जालौन-बंगरा मार्ग पर खनन माफिया का बेखौफ खेल: खाकी और खादी की शह पर सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी से लदे ओवरलोड 'दूत' उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जालौन-बंगरा मार्ग पर इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और परिवहन का काला कारोबार बड़े पैमाने पर पैर पसार चुका है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय खाकी और खादी के कथित संरक्षण व साठगांठ के चलते खनन माफिया बिना किसी प्रशासनिक खौफ के दिन-रात इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कृषि कार्य के लिए छूट प्राप्त पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खुलेआम मिट्टी के व्यावसायिक परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षमता से कई गुना अधिक ओवरलोड मिट्टी लादकर ये ट्रैक्टर दिन-रात सड़कों पर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। रात का अंधेरा होते ही खनन माफिया और अधिक बेकाबू हो जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर राहगीरों के लिए काल बनते नजर आ रहे हैं। जालौन-बंगरा मार्ग पर अनियंत्रित और ओवरलोड मिट्टी के ट्रैक्टरों के कारण पूर्व में भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस व खनन विभाग की खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होना सीधे तौर पर मिलीभगत की ओर इशारा करता है। इस अवैध कारोबार से जहां एक तरफ सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खनन माफिया और उनके मददगारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
जालौन-बंगरा मार्ग पर खनन माफिया का बेखौफ खेल: खाकी और खादी की शह पर सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी से लदे ओवरलोड 'दूत' उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जालौन-बंगरा मार्ग पर इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और परिवहन का काला कारोबार बड़े पैमाने पर पैर पसार चुका है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय खाकी और खादी के कथित संरक्षण व साठगांठ के चलते खनन माफिया बिना किसी प्रशासनिक खौफ के दिन-रात इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कृषि कार्य के लिए छूट प्राप्त पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खुलेआम मिट्टी के व्यावसायिक परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षमता से कई गुना अधिक ओवरलोड मिट्टी लादकर ये ट्रैक्टर दिन-रात सड़कों पर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। रात का अंधेरा होते ही खनन माफिया और अधिक बेकाबू हो जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर राहगीरों के लिए काल बनते नजर आ रहे हैं। जालौन-बंगरा मार्ग पर अनियंत्रित और ओवरलोड मिट्टी के ट्रैक्टरों के कारण पूर्व में भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस व खनन विभाग की खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होना सीधे तौर पर मिलीभगत की ओर इशारा करता है। इस अवैध कारोबार से जहां एक तरफ सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खनन माफिया और उनके मददगारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
- कोतवाली कालपी पुलिस व स्वाट/सर्विलांस की संयुक्त टीम पर फायरिंग करने वाले 02 शातिर अभियुक्तगण को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया गया एवं 01 अन्य अभियुक्त को मौके से पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है । अभियुक्तगण के कब्जे से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार इत्यादि बरामद* * रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन यू पी पुलिस ने तत्काल इस प्रकरण को संज्ञान में लिया। आठ थानों की पुलिस और तीन क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक सभी मौके पर पहुंचे और शाम से लेकर पूरी रात हम लोगों ने ऑपरेशन चलाया और सभी जगह छापेमारी की गई। जिसमें कुल तीन लोगों को रात में ही हिरासत में लिया गया, उनसे पूछताछ की गई। काफी समय तक गुमराह करते रहे, उसके बाद पूछताछ में सुबह लगभग नौ बजे के आसपास शव की बरामदगी उनकी निशानदेही पर हुई और उसके पश्चात इनको गिरफ्तार कर लिया गया। तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है जिसमें से एक सर्वेश है, एक आशीष है और केशव कटियार है।