logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में कूरेभार बाजार में अर्थी यात्रा, लगे जोरदार नारे सुलतानपुर के कूरेभार बाजार में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में बजरंग सेना के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष काली पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में विरोध मार्च निकालते हुए यूजीसी की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली और कानून वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी काला कानून वापस लो” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पंडित जिद्दी शुक्ला, मोहित तिवारी, रंजीत पांडे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।

3 hrs ago
user_Kamalpresh Kamal tiwari
Kamalpresh Kamal tiwari
Sultanpur, Uttar Pradesh•
3 hrs ago
42bc517c-2f5e-49df-8b61-040cf4929f9f

यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में कूरेभार बाजार में अर्थी यात्रा, लगे जोरदार नारे सुलतानपुर के कूरेभार बाजार में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में बजरंग सेना के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष काली पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में विरोध मार्च निकालते हुए यूजीसी की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली और कानून वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी काला कानून वापस लो” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पंडित जिद्दी शुक्ला, मोहित तिवारी, रंजीत पांडे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Gulab Khan302
    1
    Post by Gulab Khan302
    user_Gulab Khan302
    Gulab Khan302
    Artist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • संग्रामपुर विकास खंड में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। क्षेत्र के चरई के तारापुर बडगांव में अमेठी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के मौजूदगी में आबकारी विभाग की टीम तथा संग्रामपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से ग्रामीणों के घरों व खेतों की निगरानी की गई। ड्रोन से की गई तलाशी में खेतों में छिपाकर रखे गए शराब बनाने के उपकरण तथा एक डिब्बे में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से उपकरणों को जब्त करते हुए शराब को नष्ट कराया। सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि होली त्योहार पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री को देखते हुए चरई का तारा बड़गांव में अभियान के तहत ड्रोन से ग्रामीणों के घरों और खेतों की तलाशी ली गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है अवैध कच्ची शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    1
    संग्रामपुर विकास खंड में होली पर्व के मद्देनजर अवैध कच्ची शराब के निर्माण व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त अभियान चलाया। क्षेत्र के चरई के तारापुर बडगांव में अमेठी के क्षेत्राधिकारी मनोज कुमार मिश्र के मौजूदगी में आबकारी विभाग की टीम तथा संग्रामपुर इंस्पेक्टर संजय सिंह पुलिस बल के साथ गांव में सघन तलाशी अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान ड्रोन कैमरे की मदद से ग्रामीणों के घरों व खेतों की निगरानी की गई। ड्रोन से की गई तलाशी में खेतों में छिपाकर रखे गए शराब बनाने के उपकरण तथा एक डिब्बे में अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। टीम ने मौके से उपकरणों को जब्त करते हुए शराब को नष्ट कराया।
सीओ मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि होली त्योहार पर अवैध कच्ची शराब की बिक्री को देखते हुए चरई का तारा बड़गांव में अभियान के तहत ड्रोन से ग्रामीणों के घरों और खेतों की तलाशी ली गई है। ग्रामीणों से अपील की गई है अवैध कच्ची शराब के संबंध में किसी भी प्रकार की सूचना तत्काल पुलिस को दें।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की। इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली। अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    1
    अमेठी कस्बे के गंगागंज मोहल्ले में रमज़ान माह के पावन अवसर पर इफ्तार पार्टी का आयोजन कर सामाजिक सौहार्द और भाईचारे का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का आयोजन फैजान खान द्वारा किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोज़ेदारों, स्थानीय नागरिकों और गणमान्य लोगों ने सहभागिता की।
इफ्तार पार्टी में पूर्व एमएलसी दीपक सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने रोज़ेदारों के साथ बैठकर इफ्तार किया और कहा कि रमज़ान का महीना संयम, त्याग और इंसानियत का संदेश देता है। ऐसे आयोजन समाज के विभिन्न वर्गों को जोड़ने का काम करते हैं और आपसी भाईचारे को मजबूत करते हैं।इफ्तार से पूर्व देश में अमन-चैन, खुशहाली और सामाजिक एकता के लिए सामूहिक दुआ की गई। इसके बाद रोज़ेदारों ने खजूर और पारंपरिक व्यंजनों के साथ रोज़ा खोला। आयोजन के दौरान हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल देखने को मिली।
अंत में आयोजक फैजान खान ने कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। इफ्तार पार्टी शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार में किराना की दुकान पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर दुकान पर बैठी महिला रंजू कसौंधन पत्नी दिनेश उर्फ मिंटू कसौंधन के पास रहे एक झोले से कुल 310 पुड़िया गांजा बरामद किया जिसका कुल वजन 1 किलो 340 ग्राम निकला। होली त्योहार के मद्देनजर अमेठी पुलिस क्षेत्र अवैध नशे के विरुद्ध "नशा मुक्त अमेठी" अभियान चला रही है। इसी क्रम में अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराने की दुकान के अंदर झोले में रखी गांजा की 310 पुड़िया बरामद की है।
    2
    अमेठी के संग्रामपुर थाना क्षेत्र के विशेश्वरगंज बाजार में किराना की दुकान पर मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने रेड डालकर दुकान पर बैठी महिला रंजू कसौंधन पत्नी दिनेश उर्फ मिंटू कसौंधन के पास रहे एक झोले से कुल 310 पुड़िया गांजा बरामद किया जिसका कुल वजन 1 किलो 340 ग्राम निकला।
