logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रतनपुरा,इश्क का भूत टावर के पावर से टकराया, सूत्रों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रशासन के मुताबिक, नेहा यादव नगरा भंडारी कि निवासी रतनपुरा ननीहाल मामा के घर आई थी अचानक पति को पाने के लिए अपनाई नया रास्ता आज दिनांक, 28 जुलाई 2026 दोपहर 1:00, एक लड़की इश्क, मैं पागल होकर टावर के पावर से टकराना चाहि, जनता की नजर, टावर पर पड़ी, शासन प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी माननीय श्री भगवान जी, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सतर्कता, हुआ सफल,ऐन केन सांत्वना देकर,टावर पर चढ़ी, आशिकाना इश्क में डूबी, लड़की को उतारा गया, एक तरफ जनता की भीड़ तो दूसरी तरफ प्रशासन, आशिकी का तूफान लेकर, पावर के टावर से टकराने की हिम्मत रखने वाली,

3 hrs ago
user_अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
अब्दुल रहमान इदरीसी पत्रकार
Media and information sciences faculty मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

रतनपुरा,इश्क का भूत टावर के पावर से टकराया, सूत्रों के माध्यम से नहीं बल्कि प्रशासन के मुताबिक, नेहा यादव नगरा भंडारी कि निवासी रतनपुरा ननीहाल मामा के घर आई थी अचानक पति को पाने के लिए अपनाई नया रास्ता आज दिनांक, 28 जुलाई 2026 दोपहर 1:00, एक लड़की इश्क, मैं पागल होकर टावर के पावर से टकराना चाहि, जनता की नजर, टावर पर पड़ी, शासन प्रशासन को सूचित करने के बाद मौके पर पहुंचे, थाना प्रभारी माननीय श्री भगवान जी, पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी सतर्कता, हुआ सफल,ऐन केन सांत्वना देकर,टावर पर चढ़ी, आशिकाना इश्क में डूबी, लड़की को उतारा गया, एक तरफ जनता की भीड़ तो दूसरी तरफ प्रशासन, आशिकी का तूफान लेकर, पावर के टावर से टकराने की हिम्मत रखने वाली,

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बसपा की 2027 में जमानत जब्त होगी, चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय: विनोद राय भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी विनोद राय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जमानत जब्त हो जाएगी, जबकि भाजपा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। विनोद राय ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी के विधायक जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को लेकर सिर्फ अपनी पीठ थपथपा दें, तो जनपद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में आएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। इसी आधार पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी। हालांकि, यह बयान भाजपा नेता विनोद राय का राजनीतिक दावा है। चुनाव परिणाम का फैसला मतदाता अपने मतदान के माध्यम से करेंगे।
    1
    बसपा की 2027 में जमानत जब्त होगी, चारों सीटों पर भाजपा की जीत तय: विनोद राय
भारतीय जनता पार्टी के मंडल प्रभारी विनोद राय ने वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक दावा किया है। उन्होंने कहा कि आगामी चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की जमानत जब्त हो जाएगी, जबकि भाजपा जिले की चारों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विनोद राय ने कहा कि भाजपा संगठन पूरी मजबूती के साथ चुनाव की तैयारी में जुटा है। उन्होंने दावा किया कि यदि पार्टी के विधायक जनता के बीच जाकर विकास कार्यों को लेकर सिर्फ अपनी पीठ थपथपा दें, तो जनपद की चारों विधानसभा सीटें भाजपा के खाते में आएंगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश और केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर वर्ग तक पहुंचा है, जिससे जनता का विश्वास भाजपा के प्रति और मजबूत हुआ है। इसी आधार पर भाजपा 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत के साथ जीत हासिल करेगी।
हालांकि, यह बयान भाजपा नेता विनोद राय का राजनीतिक दावा है। चुनाव परिणाम का फैसला मतदाता अपने मतदान के माध्यम से करेंगे।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान मऊ । आयुक्त एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है। अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए। विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया। सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें। इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    2
    श्रावण मास में श्रद्धालुओं को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग की सघन कार्रवाई
बिना लाइसेंस संचालित दो प्रतिष्ठान बंद, कांवड़ मार्गों पर लगातार जारी रहेगा निरीक्षण अभियान
