Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजयगढ़ में सीसी निर्माण कार्य में लगा भ्रष्टाचार का आरोप,समाजसेवी ने दिखाई सच्चाई तहसील टहरौली क्षेत्र के विजयगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा आबादी क्षेत्र में 650 मी सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें समाज सेवी यदुवीर यादव ने आरोप लगाया की सीसी निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कंक्रीट सीमेंट बालू नहीं डाली जा रही है इसके बदले में डस्ट का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है सीसी कार्य में भ्रष्टाचार कर कर्मचारियों द्वारा खानापूर्ति की जा रही है और सीसी डालने के कुछ ही दिनों बाद उखड़ जाएगा और गहरे गहरे गड्ढे हो जाएंगे जिसके चलते आने जाने वाले राहगीर हादसे का शिकार होंगे समाजसेवी ने मानक के विपरीत डाली जा रही सीसी सड़क को सही तरीके से डलवाने की अपील की है जिससे ग्रामीणों को आने जाने के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो
Sanjay kushwaha
विजयगढ़ में सीसी निर्माण कार्य में लगा भ्रष्टाचार का आरोप,समाजसेवी ने दिखाई सच्चाई तहसील टहरौली क्षेत्र के विजयगढ़ में पीडब्ल्यूडी विभाग के द्वारा आबादी क्षेत्र में 650 मी सीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है जिसमें समाज सेवी यदुवीर यादव ने आरोप लगाया की सीसी निर्माण कार्य में मानक के अनुसार कंक्रीट सीमेंट बालू नहीं डाली जा रही है इसके बदले में डस्ट का अत्यधिक प्रयोग किया जा रहा है सीसी कार्य में भ्रष्टाचार कर कर्मचारियों द्वारा खानापूर्ति की जा रही है और सीसी डालने के कुछ ही दिनों बाद उखड़ जाएगा और गहरे गहरे गड्ढे हो जाएंगे जिसके चलते आने जाने वाले राहगीर हादसे का शिकार होंगे समाजसेवी ने मानक के विपरीत डाली जा रही सीसी सड़क को सही तरीके से डलवाने की अपील की है जिससे ग्रामीणों को आने जाने के लिए किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Praveen Kumar1
- Post by Dharmendra Raikwar1
- झांसी। आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज जिला कार्यालय पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन के मुख्य अतिथि एवं जिला अध्यक्ष अरशद खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। देर शाम तक चली बैठक में कोर्ट द्वारा शराब घोटाले के मामले में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक माननीय अरविंद केजरीवाल सहित आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं को आरोप मुक्त किए जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया तथा बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिला कर बधाई दी। सभी कार्यकर्ताओं ने इसे न्याय की जीत बताया और कहा कि हम सभी को अपनी पार्टी के शीर्ष नेताओं और पार्टी की कार्यशैली पर पूरा भरोसा था, कोर्ट का आदेश अपेक्षित था और यह देश की न्याय व्यवस्था के लिए काफी सकारात्मक संदेश देने वाला आदेश है। इससे यह पता चलता है कि तानाशाही ताकतें कितनी भी ताकतवर क्यों न हों लेकिन सत्य की हमेशा जीत ही होती है। बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनावों की तैयारी के संबंध में बोलते हुए मुख्य अतिथि प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन ने कहा कि जनता का विश्वास हमेशा आम आदमी पार्टी के साथ रहा है और शराब घोटाले से आप नेताओं को आरोप मुक्त करने का कोर्ट का जो आदेश आया है वह निस्संदेह ऐतिहासिक है, यह देश के लोकतंत्र के लिए एक बहुत बड़ा दिन है, इस आदेश से लोगों का भरोसा न्याय व्यवस्था में और मजबूत हो गया है। अब आगामी जिला पंचायत चुनावों के लिए हम सभी एक नई ऊर्जा के साथ तैयारी कर