इनको गिरफ्तार करके रात में स्विफ्ट डिजायर बरामदगी के लिए हमारी पुलिस टीम जा रही थी, वहां रास्ते में जहाँ पर बरामदगी के लिए रुके थे वहां पर इन लोगों ने तमंचे पहले से छुपा रखे थे और इन लोगों ने तत्काल तमंचे अपने हाथ में लेकर पुलिस बल पर फायर किया। पुलिस बल ने भी जवाबी कार्यवाही में फायरिंग की जिसमें दो अभियुक्तों के पैर में गोली लगी। उनको तत्काल उपचार के लिए भेजा गया। कुल तीन अभियुक्तों को इस प्रकार से हिरासत में ले लिया गया है। कार जो घटना में प्रयुक्त हुई थी उसको बरामद कर लिया गया है और इनके पास से आला कत्ल रक्त रंजित बरामद कर लिया गया है । एक जैक है जिससे चोट पहुंचाई गई थी उसको भी बरामद कर लिया गया है। उनके पास से दो तमंचा, पाँच कारतूस मिले हैं। इस पूरे घटनाक्रम में *मोनू यादव* जो मुख्य अभियुक्त था, जिसने घटनाक्रम कराया था वो अभी गिरफ्तार नहीं हो सका है और उसकी गिरफ्तारी पर मेरे द्वारा कल ही रात में *25,000 रुपये का पुरस्कार* घोषित कर दिया गया है इसमें जो घटना कराने में *इन्द्रजीत यादव* का हाथ था, इन्द्रजीत यादव का गयादीन अहिरवार से जमीन का विवाद है, लगभग 32 बीघे जमीन है जिस पर दोनों पक्ष अपना दावा प्रस्तुत कर रहे हैं। इसमें ये इन्द्रजीत यादव है, इससे पूरा चैट बरामद हुआ है जो कि मोनू यादव का पिता अजय यादव है उसके फोन से प्रीवियस और उसके घटना के बाद के सभी व्हाट्सएप चैट बरामद हो गए हैं। इन्द्रजीत यादव को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है, जिसे जेल भेजा जा रहा है।अभी तक की जानकारी में आया है, यह घटना कांट्रेक्ट किलिंग थी और जो उसने पूछताछ में बताया है कि *10 लाख रुपये में उसने कॉन्ट्रैक्ट* दिया था। रिपोर्ट के के श्रीवास्तव उरई जालौन4
- शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम पर आयुष विभाग ने लगाया निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, सैकड़ों मरीजों की हुई जांच जालौन। जनपद जालौन के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में सोमवार को आयुष विभाग की ओर से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया। राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अमिटा, जनपद जालौन के चिकित्सक डॉ. वीरेंद्र पाल सिंह ने शिविर में पहुंचे मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें निःशुल्क दवाएं वितरित कीं। शिविर का शुभारंभ सुबह 9 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान ग्रामीण क्षेत्रों से सैकड़ों की संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच कराने पहुंचे। चिकित्सकीय टीम द्वारा सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार सहित विभिन्न बीमारियों की जांच की गई। इसके साथ ही मरीजों का ब्लड प्रेशर और शुगर भी निःशुल्क जांचा गया।आयुष मंत्रालय के तत्वावधान में मंदिर परिसर में आयोजित संगोष्ठी के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। शिविर में पहुंचे मरीजों को उनकी बीमारी के अनुसार निःशुल्क दवाएं उपलब्ध कराई गईं। इस आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना और उन्हें समय पर जांच एवं उपचार के प्रति जागरूक करना रहा। शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में आयोजित इस शिविर से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को लाभ मिला। रिपोर्ट: पुनीत पांडे, जालौन।4
