उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण में वृद्धि के लिए 12 जुलाई, 2026 को 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस महाअभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम पर आधारित यह अभियान जलवायु संतुलन और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के "हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश" के संकल्प को पूरा करने के लिए सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मौजूद अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत सुलतानपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी पुलिस सर्किलों, थाना व चौकी परिसरों, पुलिस कार्यालयों, शाखाओं और आवासीय परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। सुलतानपुर पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण में वृद्धि के लिए 12 जुलाई, 2026 को 'वृक्षारोपण महाअभियान-2026' का आयोजन किया गया। माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के नेतृत्व में चलाए जा रहे इस महाअभियान के तहत पूरे प्रदेश में 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। 'एक पेड़ माँ के नाम' थीम
पर आधारित यह अभियान जलवायु संतुलन और जनसहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसी क्रम में प्रदेश सरकार के "हरित प्रदेश-स्वच्छ प्रदेश" के संकल्प को पूरा करने के लिए सुलतानपुर के अपर पुलिस अधीक्षक श्री वृजनारायण सिंह ने पुलिस लाइन परिसर में पौधारोपण कर इस महाअभियान का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मौजूद
अधिकारियों ने विभिन्न प्रजातियों के छायादार, फलदार और पर्यावरण के लिए उपयोगी पौधों का रोपण किया। इसके साथ ही सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने और लगाए गए पौधों के संरक्षण व नियमित देखभाल का संकल्प दिलाया गया। इस महाअभियान के अंतर्गत सुलतानपुर पुलिस द्वारा जिले के सभी पुलिस सर्किलों, थाना व चौकी
परिसरों, पुलिस कार्यालयों, शाखाओं और आवासीय परिसरों में व्यापक स्तर पर पौधरोपण किया गया। सुलतानपुर पुलिस ने जनपदवासियों से भी अपील की है कि वे 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान से जुड़कर अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें, ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, हरित और सुरक्षित पर्यावरण मिल सके।
- सुलतानपुर के चांदा कस्बे में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से पुलिस द्वारा सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। कोतवाली चांदा के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चांदा चौराहे पर दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों को रोककर उनकी गहन जांच की। इस दौरान संदिग्ध वाहनों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और चालकों से आवश्यक पूछताछ भी की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, सभी आवश्यक कागजात साथ रखने तथा बिना हेलमेट और बिना सीट बेल्ट के वाहन न चलाने की अपील की। प्रभारी निरीक्षक राजकुमार वर्मा ने कहा कि क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह चेकिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर है और कानून का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर पुलिस बल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।1
- भोपाल में आयोजित दिशा बैठक के दौरान भाजपा नेता और जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने मर्यादा भूलकर सरेआम गुंडागर्दी की है। जनपद अध्यक्ष प्रमोद राजपूत ने कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद जी और आतिफ अकील जी को सरेआम "औकात में रहने" की धमकी दी, जो कि बेहद निंदनीय है। इस आचरण पर सीधा प्रहार करते हुए मोहन यादव जी से कहा गया है कि वे अपने जनपद अध्यक्ष को थोड़ा समझा दें कि अगर औकात की बात है, तो विधायक के सामने उनकी औकात काफी कम है।1
- लखनऊ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा ने अपनी कमान संभाल ली है। इस अवसर पर 1090 चौराहे से लेकर भाजपा प्रदेश मुख्यालय तक एक भव्य रोड शो निकाला गया। इस रोड शो में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का जबरदस्त जनसैलाब उमड़ा और भाजपा के कई वरिष्ठ नेता भी इसमें मौजूद रहे। रोड शो के दौरान युवाओं में भारी उत्साह देखने को मिला। पूरा रास्ता 'नया युवा, नया जोश, नया अध्यक्ष' और '27 में यही युवा सरकार बनाएंगे' के नारों से गूंज उठा। कार्यकर्ताओं के इस भारी उत्साह के बीच रास्ते में एक कार्यकर्ता ने नए प्रदेश अध्यक्ष रोहित मिश्रा को एक फरसा भी भेंट किया। इस भव्य स्वागत से गदगद रोहित मिश्रा ने कहा कि यह सभी का प्रेम है और वह इसके लिए जीवनभर आभारी रहेंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अपने भाई समान बताते हुए कहा कि उनका स्नेह ही उनकी सबसे बड़ी पूंजी है और भाजपा में अध्यक्ष कोई भी बने, कार्यकर्ता हमेशा एकजुट होकर साथ खड़े रहते हैं। उत्तर प्रदेश में विकसित भारत और योगी जी का सुशासन साफ दिखाई देने की बात कहते हुए उन्होंने विरोधियों को चुनौती दी कि परीक्षा का इंतजार करिए, युवा शानदार परिणाम देंगे।4
- उत्तर प्रदेश के आगरा कैंट स्टेशन पर डिप्टी एसएस (DSS) नरेंद्र चाहर ने एक महिला यात्री के छूट जाने पर ट्रेन रुकवाई थी। इसे चेन पुलिंग मानकर आरपीएफ के जवानों ने महिला यात्री को पकड़ लिया। जब डिप्टी एसएस नरेंद्र चाहर ने आरपीएफ जवानों द्वारा महिला को पकड़े जाने का विरोध किया और उन्हें टोका, तो जवानों ने उनके साथ मारपीट की। जवानों ने डिप्टी एसएस को थप्पड़ मारे और उन्हें करीब 300 मीटर की दूरी तक घसीटते हुए थाने ले गए।1