सकते हैं और बड़े हुए मनोबल के साथ जनता के बीच जा सकते हैं। जिला पंचायत चुनावों को प्रभावी तरीके से लड़ने के लिए सभी साथी संगठन का विस्तार करने में अपना पूर्ण योगदान दें और कम से कम पांच सक्रिय सदस्यों पार्टी से जोड़े। प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कहा कि यह समय दोगुनी ऊर्जा के साथ काम करने का है, आज के समय में हम यह देख रहे हैं कि तानाशाही के इस दौर में शंकराचार्य जैसी शख्सियत को भी सत्ता के विरोधी स्वर में बात करने का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है, ऐसे में आम आदमी पार्टी के नेताओं का कोर्ट से आरोप मुक्त होना एक बहुत ही सकारात्मक संदेश है। बैठक में साजिद निसार, चौधरी परवेज, राजेश भदौरिया, पुत्तू सिंह कुशवाहा, नरेश ठेकेदार, सीमा कुशवाहा, नीलम चौधरी, विष्णु सेन सहित कई वक्ताओं ने विचार रखे। इस अवसर पर बुंदेलखंड प्रांत अध्यक्ष विवेक जैन, जिला अध्यक्ष अरशद खान प्रांतीय उपाध्यक्ष अर्चना गुप्ता, महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा, प्रांतीय सचिव पुत्तू सिंह कुशवाहा, पूर्व मेयर प्रत्याशी नरेश ठेकेदार प्र0 उपाध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ चौधरी परवेज, जिला महासचिव आशीष तिवारी, महिला उपाध्यक्ष भाग्यलक्ष्मी अय्यर, जिलाध्यक्ष व्यापार प्रकोष्ठ राजेश भदौरिया, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक साजिद निसार, जिलाध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सीमा कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष तुलसीदास कुशवाहा, महानगर महासचिव नीलम चौधरी, इं0 राजकुमार राव, महानगर उपाध्यक्ष इम्तियाज खान, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ रिजवान खान, जिला सोशल मीडिया प्रभारी विष्णु सेन, पूर्व प्रदेश सचिव विधि प्रकोष्ठ अनुराग मिश्रा, बाबूलाल कुशवाहा, खेल प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार आदि सहित कई पदाधिकारी पूर्व पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महानगर अध्यक्ष ग्यादीन कुशवाहा ने तथा आभार जिलाध्यक्ष अरशद खान ने व्यक्त किया4
- Post by News24harkhabar1
- Post by Mr Ankit Raisab1
- Post by Hemant Kumar Gupta1
- लोहिया पुल के पास असंतुलित होकर गिरा बाइक चालक, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर1
- महिला व्यापार मंडल की पहल: साधना के विवाह को मिला समाज का स्नेह और सहयोग झाँसी। उत्तर प्रदेश उद्योग महानगर महिला व्यापार मंडल द्वारा एक सराहनीय सामाजिक पहल करते हुए बिन माता-पिता की कन्या साधना नाहर के विवाह में भरपूर सहयोग प्रदान किया गया। साधना का विवाह आगामी 11 मार्च को हिंदू रीति-रिवाज से संपन्न होना है। महानगर अध्यक्ष रजनी गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में मंडल की सदस्यों ने सामूहिक रूप से साधना को ससम्मान लहंगा-चुन्नी, ज्वेलरी, साड़ियां, बैग, बर्तन, घरेलू सामान, फ्रिज सहित आर्थिक सहायता भेंट की। इस अवसर पर भावनात्मक वातावरण में सभी ने साधना के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना की। कार्यक्रम में रजनी गुप्ता, ईशा सैलून से इशविंदर अरोड़ा, अर्पण द्विवेदी, निधि नगरिया, प्रियंका सेठ, संयोगिता सेन, रजनी सेठ, आशा अग्रवाल, नेहा झा, मधु अग्रवाल, रश्मि महेंद्रू, ममता अग्रवाल, मधु गुप्ता, मंजू सहगल, जगमोहन बडोनिया सहित दुल्हन साधना नाहर, उसकी सहेलियां और भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव निधि नगरिया एवं रजनी सेठ ने संयुक्त रूप से सभी का आभार व्यक्त किया। समारोह सामाजिक एकता और नारी सशक्तिकरण का प्रेरक उदाहरण बनकर सामने आया।1
- Post by Dharmendra Raikwar1