- जालौन-बंगरा मार्ग पर खनन माफिया का बेखौफ खेल: खाकी और खादी की शह पर सड़कों पर दौड़ रहे मिट्टी से लदे ओवरलोड 'दूत' उरई (जालौन)। जालौन कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आने वाले जालौन-बंगरा मार्ग पर इन दिनों अवैध मिट्टी खनन और परिवहन का काला कारोबार बड़े पैमाने पर पैर पसार चुका है। सूत्रों की मानें तो स्थानीय खाकी और खादी के कथित संरक्षण व साठगांठ के चलते खनन माफिया बिना किसी प्रशासनिक खौफ के दिन-रात इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार, कृषि कार्य के लिए छूट प्राप्त पंजीकृत ट्रैक्टर-ट्रॉलियों का खुलेआम मिट्टी के व्यावसायिक परिवहन में इस्तेमाल किया जा रहा है। क्षमता से कई गुना अधिक ओवरलोड मिट्टी लादकर ये ट्रैक्टर दिन-रात सड़कों पर फर्राटा भरते देखे जा सकते हैं। रात का अंधेरा होते ही खनन माफिया और अधिक बेकाबू हो जाते हैं, जिससे तेज रफ्तार ट्रैक्टर राहगीरों के लिए काल बनते नजर आ रहे हैं। जालौन-बंगरा मार्ग पर अनियंत्रित और ओवरलोड मिट्टी के ट्रैक्टरों के कारण पूर्व में भी कई गंभीर सड़क दुर्घटनाएं घटित हो चुकी हैं। इसके बावजूद स्थानीय पुलिस व खनन विभाग की खामोशी पर सवाल उठ रहे हैं। क्षेत्रीय जनता का आरोप है कि बार-बार शिकायतों के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होना सीधे तौर पर मिलीभगत की ओर इशारा करता है। इस अवैध कारोबार से जहां एक तरफ सरकार को भारी राजस्व का नुकसान हो रहा है, वहीं दूसरी तरफ राहगीरों की जान हमेशा जोखिम में बनी रहती है। क्षेत्रीय लोगों ने जिले के उच्चाधिकारियों से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर खनन माफिया और उनके मददगारों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है।1
- स्लग- वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की हत्या के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन, तीन दिन न्यायिक कार्य बहिष्कार का ऐलान जालौन यूपी जालौन में कालपी बार संघ के अध्यक्ष और वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद जघन्य हत्या के विरोध में सोमवार को जिले के अधिवक्ताओं का आक्रोश सड़कों पर दिखाई दिया। उरई स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय में सैकड़ों अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर हत्याकांड के मुख्य साजिशकर्ता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग उठाई। जिला जालौन बार संघ के अध्यक्ष ऋषि पटेल और महासचिव साधना त्रिपाठी के नेतृत्व में आयोजित प्रदर्शन के दौरान अधिवक्ताओं ने हत्याकांड पर गहरा आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि मामले में मुख्य मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी होने तक उनका विरोध जारी रहेगा। अधिवक्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लगातार तीन दिन तक न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। इस विरोध प्रदर्शन का असर जिले के अन्य न्यायालयों में भी देखने को मिला। उरई के अलावा कोंच, कालपी, जालौन और माधौगढ़ में भी अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। इससे जिलेभर में वकीलों की एकजुटता सामने आई। प्रदर्शन को देखते हुए उरई के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए न्यायालय परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। अधिवक्ताओं ने मांग की कि हत्याकांड की निष्पक्ष जांच कर मुख्य साजिशकर्ता को जल्द गिरफ्तार किया जाए, ताकि पीड़ित पक्ष को न्याय मिल सके।4
- उरई में रामेश्वर चौराहे के पास सजी पटाखों की दुकानें, अग्निशमन विभाग ने किए सुरक्षा इंतजाम दीपावली के त्योहार को देखते हुए उरई शहर में पटाखों की दुकानें सजने लगी हैं। इसी क्रम में रामेश्वर चौराहे के पास समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यालय के बगल में स्थित खाली मैदान में पटाखों की दुकानें लगाई गई हैं। पटाखों की बिक्री के दौरान किसी भी अप्रिय घटना से बचाव के लिए अग्निशमन विभाग एवं प्रशासन की ओर से सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मौके पर आग बुझाने के लिए अग्निशमन गाड़ी की व्यवस्था भी की गई है, ताकि आग लगने जैसी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई की जा सके। प्रशासन और अग्निशमन विभाग की इस व्यवस्था का उद्देश्य त्योहार के दौरान आम नागरिकों और दुकानदारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। लोगों से भी अपील है कि पटाखों की खरीदारी और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा नियमों का पालन करें तथा सावधानी बरतें।1
- शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ, 24 घंटे गूंजेंगे प्रभु श्रीराम के जयकारे बैरागढ़ धाम, जालौन। जनपद जालौन के प्रसिद्ध शक्तिपीठ बैरागढ़ धाम में सोमवार को धार्मिक आस्था और श्रद्धा के साथ अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ किया गया। सुबह करीब 10 बजे शुरू हुआ यह धार्मिक कार्यक्रम लगातार 24 घंटे तक चलेगा। मंदिर परिसर में आयोजित अखंड रामायण पाठ को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। महंत श्री शारदा महाराज के सानिध्य में शुरू हुए इस धार्मिक आयोजन में विधि-विधान के साथ प्रभु श्रीराम की आराधना की जा रही है। आयोजन के समापन पर हवन-पूजन किया जाएगा। इसके बाद पूर्णाहुति के उपरांत कन्या भोज का कार्यक्रम आयोजित होगा। धार्मिक अनुष्ठान के माध्यम से क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनकल्याण की कामना की जाएगी। रिपोर्ट: पुनीत पांडे, उरई-जालौन।3
- जालौन में ट्यूशन टीचर पर नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का आरोप! एक्स्ट्रा क्लास के बहाने रोकता था, भतीजे ने बनाया वीडियो; आरोपी गिरफ्तार 🚨 जालौन में ट्यूशन टीचर पर गंभीर आरोप, एक्स्ट्रा क्लास के बहाने छात्रा को रोककर किया दुष्कर्म! उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के माधौगढ़ कोतवाली क्षेत्र से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। मामले में शिक्षक के 14 वर्षीय भतीजे पर घटना का वीडियो बनाने और उसे दोस्तों के साथ साझा करने का भी आरोप है। 📍 करीब तीन महीने से पढ़ने जाती थी छात्रा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कक्षा 11 में पढ़ने वाली छात्रा पिछले करीब तीन महीने से आरोपी शिक्षक के यहां ट्यूशन पढ़ने जाती थी। आरोप है कि शिक्षक अतिरिक्त पढ़ाई कराने के बहाने छात्रा को रोक लेता था और इसी दौरान उसके साथ दुष्कर्म करता था। 📱 भतीजे पर वीडियो बनाने और साझा करने का आरोप इस मामले में एक और गंभीर पहलू सामने आया। रिपोर्ट के अनुसार, शिक्षक का 14 वर्षीय भतीजा कथित घटना के दौरान वहां पहुंचा और उसने मोबाइल से वीडियो बना लिया। आरोप है कि बाद में उसने यह वीडियो अपने कुछ दोस्तों के साथ साझा कर दिया। इसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित होने लगा। 👨👩👧 वीडियो सामने आने पर परिवार को हुई जानकारी रिपोर्ट्स के मुताबिक, रविवार शाम वीडियो सामने आने के बाद छात्रा के परिजनों को मामले की जानकारी हुई। इसके बाद परिवार ने माधौगढ़ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की और कार्रवाई की मांग की। 🚔 पुलिस ने क्या कार्रवाई की? पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया। रिपोर्ट के मुताबिक, मुख्य आरोपी शिक्षक शिशुपाल सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि उसके 14 वर्षीय भतीजे को बाल अपचारी के रूप में निरुद्ध किया गया है। पुलिस घटना और वीडियो के प्रसार से जुड़े पहलुओं की जांच कर रही है। छात्रा की मेडिकल जांच भी कराई गई है। ⚖️ फिलहाल जांच जारी यह मामला एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा और भरोसे के रिश्तों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। हालांकि, मामले में लगाए गए आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच और न्यायिक प्रक्रिया के बाद ही होगी। 🙏 अपील: नाबालिग पीड़िता की पहचान उजागर न करें और उससे संबंधित कोई भी वीडियो या आपत्तिजनक सामग्री सोशल मीडिया या WhatsApp पर साझा न करें। ऐसी ही खबरों के लिए NEWS TADKA को फॉलो करें। खबर वही, अंदाज़ नया! #JalaunNews #Madhogarh #UttarPradeshNews #CrimeNews #BreakingNews #POCSO #NewsTadka #HindiNews1
