शाहाबाद मंडी बेहाल: चारों तरफ फैला कीचड़, व्यापारियों और किसानों में भारी रोष **शाहाबाद (हरदोई):तहसील शाहाबाद की मुख्य नवीन गल्ला एवं संभाजी मंडी इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी और कीचड़ का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना तो दूर, वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया है। ई-रिक्शा और अन्य मालवाहक वाहन गहरे कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और सड़क की मरम्मत न होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी मंडी 'नर्क' में तब्दील हो जाती है। मंडी में आने वाले किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसल लेकर मंडी के अंदर आने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार कीचड़ के कारण लोग फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों में प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ गहरा आक्रोश है। रिपोर्ट: दीपक पाण्डेय, जिला संवाददाता, राष्ट्रीय नवल टाइम्स (हरदोई) #राष्ट्रीय_नवल_टाइम्स #hardoi_city #hardoi #hardoinews #newsfeed #newspaper @highlight
शाहाबाद मंडी बेहाल: चारों तरफ फैला कीचड़, व्यापारियों और किसानों में भारी रोष **शाहाबाद (हरदोई):तहसील शाहाबाद की मुख्य नवीन गल्ला एवं संभाजी मंडी इन दिनों अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है। मंडी परिसर में चारों तरफ गंदगी और कीचड़ का साम्राज्य फैला हुआ है, जिससे व्यापारियों, किसानों और ग्राहकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मंडी की स्थिति इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना तो दूर, वाहनों का निकलना भी दूभर हो गया है। ई-रिक्शा और अन्य मालवाहक वाहन गहरे कीचड़ में फंस रहे हैं, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों का कहना है कि जल निकासी की उचित व्यवस्था न होने और सड़क की मरम्मत न होने के कारण हल्की बारिश के बाद भी मंडी 'नर्क' में तब्दील हो जाती है। मंडी में आने वाले किसानों ने बताया कि उन्हें अपनी फसल लेकर मंडी के अंदर आने में काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कई बार कीचड़ के कारण लोग फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। स्थानीय व्यापारियों में प्रशासन की अनदेखी के खिलाफ गहरा आक्रोश है। रिपोर्ट: दीपक पाण्डेय, जिला संवाददाता, राष्ट्रीय नवल टाइम्स (हरदोई) #राष्ट्रीय_नवल_टाइम्स #hardoi_city #hardoi #hardoinews #newsfeed #newspaper @highlight
- Post by Deepak Pandey संवाददाता1
- पुलिस मुठभेड में एक अभियुक्त के घायल होने व उपचार के दौरान अभियुक्त की मृत्यु होने के सम्बन्ध में-* कृपया अवगत कराना है कि दिनांक 05.05.2026 को थाना मल्लावां क्षेत्रांतर्गत एक 07 वर्षीय बालक का शव ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में मिला था। उक्त घटना के सफल अनावरण हेतु व घटना में संलिप्त अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गई थी तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान पुलिस महानिरीक्षक महोदय लखनऊ परिक्षेत्र लखनऊ द्वारा 50,000 रुपए का ईनाम घोषित किया गया था। इसी क्रम में आज दिनांक 06.05.2026 को थाना मल्लावां अंतर्गत 50000 रुपए का इनामिया अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन पुत्र मोईन निवासी ग्राम रोरा निस्तौली टठिया जनपद कन्नौज को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसे स्थानीय पुलिस द्वारा उपचार हेतु सीएचएसी मल्लावां भेजा गया जहां से बेहतर उपचार हेतु जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया । जहां पर अभियुक्त मेहनूर उपरोक्त की मृत्यु हो गई । उपरोक्त घटना में SOG प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए। जिनका जिला अस्पताल हरदोई में उपचार चल रहा है । उच्चाधिकारीगण व फील्ड यूनिट द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है । अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, .315 बोर तंमचा, एक मोटरसाइकिल, व जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किए गए हैं। अभियुक्त के विरुद्ध विभिन्न जनपदों में 1 दर्जनअभियोग पंजीकृत है । अभी तक की जांच से प्रकरण प्रथम दृष्टया अपहरण कर दुष्कर्म कर हत्या किया जाना सम्भावित है साथ ही उपरोक्त घटना में हत्या करने के बाद घटना का स्वरुप बदलने गुमराह करने के लिए एक चोरी के सिम से फिरौती हेतु मृतक के घरवालों को फोन भी किया गया था । घटनास्थल को सुरक्षित करते हुए अग्रिम वैधानिक कार्यवाही प्रचलित है ।3