मऊ । आयुक्त  एवं जिलाधिकारी के निर्देशानुसार तथा सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग, मऊ द्वारा श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत आमजन एवं श्रद्धालुओं को शुद्ध, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जनपद के समस्त कांवड़ मार्गों पर विशेष निरीक्षण अभियान चलाया गया। इसके तहत खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की तैनाती कर निरंतर निगरानी सुनिश्चित की गई है।
अभियान के दौरान विभागीय टीम ने कांवड़ मार्गों पर स्थित मिठाई की दुकानों, राष्ट्रीय राजमार्ग-29 पर संचालित ढाबों, होटल एवं रेस्टोरेंटों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यू.पी. 54 ढाबा एवं सान्वी रेस्टोरेंट बिना वैध खाद्य लाइसेंस संचालित पाए गए। साथ ही इन प्रतिष्ठानों पर खाद्य पदार्थों का निर्माण एवं विक्रय अस्वच्छ एवं अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में किया जा रहा था। इस पर विभाग ने तत्काल प्रभाव से दोनों प्रतिष्ठानों का संचालन बंद कराते हुए आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की।
निरीक्षण के दौरान सभी खाद्य कारोबारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने खाद्य लाइसेंस एवं पंजीकरण प्रमाण-पत्र प्रतिष्ठान के प्रमुख स्थान पर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करें, जिससे उपभोक्ताओं को आवश्यक जानकारी सहज रूप से उपलब्ध हो सके। इसके साथ ही विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों पर फूड सेफ्टी कनेक्ट से संबंधित ग्राहक संतुष्टि फीडबैक क्यूआर कोड एवं टोल फ्री नंबर भी प्रदर्शित कराए जा रहे हैं। इस क्यूआर कोड को स्कैन कर उपभोक्ता संबंधित प्रतिष्ठान की जानकारी प्राप्त करने के साथ-साथ किसी भी प्रकार की शिकायत भी ऑनलाइन दर्ज करा सकते हैं।
खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने होटल, ढाबा एवं रेस्टोरेंट संचालकों को स्वच्छता एवं हाइजीन के मानकों का कड़ाई से पालन करने, खाद्य एवं पेय पदार्थों की गुणवत्ता बनाए रखने तथा सुरक्षित खाद्य प्रबंधन के संबंध में विस्तृत जानकारी दी। उन्हें खाद्य पदार्थों में कृत्रिम रंगों एवं खुले मसालों के प्रयोग से बचने, केवल बंद पैकेट वाले मसालों का उपयोग करने, ताजे फल एवं ताजी सब्जियों का प्रयोग करने तथा प्रत्येक समय के लिए ताजा भोजन तैयार कर परोसने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी स्पष्ट किया गया कि पूर्व में तैयार भोजन को अगले समय के लिए न रखा जाए और न ही परोसा जाए।
विभाग द्वारा कटे हुए एवं सड़े-गले फलों के विक्रय पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने के निर्देश भी दिए गए। निरीक्षण के दौरान उपस्थित आमजन को भी मिलावटी एवं रंगयुक्त खाद्य पदार्थों से बचने, खुले में रखे खाद्य पदार्थों एवं कटे हुए फलों का सेवन न करने तथा स्वच्छ एवं लाइसेंसधारी प्रतिष्ठानों से ही खाद्य सामग्री क्रय करने के प्रति जागरूक किया गया।
सहायक आयुक्त सुश्री मंजूषा सिंह ने बताया कि श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा की अवधि में यह विशेष अभियान निरंतर जारी रहेगा। खाद्य सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि श्रद्धालुओं एवं आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
इस अभियान में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी देवेंद्र सिंह यादव, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार राना, ओम प्रकाश यादव, श्रीमती रीता, अजीत कुमार त्रिपाठी, विजय प्रकाश एवं स्वामीनाथ सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • समय का इंतजार करते करते कुछ नया देखने को मिल रहा है जो
    1
    समय का इंतजार करते करते कुछ नया देखने को मिल रहा है जो
    user_Vrijesh Singh Yadav
    Vrijesh Singh Yadav
    Teacher जखनिया, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • जौहर विश्वविद्यालय बचाने की हुंकार बनी जनआंदोलन की आवाज़, 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी पर सभी का आभार – कोरी सुभाष चन्द्र लहरी, प्रदेश अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई लखनऊ। अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ में जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया गया। दारुलसफा (हजरतगंज) से लालबाग होते हुए राजभवन तक निकाले गए इस विरोध-प्रदर्शन में लगभग 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समर्थकों ने भाग लेकर शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का मजबूत संदेश