logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हत्या की साजिश पर पुलिस का बड़ा प्रहार: दो पिस्टल, छह कारतूस के साथ चार गिरफ्तार, गैंग का सरगना भी दबोचा पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज में शिकारपुर थाना पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक साजिश का खुलासा करने का दावा किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो अवैध पिस्टल, छह जिंदा कारतूस और एक इलेक्ट्रिक स्कूटी के साथ चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी किसी व्यक्ति की हत्या की साजिश रचकर हथियार लेकर जा रहे थे। इस मामले में गिरोह का एक अन्य सदस्य मेहंदी हसन अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक समकालीन अभियान के दौरान सूचना मिली थी कि लाल रंग की इलेक्ट्रिक स्कूटी से दो युवक हथियार लेकर नरकटियागंज की ओर बढ़ रहे हैं। सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना पुलिस ने बलथर मार्ग स्थित घाघ पुल के पास वाहन जांच अभियान शुरू किया। जांच के दौरान स्कूटी सवार इरफान अंसारी और जफीर आलम को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में दोनों के पास से एक-एक अवैध पिस्टल तथा कुल छह जिंदा कारतूस बरामद किए गए। हथियारों से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने दोनों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया कि हथियार उन्हें मेहंदी हसन और अल्ताफ आलम उर्फ अल्ताफ मियां ने गिरोह के सरगना आकाश चौधरी तक पहुंचाने के लिए दिए थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आकाश चौधरी और अल्ताफ आलम को भी गिरफ्तार कर लिया। हालांकि मेहंदी हसन पुलिस की गिरफ्त से बच निकला, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी जारी है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे जमीन विवाद और रंगदारी से जुड़े मामलों में सक्रिय थे तथा अपने रास्ते में बाधा बनने वाले एक व्यक्ति की हत्या की योजना बना रहे थे। पुलिस का दावा है कि समय रहते की गई कार्रवाई से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए नरकटियागंज के एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। साथ ही गिरफ्तार बदमाशों के आपराधिक इतिहास, उनके नेटवर्क और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय अपराधियों के नेटवर्क को बड़ा झटका लगा है।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • आज समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। 30 July. आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बेतिया में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ। 30.07.2026.
    1
    आज समाहरणालय सभागार में नीलाम पत्र वादों के निष्पादन एवं राजस्व वसूली की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई।  30 July.
आयुक्त, तिरहुत प्रमंडल, मुजफ्फरपुर श्री गिरिवर दयाल सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार बेतिया में समीक्षा बैठक सम्पन्न हुआ।  30.07.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • योगापट्टी में शादी के एक माह बाद नवविवाहिता लापता, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति नईम अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी मुस्कान खातून बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। उनका दावा है कि पत्नी घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित के अनुसार, सुबह नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंततः नईम अंसारी ने योगापट्टी थाने में लिखित शिकायत देकर पत्नी का पता लगाने, नकदी व जेवर बरामद करने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार के दोपहर थाना अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।
    1
    योगापट्टी में शादी के एक माह बाद नवविवाहिता लापता, नकदी और जेवर ले जाने का आरोप
पश्चिम चंपारण के योगापट्टी थाना क्षेत्र में शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति नईम अंसारी ने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी मुस्कान खातून बुधवार तड़के करीब 3:30 बजे बिना किसी को बताए घर से चली गई। उनका दावा है कि पत्नी घर में रखे करीब 80 हजार रुपये नकद और सोने-चांदी के जेवर भी अपने साथ ले गई। पीड़ित के अनुसार, सुबह नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली, जिसके बाद परिजनों ने रिश्तेदारों और संभावित स्थानों पर काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा। अंततः नईम अंसारी ने योगापट्टी थाने में लिखित शिकायत देकर पत्नी का पता लगाने, नकदी व जेवर बरामद करने तथा दोषी पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। गुरुवार के दोपहर थाना अध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो गई है और पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी के आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • India dominate the latest ICC rankings #ICC #odicricket #cricket
    1
    India dominate the latest ICC rankings #ICC #odicricket #cricket
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुगौली के वनस्पति स्थान में वनस्पति माई महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में। एक अगस्त को होगा कार्यक्रम का आयोजन।
    1
    सुगौली के वनस्पति स्थान में वनस्पति माई  महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में। एक अगस्त को होगा कार्यक्रम का आयोजन।
    user_Shambhu sharan
    Shambhu sharan
    सुगौली, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    5 hrs ago
  • Barish ne garmi se rahat dilai.Kheton ki sinchai ke liye kisan the pareshan.
