वृंदावन नाव हादसा: 10 शव मिले, 22 लोगों को निकाला गया, 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे मथुरा के वृंदावन में माट थाना क्षेत्र के पास यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। घटना के बाद से प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। अब तक नदी से 22 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान को तेज करने के लिए कई एजेंसियों की टीमें लगाई गई हैं। एनडीआरएफ की 8 नावें, पीएसी की 3 नावें और एसडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके अलावा करीब 120 स्थानीय गोताखोरों को भी खोज अभियान में लगाया गया है। सभी टीमें मिलकर नदी में करीब 14 किलोमीटर तक के क्षेत्र में तलाश कर रही हैं, ताकि किसी भी लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस दौरान मीडिया द्वारा जब एसपी देहात से पूछा गया कि पीड़ित परिवार के लोग 6 लोगों के लापता होने की बात कह रहे हैं, जबकि प्रशासन अलग संख्या बता रहा है, तो उन्होंने कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन जारी है और सही संख्या की पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पतालों और आसपास के अन्य अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। ऐसे में सभी अस्पतालों से जानकारी जुटाने और पूरी काउंटिंग करने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा कि कितने लोग लापता हैं या कितने सुरक्षित हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
वृंदावन नाव हादसा: 10 शव मिले, 22 लोगों को निकाला गया, 6 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे मथुरा के वृंदावन में माट थाना क्षेत्र के पास यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। घटना के बाद से प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू
कर दिया गया था। अब तक नदी से 22 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान को तेज करने के लिए कई एजेंसियों की टीमें लगाई गई हैं। एनडीआरएफ की 8 नावें, पीएसी की 3 नावें और एसडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके अलावा करीब 120 स्थानीय
गोताखोरों को भी खोज अभियान में लगाया गया है। सभी टीमें मिलकर नदी में करीब 14 किलोमीटर तक के क्षेत्र में तलाश कर रही हैं, ताकि किसी भी लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस दौरान मीडिया द्वारा जब एसपी देहात से पूछा गया कि पीड़ित परिवार के लोग 6 लोगों के लापता होने की बात कह रहे हैं, जबकि प्रशासन अलग संख्या बता रहा है, तो उन्होंने कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन जारी है और सही संख्या की
पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पतालों और आसपास के अन्य अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। ऐसे में सभी अस्पतालों से जानकारी जुटाने और पूरी काउंटिंग करने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा कि कितने लोग लापता हैं या कितने सुरक्षित हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।
- Post by Subhash Chand1
- वृन्दावन मृदुल कृष्ण शास्त्री की गाड़ी में मारी टक्कर विरोध करने पर दिल्ली नंबर गाड़ी के श्रद्धालुओं ने की मृदुल कृष्ण शास्त्री के साथ मारपीट1
- मथुरा के वृंदावन में माट थाना क्षेत्र के पास यमुना नदी में हुए नाव हादसे के बाद राहत और बचाव कार्य लगातार जारी है। घटना के बाद से प्रशासन, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पीएसी और स्थानीय गोताखोरों की टीमें मौके पर सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह करीब 5:30 बजे से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया था। अब तक नदी से 22 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है, जिनमें से 10 लोगों के शव बरामद हुए हैं। बाकी लोगों को बचाकर बाहर निकाला गया है और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बचाव अभियान को तेज करने के लिए कई एजेंसियों की टीमें लगाई गई हैं। एनडीआरएफ की 8 नावें, पीएसी की 3 नावें और एसडीआरएफ की टीमें नदी में लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही हैं। इसके अलावा करीब 120 स्थानीय गोताखोरों को भी खोज अभियान में लगाया गया है। सभी टीमें मिलकर नदी में करीब 14 किलोमीटर तक के क्षेत्र में तलाश कर रही हैं, ताकि किसी भी लापता व्यक्ति को जल्द से जल्द ढूंढा जा सके। इस दौरान मीडिया द्वारा जब एसपी देहात से पूछा गया कि पीड़ित परिवार के लोग 6 लोगों के लापता होने की बात कह रहे हैं, जबकि प्रशासन अलग संख्या बता रहा है, तो उन्होंने कहा कि अभी सर्च ऑपरेशन जारी है और सही संख्या की पुष्टि फिलहाल नहीं की जा सकती। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल कुछ लोगों को प्राइवेट अस्पतालों और आसपास के अन्य अस्पतालों में भी भर्ती कराया गया है। ऐसे में सभी अस्पतालों से जानकारी जुटाने और पूरी काउंटिंग करने के बाद ही स्पष्ट रूप से बताया जा सकेगा कि कितने लोग लापता हैं या कितने सुरक्षित हैं। प्रशासन का कहना है कि जब तक सभी लोगों का पता नहीं चल जाता, तब तक राहत और बचाव अभियान लगातार जारी रखा जाएगा।4
- हर ग्रंथ में राम की महिमा, सर्वमान्य हैं श्रीराम गो ग्राम परखम में श्रीराम कथा का शुभारंभ। रिपोर्ट हरिपाल सिंह। फरह। गो ग्राम परखम में शुक्रवार से श्रीराम कथा का विधिवत शुभारंभ हुआ। कथा व्यास महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज ने अपने प्रवचन में भगवान श्रीराम को सर्वमान्य बताते हुए कहा कि ऐसा कोई ग्रंथ नहीं है, जिसमें राम का उल्लेख न मिलता हो।व्यास गद्दी पूजन के उपरांत उन्होंने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि ब्रज भूमि अत्यंत पावन है और यहां कथा श्रवण करना बड़े सौभाग्य की बात होती है। उन्होंने कहा कि जब कथा गौशाला या कालिंदी के तट पर होती है तो उसका आध्यात्मिक आनंद और बढ़ जाता है।स्वामी कैलाशानंद गिरि ने कहा कि भगवान राम का जीवन ज्ञान, विवेक, धैर्य और मर्यादा का प्रतीक है। उन्होंने हर परिस्थिति में मर्यादा का पालन किया और समाज को आदर्श जीवन का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूर्व उपमुख्यमंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि भगवान राम ने जीवन में सत्य की स्थापना की, वहीं भगवान कृष्ण ने अपनी लीलाओं के माध्यम से धर्म का मार्ग दिखाया। ब्रज भूमि पर राम कथा का आयोजन विशेष महत्व रखता है।सुदामा कुटी के संत सुतीक्ष्ण दास महाराज ने श्रीराम को आदर्श राजा, भाई, पति और पुत्र बताते हुए कहा कि राम कथा का श्रवण समस्त जीवों के कल्याण का मार्ग है।कार्यक्रम का संचालन आचार्य पवन दत्त महाराज ने किया।1
- Post by Govind Chaudhary1
- Hemanta Vishvasharma's Language ll Hemanta Vishvasharma #hemantavishvasharma1
- वृंदावन नाव हादसा: पंजाब से आए श्रद्धालुओं की नाव पलटी, 10 की मौत वृंदावन (मथुरा), 10 अप्रैल। वृंदावन स्थित केशी घाट के निकट यमुना नदी में गुरुवार दोपहर एक भीषण नाव हादसा हो गया। जानकारी के अनुसार, बंसीवट और केशी घाट के बीच पोंटून पुल के पास एक नाव असंतुलित होकर पुल से टकरा गई और पलट गई। बताया जा रहा है कि नाव में लगभग 25 से 27 श्रद्धालु सवार थे, जो पंजाब के लुधियाना से वृंदावन दर्शन के लिए आए थे। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। अब तक 10 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि कई लोगों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल भेजा गया है। कुछ श्रद्धालु अभी भी लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, अग्निशमन विभाग, एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, नागरिक सुरक्षा, सेना के जवानों सहित स्थानीय गोताखोर और नाविक मौके पर पहुंच गए और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर शुरू कर दिया गया। प्रशासन द्वारा मौके का स्थलीय निरीक्षण भी किया गया है। अधिकारियों के अनुसार, हादसे के कारणों की जांच की जा रही है, हालांकि प्रारंभिक तौर पर नाव का पोंटून पुल से टकराना दुर्घटना का मुख्य कारण माना जा रहा है। घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। प्रशासन ने लोगों से संयम बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है। फिलहाल राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है और मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।1
- Post by Subhash Chand1