दिया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, तख्तियां और बुलंद नारों के साथ राजभवन की ओर शांतिपूर्ण ढंग से बढ़ रहे थे। जीपीओ के निकट पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस को रोक दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उत्साह और लोकतांत्रिक संकल्प अडिग रहा। इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में न्यायपूर्ण, पारदर्शी और कानूनसम्मत प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए तथा विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए। अपनी जनता पार्टी ने मुरादाबाद मंडल के आयुक्त द्वारा जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि मामले में निष्पक्ष एवं न्यायोचित निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने आंदोलन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, छात्रों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अल्प सूचना के बावजूद हजारों लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता पूरी मजबूती के साथ एकजुट है। उन्होंने कहा कि लालबाग से लेकर अंबेडकर छात्रावास तक पूरे मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब अपनी जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा संविधान के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है। अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए साधुवाद दिया। ✍️ जितेन्द्र सिंह कुशवाहा जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश) जय भीम! जय संविधान! अपनी जनता पार्टी ज़िंदाबाद!
    4
    जौहर विश्वविद्यालय बचाने की हुंकार बनी जनआंदोलन की आवाज़, 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं की ऐतिहासिक भागीदारी पर सभी का आभार
– कोरी सुभाष चन्द्र लहरी, प्रदेश अध्यक्ष, अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई
लखनऊ। अपनी जनता पार्टी उत्तर प्रदेश इकाई के तत्वावधान में 27 जुलाई 2026 को राजधानी लखनऊ में जौहर विश्वविद्यालय, रामपुर को गिराए जाने के निर्णय के विरोध में विशाल जनआंदोलन आयोजित किया गया। दारुलसफा (हजरतगंज) से लालबाग होते हुए राजभवन तक निकाले गए इस विरोध-प्रदर्शन में लगभग 5,000 से अधिक कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समर्थकों ने भाग लेकर शिक्षा और संवैधानिक अधिकारों की रक्षा का मजबूत संदेश दिया।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता हाथों में पार्टी के झंडे, तख्तियां और बुलंद नारों के साथ राजभवन की ओर शांतिपूर्ण ढंग से बढ़ रहे थे। जीपीओ के निकट पुलिस प्रशासन द्वारा जुलूस को रोक दिया गया, लेकिन प्रदर्शनकारियों का उत्साह और लोकतांत्रिक संकल्प अडिग रहा।
इस अवसर पर अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री माननीय स्वामी प्रसाद मौर्य के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जौहर विश्वविद्यालय के विरुद्ध की जा रही कार्रवाई राजनीतिक द्वेष से प्रेरित प्रतीत होती है। उन्होंने कहा कि शिक्षा संस्थानों से जुड़े मामलों में न्यायपूर्ण, पारदर्शी और कानूनसम्मत प्रक्रिया अपनाई जानी चाहिए तथा विद्यार्थियों के भविष्य और शिक्षा के अधिकार की रक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
अपनी जनता पार्टी ने मुरादाबाद मंडल के आयुक्त द्वारा जौहर विश्वविद्यालय को गिराए जाने की कार्रवाई पर रोक लगाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया और आशा जताई कि मामले में निष्पक्ष एवं न्यायोचित निर्णय सुनिश्चित किया जाएगा।
प्रदेश अध्यक्ष कोरी सुभाष चन्द्र लहरी ने आंदोलन की सफलता पर सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, महिलाओं, युवाओं, छात्रों तथा सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों का हृदय से धन्यवाद व्यक्त करते हुए कहा कि अल्प सूचना के बावजूद हजारों लोगों की ऐतिहासिक भागीदारी ने यह सिद्ध कर दिया कि शिक्षा, संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए जनता पूरी मजबूती के साथ एकजुट है।
उन्होंने कहा कि लालबाग से लेकर अंबेडकर छात्रावास तक पूरे मार्ग पर उमड़ा जनसैलाब अपनी जनता पार्टी की संगठनात्मक शक्ति, कार्यकर्ताओं के समर्पण और सामाजिक न्याय, शिक्षा तथा संविधान के प्रति उसकी अटूट प्रतिबद्धता का सशक्त प्रमाण है।
अंत में प्रदेश अध्यक्ष ने सभी सहयोगियों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का पुनः आभार व्यक्त करते हुए आंदोलन को ऐतिहासिक सफलता दिलाने के लिए साधुवाद दिया।
✍️ जितेन्द्र सिंह कुशवाहा
जिला उपाध्यक्ष एवं जिला मीडिया प्रभारी
अपनी जनता पार्टी, गाजीपुर (उत्तर प्रदेश)
जय भीम! जय संविधान!