- 🎤अधिवक्ता का अपहरण कर हत्या करने वालों से पुलिस की हुई मुठभेड़🖥️ 📌पुलिस की गोली से दो अभियुक्त हुये घायल,तीसरा हुआ गिरफ्तार 📌तीनो के पास से अवैध असलहा जिन्दा/खोखा कारतूस और घटना में उपयोग की गई कार हुई बरामद नमस्कार, आप देख रहे हैं Soni News। जनपद जालौन के कालपी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बार एसोसिएशन अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता गयादीन अहिरवार हत्याकांड में पुलिस की कार्रवाई के दौरान देर रात मुठभेड़ हुई है। पुलिस के मुताबिक, पुलिस टीम पर फायरिंग करने वाले दो अभियुक्त पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं, जबकि तीसरे अभियुक्त को पुलिस ने हिरासत में लिया है। आखिर पूरा मामला क्या है, आइए बताते हैं। दरअसल, 31 अक्टूबर 2026 को कालपी बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार का अपहरण कर लिया गया था। पुलिस के अनुसार, उन्हें केस के सिलसिले में बातचीत और चाय पीने के बहाने कार में बैठाकर ले जाया गया था। परिजनों की खोजबीन के बाद शाम करीब 6 बजे पुलिस को सूचना दी गई, जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, तीन क्षेत्राधिकारियों और आठ थानों की पुलिस टीमों ने रातभर अभियान चलाया। पुलिस के मुताबिक, सर्वेश, आशीष और केशव नाम के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। उनकी निशानदेही पर कानपुर के सचेंडी के पास अधिवक्ता गयादीन अहिरवार का शव और कथित तौर पर हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार बरामद किया गया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में थाना कदौरा क्षेत्र की एक जमीन को लेकर गयादीन अहिरवार और कानपुर निवासी इन्द्रजीत यादव के बीच मुकदमेबाजी की बात सामने आई थी । पुलिस के अनुसार, इन्द्रजीत यादव को मुख्य साजिशकर्ता मानते हुए हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। उसके व्हाट्सएप से घटना से पहले और बाद के डिजिटल साक्ष्य तथा चैट मिलने की बात भी पुलिस ने कही है। पूछताछ में कथित तौर पर पैसे देकर मोनू यादव और उसके साथियों से वारदात कराने की बात सामने आई। वहीं, पुलिस के मुताबिक, वारदात को अंजाम देने का मुख्य आरोपी बताया जा रहा मोनू यादव अभी वांछित है। मामले में उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। अब सुनिए, कैसे हुई पुलिस मुठभेड़। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों ने घटना में इस्तेमाल कार को कालपी क्षेत्र के जंगल में छिपाने की जानकारी दी थी। इसके बाद कालपी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम आरोपियों को साथ लेकर कार बरामद करने पहुंची। जोल्हूपुर से मदारीपुर के बीच अन्ना फार्म हाउस के रास्ते पर पहुंचने के बाद आरोपियों ने कथित तौर पर कार की जगह बताई। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान अंधेरे और झाड़ियों का फायदा उठाकर आरोपियों ने छिपाए गए असलहों से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस के अनुसार, जवाबी और नियंत्रित फायरिंग में सर्वेश शुक्ला उर्फ सब्बू और आशीष विश्वकर्मा पैर में गोली लगने से घायल हो गए, जबकि तीसरे आरोपी केशव कटियार को पुलिस अभिरक्षा में ले लिया गया। दोनों घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब बरामद असलहों, कार और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों में सर्वेश शुक्ला उर्फ सब्बू, आशीष विश्वकर्मा और केशव कटियार शामिल हैं। इनमें से दो आरोपी घायल हुए हैं। तीनों कानपुर नगर के निवासी बताए गए हैं। फिलहाल आरोपियों के आपराधिक इतिहास की जानकारी आसपास के जनपदों और थानों से जुटाई जा रही है। बड़ा सवाल ये है कि एक वरिष्ठ अधिवक्ता का अपहरण और फिर हत्या, उसके बाद पुलिस मुठभेड़… इस पूरे घटनाक्रम ने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मुख्य आरोपी मोनू यादव की गिरफ्तारी, कथित साजिश में शामिल अन्य लोगों की भूमिका और हत्या के पीछे की पूरी वजह अब जांच के अहम बिंदु हैं। फिलहाल कालपी पुलिस मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। इस हत्याकांड से जुड़े हर बड़े अपडेट पर हमारी नजर बनी रहेगी। व्यूरो रिपोर्ट:जनपद जालौन से soni news के लिये कालपी से अजय सोनी उरई आप देख रहे थे Soni News। खबर से जुड़े अपने विचार कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। धन्यवाद।1