APNA BHARAT
    M M APNA BHARAT
    Media Consultant कहलगाँव, भागलपुर, बिहार•
    15 hrs ago
  • सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और
    1
    सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के
तिलकपुर पंचायत में बुधवार की रात करीब 9 बजे एक सनसनीखेज वारदात सामने आई। वार्ड संख्या 7 की सदस्य बेबी देवी के पति विजय यादव को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। विजय यादव, पिता स्वर्गीय अकल यादव, घटना के समय अपने घर के पास टहल रहे थे। इसी दौरान पहले से घात लगाए अपराधी ने अचानक फायरिंग कर दी, जिससे गोली सीधे उनकी छाती में जा लगी। गोली लगते ही विजय यादव जमीन पर गिर पड़े और
    user_BHOLA KUMAR
    BHOLA KUMAR
    Local News Reporter Sonhaula, Bhagalpur•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.