logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*पलेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राम राजा ग्राउंड पर छात्र-छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां देशभर के साथ-साथ पलेरा में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राम राजा ग्राउंड*पर आयोजित किया गया। यहां ध्वजारोहण के बाद *छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां* दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने तिरंगे को सलाम कर शहीदों को याद किया। *पलेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राम राजा ग्राउंड पर छात्र-छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां देशभर के साथ-साथ पलेरा में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राम राजा ग्राउंड*पर आयोजित किया गया। यहां ध्वजारोहण के बाद *छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां* दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने तिरंगे को सलाम कर शहीदों को याद किया।

14 hrs ago
user_Manish Yadav
Manish Yadav
पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

*पलेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राम राजा ग्राउंड पर छात्र-छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां देशभर के साथ-साथ पलेरा में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राम राजा ग्राउंड*पर आयोजित किया गया। यहां ध्वजारोहण के बाद *छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां* दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने तिरंगे को सलाम कर शहीदों को याद किया। *पलेरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, राम राजा ग्राउंड पर छात्र-छात्राओं ने दी देशभक्ति प्रस्तुतियां देशभर के साथ-साथ पलेरा में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य कार्यक्रम राम राजा ग्राउंड*पर आयोजित किया गया। यहां ध्वजारोहण के बाद *छात्र-छात्राओं ने रंगारंग प्रस्तुतियां* दीं। देशभक्ति गीत, नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को देशभक्ति से भर दिया। कार्यक्रम में नगर के गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारी, शिक्षक और बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। सभी ने तिरंगे को सलाम कर शहीदों को याद किया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • जतारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल जतारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल जतारा। तहसील मुख्यालय जतारा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेश यादव द्वारा ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी। समारोह में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक एसडीएम नीरज खरे, तहसीलदार नितिन गौड़, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प दिलाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
    4
    जतारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल

जतारा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, देशभक्ति से सराबोर हुआ माहौल
जतारा। तहसील मुख्यालय जतारा में 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, उमंग और देशभक्ति के साथ मनाया गया। मुख्य समारोह कॉलेज ग्राउंड में आयोजित किया गया, जहां जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रेखा महेश यादव द्वारा ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित लोगों ने राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
समारोह में जतारा विधायक हरिशंकर खटीक एसडीएम नीरज खरे, तहसीलदार नितिन गौड़, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक,  विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां
ध्वजारोहण के बाद स्कूली बच्चों ने देशभक्ति गीत, नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस की भावना को जीवंत कर दिया। बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने समारोह में मौजूद दर्शकों का मन मोह लिया और तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा परिसर गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद करते हुए उन्हें नमन किया गया। अतिथियों ने देश की एकता, अखंडता और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने का संकल्प दिलाया। पूरे कार्यक्रम के दौरान कॉलेज ग्राउंड देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया।
    user_Mahendra Kumar Dubey
    Mahendra Kumar Dubey
    Voice of people जतारा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • संकट मोचन मंदिर में महिला ने मचाया हंगामा, हनुमान जी का मुगदर तोड़ा; मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर चार घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मंदिर में भगवान हनुमान जी का मुगदर तोड़ दिया और पुजारी मुन्ना महाराज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ी। इस दौरान कीर्तन कर रहे लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है।मंदिर में हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदिर समिति के अनुसार काफी देर तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर मंदिर समिति के लोगों में नाराजगी है।घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ‘कक्का’ के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन कार्यक्रम से पहले ही कोतवाली में आवेदन देकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई।पुजारी मुन्ना महाराज ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो समिति के लोग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।वही इस घटना को लेकर आज 15 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर समिति ने कोतवाली में अपना शिकायती आवेदन दिया है।
    1
    संकट मोचन मंदिर में महिला ने मचाया हंगामा, हनुमान जी का मुगदर तोड़ा; मंदिर समिति ने पुलिस सुरक्षा पर उठाए सवाल
छतरपुर सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में बीती रात एक महिला ने कथित तौर पर चार घंटे से अधिक समय तक जमकर हंगामा किया। आरोप है कि महिला ने मंदिर में भगवान हनुमान जी का मुगदर तोड़ दिया और पुजारी मुन्ना महाराज के साथ अभद्रता करते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ी। इस दौरान कीर्तन कर रहे लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और पत्थर फेंके जाने की बात सामने आई है।मंदिर में हंगामा बढ़ने पर पुलिस को सूचना देने का प्रयास किया गया, लेकिन मंदिर समिति के अनुसार काफी देर तक कोतवाली पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। घटना को लेकर मंदिर समिति के लोगों में नाराजगी है।घटना के बाद मंदिर समिति के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ‘कक्का’ के नेतृत्व में सिटी कोतवाली थाने पहुंचे और टीआई के नाम ज्ञापन सौंपा। समिति के सदस्यों ने बताया कि कीर्तन कार्यक्रम से पहले ही कोतवाली में आवेदन देकर रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की गई थी, लेकिन इसके बावजूद मंदिर जैसे संवेदनशील धार्मिक स्थल पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था नजर नहीं आई।पुजारी मुन्ना महाराज ने कहा कि मंदिर की सुरक्षा को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई और मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत नहीं की गई तो समिति के लोग पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर शिकायत करेंगे।मंदिर समिति ने पुलिस प्रशासन से मंदिर परिसर में नियमित रात्रि गश्त बढ़ाने और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता करने की मांग की है।वही इस घटना को लेकर आज 15 अगस्त दोपहर करीब 1:00 बजे मंदिर समिति ने कोतवाली में अपना शिकायती आवेदन दिया है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • छतरपुर के सटई रोड स्थित प्रभा स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं नरसिंह आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कोई फौजी की वेशभूषा में नजर आया तो कोई महात्मा गांधी के रूप में, वहीं बच्चियां रानी दुर्गावती के रूप में घोड़ों पर सवार दिखाई दीं। स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने इस आयोजन को लेकर क्या कहा, देखिए भारत जंक्शन न्यूज़ की खास रिपोर्ट। छतरपुर के सटई रोड स्थित प्रभा स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं नरसिंह आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कोई फौजी की वेशभूषा में नजर आया तो कोई महात्मा गांधी के रूप में, वहीं बच्चियां रानी दुर्गावती के रूप में घोड़ों पर सवार दिखाई दीं। स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने इस आयोजन को लेकर क्या कहा, देखिए भारत जंक्शन न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    1
    छतरपुर के सटई रोड स्थित प्रभा स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं नरसिंह आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कोई फौजी की वेशभूषा में नजर आया तो कोई महात्मा गांधी के रूप में, वहीं बच्चियां रानी दुर्गावती के रूप में घोड़ों पर सवार दिखाई दीं। स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने इस आयोजन को लेकर क्या कहा, देखिए भारत जंक्शन न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
छतरपुर के सटई रोड स्थित प्रभा स्कूल ग्रुप ऑफ एजुकेशन एवं नरसिंह आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 7वीं भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। सैकड़ों बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का संदेश दिया। कोई फौजी की वेशभूषा में नजर आया तो कोई महात्मा गांधी के रूप में, वहीं बच्चियां रानी दुर्गावती के रूप में घोड़ों पर सवार दिखाई दीं। स्कूल संचालक शिव सिंह यादव ने इस आयोजन को लेकर क्या कहा, देखिए भारत जंक्शन न्यूज़ की खास रिपोर्ट।
    user_Bharat Junction News
    Bharat Junction News
    Local News Reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • नौगांव जनपद पंचायत में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष हेमलता राकेश पाठक ने ध्वजारोहण किया कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ प्रभाष राज घनघोरिया सहित जनपद कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
    1
    नौगांव जनपद पंचायत में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जनपद अध्यक्ष हेमलता राकेश पाठक ने ध्वजारोहण किया 
कार्यक्रम में जनपद पंचायत सीईओ प्रभाष राज घनघोरिया सहित जनपद कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • आप सभी क्षेत्र एवं देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता वर्षगांठ दिवस की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए ।। #Original #video #reels #highlighted #motivation #Happy #independenceday #15August2026 #fbp #जय #हिन्द #जय #भारत #जय #संविधान #स्वतंत्रतादिवस
    1
    आप सभी क्षेत्र एवं देशवासियों को 80 वें स्वतंत्रता वर्षगांठ दिवस की बहुत बहुत हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाए ।।
#Original #video #reels #highlighted #motivation
#Happy #independenceday #15August2026 #fbp
#जय #हिन्द #जय #भारत #जय #संविधान #स्वतंत्रतादिवस
    user_Journalist Santosh Ahirwar
    Journalist Santosh Ahirwar
    Court reporter छतरपुर, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी -स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी - स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण - 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुण्डेश्वर में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत, विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़ राकेश गिरि गोस्वामी, मनोज देवलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया। विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच आत्मीय सहभागिता से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    1
    टीकमगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी

-स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
-
स्वतंत्रता दिवस पर विशेष मध्याह्न भोजन में शामिल हुए जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी
-
स्कूली बच्चों के साथ किया सहभोज, विद्यालय परिसर में किया पौधरोपण
-
80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के शासकीय विद्यालयों में विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में शासकीय शिशु मंदिर हाई स्कूल नजरबाग तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय, कुण्डेश्वर, टीकमगढ़ में विशेष मध्याह्न भोजन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों ने स्कूली बच्चों के साथ सहभोज कर स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं।
कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय कुण्डेश्वर में आयोजित विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम में श्रीमती सरोज राजपूत,  विवेक चतुर्वेदी, सांसद प्रतिनिधि  अनुराग वर्मा, पूर्व विधायक टीकमगढ़  राकेश गिरि गोस्वामी,  मनोज देवलिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण,कलेक्टर  विवेक श्रोत्रिय, पुलिस अधीक्षक  सुधीर कुमार अग्रवाल, अपर कलेक्टर  शिवप्रसाद मंडराह, एसडीएम टीकमगढ़ श्रीमती संस्कृति मुदित लटौरिया, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शुभ्रता त्रिपाठी एवं श्रीमती अंजली शर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
अतिथियों ने विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं के साथ बैठकर विशेष मध्याह्न भोजन ग्रहण किया। इस दौरान बच्चों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए उन्हें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं तथा शिक्षा, अनुशासन और राष्ट्रप्रेम के महत्व पर प्रेरित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण एवं हरित परिसर के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। अधिकारियों ने विद्यालय परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण बनाए रखने पर भी जोर दिया।
विशेष मध्याह्न भोजन कार्यक्रम ने स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को विद्यार्थियों और प्रशासन के बीच आत्मीय सहभागिता से जोड़ते हुए सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।
    user_Jamil khan
    Jamil khan
    Photographer टीकमगढ़, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • 15 अगस्त 1947: कैसे मनाया गया था भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस? 🇮🇳 | India 1st Independence Day 15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वो दिन था, जब सदियों की गुलामी के बाद देश ने आज़ादी की पहली सुबह देखी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस आखिर कैसे मनाया गया था? इस वीडियो में जानिए 15 अगस्त 1947 की पूरी कहानी — उस दिन का माहौल कैसा था, दिल्ली में क्या हुआ, लाल किले पर तिरंगा कैसे फहराया गया, देश के लोगों ने आज़ादी का जश्न कैसे मनाया और इस ऐतिहासिक दिन के पीछे छिपी भावनाओं और चुनौतियों की कहानी। 🇮🇳 भारत की आज़ादी का पहला दिन — खुशी, गर्व और इतिहास से भरा एक अविस्मरणीय अध्याय। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें। #15August1947 #IndependenceDay #IndiaFirstIndependenceDay #IndianHistory #Azadi #15August #1947 #भारतकीआजादी #स्वतंत्रतादिवस #HistoryOfIndia 15 अगस्त 1947: कैसे मनाया गया था भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस? 🇮🇳 | India 1st Independence Day 15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वो दिन था, जब सदियों की गुलामी के बाद देश ने आज़ादी की पहली सुबह देखी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस आखिर कैसे मनाया गया था? इस वीडियो में जानिए 15 अगस्त 1947 की पूरी कहानी — उस दिन का माहौल कैसा था, दिल्ली में क्या हुआ, लाल किले पर तिरंगा कैसे फहराया गया, देश के लोगों ने आज़ादी का जश्न कैसे मनाया और इस ऐतिहासिक दिन के पीछे छिपी भावनाओं और चुनौतियों की कहानी। 🇮🇳 भारत की आज़ादी का पहला दिन — खुशी, गर्व और इतिहास से भरा एक अविस्मरणीय अध्याय। वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें। #15August1947 #IndependenceDay #IndiaFirstIndependenceDay #IndianHistory #Azadi #15August #1947 #भारतकीआजादी #स्वतंत्रतादिवस #HistoryOfIndia
    1
    15 अगस्त 1947: कैसे मनाया गया था भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस? 🇮🇳 | India 1st Independence Day

15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वो दिन था, जब सदियों की गुलामी के बाद देश ने आज़ादी की पहली सुबह देखी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस आखिर कैसे मनाया गया था?

