Shuru
Apke Nagar Ki App…
डूंगरपुर में किसका राज़ बाप पार्टी के दिग्विजय सिंह या फिर भाजपा के विकास पुरुष के के गुप्ता डूंगरपुर की राजनीति में नया मोड़, कभी साथ चले आज आमने सामने,,,, जनता अब क्या करेगी,,दोनों एक दूसरे के बारे में बहुत सी बाते जानते है,,,अब किस की क्या खुलेगी,,,ओर जनता किस को अपना ऐगी....नगर सभापति के लिए.... विकास पुरुष के के गुप्ता या फिर बाप पार्टी के दिग्विजय सिंह
VAGAD news24
डूंगरपुर में किसका राज़ बाप पार्टी के दिग्विजय सिंह या फिर भाजपा के विकास पुरुष के के गुप्ता डूंगरपुर की राजनीति में नया मोड़, कभी साथ चले आज आमने सामने,,,, जनता अब क्या करेगी,,दोनों एक दूसरे के बारे में बहुत सी बाते जानते है,,,अब किस की क्या खुलेगी,,,ओर जनता किस को अपना ऐगी....नगर सभापति के लिए.... विकास पुरुष के के गुप्ता या फिर बाप पार्टी के दिग्विजय सिंह
More news from राजस्थान and nearby areas
- नेमीनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का नाट्य मंचन के साथ आगाज, आज निकलेगा वरघोड़ा नेमीनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का नाट्य मंचन के साथ आगाज, आज निकलेगा वरघोड़ा तीर्थंकरों के जन्म से खिल उठती है प्रकृति : साध्वी शहर के श्री जैन श्वेतांबर विशा पोरवाड़ संघ के तत्वावधान में ओटा स्थित नेमीनाथ मंदिर में साध्वी श्री निर्मलगुणा श्रीजी आदि ठाणा-5 के सानिध्य में तीन दिवसीय भगवान नेमीनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। पहले दिन पुण्य प्रवचन हॉल में भगवान के च्यवन प्रसंग का भावपूर्ण नाट्य मंचन हुआ। इसमें भगवान के माता-पिता, इंद्र-इंद्राणी, नगर सेठ, राज ज्योतिषी, प्रियंवदा, महामंत्री, कोषाध्यक्ष, सेनापति सहित कई पात्रों ने प्रभावी अभिनय किया। साध्वी श्री निर्मलगुणा श्रीजी ने कहा कि जब भी किसी तीर्थंकर का जन्म होने वाला होता है, तब प्रकृति भी खिल उठती है। चारों ओर प्रकाश फैलता है। सुख, शांति, समृद्धि का वातावरण बनता है। तीर्थंकरों के धरती पर अवतरण के साथ मनुष्य के साथ पशु-पक्षी भी आनंदित होकर चहचहाने लगते हैं। नाट्य मंचन के दौरान प्रियंवदा ने राजा को भगवान के जन्म का समाचार सुनाया। पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। श्रद्धालु हर्षोल्लास में नाचने लगे। वातावरण भगवान नेमीनाथ के जयकारों से गूंज उठा। पात्रों ने अपने अभिनय से च्यवन प्रसंग को जीवंत कर दिया। इससे पहले सुबह जिनालय में भगवान का पक्षाल हुआ। केसर पूजा हुई। आरती सहित अन्य धार्मिक आयोजन हुए। महोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह नजर आया। महोत्सव के तहत सोमवार को भगवान नेमीनाथ के जन्म कल्याणक के निमित्त भव्य वरघोड़ा निकलेगा। आयोजन को लेकर मंदिर परिसर को आकर्षक रोशनी से सजाया जाएगा। वरघोड़े में समाजजन, श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होंगे1
- डूंगरपुर में किसका राज़ बाप पार्टी के दिग्विजय सिंह या फिर भाजपा के विकास पुरुष के के गुप्ता डूंगरपुर की राजनीति में नया मोड़, कभी साथ चले आज आमने सामने,,,, जनता अब क्या करेगी,,दोनों एक दूसरे के बारे में बहुत सी बाते जानते है,,,अब किस की क्या खुलेगी,,,ओर जनता किस को अपना ऐगी....नगर सभापति के लिए.... विकास पुरुष के के गुप्ता या फिर बाप पार्टी के दिग्विजय सिंह1
- बेणेश्वर धाम आसपुर साबला सागर के बीच में बेणेश्वर धाम वहां पर अंतिम संस्कार करते समय बारिश आ गए1
- लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन नियमित नर्सिंग भर्ती एवं अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों के अनुभव व बोनस अंकों की मांग को लेकर संभाग मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन लोकेशन डूंगरपुर सवाद दाता महेश्वर चोबीसा Mo 7976727929 हेड लाइन नियमित नर्सिंग भर्ती एवं अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों के अनुभव व बोनस अंकों की मांग को लेकर संभाग मुख्यालय पर जोरदार प्रदर्शन एंकर इंट्रो राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति (टी.एस.पी. क्षेत्र) के आह्वान पर आज संभाग मुख्यालय पर नर्सिंग कार्मिकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर जोरदार रैली एवं प्रदर्शन किया। रैली टाउन हॉल से संभागीय आयुक्त, उदयपुर संभाग के कार्यालय तक निकाली गई, जिसमें नर्सिंग कार्मिकों ने एकजुट होकर सरकार के समक्ष अपनी मांगें रखीं। प्रदर्शन के पश्चात राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन संभागीय आयुक्त महोदय के माध्यम से प्रस्तुत किया गया। समिति की प्रमुख मांग है कि राजस्थान में नर्सिंग ऑफिसर एवं ए.एन.एम. के नियमित पदों पर शीघ्र भर्ती की जाए तथा अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों के वर्षों के अनुभव को भर्ती प्रक्रिया में उचित महत्व दिया जाए। समिति ने मांग की कि राजस्थान चिकित्सा सेवा नियम, 1965 के अंतर्गत पूर्व की भर्तियों की भांति आगामी भर्ती में भी अनुभव आधारित मेरिट एवं 10, 20 और 30 बोनस अंकों की व्यवस्था को यथावत रखा जाए, ताकि वर्षों से स्वास्थ्य सेवाओं में कार्यरत अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों के अनुभव के साथ न्याय हो सके। इसके साथ ही प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकता को देखते हुए कम से कम 12,000 नर्सिंग ऑफिसर एवं 7,000 ए.एन.एम. के नियमित पदों पर शीघ्र भर्ती करने तथा टी.एस.पी. क्षेत्र के लिए 4,000 नर्सिंग ऑफिसर एवं 2,000 ए.एन.एम. के अतिरिक्त पद स्वीकृत करने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से रखी गई। समिति ने कहा कि प्रदेश के हजारों अनुभवी नर्सिंग कार्मिक लंबे समय से संविदा, निविदा, आउटसोर्सिंग, एनएचएम एवं विभिन्न योजनाओं के माध्यम से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इन कार्मिकों ने कोविड सहित अनेक विषम परिस्थितियों में प्रदेश की जनता को स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की हैं। ऐसे अनुभवी कार्मिकों के अनुभव को नजरअंदाज करना उनके साथ अन्याय होगा। राजस्थान नर्सेज भर्ती संघर्ष समिति ने सरकार से मांग की कि नर्सिंग भर्ती के नियमों में किसी प्रकार का संशोधन न करते हुए अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों के अनुभव एवं बोनस अंकों को सुरक्षित रखा जाए तथा नियमित भर्ती प्रक्रिया को शीघ्र प्रारंभ किया जाए। समिति ने विश्वास व्यक्त किया कि राजस्थान सरकार प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने तथा वर्षों से सेवा दे रहे अनुभवी नर्सिंग कार्मिकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए शीघ्र सकारात्मक निर्णय करेगी। “4
- डूंगरपुर संवाददाता भरत पंड्या 9829264909 आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने ग्राम पंचायत भटवाड़ा में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण । डूंगरपुर संवाददाता भरत पंड्या 9829264909 आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने ग्राम पंचायत भटवाड़ा में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण । डूंगरपुर आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने ग्राम पंचायत भटवाड़ा में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का किया लोकार्पण ।इस अवसर पर उप जिला प्रमुख सुरता परमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा कलासुआ,जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, मंडल अध्यक्ष ईश्वर कलासुआ, भटवाड़ा सरपंच एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवशंकर ननोमा, पगारा सरपंच मुकेश अहारी,खेड़ा सरपंच बसंत खराड़ी, पालवड़ा सरपंच रमेश डामोर,पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण परमार, आदिवासी कांग्रेस के जिला महासचिव लालशंकर कटारा, बिछीवाड़ा ब्लॉक महासचिव राजेंद्र कलासुआ, कांग्रेस कार्यकर्ता रामा भाई, रमेश भाई,हीरालाल खुमानपुरा,कृष्णलाल जी, खातरा भाई, शंकरलाल जी, अंबालाल,धनजी, लक्ष्मण, शंभु जी,लीलाराम, पन्नालाल,मणिलाल,रोहित कलासुआ, शिक्षाविद नागेन्द्र सिंह जी,एवं भटवाड़ा, खेमारू एवं गडा मोरिया के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।1
- आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डुंगरपुर विधायक गणेश घोघरा ने भटवाडा मे नवनिर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। डूंगरपुर संवाददाता तेजसिंह राठौड 9929285157 आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं डूंगरपुर विधायक गणेश घोगरा ने आज ग्राम पंचायत भटवाड़ा में नव निर्मित उप स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उप जिला प्रमुख सुरता परमार, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा कलासुआ,जिला परिषद सदस्य गुलशन मनात, मंडल अध्यक्ष ईश्वर कलासुआ, भटवाड़ा सरपंच एवं आदिवासी कांग्रेस के जिला अध्यक्ष देवशंकर ननोमा, पगारा सरपंच मुकेश अहारी,खेड़ा सरपंच बसंत खराड़ी, पालवड़ा सरपंच रमेश डामोर,पूर्व जिला परिषद सदस्य बालकृष्ण परमार, आदिवासी कांग्रेस के जिला महासचिव लालशंकर कटारा, बिछीवाड़ा ब्लॉक महासचिव राजेंद्र कलासुआ, कांग्रेस कार्यकर्ता रामा भाई, रमेश भाई,हीरालाल खुमानपुरा,कृष्णलाल जी, खातरा भाई, शंकरलाल जी, अंबालाल,धनजी, लक्ष्मण, शंभु जी,लीलाराम, पन्नालाल,मणिलाल,रोहित कलासुआ, शिक्षाविद नागेन्द्र सिंह जी,एवं भटवाड़ा, खेमारू एवं गडा मोरिया के कांग्रेस कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।2
- डूंगरपुर नगर परिषद वार्ड आरक्षण लॉटरी का भाजपा ने किया विरोध, कोर्ट जाने की दी चेतावनी डूंगरपुर। नगर निकाय चुनाव 2026 को लेकर डूंगरपुर नगर परिषद के वार्डों में आरक्षण की लॉटरी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भाजपा नेताओं ने इसका विरोध जताया है। भाजपा नेताओं ने आरक्षण प्रक्रिया में जनसंख्या के अनुपात का सही तरीके से पालन नहीं किए जाने का आरोप लगाते हुए सवाल उठाए हैं। भाजपा विधायक शंकरलाल डेचा, भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक पटेल और पूर्व उपसभापति सुदर्शन जैन ने आरक्षण लॉटरी प्रक्रिया पर आपत्ति जताई। नेताओं का कहना है कि कई वार्डों में एससी और एसटी वर्ग की आबादी पर्याप्त नहीं होने के बावजूद उन वार्डों को आरक्षित किया गया है। भाजपा नेताओं ने कहा कि वार्ड आरक्षण जनसंख्या के अनुपात और निर्धारित नियमों के आधार पर होना चाहिए। उन्होंने आरक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर भी सवाल उठाते हुए संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपनी आपत्ति दर्ज कराई। भाजपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि आरक्षण प्रक्रिया में सामने आई आपत्तियों का समाधान नहीं किया गया तो पार्टी इस मामले को लेकर न्यायालय का रुख करेगी। लॉटरी प्रक्रिया के बाद भाजपा के विरोध से नगर निकाय चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां और तेज हो गई हैं।1
- यह तस्वीर केवल जर्जर भवनों की नहीं, बल्कि राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और सरकार की उदासीनता की भी तस्वीर है। 80वें स्वतंत्रता दिवस पर जब देश के विद्यार्थी तिरंगे को सलामी दे रहे थे, तब ऐसा प्रतीत हो रहा था, मानो वे आज़ाद भारत में भ्रष्टाचार और कुप्रबंधन की भेंट चढ़कर खंडहर में तब्दील हो चुकी दीवारों से निकले पत्थरों को सलामी दे रहे हों। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की शिक्षा के प्रति उदासीनता का दुष्परिणाम यह है कि आज राजस्थान में हजारों विद्यालय जर्जर और खंडहर में तब्दील हो चुके हैं। राज्य की जनता और विद्यार्थियों को इन्हीं जर्जर भवनों एवं कच्छी रोड में राष्ट्रध्वज फहराने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। यह तस्वीर केवल जर्जर भवनों की नहीं, बल्कि राजस्थान की बदहाल शिक्षा व्यवस्था और सरकार की उदासीनता की भी तस्वीर है।1