logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावी छात्र सम्मानित | श्री कृष्ण इंटर कॉलेज ने दी फ्री एडमिशन की सुविधा सुलतानपुर के कूरेभार स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली वर्ष के तहत आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कॉलेज में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें केवल 500 रुपये सीट कन्फर्मेशन शुल्क लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी विद्यार्थियों में वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।

4 hrs ago
user_Kamalpresh Kamal tiwari
Kamalpresh Kamal tiwari
Sultanpur, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

प्रतिभा खोज परीक्षा में मेधावी छात्र सम्मानित | श्री कृष्ण इंटर कॉलेज ने दी फ्री एडमिशन की सुविधा सुलतानपुर के कूरेभार स्थित श्री कृष्ण इंटरमीडिएट कॉलेज में प्रतिभा खोज परीक्षा के बाद मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय के 25 वर्ष पूरे होने पर सिल्वर जुबली वर्ष के तहत आयोजित इस परीक्षा में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय प्रबंधन ने घोषणा की है कि

bc4f2551-45b9-4234-b95c-fa8d69d3aa85

परीक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को कॉलेज में निशुल्क प्रवेश दिया जाएगा, जिसमें केवल 500 रुपये सीट कन्फर्मेशन शुल्क लिया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान लगभग 53 हजार रुपये की पुरस्कार राशि भी विद्यार्थियों में वितरित की गई। विद्यालय के प्रबंधक बजरंगी प्रसाद यादव ने बताया कि संस्था का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के प्रतिभाशाली छात्रों को बेहतर शिक्षा के अवसर प्रदान करना है।