    1
    Barish ne garmi se rahat dilai.Kheton ki sinchai ke liye kisan the pareshan.
    user_KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    KRISHNA PRASAD KUSHWAHA
    Teacher पहाड़पुर, पूर्वी चंपारण, बिहार•
    7 hrs ago
  • गोपालगंज के कटेया शराब तस्करो का गज़ब का मामला सामने आया है गोपालगंज जिले के कटिया में वहां जहाज के दौरान पुलिस ने एक ऐसा शराब तस्करी का मामला सामने आया है जहां मुर्गा धोने वाले वाहन के बीचो-बीच रखकर शराब की तस्करी की जा रही थी
    1
    गोपालगंज के कटेया शराब तस्करो का गज़ब का मामला सामने आया है 
गोपालगंज जिले के कटिया में वहां जहाज के दौरान पुलिस ने एक ऐसा शराब तस्करी का मामला सामने आया है जहां मुर्गा धोने वाले वाहन के बीचो-बीच रखकर शराब की तस्करी की जा रही थी
    user_हथुआ हलचल
    हथुआ हलचल
    गोपालगंज, गोपालगंज, बिहार•
    2 hrs ago
  • सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, दो सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी; सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन नरकटियागंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने ऑल इंडिया म्यूनिसिपल कर्मी संघ के आह्वान पर गुरुवार से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। आंदोलन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष मनोज राउत ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी वर्षों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन दैनिक, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से सभी अस्थायी कर्मियों का नियमितीकरण कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करने तथा कर्मचारी विरोधी आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की। सफाई कर्मियों ने ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक यह व्यवस्था समाप्त नहीं होती, तब तक उनका वेतन सीधे नगर परिषद द्वारा उनके बैंक खातों में भेजा जाए। साथ ही "समान कार्य के लिए समान वेतन" के सिद्धांत को लागू करते हुए सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी दोनों प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल एवं प्रदर्शन में तबारक अंसारी, विनोद मलिक, हरिशंकर राम, बब्लू कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे।
    1
    सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, दो सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी; सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नरकटियागंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने ऑल इंडिया म्यूनिसिपल कर्मी संघ के आह्वान पर गुरुवार से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। आंदोलन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष मनोज राउत ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी वर्षों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन दैनिक, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से सभी अस्थायी कर्मियों का नियमितीकरण कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करने तथा कर्मचारी विरोधी आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की।
सफाई कर्मियों ने ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक यह व्यवस्था समाप्त नहीं होती, तब तक उनका वेतन सीधे नगर परिषद द्वारा उनके बैंक खातों में भेजा जाए। साथ ही "समान कार्य के लिए समान वेतन" के सिद्धांत को लागू करते हुए सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।
प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी दोनों प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल एवं प्रदर्शन में तबारक अंसारी, विनोद मलिक, हरिशंकर राम, बब्लू कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • मरम्मति के बाद मंगलपुर पुल पर यातायात बहाल, सभी वाहनों की आवाजाही शुरू बेतिया, 30 जुलाई। गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर पुल का मरम्मति कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को पुल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पुल पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है। अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर विकास कुमार ने बताया कि आवश्यक मरम्मति कार्य के कारण 30 जुलाई की सुबह से एहतियातन पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। निर्धारित समय में मरम्मति कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पुल को पुनः यातायात के लिए खोल दिया गया। प्रशासन ने बताया कि अब गोपालगंज की ओर जाने वाले वाहन चालक और आमजन पहले की तरह मंगलपुर पुल के रास्ते आवागमन कर सकते हैं। वहीं, मरम्मति कार्य के दौरान मछरगावा चौक से जगदीशपुर की ओर लागू किया गया यातायात डायवर्जन भी समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से सामान्य यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
    1
    मरम्मति के बाद मंगलपुर पुल पर यातायात बहाल, सभी वाहनों की आवाजाही शुरू
बेतिया, 30 जुलाई। गंडक नदी पर स्थित मंगलपुर पुल का मरम्मति कार्य पूरा होने के बाद गुरुवार को पुल से सभी प्रकार के वाहनों का आवागमन फिर से शुरू कर दिया गया। इसके साथ ही पुल पर यातायात व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो गई है।
अनुमंडल पदाधिकारी, बेतिया सदर विकास कुमार ने बताया कि आवश्यक मरम्मति कार्य के कारण 30 जुलाई की सुबह से एहतियातन पुल पर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी। निर्धारित समय में मरम्मति कार्य सफलतापूर्वक पूरा होने के बाद पुल को पुनः यातायात के लिए खोल दिया गया।
प्रशासन ने बताया कि अब गोपालगंज की ओर जाने वाले वाहन चालक और आमजन पहले की तरह मंगलपुर पुल के रास्ते आवागमन कर सकते हैं। वहीं, मरम्मति कार्य के दौरान मछरगावा चौक से जगदीशपुर की ओर लागू किया गया यातायात डायवर्जन भी समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन ने आमजन से सामान्य यातायात नियमों का पालन करते हुए सुरक्षित यात्रा करने की अपील की है।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    5 hrs ago
  • Vaibhav Suryavanshi along with Ishan Keyson expanded the ranking in T20 #T20Cricket #VaibhavSuryavanshi #ishankishan
    1
    Vaibhav Suryavanshi along with Ishan Keyson expanded the ranking in T20 #T20Cricket #VaibhavSuryavanshi #ishankishan
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.