Shuru
Apke Nagar Ki App…
gram guruma a tahsil Jalalabad jila Shahjahanpur Yogesh Thakurs
Yogesh Singh
gram guruma a tahsil Jalalabad jila Shahjahanpur Yogesh Thakurs
More news from Shahjahanpur and nearby areas
- gram guruma a tahsil Jalalabad jila Shahjahanpur Yogesh Thakurs1
- Post by Ajeet As1
- आल्हागंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की कार्यकारिणी का विस्तार, अरविन्द कुमार बने नगर अध्यक्ष शाहजहांपुर/आल्हागंज। नगर आल्हागंज में भीम आर्मी भारत एकता मिशन की नगर कार्यकारिणी का विस्तार किया गया। इस दौरान अरविन्द कुमार को नगर अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया। कार्यक्रम में मंडल संगठन सचिव पुरुषोत्तम गौतम, जिला उपाध्यक्ष तेजपाल कठेरिया एवं जिला महामंत्री एडवोकेट रिंशू डागा की मौजूदगी में तहसील अध्यक्ष विकास कुमार कठेरिया द्वारा नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। इस मौके पर प्रभारी आयुम अहमद (आल्हागंज), आदेश कुमार (तहसील उपाध्यक्ष), जितेंद्र कुमार (तहसील प्रचारक), अबनीश कुमार वर्मा, सौरभ वर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पदाधिकारियों ने कहा कि कार्यकारिणी के विस्तार से संगठन को नई मजबूती मिलेगी और क्षेत्र में जनसंपर्क व संगठनात्मक गतिविधियों को और गति मिलेगी। कार्यक्रम का समापन संगठन को मजबूत बनाने के संकल्प के साथ किया गया2
- *दिनांक 04/05.05.26 की रात्रि थाना निगोही पुलिस टीम द्वारा महिला से झपट्टा मारकर कुण्डल लूटने की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर महोदय की बाइट।*1
- Post by Deepak Pandey संवाददाता1
- “25 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ में गिरफ्तार, लूट का माल व अवैध असलहा बरामद” हरदोई। थाना टड़ियावां पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने लूट की घटना से जुड़े 25 हजार रुपये के इनामी शातिर अभियुक्त को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार पकड़े गए अभियुक्त के कब्जे से एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल, 02 जोड़ी झाले, 04 अंगूठियां (पीली धातु) तथा अवैध शस्त्र बरामद किए गए हैं। पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को क्षेत्र में अहम सफलता माना जा रहा है। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ कर अन्य आपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। 🎙️ बाइट – क्षेत्राधिकारी हरियावां श्री अजीत चौहान: “लूट की घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम लगातार प्रयासरत थी। इसी क्रम में 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के कब्जे से लूट का माल एवं अवैध शस्त्र बरामद हुआ है। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।”1
- अतरौली, हरदोई। थाना अतरौली पुलिस और सर्विलांस टीम ने मुठभेड़ के बाद लूट की घटना को अंजाम देने वाले 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया एक पीला धातु का हार, घटना में प्रयुक्त एक कार और अवैध असलहे व कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।2
- *प्रेस नोट - थाना निगोही* *जनपद शाहजहाँपुर* *सराहनीय कार्य दिनाँक - 05.05.2026* *थाना निगोही पुलिस टीम द्वारा दिनांक 04/05.05.2026 की रात्रि को पुलिस मुठभेड़ के दौरान महिला से झपट्टा मारकर कुण्डल लूट की घटना को कारित करने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।* श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर के निर्देशानुसार जनपद में अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये गये अभियान के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक थाना निगोही के नेतृत्व में थाना निगोही पुलिस टीम को बडी सफलता हासिल हुई । *संक्षिप्त विवरणः-* दिनाँक 04/05.05.2026 की रात्रि को थाना निगोही पुलिस टीम द्वारा पुवायाँ रोड पर रेलवे क्रासिंग के पास संदिग्ध व्यक्ति/वाहन की संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चैकिंग के दौरान मुखबिर खास द्वारा सूचना दी गई कि, दिनांक 17.04.2026 को जिस व्यक्ति ने कस्बा निगोही में हमजापुर बाईपास पर एक महिला का कुंडल झपट्टा मार कर छीन लिया था, वो आज फिर से लूट करने के इरादे से चोरी की मोटरसाइकिल से पुवायाँ की तरफ से हमजापुर चौराहा की तरफ आ रहा है, मुखबिर की सूचना पर कुछ समय पश्चात एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से पुवायाँ रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया, जो