उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं। इटावा 09 मार्च, 2026- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026' के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान 07 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मा0 सदस्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों का 15 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए। मा0 सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर- उधर भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन- बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग से समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय मिलेगा। मा0 सदस्य द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर 04 बालिकाओं का बाल विवाह रोके जाने हेतु शुभकामनाएं दी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आए एवं सरकार की जो भी योजनाएं हैं जनता तक अवश्य पहुंचाई जाए। उक्त अवसर पर सी0ओ0 जसवन्तनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सुनी पीड़ित महिलाओं की समस्याएं। इटावा 09 मार्च, 2026- उ0प्र0 राज्य महिला आयोग की सदस्य माननीय श्रीमती पूनम द्विवेदी ने महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाने के लिए 'अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 2026' के उपलक्ष्य में विकास भवन स्थित प्रेरणा सभागार में महिला जनसुनवाई करते हुए पीड़ित महिलाओं की समस्याओं को सुना। जनसुनवाई के दौरान 07 शिकायत पत्र प्राप्त हुए जिसमें सबसे ज्यादा महिला उत्पीड़न एवं पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। मा0 सदस्य ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि प्राप्त प्रकरणों का 15 दिन के अंदर निस्तारण किया जाए। मा0
सदस्य ने महिलाओं एवं बालिकाओं की समस्याओं/ शिकायतों से रुबरू होते हुए कहा कि समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को त्वरित न्याय देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्ध है। इसके लिए सरकार द्वारा मिशन शक्ति अभियान चलाया जा रहा है जिससे महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके हक के प्रति सजग किया जा सके और उन्हें सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि सम्बन्धित विभागीय अधिकारियों का भी दायित्व बनता है कि वे महिलाओं एवं बालिकाओं की छोटी-बड़ी शिकायतों को गम्भीरता से लें और त्वरित कार्रवाई कर उन्हें न्याय दिलाना सुनिश्चित करें, जिससे समस्याओं से पीड़ित महिलाओं एवं बालिकाओं को न्याय के लिए इधर- उधर
भटकना न पड़े और उनका मान-सम्मान प्रत्येक दशा में कायम रहे। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार सभी बहन- बेटियों के मान सम्मान को बनाये रखने के लिए उनकी सुरक्षा हेतु हेल्पलाइन नंबर का संचालन कर रही है। यदि कोई भी व्यक्ति किसी भी महिला एवं बालिका के मान सम्मान को ठेस पहुंचाने की कोशिश करता है तो वह बे-झिझक इन टोल फ्री नम्बर का उपयोग कर शिकायत कर सकती है। यदि उनको समय से न्याय नही मिलता है तो वे राज्य महिला आयोग में शिकायत दर्ज करा सकती है। ऐसे प्रकरणों पर निश्चित ही महिला आयोग से समस्या से पीड़ित महिलाओं व बालिकाओं को न्याय
मिलेगा। मा0 सदस्य द्वारा बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के आयोजन पर 04 बालिकाओं का बाल विवाह रोके जाने हेतु शुभकामनाएं दी एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा जनसुनवाई की बैठक के दौरान अधिकारी अपने पिछले कार्यों के बारे में अवश्य बताएं एवं लिखित में लेकर आए एवं सरकार की जो भी योजनाएं हैं जनता तक अवश्य पहुंचाई जाए। उक्त अवसर पर सी0ओ0 जसवन्तनगर आयुषी सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनय कुमार, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 राजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं पीड़ित महिलाएं आदि उपस्थित रहे।
- इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- Post by PK Crime Story1
- औरैया शहर के न्यू तिलक नगर इलाके में स्थित प्रेमानंद आश्रम के पास कार से टक्कर मारने का मामला सामने आया है। आरोप है कि सोनू शुक्ला ने अपनी Maruti Suzuki Wagon R कार से दो युवकों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान आदेश राठौर और अवधेश राठौर के रूप में हुई है। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत गंभीर देखते हुए उन्हें 100 शैय्या अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी स्थिति नाजुक होने पर डॉक्टरों ने दोनों को बेहतर इलाज के लिए कानपुर के हायर सेंटर भेज दिया। बताया जा रहा है कि पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है और घटना की सभी पहलुओं से पड़ताल की जा रही है।2
- Post by Kanhaiya lal1
- *शराब के पैग पर पैग! इटावा में बिजली विभाग के दो जेई का वीडियो वायरल, बियर पीते और गालियां देते दिखे* *इटावा। जनपद में बिजली विभाग के दो अवर अभियंताओं का कथित वीडियो सामने आने के बाद चर्चा तेज हो गई है।* *बताया जा रहा है कि काली वाहन मंदिर इटावा में तैनात जेई रतन भूषण और इकदिल क्षेत्र में तैनात प्रभारी अवर अभियंता जितेन्द्र कुमार (टीजी-2) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।* *वायरल वीडियो में दोनों अधिकारी आपस में पैग से पैग टकराकर बियर पीते हुए दिखाई दे रहे हैं। साथ ही वीडियो में अभद्र भाषा और गाली-गलौज भी सुनाई दे रही है, जिसे लेकर लोगों में नाराजगी देखने को मिल रही है।* *स्थानीय लोगों का कहना है कि जिम्मेदार पद पर तैनात अधिकारियों का इस तरह का आचरण विभाग की छवि को खराब करता है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद लोग बिजली विभाग के उच्च अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेकर जांच और कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।* *हालांकि वीडियो की सत्यता और यह किस स्थान का है, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है। वहीं मामला सामने आने के बाद विभागीय अधिकारियों में भी हलचल मची हुई है।* *अब देखना होगा कि बिजली विभाग के जिम्मेदार अधिकारी इस वायरल वीडियो पर क्या कार्रवाई करते हैं।* *रजत यादव पत्रकार 7417197064*1
- Post by Rohit Kumar1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by PK Crime Story1