logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, दो सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी; सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन नरकटियागंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने ऑल इंडिया म्यूनिसिपल कर्मी संघ के आह्वान पर गुरुवार से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। आंदोलन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष मनोज राउत ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी वर्षों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन दैनिक, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से सभी अस्थायी कर्मियों का नियमितीकरण कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करने तथा कर्मचारी विरोधी आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की। सफाई कर्मियों ने ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक यह व्यवस्था समाप्त नहीं होती, तब तक उनका वेतन सीधे नगर परिषद द्वारा उनके बैंक खातों में भेजा जाए। साथ ही "समान कार्य के लिए समान वेतन" के सिद्धांत को लागू करते हुए सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी दोनों प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल एवं प्रदर्शन में तबारक अंसारी, विनोद मलिक, हरिशंकर राम, बब्लू कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे।

3 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
3 hrs ago

सफाई कर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, दो सूत्री मांगों पर अड़े कर्मचारी; सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन नरकटियागंज नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने ऑल इंडिया म्यूनिसिपल कर्मी संघ के आह्वान पर गुरुवार से अपनी दो सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका गहरा गई है। आंदोलन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए स्पष्ट किया कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। हड़ताल का नेतृत्व कर रहे संघ के अध्यक्ष मनोज राउत ने कहा कि नगर परिषद के सफाई कर्मी वर्षों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं, लेकिन दैनिक, संविदा और अन्य अस्थायी कर्मियों को अब तक नियमित नहीं किया गया है। उन्होंने सरकार से सभी अस्थायी कर्मियों का नियमितीकरण कर उन्हें सेवा सुरक्षा प्रदान करने तथा कर्मचारी विरोधी आदेशों को तत्काल वापस लेने की मांग की। सफाई कर्मियों ने ठेका एवं आउटसोर्सिंग व्यवस्था को समाप्त करने की भी मांग उठाई। उनका कहना है कि आउटसोर्सिंग के तहत कार्यरत कर्मियों को नगर निकाय कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। जब तक यह व्यवस्था समाप्त नहीं होती, तब तक उनका वेतन सीधे नगर परिषद द्वारा उनके बैंक खातों में भेजा जाए। साथ ही "समान कार्य के लिए समान वेतन" के सिद्धांत को लागू करते हुए सभी वैधानिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। प्रदर्शन के दौरान सफाई कर्मियों ने सरकार को चेतावनी दी कि उनकी दोनों प्रमुख मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। हड़ताल एवं प्रदर्शन में तबारक अंसारी, विनोद मलिक, हरिशंकर राम, बब्लू कुमार सहित बड़ी संख्या में सफाई कर्मी शामिल रहे।