- सवायजपुर, हरदोई। सवायजपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड हरपालपुर के ग्राम ऊँचागाँव स्थित तिथिगांव तिराहे के पास मंगलवार को यू.पी.एल. क्रिकेट क्लब, ऊँचागाँव द्वारा आयोजित तृतीय क्रिकेट टूर्नामेंट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में मिशन आत्मसंतुष्टि के संरक्षक एवं जनपद के प्रमुख समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और फीता काटकर प्रतियोगिता की शुरुआत की। ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलता है अवसर टूर्नामेंट के उद्घाटन के अवसर पर आयोजकों और उपस्थित ग्रामवासियों ने मुख्य अतिथि का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए समाजसेवी राजवर्धन सिंह राजू ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन बेहद सराहनीय है। इससे युवाओं की छिपी हुई प्रतिभा निखरकर सामने आती है। उन्होंने विश्वास जताते हुए कहा कि आज के यही युवा खिलाड़ी आगे चलकर अपने जनपद, प्रदेश और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने आयोजकों और खिलाड़ियों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया और खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। इस आयोजन के दौरान क्षेत्र के प्रमुख लोग और बड़ी संख्या में युवा मौजूद रहे। मुख्य रूप से प्रधान शीशराम, पुष्पेंद्र सिंह, सर्वेश, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह, प्रिंस कुमार, सुमित सिंह, अंकित सिंह, सर्वेश कुमार, शिवम राजपूत, मोहित सिंह, अनुज राजपूत, आकाश मिश्रा सहित हरपालपुर क्षेत्र के तमाम नौजवान साथी उपस्थित रहे।3
- शिक्षामित्र सम्मान समारोह: मानदेय ₹10 हजार से बढ़कर ₹18 हजार, वित्त मंत्री ने वितरित किए प्रतीकात्मक चेक1
- बिहार के शिवहर जिले के दो जांबाज युवाओं की अनोखी दास्तान! एमडी अशरफ और सुनील कुमार ने स्केटिंग के जरिए एक लंबी यात्रा शुरू की है। अशरफ जहां बिहार से अजमेर शरीफ (राजस्थान) तक 1300 किलोमीटर का सफर तय कर रहे हैं, वहीं सुनील अयोध्या की यात्रा पूरी कर चुके हैं। इस वीडियो में देखिए कैसे ये युवा कड़ी धूप और मुश्किल रास्तों पर अपने जज्बे के साथ आगे बढ़ रहे हैं। वीडियो की मुख्य बातें: बिहार से अजमेर तक 1300 KM की स्केटिंग यात्रा। सांप्रदायिक सौहार्द का संदेश। सफर के दौरान आने वाली चुनौतियां और अनुभव। #SkatingJourney #BiharToAjmer #Inspiration #TravelVlog #UP27News #IndianYouth #Motivation1
- gram guruma a tahsil Jalalabad jila Shahjahanpur Yogesh Thakurs1
- *थाना टडियावां पुलिस टीम द्वारा लूट की घटना से संबंधित 25000 रुपए का ईनामियां 01 शातिर अभियुक्त को पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक अदद मोटरसाइकिल(बिना नम्बर की) , 02 जोड झाले, 04 अगूठी (पीली धातू) व अवैध शस्त्र बरामद करने के सम्बन्ध में-*2
- वर्षीय बालक हत्याकांड का खुलासा, 50 हजार का इनामी बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल, उपचार के दौरान मौत सब हेडलाइन: मल्लावां पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एसओजी प्रभारी भी मुठभेड़ में घायल हरदोई। थाना मल्लावां क्षेत्र में 7 वर्षीय मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। 50 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर उर्फ मेहनुद्दीन को बुधवार को पुलिस मुठभेड़ के दौरान घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया, जिसकी उपचार के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई। जानकारी के अनुसार 5 मई को थाना मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मटियामऊ के पास मक्का के खेत में 7 वर्षीय बालक का शव मिला था, जिसके बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था। घटना के अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों का गठन किया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक लखनऊ परिक्षेत्र द्वारा अभियुक्त पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को पुलिस टीम ने थाना मल्लावां क्षेत्र में मुठभेड़ के दौरान 50 हजार के इनामी अभियुक्त मेनूर उर्फ नूर निवासी कन्नौज को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया। पुलिस द्वारा उसे सीएचसी मल्लावां ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल हरदोई रेफर किया गया, लेकिन उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मुठभेड़ के दौरान एसओजी प्रभारी राजेश कुमार भी गोली लगने से घायल हो गए, जिनका जिला अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने अभियुक्त के कब्जे से 32 बोर पिस्टल, 315 बोर तमंचा, एक मोटरसाइकिल, जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक अभियुक्त के खिलाफ विभिन्न जनपदों में करीब एक दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। प्रारंभिक जांच में मामला अपहरण, दुष्कर्म और हत्या का प्रतीत हो रहा है। पुलिस के अनुसार घटना के बाद परिजनों को गुमराह करने के लिए चोरी के सिम से फिरौती मांगने का भी प्रयास किया गया था। फिलहाल पुलिस अग्रिम वैधानिक कार्रवाई में जुटी है।1
- Post by Asha Rani1