होली त्योहार के मद्देनजर अमेठी पुलिस क्षेत्र अवैध नशे के विरुद्ध "नशा मुक्त अमेठी" अभियान चला रही है। इसी क्रम में अमेठी की संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर किराने की दुकान के अंदर झोले में रखी गांजा की 310 पुड़िया बरामद की है।
    user_Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Distt Coresspondent NATION ONE tv
    Corresspondant Amethi, Uttar Pradesh•
    20 hrs ago
  • आगामी होली पर्व के मद्देनज़र अमेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कुशल नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 01 मार्च 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है। पुलिस टीमों द्वारा चिन्हित और प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी कर निगरानी की जा रही है, ताकि छिपकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ड्रोन सर्विलांस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है। अमेठी पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    1
    आगामी होली पर्व के मद्देनज़र अमेठी पुलिस पूरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के सभी क्षेत्राधिकारी (सीओ) के कुशल नेतृत्व में व्यापक चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
दिनांक 01 मार्च 2026 को जनपदीय पुलिस द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी निगरानी रखी जा रही है। विशेष रूप से अवैध कच्ची शराब के निष्कर्षण, भंडारण और बिक्री के विरुद्ध अभियान तेज कर दिया गया है।
पुलिस टीमों द्वारा चिन्हित और प्रभावित क्षेत्रों में ड्रोन कैमरों के माध्यम से वीडियो ग्राफी कर निगरानी की जा रही है, ताकि छिपकर अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर प्रभावी कार्रवाई की जा सके। ड्रोन सर्विलांस के जरिए संदिग्ध गतिविधियों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
अमेठी पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही आमजन से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • थाना हथिगवां पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान लूट की घटना के सम्बन्ध में हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, घायल/ 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में- अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनन्दन राय की बाइट
    1
    थाना हथिगवां पुलिस के साथ चेकिंग के दौरान लूट की घटना के सम्बन्ध में हुई मुठभेड़ में 01 अभियुक्त के दाहिने पैर में लगी गोली, घायल/ 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही के संबंध में-
अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी)  बृजनन्दन राय की बाइट
    user_Amit Rekha News New
    Amit Rekha News New
    Lawyer पट्टी, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश•
    29 min ago
  • सुलतानपुर के कूरेभार स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली वर्ष के तहत आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कॉलेज में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें केवल 500 रुपये सीट कन्फर्मेशन शुल्क लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी विद्यार्थियों में वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।
    2
    सुलतानपुर के कूरेभार स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली वर्ष के तहत आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।
विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कॉलेज में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें केवल 500 रुपये सीट कन्फर्मेशन शुल्क लिया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान लगभग 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी विद्यार्थियों में वितरित की गई।
विद्यालय के प्रबंधक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • Post by Gulab Khan302
    1
    Post by Gulab Khan302
    user_Gulab Khan302
    Gulab Khan302
    Artist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमेठी। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना संग्रामपुर पुलिस ने किराना की दुकान से गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशेषरगंज गांव में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आरोपी महिला अपने घर पर स्थित किराना की दुकान से गांजा की पुड़िया बनाकर बेचती हुई पकड़ी गई। तलाशी में एक झोले से 310 पुड़िया बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 1.34 किलो पाया गया। गिरफ्तार महिला की पहचान रंजू कसौधन (30) पत्नी दिनेश कसौधन उर्फ मिंटू, निवासी विशेषरगंज, थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    अमेठी। नशा मुक्त अमेठी अभियान के तहत अमेठी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना संग्रामपुर पुलिस ने किराना की दुकान से गांजा बेच रही एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी महिला के कब्जे से 1 किलो 340 ग्राम गांजा बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में जिले में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को क्षेत्राधिकारी अमेठी के नेतृत्व में थाना संग्रामपुर पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर विशेषरगंज गांव में छापेमारी की।
छापेमारी के दौरान आरोपी महिला अपने घर पर स्थित किराना की दुकान से गांजा की पुड़िया बनाकर बेचती हुई पकड़ी गई। तलाशी में एक झोले से 310 पुड़िया बरामद हुईं, जिनका कुल वजन 1.34 किलो पाया गया।
गिरफ्तार महिला की पहचान रंजू कसौधन (30) पत्नी दिनेश कसौधन उर्फ मिंटू, निवासी विशेषरगंज, थाना संग्रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि नशे के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और ऐसे अपराधों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.