logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां समय रहते बरती गई सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

1 hr ago
user_Divendu Ray
Divendu Ray
पत्रकार गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
1 hr ago

हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां समय रहते बरती गई सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां समय रहते बरती गई सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
    1
    हल्द्वानी के मिनी स्टेडियम बद्रीपुरा में बिजली के तारों में शॉर्ट सर्किट हो गया। वहां समय रहते बरती गई सतर्कता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।
    user_Divendu Ray
    Divendu Ray
    पत्रकार गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • रामपुर के बिलासपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जनजागरूकता फैलाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। इस दौरान जिला स्तर के डॉक्टरों की टीम ने वहां पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया। कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद विभाग के विहिप विभाग मंत्री अमृत गौड़ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वहीं, विभाग सह संयोजक जोगिंदर यादव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना और समाज की सेवा करना संगठन की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रूपवती कोटिया, जिला संयोजक चंद्रपाल राजपूत, जिला प्रचार प्रमुख रोहित गंगवार, डॉ. वरुण सक्सेना, जिला सह संयोजक मयंक शर्मा, नगर अध्यक्ष पंकज चावला, नगर मंत्री योगेंद्र गंगवार, मयंक कोटिया, पारस अरोड़ा, विश्वशेर, मानव और आशीष सागर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया और भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों को लगातार जारी रखने की बात कही।
    1
    रामपुर के बिलासपुर में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के तत्वावधान में मंगलवार को प्राचीन शिव मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम और निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों में जनजागरूकता फैलाना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना था। इस दौरान जिला स्तर के डॉक्टरों की टीम ने वहां पहुंचे लोगों के स्वास्थ्य की निःशुल्क जांच की और उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श दिया।

कार्यक्रम के दौरान मुरादाबाद विभाग के विहिप विभाग मंत्री अमृत गौड़ ने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की। वहीं, विभाग सह संयोजक जोगिंदर यादव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना और समाज की सेवा करना संगठन की मुख्य प्राथमिकताओं में शामिल है।

इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अमरनाथ वाल्मीकि, जिला उपाध्यक्ष रूपवती कोटिया, जिला संयोजक चंद्रपाल राजपूत, जिला प्रचार प्रमुख रोहित गंगवार, डॉ. वरुण सक्सेना, जिला सह संयोजक मयंक शर्मा, नगर अध्यक्ष पंकज चावला, नगर मंत्री योगेंद्र गंगवार, मयंक कोटिया, पारस अरोड़ा, विश्वशेर, मानव और आशीष सागर सहित संगठन के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मौजूद सभी लोगों ने वृक्षारोपण कर पर्यावरण की रक्षा करने का संकल्प लिया और भविष्य में भी समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों को लगातार जारी रखने की बात कही।
    user_कामरान खांन कम्मु
    कामरान खांन कम्मु
    बिलासपुर, रामपुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी के नेतृत्व में कालाढूंगी के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के तत्काल और प्रभावी समाधान की पुरजोर मांग की है। सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से चकलुआ में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को शासन स्तर पर निरस्त करने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके अलावा कोटाबाग और कालाढूंगी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी दूर करने की मांग उठाई गई है ताकि ये अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर न रह जाएं। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों की मरम्मत कर हर घर तक नियमित पेयजल आपूर्ति करने और कोटाबाग ब्लॉक व कालाढूंगी नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को तुरंत सुधारने की मांग भी की गई है। इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समय पर समाधान करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कालाढूंगी नगर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, कालाढूंगी ब्लॉक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री स्वास्तिक उपाध्याय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    1
    नैनीताल जिले के कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर आज कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी के नेतृत्व में कालाढूंगी के उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की लंबे समय से लंबित समस्याओं के तत्काल और प्रभावी समाधान की पुरजोर मांग की है।

सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से चकलुआ में प्रस्तावित एथेनॉल फैक्ट्री को शासन स्तर पर निरस्त करने की मांग की गई है, ताकि क्षेत्र के पर्यावरण, जल स्रोतों और आम लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े। इसके अलावा कोटाबाग और कालाढूंगी के सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों, विशेषज्ञ चिकित्सकों और आवश्यक चिकित्सा उपकरणों की कमी दूर करने की मांग उठाई गई है ताकि ये अस्पताल केवल रेफरल सेंटर बनकर न रह जाएं। साथ ही, जल जीवन मिशन के तहत बिछाई गई पाइपलाइनों की मरम्मत कर हर घर तक नियमित पेयजल आपूर्ति करने और कोटाबाग ब्लॉक व कालाढूंगी नगर क्षेत्र की जर्जर सड़कों को तुरंत सुधारने की मांग भी की गई है।