हेलमेट लगाया हुआ था जो पुलिस टीम को देखकर ग्राम कटैया उस्मानपुर की तरफ भागा कुछ दूर आगे जाकर मोटरसाईकिल गिर गई और मोटरसाइकिल छोड़कर वह व्यक्ति जंगल की ओर भागा तथा जान से मारने की नियत से पुलिस टीम पर एक राउंड फायर किया पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ हेतु जबाबी फायर किया गया तो उस व्यक्ति के दाहिने पैर मे गोली लगी मौके पर उस व्यक्ति को पुवायाँ रोड से ग्राम कटैया उस्मानपुर की तरफ जाने वाले रास्ते से समय करीब 02.19 बजे गिरफ्तार किया गया । घायल अभियुक्त का नाम पूछते हुए जामा तलाशी ली गई तो उस व्यक्ति ने अपना नाम वीरेश उर्फ शिवा राठौर पुत्र हरिराम उम्र करीब 52 वर्ष नि0 कस्बा व थाना शाहबाद जनपद हरदोई बताया जिसके कब्जे से 01 अदद तमंचा देशी .315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर व एक 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर नाल में फंसा हुआ, 01 अदद पीली धातु का कुन्डल सम्बन्धित मु0अ0सं0 182/2026 धारा 304(2) बीएनएस व 01 अदद स्पलेंडर मोटरसाइकिल रंग काला चोरी की व 01 अदद हेलमेट व 01 अदद मोबाइल की-पैड व 210 रुपये बरामद हुए । घायल अभियुक्त को इलाज हेतु सीएचसी से जिला अस्पताल शाहजहाँपुर रेफर किया गया । जिसका इलाज जिला अस्पताल शाहजहाँपुर में चल रहा है । पुलिस मुठभेड़ के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0 212/2026 धारा 109(1)/352/317(4)/318(4) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट पंजीकृत बनाम वीरेश उर्फ शिवा राठौर पुत्र हरिराम निवासी कस्बा व थाना शाहबाद जनपद हरदोई पंजीकृत किया गया है । गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त वीरेश उर्फ शिवा राठौर के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है । *गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-* वीरेश उर्फ शिवा राठौर पुत्र हरिराम उम्र करीब 52 वर्ष निवासी कस्बा व थाना शाहबाद जनपद हरदोई । *पंजीकृत अभियोग का विवरण-* मु0अ0सं0 212/2026 धारा 109(1)/352/317(4)/318(4) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना निगोही। *गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास-* 1.मु0अ0सं0 18/2015 धारा 406/420 थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर 2.मु0अ0सं0 22/2015 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर 3.मु0अ0सं0 70/2021 धारा 392/411 भादवि शाहबाद जनपद हरदोई 4.मु0अ0सं0 718/2021 धारा 379/411 भादवि थाना पिहानी जनपद हरदोई 5.मु0अ0सं0 254/2023 धारा 392/411 भादवि थाना रामचन्द्र मिशन जनपद शाहजहाँपुर 6.मु0अ0सं0 271/2023 धारा 392/411 भादवि थाना कोतवाली जनपद हरदोई 7.मु0अ0सं0 530/2023 धारा 379/411 भादवि थाना सदर बाजार जनपद शाहजहाँपुर 8.मु0अ0सं0 536/2023 धारा 419/420/467/468/471 भादवि व 8/20 एनडीपीएस एक्ट थाना कोतवाली,हरदोई 9.मु0अ0सं0 182/2026 धारा 304(2) बीएनएस थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर 10.मु0अ0सं0 212/2026 धारा 109(1)/352/317(4)/318(4) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट थाना निगोही शाहजहाँपुर *बरामदगी विवरण-* 1.एक अदद तमंचा देशी .315 बोर 2.एक अदद जिन्दा कारतूस .315 बोर 3.एक अदद खोखा कारतूस .315 बोर नाल में फंसा हुआ 4.एक अदद पीली धातु का कुन्डल 5.एक अदद मो0सा0 स्पलेंडर रंग काला चोरी की 6.एक अदद हेलमेट 7.एक अदद मोबाइल कीपैड 8.210 रुपये नगद । *गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम का विवरण-* 1.प्रभारी निरी0 श्री अशोक कुमार सिंह थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 2.प्रभारी उ0नि0 श्री मनोज कुमार,एस0ओ0जी0/सर्विलांस सेल मय टीम । 3.उ0नि0 श्री दिलशाद खाँ थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 4.उ0नि0 श्री नितिन सोम थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 5.उ0नि0 श्री यशपाल सिंह थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 6.उ0नि0 ओमकार सिंह थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 7.उ0नि0 प्रमोद कुमार थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 8.का0 कुलदीप थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 9.का0 आकाश कुमार थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 10.का0 मोहित शाक्य थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 11.का0 प्रमोद कुमार थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर । 12.का0 मोहित भाटी थाना निगोही जनपद शाहजहाँपुर ।4