More news from Uttar Pradesh and nearby areas
  • सुलतानपुर के कूरेभार क्षेत्र में संचालित राणा प्रताप विधि कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्र सुविधाओं और भविष्य की शैक्षिक योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। महाविद्यालय में वर्तमान में एलएलबी पाठ्यक्रम संचालित है, जबकि भविष्य में पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया गया। कॉलेज अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विधि शिक्षा अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। वहीं प्रबंधक योगेश सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया। बैठक में प्रबंध समिति के पदाधिकारी और शिक्षण स्टाफ मौजूद रहे तथा विद्यार्थियों से अधिक संख्या में प्रवेश लेने का आह्वान किया गया।
    2
    सुलतानपुर के कूरेभार क्षेत्र में संचालित राणा प्रताप विधि कॉलेज में प्रबंध समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें छात्र सुविधाओं और भविष्य की शैक्षिक योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
महाविद्यालय में वर्तमान में एलएलबी पाठ्यक्रम संचालित है, जबकि भविष्य में पांच वर्षीय विधि पाठ्यक्रम शुरू करने की दिशा में कदम उठाने का निर्णय लिया गया।
कॉलेज अध्यक्ष संजय सिंह ने कहा कि विधि शिक्षा अब ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है।
वहीं प्रबंधक योगेश सिंह ने गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और छात्राओं के लिए विशेष सुविधाएं विकसित करने पर जोर दिया।
बैठक में प्रबंध समिति के पदाधिकारी और शिक्षण स्टाफ मौजूद रहे तथा विद्यार्थियों से अधिक संख्या में प्रवेश लेने का आह्वान किया गया।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
  • Post by Gulab Khan302
    1
    Post by Gulab Khan302
    user_Gulab Khan302
    Gulab Khan302
    Artist सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमेठी। जिले में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और अपराधियों की पहचान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले के 147 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां पूर्व में लूट, चोरी, नकबजनी अथवा नशा तस्करी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब इन स्थानों पर 24 घंटे पुलिस निगरानी और नियमित जांच की व्यवस्था लागू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण तंत्र को और मजबूत करना है। तकनीकी साधनों और सतत गश्त के समन्वय से जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी
    1
    अमेठी। जिले में आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी रोकथाम और अपराधियों की पहचान के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. के नेतृत्व में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ की शुरुआत की गई है। इस अभियान के तहत पुलिस ने जिले के 147 ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए हैं, जहां पूर्व में लूट, चोरी, नकबजनी अथवा नशा तस्करी जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। अब इन स्थानों पर 24 घंटे पुलिस निगरानी और नियमित जांच की व्यवस्था लागू कर दी गई है।पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराध नियंत्रण तंत्र को और मजबूत करना है। तकनीकी साधनों और सतत गश्त के समन्वय से जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है। पुलिस प्रशासन को उम्मीद है कि ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से अपराध पर प्रभावी अंकुश लगेगा और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी
    user_Aditya Mishra
    Aditya Mishra
    पत्रकार अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • टीकरमाफी आश्रम में भंडारे का आयोजन उमड़ा जनसैलाब संग्रामपुर। टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में सिद्ध संत ब्रह्मचारी स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ-हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया। स्वामी हरिचैतन्य महाराज ने बताया कि वर्ष 1947 में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को सिद्ध संत स्वामी परमहंस महाराज ने इसी आश्रम में समाधि ली थी। मान्यता है कि इस दिन उनकी समाधि पर सच्चे मन से दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है। सुबह से ही आश्रम परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही दो दिवसीय विशाल मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे। टीकरमाफी का यह आश्रम आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि संस्कृति शिक्षा,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक बन चुका है।
    1
    टीकरमाफी आश्रम में भंडारे का आयोजन उमड़ा जनसैलाब
संग्रामपुर। टीकरमाफी स्थित स्वामी परमहंस आश्रम में सिद्ध संत ब्रह्मचारी स्वामी परमहंस महाराज की 80वीं पुण्यतिथि पर रविवार को धार्मिक अनुष्ठान, यज्ञ-हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लिया।
स्वामी हरिचैतन्य महाराज ने बताया कि वर्ष 1947 में फाल्गुन मास शुक्ल पक्ष त्रयोदशी तिथि को सिद्ध संत स्वामी परमहंस महाराज ने इसी आश्रम में समाधि ली थी। मान्यता है कि इस दिन उनकी समाधि पर सच्चे मन से दर्शन करने मात्र से श्रद्धालुओं की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और कष्टों का निवारण होता है।
सुबह से ही आश्रम परिसर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर मन्नतें मांगीं। इसके साथ ही दो दिवसीय विशाल मेले का भी शुभारंभ हुआ, जिसमें दूर-दराज से आए व्यापारियों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिली। मेला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह जगह पुलिसकर्मी तैनात रहे।
टीकरमाफी का यह आश्रम आज केवल धार्मिक आस्था का केंद्र ही नहीं,बल्कि संस्कृति शिक्षा,उच्च एवं तकनीकी शिक्षा और आध्यात्मिक चेतना का  प्रतीक बन चुका है।
    user_SHIV MOHAN MISHRA
    SHIV MOHAN MISHRA
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • बुलंदशहर ब्रेकिंग.... ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक। इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक। हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद। अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध। खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
    1
    बुलंदशहर ब्रेकिंग....
ईरान के सुप्रीम नेता खामनेई की मौत पर बुलंदशहर के शिया समुदाय में जबरदस्त शोक।
इमामबाड़े में बड़ी संख्या में शिया समुदाय के लोगों ने मनाया शोक।
हाथों में केंडल और खामनेई की फ़ोटो लेकर किया याद।
अमेरिका और इजरायल का किया जमकर विरोध।
खामनेई को याद कर जमकर की नारेबाजी। मौलाना हसन अब्बास, शहर काज़ी, शिया समुदाय
    user_बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    बृजेश मिश्रा “पत्रकार”
    Voice of people अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी के खेत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे मसूर की बकरी 65 वर्षीय शाहिद के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाहिद मसूर के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मसूर ने देशी तमंचे से शाहिद पर फायर कर दिया। गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शाहिद ने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    3
    सुल्तानपुर के बंधुआ कला थाना क्षेत्र के मनियारी गांव में रविवार शाम एक मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। बकरी के खेत में जाने को लेकर हुई कहासुनी में चचेरे भाई ने दूसरे भाई को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक करीब चार बजे मसूर की बकरी 65 वर्षीय शाहिद के खेत में चली गई थी। इसी बात को लेकर शाहिद मसूर के घर पूछताछ करने पहुंचे। आरोप है कि बातचीत के दौरान दोनों के बीच विवाद बढ़ गया और गुस्से में आकर मसूर ने देशी तमंचे से शाहिद पर फायर कर दिया।
गोली शाहिद के पेट में लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े। परिजनों ने तुरंत उन्हें सुल्तानपुर मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने लखनऊ रेफर कर दिया। लेकिन रास्ते में ही शाहिद ने दम तोड़ दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी गई। थाना प्रभारी प्रमोद कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जिसे देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी की तलाश जारी है।
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    Voice of people लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-9936220057
    1
    भारत समाचार 72 न्यूज को हर जिले तहसील में रिपोर्टर और व्यूरों की आवश्यकता है किसी भी खबर और सूचना के लिए सम्पर्क-जितेन्द्र श्रीवास्तव 8853980016,अशोक कुमार वर्मा-9936220057
    user_जितेन्द्र श्रीवास्तव
    जितेन्द्र श्रीवास्तव
    Local News Reporter लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • सुलतानपुर के कूरेभार बाजार में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में बजरंग सेना के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिला अध्यक्ष काली पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में विरोध मार्च निकालते हुए यूजीसी की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली और कानून वापस लेने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी काला कानून वापस लो” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पंडित जिद्दी शुक्ला, मोहित तिवारी, रंजीत पांडे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।
    2
    सुलतानपुर के कूरेभार बाजार में यूजीसी के कथित काले कानून के विरोध में बजरंग सेना के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया।
जिला अध्यक्ष काली पांडे के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाजार में विरोध मार्च निकालते हुए यूजीसी की प्रतीकात्मक अर्थी यात्रा निकाली और कानून वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने “यूजीसी काला कानून वापस लो” के नारे लगाए और सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई।
इस दौरान पंडित जिद्दी शुक्ला, मोहित तिवारी, रंजीत पांडे सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ, जबकि प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए रहा।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Sultanpur, Uttar Pradesh•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.