Shuru
Apke Nagar Ki App…
टीकमगढ़ में किन्नर समाज का भव्य सम्मेलन सम्पन्न - सामाजिक एकता और आशीर्वाद का दिया संदेश टीकमगढ़ शहर में रविवार को किन्नर समाज का विशाल सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया। सम्मेलन में दूर-दूर से पधारी किन्नर समाज की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एकता, अधिकारों और सामाजिक सम्मान पर चर्चा की गई। किन्नर समाज द्वारा सभी नगरवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सम्मेलन में पहुँचकर किन्नर समाज का स्वागत-सम्मान किया। पूरा वातावरण सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय रहा।
Digoda News
टीकमगढ़ में किन्नर समाज का भव्य सम्मेलन सम्पन्न - सामाजिक एकता और आशीर्वाद का दिया संदेश टीकमगढ़ शहर में रविवार को किन्नर समाज का विशाल सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया। सम्मेलन में दूर-दूर से पधारी किन्नर समाज की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एकता, अधिकारों और सामाजिक सम्मान पर चर्चा की गई। किन्नर समाज द्वारा सभी नगरवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सम्मेलन में पहुँचकर किन्नर समाज का स्वागत-सम्मान किया। पूरा वातावरण सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय रहा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- टीकमगढ़ में किन्नर समाज का भव्य सम्मेलन सम्पन्न - सामाजिक एकता और आशीर्वाद का दिया संदेश टीकमगढ़ शहर में रविवार को किन्नर समाज का विशाल सम्मेलन धूमधाम से आयोजित किया गया। सम्मेलन में दूर-दूर से पधारी किन्नर समाज की प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। इस अवसर पर समाज की एकता, अधिकारों और सामाजिक सम्मान पर चर्चा की गई। किन्नर समाज द्वारा सभी नगरवासियों को सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया गया। नगर के गणमान्य नागरिकों ने भी सम्मेलन में पहुँचकर किन्नर समाज का स्वागत-सम्मान किया। पूरा वातावरण सौहार्दपूर्ण और भक्तिमय रहा।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ मोहनगढ़ क्षेत्र के रानीपुरा गांव में एक बार फिर शब यात्रा निकाली गई।1
- किन्नरों ने लगाए शहर की सड़कों पर ठुमके, झूमकर मचाया धमाल, हुआ टीकमगढ़ में अखिल भारतीय सम्मेलन *सरकार मंदिर में चढ़ाया घंटा और मजार पर पेश की चादर* टीकमगढ़। जिले में 22 सितंबर से 2 अक्टूबर 2026 तक अखिल भारतीय किन्नर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। सम्मेलन का मुख्य आयोजन संगम गार्डन, चकरा तिगैला, टीकमगढ़ में हो रहा है। सम्मेलन में देश के विभिन्न क्षेत्रों से किन्नर समाज के प्रतिनिधियों के शामिल होने की जानकारी आयोजकों द्वारा दी गई है सम्मेलन के तहत रविवार को शहर में भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए धार्मिक स्थलों तक पहुंचा। इस दौरान रामराजा सरकार मंदिर में घंटा चढ़ाया गया, वहीं मजार पर चादर पेश कर अमन-चैन और खुशहाली की दुआ की गई। धार्मिक स्थलों पर पहुंचकर श्रद्धा व्यक्त करने के इस आयोजन ने शहर में लोगों का ध्यान आकर्षित किया।1
- टीकमगढ़ में किन्नरों की भव्य शोभायात्रा, मंदिर में घंटा तो मजार पर चादर, खुशहाली की मांगी दुआ |2
- टीकमगढ़ में लवकुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने निकालीं शहर में विशाल शोभायात्रा टीकमगढ़ में लवकुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने निकालीं शहर में विशाल शोभायात्रा1
- जगतनगर पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर आरोप, इंजीनियर और रोजगार सहायक पर उठे सवाल जेसीबी से मनरेगा कार्य कराने और फर्जी मस्टर रोल चलाने के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई जगतनगर। ग्राम पंचायत जगतनगर में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण हरिराम अहिरवार एवं भज्जू राय ने आरोप लगाया कि पंचायत में पदस्थ इंजीनियर राजेंद्र कोरी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं रोजगार सहायक रवींद्र यादव पर भी मनरेगा कार्यों में कथित रूप से जेसीबी मशीन का उपयोग कराने तथा फर्जी मस्टर रोल चलाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यदि कार्यों में मशीनों का उपयोग कराया गया और उन्हीं कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति दर्शाई गई, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मस्टर रोल की जांच से सामने आ सकता है सच ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित कार्यों के मस्टर रोल, जॉब कार्ड, मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान विवरण, कार्यस्थल की स्थिति और माप पुस्तिका (एमबी) की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि जिन कार्यों में मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई, उनमें वास्तव में मजदूरों ने काम किया था या मशीनों से कार्य कराया गया। जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की स्थल जांच कराने और रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई गई है। जगतनगर पंचायत में मनरेगा कार्यों को लेकर आरोप, इंजीनियर और रोजगार सहायक पर उठे सवाल जेसीबी से मनरेगा कार्य कराने और फर्जी मस्टर रोल चलाने के आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई जगतनगर। ग्राम पंचायत जगतनगर में मनरेगा कार्यों को लेकर ग्रामीणों ने पंचायत के जिम्मेदार कर्मचारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। ग्रामीण हरिराम अहिरवार एवं भज्जू राय ने आरोप लगाया कि पंचायत में पदस्थ इंजीनियर राजेंद्र कोरी की भूमिका को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। वहीं रोजगार सहायक रवींद्र यादव पर भी मनरेगा कार्यों में कथित रूप से जेसीबी मशीन का उपयोग कराने तथा फर्जी मस्टर रोल चलाए जाने के आरोप लगाए गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि मनरेगा योजना का उद्देश्य ग्रामीण मजदूरों को रोजगार उपलब्ध कराना है, लेकिन यदि कार्यों में मशीनों का उपयोग कराया गया और उन्हीं कार्यों में मजदूरों की उपस्थिति दर्शाई गई, तो पूरे मामले की निष्पक्ष जांच आवश्यक है। मस्टर रोल की जांच से सामने आ सकता है सच ग्रामीणों ने मांग की है कि संबंधित कार्यों के मस्टर रोल, जॉब कार्ड, मजदूरों की उपस्थिति, भुगतान विवरण, कार्यस्थल की स्थिति और माप पुस्तिका (एमबी) की जांच कराई जाए। साथ ही यह भी देखा जाए कि जिन कार्यों में मजदूरों की हाजिरी दर्ज की गई, उनमें वास्तव में मजदूरों ने काम किया था या मशीनों से कार्य कराया गया। जिम्मेदार अधिकारियों से जांच की मांग ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से मामले की स्थल जांच कराने और रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन कराने की मांग की है। आरोप सही पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की भी मांग उठाई गई है।1
- उत्कृष्ट धार्मिक साधना करने वाले तपस्वियों को किया गया सम्मानित *उत्कृष्ट धार्मिक साधना करने वाले तपस्वियों को किया गया सम्मानित* टीकमगढ़ - दिगंबर जैन मंदिर नंदिश्वर कालोनी टीकमगढ़ में पर्युषण पर्व पर 11 उपवास करने वाले श्रद्धालु और तपस्वियों का विशेष सम्मान किया गया। इस अवसर पर जैन समाज ने तपस्विय को श्रीफल शॉल माला पहनाकर सम्मानित किया। तपस्वियों के परिवारों ने इस कठिन साधना को पूरा करने पर भगवान और समाज जन का आभार व्यक्त किया। दिगंबर जैन समाज के पर्युषण महापर्व के समापन पर 11 दिनों का (दश लक्षणी एवं रत्न त्रय)) उपवास करने वाले तपस्विय आकाश सिंघई लार का जैन समाज द्वारा उनका अभिनंदन किया गया। पर्युषण पर्व के दौरान 11वां निराहार उपवास पूर्ण होने पर आकाश सिंघई की भव्य प्रभावना की गई और समाज द्वारा उनके इस कठिन आत्म-साधना व्रत की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया। इस दौरान उनके परिजनों और स्थानीय जैन समाज ने आरती उतारकर और माला पहनाकर उनका बहुमान किया।मुकेश जैन ने कहा दशलक्षण(रत्न त्रय )पर्युषण महापर्व में 11 दिनों का उपवास करना केवल भोजन का त्याग नहीं, बल्कि आत्मा की शुद्धि, इंद्रिय संयम, क्रोध-लोभ का त्याग और ब्रह्मचर्य का पालन करना है। उपवास की पूर्णता पर समाज द्वारा तपस्वियों का सम्मान कर उनके संयम की अनुमोदना की जाती है ताकि अन्य लोगों को भी धर्म की प्रेरणा मिल सके। इस दौरान रवि जैन,चिराग़ सिंघई, सत्येंद्र जैन ,अनुराग जैन,पीयूष ठगन, अनिकेत जैन मोदी,मयंक जैन कारी मौजूद रहे।1
- ब्रेकिंग न्यूज़ मध्य प्रदेश एक्सप्रेस न्यूज़ लाइव टीकमगढ़ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव और दमोह से BJP विधायक जयंत मलैया जी की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर चर्चा में है। तस्वीर में जयंत मलैया जी मुख्यमंत्री कार्यालय में खड़े होकर दस्तावेज सौंपते नजर आ रहे हैं, जबकि मुख्यमंत्री कुर्सी पर बैठे दिखाई दे रहे हैं। वायरल तस्वीर को लेकर सोशल मीडिया पर सवाल उठ रहे हैं - क्या वरिष्ठ नेता और 8 बार के विधायक का सम्मान इसी तरह किया जाता हैं। वायरल तस्वीर ने खड़े किए सम्मान और प्रोटोकॉल पर सवाल। # जयंतमलैया #Mohan Yadav #Damoh #Madhya Pradesh #MPPolitics BJP Viral Photo Breaking News जनदस्तकलाइव1