इस मौके पर कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता नीरज तिवारी ने कहा कि जनता की बुनियादी समस्याओं का समय पर समाधान करना शासन और प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इन जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस पार्टी जनता को साथ लेकर लोकतांत्रिक तरीके से व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। इस दौरान कालाढूंगी नगर पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री प्रताप सिंह बिष्ट, कालाढूंगी ब्लॉक पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष श्री स्वास्तिक उपाध्याय सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी मौजूद रहे।
    user_Naini Hill's News
    Naini Hill's News
    कालाढूंगी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    18 hrs ago
  • उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर पार्षद शैलेंद्र दानू को धरने पर बैठना पड़ा है। इस घटना के बाद से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
    1
    उत्तराखंड के नैनीताल जिले के हल्द्वानी में अतिक्रमण के मुद्दे को लेकर पार्षद शैलेंद्र दानू को धरने पर बैठना पड़ा है। इस घटना के बाद से प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।
    user_UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    UTTARAKHAND SHAKTI NEWS
    Kaladhungi, Nainital•
    20 hrs ago
  • Available for Sale Locality : Fatehpur Road, Gandhi Ashram, Shivpuram, Pipalpokhra No. 1 Area (dimensions) : 1930 Expected Price : 7200000 Property Type : Independent House / Villa Property Condition : New Bedrooms (BHK) : 2 BHK Furnishing : Unfurnished 🏡 बिक्री हेतु अंडर-कंस्ट्रक्शन स्वतंत्र मकान 🏡 📍 स्थान: फतेहपुर रोड, गांधी आश्रम, शिवपुरम पीपल पोखरा नं. 1, हल्द्वानी, एबीएम स्कूल के नजदीक। उत्तराखंड लगभग 1930 वर्गफुट प्लॉट पर निर्मित लगभग 1150 वर्गफुट अंडर-कंस्ट्रक्शन मकान बिक्री बुकिंग हेतु उपलब्ध है। ✅ अच्छी लोकेशन पर स्थित ✅2 बेडरूम अटेच बाथरूम ✅किचन ✅मंदीर ✅लॉबी ✅800/900 sqft ओपन स्पेस ✅उत्तर मुहाना है। ✅डबल साइड रोड ✅ मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य ✅ चौड़ी सड़क एवं आसान आवागमन ✅ शांत एवं विकसित आवासीय क्षेत्र ✅ स्कूल, मार्केट, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नजदीक ✅ खरीदार अपनी पसंद के अनुसार फिनिशिंग करवा सकता है। ✅मकान कार्य कंप्लीट करके मिलेगा। ✅ रहने एवं निवेश दोनों के लिए बेहतरीन अवसर 📐 प्लॉट क्षेत्रफल: 1930 वर्गफुट 🏗️ स्थिति: Under Construction 📞 संपर्क: [9045168091]
    2
    Available for Sale
Locality : Fatehpur Road, Gandhi Ashram, Shivpuram, Pipalpokhra No. 1
Area (dimensions) : 1930
Expected Price : 7200000
Property Type : Independent House / Villa
Property Condition : New
Bedrooms (BHK) : 2 BHK
Furnishing : Unfurnished
🏡 बिक्री हेतु अंडर-कंस्ट्रक्शन स्वतंत्र मकान 🏡
📍 स्थान: फतेहपुर रोड, गांधी आश्रम, शिवपुरम पीपल पोखरा नं. 1, हल्द्वानी,
एबीएम स्कूल के नजदीक। उत्तराखंड
लगभग 1930 वर्गफुट प्लॉट पर निर्मित लगभग 1150 वर्गफुट अंडर-कंस्ट्रक्शन मकान बिक्री बुकिंग हेतु उपलब्ध है।
✅ अच्छी लोकेशन पर स्थित
✅2 बेडरूम अटेच बाथरूम
✅किचन
✅मंदीर
✅लॉबी
✅800/900 sqft ओपन स्पेस 
✅उत्तर मुहाना है। 
✅डबल साइड रोड 
✅ मजबूत एवं गुणवत्तापूर्ण निर्माण कार्य
✅ चौड़ी सड़क एवं आसान आवागमन
✅ शांत एवं विकसित आवासीय क्षेत्र
✅ स्कूल, मार्केट, अस्पताल एवं अन्य आवश्यक सुविधाएं नजदीक
✅ खरीदार अपनी पसंद के अनुसार फिनिशिंग करवा सकता है। 
✅मकान कार्य कंप्लीट करके मिलेगा। 
✅ रहने एवं निवेश दोनों के लिए बेहतरीन अवसर
📐 प्लॉट क्षेत्रफल: 1930 वर्गफुट
🏗️ स्थिति: Under Construction
📞 संपर्क: [9045168091]
    user_Paramesh pandey
    Paramesh pandey
    Online Share Trading Center हल्द्वानी, नैनीताल, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। दरअसल, मजराशीला निवासी शरीफ अहमद ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के कामरेड का डेरा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को मजराशीला श्मशान घाट के पास से आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का (पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ सुरजीत सिंह) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अवैध हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल जीवन फुलेरा, वीरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश बिष्ट और दिनेश रावत शामिल रहे। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ पहले से ही केलाखेड़ा, गदरपुर और दिनेशपुर थानों के अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलकखानम थाने में भी हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, चोरी और वन अधिनियम सहित अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    2
    उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले की गदरपुर पुलिस ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग करने के आरोपी को घटना के कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया एक अवैध 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। दरअसल, मजराशीला निवासी शरीफ अहमद ने कोतवाली गदरपुर में तहरीर देकर आरोप लगाया था कि केलाखेड़ा थाना क्षेत्र के कामरेड का डेरा निवासी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का ने उन पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की और फिर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। इस तहरीर के आधार पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक अपराध, पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक गदरपुर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मंगलवार को मजराशीला श्मशान घाट के पास से आरोपी कुलवंत सिंह उर्फ कक्का (पुत्र महेंद्र सिंह उर्फ सुरजीत सिंह) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी में अवैध हथियार बरामद होने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराएं भी बढ़ा दी हैं। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली टीम में उपनिरीक्षक विजय कुमार, उपनिरीक्षक मुकेश मिश्रा, कांस्टेबल जीवन फुलेरा, वीरेंद्र सिंह नेगी, दिनेश बिष्ट और दिनेश रावत शामिल रहे।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी कुलवंत सिंह के खिलाफ पहले से ही केलाखेड़ा, गदरपुर और दिनेशपुर थानों के अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले के मिलकखानम थाने में भी हत्या, हत्या के प्रयास, अवैध हथियार रखने, चोरी और वन अधिनियम सहित अन्य गंभीर अपराधों के कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
    user_Ram dulal chakrawarty
    Ram dulal chakrawarty
    Aadhar center गदरपुर, उधम सिंह नगर, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.