इस वीडियो में जानिए 15 अगस्त 1947 की पूरी कहानी — उस दिन का माहौल कैसा था, दिल्ली में क्या हुआ, लाल किले पर तिरंगा कैसे फहराया गया, देश के लोगों ने आज़ादी का जश्न कैसे मनाया और इस ऐतिहासिक दिन के पीछे छिपी भावनाओं और चुनौतियों की कहानी।

🇮🇳 भारत की आज़ादी का पहला दिन — खुशी, गर्व और इतिहास से भरा एक अविस्मरणीय अध्याय।

वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें।

#15August1947 #IndependenceDay #IndiaFirstIndependenceDay #IndianHistory #Azadi #15August #1947 #भारतकीआजादी #स्वतंत्रतादिवस #HistoryOfIndia
15 अगस्त 1947: कैसे मनाया गया था भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस? 🇮🇳 | India 1st Independence Day
15 अगस्त 1947 भारत के इतिहास का वो दिन था, जब सदियों की गुलामी के बाद देश ने आज़ादी की पहली सुबह देखी। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि भारत का पहला स्वतंत्रता दिवस आखिर कैसे मनाया गया था?
इस वीडियो में जानिए 15 अगस्त 1947 की पूरी कहानी — उस दिन का माहौल कैसा था, दिल्ली में क्या हुआ, लाल किले पर तिरंगा कैसे फहराया गया, देश के लोगों ने आज़ादी का जश्न कैसे मनाया और इस ऐतिहासिक दिन के पीछे छिपी भावनाओं और चुनौतियों की कहानी।
🇮🇳 भारत की आज़ादी का पहला दिन — खुशी, गर्व और इतिहास से भरा एक अविस्मरणीय अध्याय।
वीडियो पसंद आए तो Like 👍 | Share ↗️ | Subscribe 🔔 जरूर करें।
#15August1947 #IndependenceDay #IndiaFirstIndependenceDay #IndianHistory #Azadi #15August #1947 #भारतकीआजादी #स्वतंत्रतादिवस #HistoryOfIndia
    user_Manish Yadav
    Manish Yadav
    पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस पर मातम: तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत। छतरपुर जिले के लवकुशनगर में स्वतंत्रता दिवस के दिन लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे अनिल अहिरवार (16 वर्ष), पिता सीताराम अहिरवार और लोकेश बंसल (14 वर्ष), पिता रमेश बसोर बाइक से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश बसोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में शामिल अर्टिगा कार का नंबर MP07AJ8304 बताया जा रहा है। हालांकि वाहन और चालक की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से गुढ़ा कला सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा है। मृतक छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
    1
    स्वतंत्रता दिवस पर मातम: तेज रफ्तार अर्टिगा की टक्कर से दो स्कूली छात्रों की मौत।
छतरपुर जिले के लवकुशनगर में  स्वतंत्रता दिवस के दिन लवकुशनगर थाना क्षेत्र के गुढ़ा कला गांव में हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दो स्कूली छात्रों की मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।जानकारी के अनुसार आज 15 अगस्त सुबह करीब 8:00 बजे अनिल अहिरवार (16 वर्ष), पिता सीताराम अहिरवार और लोकेश बंसल (14 वर्ष), पिता रमेश बसोर बाइक से स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आई तेज रफ्तार अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि अनिल अहिरवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लोकेश बसोर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल लोकेश को तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही लवकुशनगर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के कारणों और वाहन चालक के संबंध में पुलिस जांच कर रही है।स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे में शामिल अर्टिगा कार का नंबर MP07AJ8304 बताया जा रहा है। हालांकि वाहन और चालक की आधिकारिक पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।स्वतंत्रता दिवस के उत्सव के बीच हुई इस दर्दनाक घटना से गुढ़ा कला सहित आसपास के क्षेत्र में मातम पसरा है। मृतक छात्रों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने दोषी वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
    user_Ashutosh sharma
    Ashutosh sharma
    Local News Reporter Chhatarpur, Madhya Pradesh•
    7 hrs ago
  • नौगांव में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम गोपाल शरण पटेल एवं तहसील कार्यालय में एसडीएम गोपाल शरण पटेल एवं तहसीलदार विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रदीप लोधी सहित तहसील कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
    1
    नौगांव में 80 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम कार्यालय में एसडीएम गोपाल शरण पटेल एवं तहसील कार्यालय में एसडीएम गोपाल शरण पटेल एवं तहसीलदार विजय चौधरी ने संयुक्त रूप से ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी 
कार्यक्रम में नायब तहसीलदार प्रदीप लोधी सहित तहसील कार्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा ।
    user_The best news
    The best news
    लौंडी, छतरपुर, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.