तहसील समाधान दिवस में पत्रकार ने डीएम को सौंपा प्रार्थना-पत्र, धमकी मामले में एफआईआर न होने पर जताई नाराजगी ✍️ बुलेट बाबा रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पत्रकार मोईन खान ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर जान से मारने की धमकी के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न किए जाने की शिकायत की। अपने प्रार्थना-पत्र में उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को थाना एकौना में विभिन्न मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबरों से अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा हथियार और कारतूस की तस्वीरें भेजकर भयभीत किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप कॉल विवरण एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत दिए जाने के लगभग दो सप्ताह बाद भी न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई, जिससे वह और उनका परिवार लगातार भय एवं असुरक्षा के माहौल में जीवनयापन कर रहा है। पत्रकार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
तहसील समाधान दिवस में पत्रकार ने डीएम को सौंपा प्रार्थना-पत्र, धमकी मामले में एफआईआर न होने पर जताई नाराजगी ✍️ बुलेट बाबा रुद्रपुर (देवरिया)। तहसील सभागार में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पत्रकार मोईन खान ने जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में एक प्रार्थना-पत्र सौंपकर जान से मारने की धमकी के मामले में अब तक एफआईआर दर्ज न किए जाने की शिकायत की। अपने प्रार्थना-पत्र में उन्होंने बताया कि 18 जुलाई 2026 को थाना एकौना में विभिन्न मोबाइल एवं व्हाट्सएप नंबरों से अश्लील गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी तथा हथियार और कारतूस की तस्वीरें भेजकर भयभीत किए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। इसके साथ ऑडियो रिकॉर्डिंग, व्हाट्सएप कॉल विवरण एवं अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत दिए जाने के लगभग दो सप्ताह बाद भी न तो एफआईआर दर्ज की गई और न ही कोई प्रभावी वैधानिक कार्रवाई की गई, जिससे वह और उनका परिवार लगातार भय एवं असुरक्षा के माहौल में जीवनयापन कर रहा है। पत्रकार ने जिलाधिकारी से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कराते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज कराने, दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि-सम्मत कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की। जिलाधिकारी ने प्रार्थना-पत्र प्राप्त कर संबंधित अधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
- लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। लोकेशन भटनी देवरिया UPN TV live से संवाददाता अशोक मद्धेशिया दहेज उत्पीड़न का आरोप: बेटी का आखिरी फोन, फिर रात में हो गई मौत देवरिया। जनपद के भटनी थाना क्षेत्र के एक मामले में मृतका नेहा के पिता ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर शेष नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी और निष्पक्ष विवेचना की मांग की है। प्रार्थना पत्र के अनुसार, नेहा की शादी अमित चौरसिया से हुई थी। पिता का आरोप है कि शादी के बाद से पति अमित चौरसिया, ससुर राजेंद्र चौरसिया, जेठ उग्रसेन चौरसिया, जेठानी प्रिया और ननद सीमा दहेज को लेकर नेहा को प्रताड़ित करते थे। आरोप है कि 15 जुलाई 2026 को नेहा को कमरे में बंद कर मारपीट की गई। उसी दिन दोपहर करीब 3:30 बजे नेहा ने अपने पिता को फोन कर कहा था कि, "पापा, मुझे कमरे में बंद कर मारा-पीटा जा रहा है। ये लोग दहेज के लिए मेरी हत्या करना चाहते हैं।" आरोप है कि उसी रात नेहा ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी मौत हो गई। पिता का कहना है कि मामले में पति और ससुर की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक नहीं हुई है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक से निष्पक्ष जांच कराते हुए सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। नोट: यह समाचार मृतका के पिता द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए प्रार्थना पत्र में लगाए गए आरोपों पर आधारित है। मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।1
- गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात गौरी बाजार के लभकनी गांव में बिना प्रशासनिक अनुमति अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने को लेकर तनाव, भारी पुलिस बल तैनात1
- निपुण भारत मिशन को मिलेगी नई रफ्तार, संकल्प कार्यशाला में शिक्षकों को मिला आधुनिक शिक्षण का प्रशिक्षण डीएम मधुसूदन हुल्गी ने किया शुभारंभ, कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति को मजबूत बनाने पर दिया जोर देवरिया। जनपद में बुनियादी शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को समयबद्ध ढंग से हासिल करने के उद्देश्य से "कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण एवं पठन संस्कृति के माध्यम से निपुण भारत की ओर" विषय पर निपुण संकल्प कार्यशाला का आयोजन एमराल्ड सफारी, गौरा में किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने की, जिसमें देवरिया और कुशीनगर के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी तथा शिक्षकों ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी, मुख्य विकास अधिकारी राजेश सिंह तथा सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), गोरखपुर मंडल संगीता सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान देवरिया के एसआरजी उपेंद्र उपाध्याय और कुशीनगर के एसआरजी राम प्रकाश पांडेय भी मौजूद रहे। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि निपुण उत्तर प्रदेश के तहत निर्धारित सभी मानकों को प्राथमिकता के आधार पर लागू किया जाए। उन्होंने एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारियों और शिक्षकों से अपील की कि वे अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करते हुए जनपद को निपुण जनपद बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने कहा कि कक्षा में बदलाव, कैच-अप शिक्षण और पठन संस्कृति निपुण भारत मिशन की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यालयों में आनंददायक, सुरक्षित और समावेशी शिक्षण वातावरण विकसित करने पर बल देते हुए नियमित अभ्यास, सतत मूल्यांकन, समयबद्ध फीडबैक और 15 दिवसीय कैच-अप अभियान को प्रभावी ढंग से लागू करने की आवश्यकता बताई। राज्य परियोजना कार्यालय से आए विशेषज्ञ शुभम और करिश्मा ने प्रतिभागियों को निपुण संकल्प की अवधारणा, कक्षा में बदलाव के 10 सूत्र, कैच-अप शिक्षण के 15 सूत्र तथा NIPUN Plus App के माध्यम से आकलन प्रक्रिया की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यशाला में विद्यालयों में पठन संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए रीडिंग कॉर्नर, रीडिंग क्लब, डीईएआर अभियान, सुपर-20/30 पाठक पहल, समाचार-पत्र वाचन और चर्चा जैसी गतिविधियों पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम का संचालन एसआरजी टीम ने किया। कार्यक्रम के नोडल अधिकारी सत्य प्रकाश कुशवाहा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) आशुतोष शुक्ला, जिला समन्वयक (निपुण) गोरख यादव, मधुरेंद्र शुक्ला सहित दोनों जनपदों के एआरपी, एसआरजी, खंड शिक्षा अधिकारी और शिक्षक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी प्रतिभागियों ने 'निपुण संकल्प' लेते हुए प्रत्येक बच्चे तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने तथा निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को निर्धारित समय में पूरा करने का संकल्प लिया।1
- एयरगन से बंदर के बच्चे की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, हथियार भी बरामद घोसी,मऊ। घोसी कोतवाली क्षेत्र के रघौली गांव में एयरगन से बंदर के बच्चे की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देश पर अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार एवं क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के पर्यवेक्षण में घोसी पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 को घोसी कोतवाली में दर्ज मुकदमा संख्या 326/2026 के तहत आरोपी सफरूद्दीन उर्फ सफर पुत्र अब्दुल कुद्दूस निवासी रघौली थाना घोसी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 325, 299, 3(5) तथा वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा 9/51 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। जांच में सामने आया कि आरोपी ने एयरगन से गोली मारकर बंदर के बच्चे की मौत कर दी थी। घटना के बाद पुलिस ने बंदर के बच्चे का नियमानुसार पोस्टमार्टम कराया और अंतिम संस्कार भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए गठित पुलिस टीम ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एयरगन भी बरामद कर ली गई। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर रिमांड के लिए भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध घोसी थाने में पहले से भी एक आपराधिक मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक प्रकाश सिंह, उपनिरीक्षक सचिन कुमार, हेड कांस्टेबल अश्वनी सिंह, कांस्टेबल अखिलेश सिंह तथा कांस्टेबल योगेश कुमार शामिल रहे। इस कार्रवाई को लेकर पुलिस ने वन्यजीवों के प्रति क्रूरता करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है।3
- 20 वर्षों की सेवा के बाद अनिरुद्ध प्रसाद को भावभीनी विदाई, जिला सूचना कार्यालय में सम्मान समारोह आयोजित पत्रकारों, कर्मचारियों और गणमान्य लोगों ने दी शुभकामनाएं, कर्तव्यनिष्ठ सेवा और आत्मीय व्यवहार को किया याद देवरिया। जिला सूचना कार्यालय में लगभग 20 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले वरिष्ठ कर्मचारी अनिरुद्ध प्रसाद के सेवानिवृत्त होने पर शुक्रवार को कार्यालय परिसर में विदाई एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें पुष्पमालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु सेवानिवृत्त जीवन की कामना की गई। समारोह की अध्यक्षता पूर्व प्रधानाचार्य एवं ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष पौहारी शरण राय तथा कैप्टन वीरेंद्र सिंह ने की। दोनों वक्ताओं ने कहा कि अनिरुद्ध प्रसाद ने अपने पूरे सेवा काल में कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और ईमानदारी के साथ कार्य किया। उन्होंने सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों के साथ हमेशा आत्मीय एवं मधुर संबंध बनाए रखे, जो उनकी सबसे बड़ी पहचान रही। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों, कर्मचारियों और प्रबुद्धजनों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। समारोह में राजेंद्र तिवारी, चंद्रप्रकाश पांडेय, अवनीश शंकर राय, अनील तिवारी, विनय तिवारी, विनय सिंह, वीरेश्वर मिश्र सहित सूचना विभाग के ओंकार पांडेय, सोनू कुमार, प्रिंस मिश्रा, पंकज धारिया, रामपति, अनिल मिश्रा, प्रदीप पटेल, बृजेंद्र मिश्रा तथा अन्य गणमान्य लोग और उनके परिजन मौजूद रहे। विदाई समारोह के दौरान भावुक हुए अनिरुद्ध प्रसाद ने कार्यालय परिवार और पत्रकार बंधुओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिला सूचना कार्यालय में बिताया गया समय और यहां का कार्यानुभव उनके जीवन की अमूल्य धरोहर रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां सभी का स्नेह, सहयोग और आत्मीयता उन्हें हमेशा याद रहेगी। कार्यक्रम का संचालन ओंकार पांडेय ने किया।1
- टैंकर से डीजल चोरी करते चालक-खलासी गिरफ्तार, 45 लीटर डीजल बरामद ! जनपद देवरिया के थाना गौरीबाजार पुलिस ने रात्रि गश्त एवं संदिग्ध वाहन/व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टैंकर से डीजल चोरी करते दो आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने सिरजम चौराहे के पास टैंकर संख्या UP 52 AT 0730 से डीजल चोरी करते हुए राजेश यादव (40 वर्ष) निवासी धतुरा खास उसरा टोला, थाना गौरीबाजार तथा अरविन्द निषाद (28 वर्ष) निवासी नरौली भीखम, थाना खुखुन्दू को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक ड्रम में 45 लीटर डीजल, दो 15-15 लीटर के प्लास्टिक के डिब्बे, तेल निकालने वाला पाइप तथा एक कीप बरामद की। बरामदगी के आधार पर थाना गौरीबाजार में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।1