More news from बिहार and nearby areas
  • शादी के एक माह बाद दुल्हन लापता! ₹80 हजार नकद और जेवर लेकर फरार होने का आरोप, पति ने थाने में लगाई गुहार पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र से शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे ₹80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने योगापट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश, नकदी एवं आभूषण की बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जगीराहा नया बस्ती निवासी नईम अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी लगभग एक माह पूर्व मुस्कान खातून के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे। नईम अंसारी का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी पत्नी घर में रखे ₹80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर अचानक घर से निकल गई। पीड़ित का कहना है कि सुबह नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बावजूद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने योगापट्टी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई। आवेदन में नईम अंसारी ने आरोप लगाया है कि पत्नी अपने साथ घर की नकदी और कीमती आभूषण भी ले गई है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी का पता लगाने, नकदी व जेवर की बरामदगी तथा दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    शादी के एक माह बाद दुल्हन लापता! ₹80 हजार नकद और जेवर लेकर फरार होने का आरोप, पति ने थाने में लगाई गुहार
पश्चिम चंपारण जिले के योगापट्टी थाना क्षेत्र से शादी के महज एक माह बाद नवविवाहिता के लापता होने का मामला सामने आया है। पति ने आरोप लगाया है कि उसकी पत्नी घर में रखे ₹80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर बिना किसी को बताए घर से चली गई। मामले को लेकर पीड़ित ने योगापट्टी थाना में लिखित आवेदन देकर पत्नी की तलाश, नकदी एवं आभूषण की बरामदगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के जगीराहा नया बस्ती निवासी नईम अंसारी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि उसकी शादी लगभग एक माह पूर्व मुस्कान खातून के साथ सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार हुई थी। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी साथ रह रहे थे। नईम अंसारी का आरोप है कि बुधवार की सुबह करीब 3:30 बजे उसकी पत्नी घर में रखे ₹80 हजार नकद और सोने-चांदी के जेवर लेकर अचानक घर से निकल गई।
पीड़ित का कहना है कि सुबह नींद खुलने पर पत्नी घर में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और अन्य संभावित स्थानों पर काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। काफी प्रयास के बावजूद जब पत्नी का कोई सुराग नहीं मिला तो उसने योगापट्टी थाना पहुंचकर लिखित शिकायत दर्ज कराई।
आवेदन में नईम अंसारी ने आरोप लगाया है कि पत्नी अपने साथ घर की नकदी और कीमती आभूषण भी ले गई है। उसने पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर पत्नी का पता लगाने, नकदी व जेवर की बरामदगी तथा दोषी पाए जाने पर विधिसम्मत कार्रवाई की मांग की है।
इस संबंध में योगापट्टी थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण सिंह ने बताया कि पीड़ित का आवेदन प्राप्त हो गया है और मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मामला जांच के अधीन है और पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 30 July. सम्पूर्ण देश वासियों को श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां। 30.07.2026.
    1
    श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।  30 July.
सम्पूर्ण देश वासियों को श्रावण मास के प्रथम दिन की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाइयां।  30.07.2026.
    user_Vivek Kumar
    Vivek Kumar
    Teacher बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • Post by DIPAK D Hub CRICKETER
    1
    Post by DIPAK D Hub CRICKETER
    user_DIPAK D Hub CRICKETER
    DIPAK D Hub CRICKETER
    क्रिकेट क्लब बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    4 hrs ago
  • सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को दोपहर जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रोपराइटर चंदा जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की। प्रोपराइटर चंदा जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप नंबर 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामान मंगा सकते हैं। उद्घाटन समारोह में डॉ. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा समयबद्ध होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।
    1
    सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, 10 किमी तक मिलेगी फ्री होम डिलीवरी
मझौलिया के सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को दोपहर जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। अतिथियों ने प्रोपराइटर चंदा जायसवाल एवं राजेश जायसवाल को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की सफलता की कामना की।
प्रोपराइटर चंदा जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा भी दी जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप नंबर 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामान मंगा सकते हैं।
उद्घाटन समारोह में डॉ. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। नई दुकान खुलने से क्षेत्रवासियों में खुशी है और अब उन्हें बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य तथा समयबद्ध होम डिलीवरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    Bettiah, Pashchim Champaran•
    7 hrs ago
  • सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया। उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
    4
    सरिसवा बाजार में ‘जयसवाल मार्ट’ का भव्य शुभारंभ, ग्राहकों को मिलेगी फ्री होम डिलीवरी की सुविधा

सरिसवा बाजार स्थित शर्मा जी के पुल के समीप बुधवार को जयसवाल मार्ट का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ संपन्न हुआ। दुकान का उद्घाटन सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राहुल कुमार दुबे, पूर्व प्रमुख पति कारी साह, प्रमोद पाण्डेय एवं सलाउद्दीन शाह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने प्रोपराइटर को शुभकामनाएँ देते हुए व्यवसाय की निरंतर उन्नति की कामना की,दुकान के प्रोपराइटर चंदा जायसवाल पति राजेश जायसवाल ने बताया कि जयसवाल मार्ट में ग्राहकों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण घरेलू उपयोग की सभी आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि सरिसवा बाजार से 10 किलोमीटर के दायरे में ग्राहकों को निःशुल्क होम डिलीवरी की सुविधा प्रदान की जाएगी। ग्राहक अपने घरेलू सामान की सूची व्हाट्सऐप के माध्यम से 8235941236 एवं 8210284462 पर भेजकर घर बैठे सामग्री मंगा सकते हैं। उन्होंने क्षेत्रवासियों से एक बार सेवा का अवसर देने की अपील करते हुए बेहतर गुणवत्ता, उचित मूल्य और समय पर सेवा का भरोसा दिलाया।
उद्घाटन समारोह में डा. राकेश कुमार, सुनील कुमार, पिंटू, आलम, प्रदीप मिश्रा, मोहन प्रसाद जायसवाल, सूरज केशरी, हर्षित राज, विकास जायसवाल, रवि किशन जायसवाल, आशीष जायसवाल, यश जायसवाल सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे। नई दुकान के खुलने से क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है और अब उन्हें घरेलू सामान की खरीदारी के साथ-साथ होम डिलीवरी की सुविधा का भी लाभ मिलेगा।
    user_RAVI PANDEY
    RAVI PANDEY
    Media and information sciences faculty मझौलिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    19 hrs ago
  • Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch
    1
    Another Indian cricketer Ajinkya Rahane has retired Watch
    user_Chandan Cricket Hub
    Chandan Cricket Hub
    Cricket club जोगापट्टी, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • मंगलपुर गंडक पर बनल क्षतिग्रस्त पुल के मरमती के लेके घंटोभर सड़क राहल बाधित
    1
    मंगलपुर गंडक पर बनल क्षतिग्रस्त पुल के मरमती के लेके घंटोभर सड़क राहल बाधित
    user_Triloki rai
    Triloki rai
    TV News Anchor बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.