शिवालिक दूधिया देवगुराड़िया परिसर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस इंदौर। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत शिवालिक दूधिया देवगुराड़िया परिसर में देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। परिसर के रहवासियों ने एकजुट होकर ध्वजारोहण किया और राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में बच्चों सहित बड़ी संख्या में परिसर के रहवासी उपस्थित रहे। ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के बाद बच्चों और रहवासियों को मिठाई के रूप में लड्डू वितरित किए गए। इस दौरान पूरे परिसर में देशभक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिसर अध्यक्ष मुकेश जाट के मार्गदर्शन में यहां समय-समय पर विभिन्न सामाजिक एवं राष्ट्रीय आयोजनों का आयोजन किया जाता है। स्वतंत्रता दिवस समारोह भी इसी कड़ी में सामूहिक सहभागिता और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। आयोजन के माध्यम से रहवासियों ने आपसी एकता, भाईचारे और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

- टीकमगढ़ जिला अस्पताल में औचक छापा, 8 डॉक्टर और 12 कर्मचारी मिले नदारद1
- इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय पिछले सात दिनों के बाद भी पता चल सका दक्षिण भारत के कर्नाटक में बेंगलुरु के नेलामंगला इलाके की शिवगंगे पहाड़ियों में ट्रैकिंग के लिए गया इंदौर का 31 वर्षीय युवक अद्वैत उपाध्याय पिछले सात दिनों के बाद भी पता चल सका है अद्वैत बेंगलुरु की एक फाइनेंस कंपनी में कार्यरत है जो पिछले सात दिन पहले ट्रैकिंग के लिए इंदौर से निकला था वही क्राइम ब्रांच एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि बेंगलुरु पुलिस ने इंदौर पुलिस से मामले को लेकर संपर्क किया गया था,अद्वैत उपाध्याय बेंगलुरु शिवगंगे ट्रेकिंग के लिए गया था इसके बाद से अद्वैत का पता नहीं चल सका है, बेंगलुरु कट्टूगिरी पुलिस स्टेशन ने इंदौर पुलिस से संपर्क किया गया जिसमें इंदौर पुलिस द्वारा अद्वैत उपाध्याय संबंधित किसी भी तरह की मदद की यदि आवश्यकता होगी तो वह पूरी तरह से तैयार। फिलहाल बेंगलुरु की कट्टूगिरी थाना पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है वही ट्रेकिंग के आसपास पुलिस, एसडीआरएफ, डॉग स्क्वाड की टीम लगातार अद्वैत की पिछले सात दिनों से सर्चिंग की जा रही थी जिसमें पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया है अब पुलिस दूसरे एंगल से जांच शुरू करने जा रही है ।4
- इंदौर मध्य प्रदेश में गोलू शुक्ला के समर्थन गुस्सा फूटा BJP निकम्मी महापौर के गधे पार्षद1
- मानसून की बेरुखी: बारिश की जगह छाए मायूसी के बादल,,,,, मानसून की बेरुखी: बारिश की जगह छाए मायूसी के बादल1
- इंदौर में हथियार तस्कर गिरफ्तार! 3 देसी पिस्टल, रिवॉल्वर और 4 कारतूस बरामद इंदौर की तेजाजी नगर पुलिस ने अवैध हथियारों की तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से तीन देसी पिस्टल, एक देशी रिवॉल्वर और चार जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। दरअसल, आउटर कॉलोनी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस को बाइक सवार एक व्यक्ति संदिग्ध नजर आया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके काले रंग के बैग से अवैध हथियार और कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मिथिलेश बताया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी धार और आसपास के क्षेत्र से अवैध हथियार लेकर इंदौर में सप्लाई करने आया था। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी कि हथियार कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में एडिशनल डीसीपी सुमित केरकेट्टा ने जानकारी दी है।1
- *रेलवे की तरफ से भी नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं*हार्दिक बधाई1
- नागलवाड़ी शिखरधाम में नागपंचमी पर उमड़ा आस्था का सैलाब1
- मां ने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी 6 साल की मासूम बच्ची की हत्या कर कुंवे में लाश फेंक दी- मध्य प्रदेश के भिंड जिले के लहार थाना क्षेत्र के मेहरी गांव में 15 जून को कुएं में मिली छह वर्षीय सृष्टि दौहरे की मौत के मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट में बच्ची की हत्या किए जाने की पुष्टि हुई, जिसके बाद उसकी मां ज्योति दौहरे और उसके प्रेमी रमाशंकर शर्मा के खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने का मामला दर्ज किया गया है। जांच में पुलिस ने प्रेम संबंध को हत्या की वजह बताया है, पुलिस का दावा है कि दोनों शादी करना चाहते थे और बच्ची उनके रिश्ते में बाधा बन रही थी, जिसके चलते उसकी हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया। दोनों आरोपी घटना के बाद से फरार बताए जा रहे हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।1