सीडीओ के दौरे के अगले ही दिन डूबा बांसबले, तीन तालाब उफनाए; तीन फीट पानी में समाया मुख्य रास्ता फतेहाबाद। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के अगले ही दिन ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले में जलभराव की भयावह तस्वीर सामने आई। लगातार बारिश और तीनों तालाबों के ओवरफ्लो होने से गांव का मुख्य सीसी खरंजा करीब तीन फीट पानी में डूब गया। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर पानी बाहर निकालना पड़ रहा है। गांव के हनुमान मंदिर, भूमिया वाला और जैन मोहल्ला स्थित तीनों तालाब पूरी तरह लबालब भर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सफाई न होने और तालाबों पर अतिक्रमण के कारण उनकी जलधारण क्षमता कम हो गई है, जिससे बारिश का पानी सीधे गांव की गलियों और मुख्य मार्ग पर भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी कुशवाहा मोहल्ले के लोगों को झेलनी पड़ रही है। जलभराव के कारण आवागमन लगभग ठप है। तालाबों में फैली जलकुंभी से कई पशु फंस चुके हैं। वहीं करीब 25 फीट गहरे भूमिया वाले तालाब को ग्रामीण सबसे खतरनाक बता रहे हैं, जहां अब तक एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत होने का दावा किया गया है। बुधवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास एमपी सिंह, ग्राम सचिव अजय कुमार और लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सीसी खरंजा ऊंचा कराने की मांग रखी, लेकिन अधिकारियों ने इसे स्थायी समाधान मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान अधिकारियों के सामने ही दो पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप के बाद तीखी नोकझोंक हो गई, जिसे मौजूद लोगों ने शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तालाबों से अतिक्रमण नहीं हटेगा, नियमित सफाई नहीं होगी और स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं बनेगी, तब तक हर बरसात में बांसबले और झारपुरा के लोगों को इसी तरह जलभराव की मार झेलनी पड़ेगी।

- सीडीओ के दौरे के अगले ही दिन डूबा बांसबले, तीन तालाब उफनाए; तीन फीट पानी में समाया मुख्य रास्ता फतेहाबाद। मुख्य विकास अधिकारी के निरीक्षण के अगले ही दिन ग्राम पंचायत धिमश्री के उपग्राम बांसबले में जलभराव की भयावह तस्वीर सामने आई। लगातार बारिश और तीनों तालाबों के ओवरफ्लो होने से गांव का मुख्य सीसी खरंजा करीब तीन फीट पानी में डूब गया। हालात ऐसे हैं कि स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों का निकलना मुश्किल हो गया है। जल निकासी के लिए ग्राम प्रधान को ट्रैक्टर पर पंपसेट लगाकर पानी बाहर निकालना पड़ रहा है। गांव के हनुमान मंदिर, भूमिया वाला और जैन मोहल्ला स्थित तीनों तालाब पूरी तरह लबालब भर चुके हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि वर्षों से सफाई न होने और तालाबों पर अतिक्रमण के कारण उनकी जलधारण क्षमता कम हो गई है, जिससे बारिश का पानी सीधे गांव की गलियों और मुख्य मार्ग पर भर गया। सबसे ज्यादा परेशानी कुशवाहा मोहल्ले के लोगों को झेलनी पड़ रही है। जलभराव के कारण आवागमन लगभग ठप है। तालाबों में फैली जलकुंभी से कई पशु फंस चुके हैं। वहीं करीब 25 फीट गहरे भूमिया वाले तालाब को ग्रामीण सबसे खतरनाक बता रहे हैं, जहां अब तक एक दर्जन से अधिक पशुओं की मौत होने का दावा किया गया है। बुधवार को एडीओ पंचायत नरेंद्र पाल सिंह, एडीओ ग्राम्य विकास एमपी सिंह, ग्राम सचिव अजय कुमार और लेखपाल ने मौके का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने सीसी खरंजा ऊंचा कराने की मांग रखी, लेकिन अधिकारियों ने इसे स्थायी समाधान मानने से इनकार कर दिया। इस दौरान अधिकारियों के सामने ही दो पक्षों में आरोप-प्रत्यारोप के बाद तीखी नोकझोंक हो गई, जिसे मौजूद लोगों ने शांत कराया। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक तालाबों से अतिक्रमण नहीं हटेगा, नियमित सफाई नहीं होगी और स्थायी जल निकासी व्यवस्था नहीं बनेगी, तब तक हर बरसात में बांसबले और झारपुरा के लोगों को इसी तरह जलभराव की मार झेलनी पड़ेगी।1
- बिजली की तार से झोपड़ी में लगी आग, हजारों का सामान जलकर राख फतेहाबाद। ग्राम पंचायत पारोली सिकरवार में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बिजली की ढीली/टूटी हुई तार (डोरी) फोल्ड होने से निकली चिंगारी के कारण अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और झोपड़ी में रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। हादसे में पीड़ित महावीर पुत्र वासुदेव की झोपड़ी में रखा लगभग चार बोरी अनाज, जिसकी अनुमानित कीमत करीब ₹7,000 बताई जा रही है, पूरी तरह जल गया। इसके अलावा कपड़े, बर्तन एवं अन्य घरेलू उपयोग का सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। आग लगने से पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक अधिकांश सामान जल चुका था। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीड़ित परिवार का शीघ्र सर्वे कराकर उचित आर्थिक सहायता एवं राहत प्रदान की जाए, ताकि परिवार को इस कठिन समय में सहारा मिल सके।3