अपनी जनता पार्टी ज़िंदाबाद!
    user_Jitendra
    Jitendra
    Local News Reporter गाजीपुर, गाजीपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जितने किसानों की जमीन नदी में विलीन हुई है सरकार मुआवजा दे नहीं तो होगा आन्दोलन सरकार -विजय रावत उदासीनता व विभाग की लापरवाही के वजह से ही रहा कटान-विजय रावत पहले से तैयारी रहती तो नहीं होता कटान-विजय रावत सरकार का पैसा पानी में बहा रहे अधिकारी-विजय रावत आज सपा नेता विजय रावत बरहज विधानसभा में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान का निरीक्षण किया इस दौरान नदी द्वारा बड़े पैमाने पर हो रहे कटान पर दुख प्रकट करते हुए कहा की सम्बन्धित विभाग की लापरवाही के वजह से आज किसानों की हज़ारों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो रही हैं जिससे किसानों को भारी मात्रा में नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है अगर बाढ़ विभाग की तैयारी पहले से हुई होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता है लेकिन विभाग अधिकारि आँख पर काली पट्टी बाँध कर शोया रहता हैं और जब आपदा आती हैं तब जगता जिसके वजह से किसानों को भारी नुक़सान का सामना करना पड़ता हैं और विभाग सरकार के पैसे को पानी में बहाता हैं अगर विभाग की पहले कटान की व्यवस्था रहती तो आज कटान नहीं होता मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार से माँग है की जितने भी किसानों की जमीन नदी में विलीन हुई हैं उनको मुआवजा दे नहीं तो हम सभी लोग यही धरना देने का काम करेंगे। इस दौरान मौक़े पर मुख्य रूप से संजय कुमार विरेंद्र यादव सुरेन्द्र कुमार अजय सिंह विकास यादव राकेश मिश्रा मौजूद रहे।
    4
    जितने किसानों की जमीन नदी में विलीन हुई है सरकार मुआवजा दे नहीं तो होगा आन्दोलन सरकार -विजय रावत 

उदासीनता व विभाग की लापरवाही के वजह से ही रहा कटान-विजय रावत

पहले से तैयारी रहती तो नहीं होता कटान-विजय रावत

सरकार का पैसा पानी में बहा रहे अधिकारी-विजय रावत 

आज सपा नेता विजय रावत बरहज विधानसभा में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान का निरीक्षण किया इस दौरान नदी द्वारा बड़े पैमाने पर हो रहे कटान पर दुख प्रकट करते हुए कहा की सम्बन्धित विभाग की लापरवाही के वजह से आज किसानों की हज़ारों एकड़ जमीन नदी में विलीन हो रही हैं जिससे किसानों को भारी मात्रा में नुक़सान का सामना करना पड़ रहा है अगर बाढ़ विभाग की तैयारी पहले से हुई होती तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता है लेकिन विभाग अधिकारि आँख पर काली पट्टी बाँध कर शोया रहता हैं और जब आपदा आती हैं तब जगता जिसके वजह से किसानों को भारी नुक़सान का सामना करना पड़ता हैं और विभाग सरकार के पैसे को पानी में बहाता हैं अगर विभाग की पहले कटान की व्यवस्था रहती तो आज कटान नहीं होता मेरी प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा सरकार से माँग है की जितने भी किसानों की जमीन नदी में विलीन हुई हैं उनको मुआवजा दे नहीं तो हम सभी लोग यही धरना देने का काम करेंगे। इस दौरान मौक़े पर मुख्य रूप से संजय कुमार विरेंद्र यादव सुरेन्द्र कुमार अजय सिंह विकास यादव राकेश मिश्रा मौजूद रहे।
    user_Namrata Shukla
    Namrata Shukla
    बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • बासंडीहरोड पुलिस द्वारा धारा 303(2), 317(2) से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश (गाय) बरामद। बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता । उल्लेखनीय है कि उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह टीम के साथ रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछित अभियुक्त तथा मु0अ0सं0 147/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गोंवशों की पतारसी सुरागरसी/ गिरफ्तारी के बांसडीहरोड तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि दो व्यक्ति 01 राशि गोवंश को पेड़ से बांध कर कही बेचने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है । इस पर विश्वास करके तत्काल पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर दविश देकर 1.