- जलभराव से बाधित हुआ संपर्क मार्ग, ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत व जल निकासी की उठाई मांग फतेहाबाद (आगरा)। फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के कंकरीली बहेड़ी से बमरोली गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दोनों गांवों को आगरा और फिरोजाबाद जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में यही हालात बन जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने विधायक, सांसद और जिलाधिकारी से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके। फतेहाबाद। फतेहाबाद तहसील क्षेत्र के कंकरीली बहेड़ी से बमरोली गांव को जोड़ने वाला मुख्य संपर्क मार्ग लगातार हो रही बारिश के चलते जलभराव और कीचड़ की चपेट में आ गया है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों, छात्रों, शिक्षकों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान ग्रामीणों ने सड़क की स्थिति का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो सके। ग्रामीणों के अनुसार यह मार्ग दोनों गांवों को आगरा और फिरोजाबाद जनपद से जोड़ने वाला प्रमुख संपर्क मार्ग है, जिस पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। बारिश के दौरान सड़क पर पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं जलभराव और फिसलन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी रहती है। ग्रामीणों का कहना है कि जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण हर वर्ष बरसात में यही हालात बन जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों और प्रशासन से शिकायत की गई, लेकिन अब तक कोई स्थायी समाधान नहीं हो सका। क्षेत्रवासियों ने विधायक, सांसद और जिलाधिकारी से मांग की है कि सड़क की शीघ्र मरम्मत कराई जाए तथा जल निकासी की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी से राहत मिल सके।1
- उत्तर प्रदेश एमेच्योर बॉडी बिल्डिंग एंड फिटनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष इरशाद कुरैशी ने आवाज़ टीवी से खास बातचीत में युवाओं के लिए फिटनेस, बॉडी बिल्डिंग, प्रतियोगिताओं और भविष्य की योजनाओं पर खुलकर बात की। जानिए क्या है उनका बड़ा प्लान और युवाओं के लिए खास संदेश।1
- फिरोजाबाद: जब से @mayorkamini जी ने @NagarFirozabad की कमान संभाली है। तब से भ्रष्टाचार, अनिमियता, कमीशनखोरी, लापरवाही चरम पर है। 2 माह पहले बनी सड़क ध्वस्त, चहते ठेकेदारों को कार्य देने वाली महापौर सिर्फ लीपापोती कर भ्रष्टाचार को दबाने का कार्य करेगी। जिम्मेदार फिर बच निकलेंगे1
- जिलाधिकारी फिरोजाबाद महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त गिरजेश व रजनेश ( परीक्षा सोल्वर गैंग ) की सम्पत्ति कुर्क करने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद द्वारा दी गयी जिलाधिकारी फिरोजाबाद महोदय व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक फिरोजाबाद श्री आदित्य लांग्हे के निर्देशन में थाना मक्खनपुर पुलिस टीम द्वारा गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियुक्त गिरजेश व रजनेश ( परीक्षा सोल्वर गैंग ) की सम्पत्ति कुर्क करने के सम्बंध में क्षेत्राधिकारी शिकोहाबाद द्वारा दी गयी बाइट1
- फतेहाबाद से संवाददाता कासिम मलिक जालघर (शेडनेट) तकनीक से बढ़ेगी किसानों की आय, जिले के 30 प्रगतिशील किसानों का होगा चयन फतेहाबाद। किसानों की आय बढ़ाने और उन्हें आधुनिक खेती से जोड़ने के उद्देश्य से अंबुजा फाउंडेशन ने जालघर (शेडनेट) आधारित खेती को बढ़ावा देने की पहल शुरू की है। इस योजना के तहत जिले के 30 प्रगतिशील किसानों का चयन किया जाएगा। चयनित किसानों को विदेशी सब्जियों और नगदी फसलों की खेती के लिए प्रशिक्षण, तकनीकी मार्गदर्शन और बाजार से जोड़ने में सहयोग दिया जाएगा। फतेहाबाद स्थित अंबुजा फाउंडेशन कार्यालय में आयोजित किसान गोष्ठी में विशेषज्ञों ने बताया कि जालघर तकनीक से फसलें अत्यधिक गर्मी, तेज बारिश और प्रतिकूल मौसम से सुरक्षित रहती हैं। इससे कम भूमि में भी अधिक और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन संभव है, जिससे किसानों की आय में उल्लेखनीय वृद्धि हो सकती है। परियोजना प्रबंधक मनोज डबराल ने बताया कि चयनित किसानों को नियमित प्रशिक्षण, विशेषज्ञों का मार्गदर्शन और विपणन संबंधी सहयोग मिलेगा। साथ ही विदेशी सब्जियों की बढ़ती मांग को किसानों के लिए बेहतर आय का अवसर बताया गया। गोष्ठी में किसानों को उन्नत कृषि तकनीक, फसल नियोजन, विदेशी सब्जियों की खेती, बाजार की संभावनाओं और सामूहिक विपणन व्यवस्था की जानकारी दी गई। किसानों ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि इससे आधुनिक खेती अपनाने और खेती को अधिक लाभकारी बनाने में मदद मिलेगी।1
- agra news पिनाहट।बासौनी में 24 घंटे में दूसरी ऑनर किलिंग, पिता ने गर्भवती बेटी को चंबल में डुबोकर मारा1