रूस्तम अहमद पुत्र कलूट अहमद निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष* समय करीब 03.15 बजे पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश को बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्त ने दूसरे व्यक्ति का नाम नवाजीश पुत्र नशरूल्ला निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 30 वर्ष बताया । पूछताछ पर बताया कि हम दोनों दिनांक 23.07.2026 को ग्राम दिउली थाना बांसडीहरोड से गाय को चोरी किये थे । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । वादी मुकदमा को थाना स्थानीय पर बुलाकर गाय की पहचान कराकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त रूस्तम अहमद के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा चुका है । अभियुक्त नवाजीश की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश/प्रयास किया जा रहा है । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम* 1. उ0नि0 सतीश यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया । 2. हे0का0 विनीत यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया । 3. का0 सौरभ गिरि थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया । 4. का0 अमरेन्द्र यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।
    1
    बासंडीहरोड पुलिस द्वारा धारा 303(2), 317(2) से सम्बंधित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश (गाय) बरामद।
बलिया।। पुलिस अधीक्षक बलिया ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे सघन अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला के निकट पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी बांसडीह जयशंकर मिश्रा के कुशल नेतृत्व मे थाना बांसडीहरोड पुलिस टीम को मिली सफलता ।
उल्लेखनीय है कि उ0नि0 सतीश यादव मय हमराह टीम के साथ रवाना होकर देखभाल क्षेत्र, रोकथाम जुर्म जरायम, चेकिंग संदिग्ध वाहन व व्यक्ति, तलाश वांछित अभियुक्त तथा मु0अ0सं0 147/2026 धारा 303(2) बीएनएस से सम्बन्धित चोरी की गोंवशों की पतारसी सुरागरसी/ गिरफ्तारी के बांसडीहरोड तिराहे पर मौजूद थे कि मुखबिर ने आकर बताया कि दो व्यक्ति 01 राशि गोवंश को पेड़ से बांध कर कही बेचने की फिराक में है यदि जल्दी किया जाय तो पकड़े जा सकते है । इस पर विश्वास करके तत्काल पुलिस द्वारा मुखबिर के बताये हुए स्थान पर पहुंचकर दविश देकर 1.रूस्तम अहमद पुत्र कलूट अहमद निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 35 वर्ष*  समय करीब 03.15 बजे पकड़ लिया गया तथा दूसरा व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया । कब्जे से चोरी की गई 01 राशि गोवंश को बरामद किया गया । पकड़े गये अभियुक्त ने दूसरे व्यक्ति का नाम नवाजीश पुत्र नशरूल्ला निवासी कसाबटोला काजीपुरा थाना कोतवाली उम्र करीब 30 वर्ष बताया । पूछताछ पर बताया कि हम दोनों दिनांक 23.07.2026 को ग्राम दिउली थाना बांसडीहरोड से गाय को चोरी किये थे । बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर उपरोक्त मुकदमें में धारा 317(2) बीएनएस की बढोत्तरी की गयी । वादी मुकदमा को थाना स्थानीय पर बुलाकर गाय की पहचान कराकर नियमानुसार सुपुर्द किया गया । उपरोक्त गिरफ्तार अभियुक्त रूस्तम अहमद के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए मा0न्यायालय भेजा जा चुका है । अभियुक्त नवाजीश की गिरफ्तारी हेतु लगातार दविश/प्रयास किया जा रहा है ।
*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1.	उ0नि0 सतीश यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।
2.	हे0का0 विनीत यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।
3.	का0 सौरभ गिरि थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।
4.	का0 अमरेन्द्र यादव थाना बांसडीहरोड जनपद बलिया ।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    1
    अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन मऊ में परेड में प्रतिभाग कर दिये गए आवश्यक दिशा-निर्देश
अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार द्वारा पुलिस लाईन परेड ग्राउंड में मंगलवार परेड की सलामी ली गई तथा परेड का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के पश्चात शारीरिक एवं मानसिक रूप से फिट रहने के लिए परेड की दौड़ लगवाई। निरीक्षण के क्रम में यू0पी0-112 व थानों से आये वाहनों की गहनता से चेकिंग की गयी तथा पीआरवी पर तैनात पुलिस कर्मियों से वाहनों में उपलब्ध दंगा नियंत्रण/सुरक्षा उपकरणों के सम्बंध में जानकारी लेते हुए उनकी चेकिंग की गयी व तत्पश्चात क्वार्टर गार्द, स्टोर, परिवहन शाखा, मेस, पुलिस बैरक व पुलिस लाइन परिसर का निरीक्षण कर साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने हेतु सम्बंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस अधिकारी और कर्मचारीगण उपस्थित रहें ।
    user_विनय कुमार श्रीवास्तव
    विनय कुमार श्रीवास्तव
    मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01अदद अवैध तंमचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस द्वारा मंगलवार को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पियवां ताल मोड़ के पास मु0अ0स0 320/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट से संबंधित अभियुक्त मयंक सिंह पुत्र स्व0 सुनील सिंह निवासी रामपुर खजुरही थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से 01 अदद नाजायज पिस्टल व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, तथा चालान न्यायालय किया गया।
    2
    शातिर अभियुक्त गिरफ्तार कब्जे से 01अदद अवैध तंमचा व 01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद
मऊ । पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध/अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मऊ  अनूप कुमार के कुशल पर्यवेक्षण में तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस द्वारा मंगलवार को  देखभाल क्षेत्र व चेकिंग के दौरान जरिये मुखबिर की सूचना पियवां ताल मोड़ के पास मु0अ0स0 320/26 धारा 3/25 आर्म एक्ट से संबंधित अभियुक्त मयंक सिंह पुत्र स्व0 सुनील सिंह निवासी रामपुर खजुरही थाना घोसी जनपद मऊ के कब्जे से 01 अदद नाजायज पिस्टल व  01 अदद जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया, तथा चालान न्यायालय किया गया।
    user_RISHI RAI
    RISHI RAI
    घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र पंदह के एक प्राथमिक विद्यालय में एक बार फिर मानवता हुआ शर्मशार..... बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र पंदह के एक प्राथमिक विद्यालय में एक बार फिर मानवता हुआ शर्मशार..... बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। निष्पक्ष जांच, त्वरित न्याय और दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई ही समाज का विश्वास बनाए रख सकती है।" नोट: यह मामला जांच के अधीन है। संबंधित व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, जिनकी पुष्टि सक्षम जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।
    1
    बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र पंदह के एक प्राथमिक विद्यालय में एक बार फिर मानवता हुआ शर्मशार.....
बलिया जनपद के शिक्षा क्षेत्र पंदह के एक प्राथमिक विद्यालय में एक बार फिर मानवता हुआ शर्मशार.....
बेटियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। निष्पक्ष जांच, त्वरित न्याय और दोषी के विरुद्ध कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई ही समाज का विश्वास बनाए रख सकती है।"
नोट: यह मामला जांच के अधीन है। संबंधित व्यक्ति पर आरोप लगे हैं, जिनकी पुष्टि सक्षम जांच और कानूनी प्रक्रिया के बाद ही होगी।
    user_गंगा 24 ख़बर
    गंगा 24 ख़बर
    Mobile Phone Shop सिकंदरपुर, बलिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.