logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसडीएम सख्त, हटवाए टेंट के पर्दे झींझक। दीपावली पर पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को एसडीएम डेरापुर ऊषा सिंह ने पशु मेला ग्राउंड में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जांच में दुकानों के बीच निर्धारित दूरी कम मिली। वहीं, कुछ दुकानों में टिन की चादरों के स्थान पर टेंट के पर्दे लगे पाए गए। इस पर एसडीएम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए दुकानों को निर्धारित दूरी पर व्यवस्थित कराया और टेंट के पर्दे तत्काल हटवा दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय पुलिस को दुकानों की लगातार निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

2 hrs ago
user_Kumarr sha
Kumarr sha
Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसडीएम सख्त, हटवाए टेंट के पर्दे झींझक। दीपावली पर पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को एसडीएम डेरापुर ऊषा सिंह ने पशु मेला ग्राउंड में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जांच में दुकानों के बीच निर्धारित दूरी कम मिली। वहीं, कुछ दुकानों में टिन की चादरों के स्थान पर टेंट के पर्दे लगे पाए गए। इस पर एसडीएम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए दुकानों को निर्धारित दूरी पर व्यवस्थित कराया और टेंट के पर्दे तत्काल हटवा दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय पुलिस को दुकानों की लगातार निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसडीएम सख्त, हटवाए टेंट के पर्दे झींझक। दीपावली पर पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को एसडीएम डेरापुर ऊषा सिंह ने पशु मेला ग्राउंड में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। जांच में दुकानों के बीच निर्धारित दूरी कम मिली। वहीं, कुछ दुकानों में टिन की चादरों के स्थान पर टेंट के पर्दे लगे पाए गए। इस पर एसडीएम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए दुकानों को निर्धारित दूरी पर व्यवस्थित कराया और टेंट के पर्दे तत्काल हटवा दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय पुलिस को दुकानों की लगातार निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    1
    सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर एसडीएम सख्त, हटवाए टेंट के पर्दे
झींझक। दीपावली पर पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों का पालन कराने को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। रविवार को एसडीएम डेरापुर ऊषा सिंह ने पशु मेला ग्राउंड में लगी पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई दुकानों पर नियमों की अनदेखी मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
जांच में दुकानों के बीच निर्धारित दूरी कम मिली। वहीं, कुछ दुकानों में टिन की चादरों के स्थान पर टेंट के पर्दे लगे पाए गए। इस पर एसडीएम ने दुकानदारों को कड़ी हिदायत देते हुए दुकानों को निर्धारित दूरी पर व्यवस्थित कराया और टेंट के पर्दे तत्काल हटवा दिए।
उन्होंने स्पष्ट किया कि पटाखों की बिक्री में सुरक्षा मानकों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। स्थानीय पुलिस को दुकानों की लगातार निगरानी करने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
    user_Kumarr sha
    Kumarr sha
    Journalist डेरापुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • मंगलपुर में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई बिक्री मंगलपुर में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई बिक्री दीपावली के पर्व पर रविवार को मंगलपुर कस्बे के बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5:30 बजे तक बाजार में लोगों की भारी चहल-पहल रही और पटाखों व आतिशबाजी के सामान की जमकर बिक्री हुई। दीपावली की खुशियां मनाने के लिए लोगों ने फुलझड़ी, अनार, चकरी, रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी की खरीदारी की। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मिठाई, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही। हालांकि, इस दौरान कुछ आतिशबाजी की दुकानों पर नाबालिग बच्चे भी पटाखे बेचते नजर आए। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। आतिशबाजी जैसे जोखिम वाले सामान की बिक्री के दौरान बच्चों की मौजूदगी उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। संबंधित विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक जांच करनी चाहिए। वहीं, दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। त्योहार के मद्देनजर बाजार और कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता महत्वपूर्ण रही। पुलिस की ओर से लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की गई।
    1
    मंगलपुर में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई बिक्री


मंगलपुर में दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानों पर उमड़ी भीड़, जमकर हुई बिक्री
दीपावली के पर्व पर रविवार को मंगलपुर कस्बे के बाजार में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। सुबह से ही आतिशबाजी की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई। शाम करीब 5:30 बजे तक बाजार में लोगों की भारी चहल-पहल रही और पटाखों व आतिशबाजी के सामान की जमकर बिक्री हुई।
दीपावली की खुशियां मनाने के लिए लोगों ने फुलझड़ी, अनार, चकरी, रॉकेट सहित विभिन्न प्रकार की आतिशबाजी की खरीदारी की। बच्चों से लेकर बड़ों तक में त्योहार को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। मिठाई, सजावटी सामान और पूजन सामग्री की दुकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ रही।
हालांकि, इस दौरान कुछ आतिशबाजी की दुकानों पर नाबालिग बच्चे भी पटाखे बेचते नजर आए। यह स्थिति गंभीर चिंता का विषय है। आतिशबाजी जैसे जोखिम वाले सामान की बिक्री के दौरान बच्चों की मौजूदगी उनकी सुरक्षा पर सवाल खड़े करती है। संबंधित विभाग को इस मामले का संज्ञान लेकर आवश्यक जांच करनी चाहिए।
वहीं, दीपावली के त्योहार को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए मंगलपुर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया। त्योहार के मद्देनजर बाजार और कस्बे में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता महत्वपूर्ण रही।
पुलिस की ओर से लोगों से आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाने और आतिशबाजी करते समय सुरक्षा संबंधी सावधानियां बरतने की अपील की गई।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    33 min ago
  • # नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने नगरवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां **सिकंदरा (कानपुर देहात)।** # नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने नगरवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां **सिकंदरा (कानपुर देहात)।** दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने सिकंदरा नगर के लोगों के साथ खुशियां साझा करते हुए मिठाई एवं दीपावली से संबंधित सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का पर्व है। ऐसे अवसर पर सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और जरूरतमंदों के साथ भी खुशियां साझा करनी चाहिए। इस मौके पर उनके पुत्र एवं चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज पाल, नितेश मिश्रा, सभासद दिनेश ठाकुर, सभासद महाराज अंसारी, सभासद विशाल दिवाकर सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। **खबर कानपुर देहात** **पत्रकार – इकबाल अहमद**
    1
    # नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने नगरवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां

**सिकंदरा (कानपुर देहात)।**
# नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने नगरवासियों के साथ बांटी दीपावली की खुशियां
**सिकंदरा (कानपुर देहात)।**
दीपावली पर्व के शुभ अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने सिकंदरा नगर के लोगों के साथ खुशियां साझा करते हुए मिठाई एवं दीपावली से संबंधित सामग्री वितरित की। इस दौरान उन्होंने नगरवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने का संदेश दिया।
नगर पंचायत अध्यक्ष सीमा पाल ने कहा कि दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का पर्व है। ऐसे अवसर पर सभी को मिल-जुलकर त्योहार मनाना चाहिए और जरूरतमंदों के साथ भी खुशियां साझा करनी चाहिए।
इस मौके पर उनके पुत्र एवं चेयरमैन प्रतिनिधि पंकज पाल, नितेश मिश्रा, सभासद दिनेश ठाकुर, सभासद महाराज अंसारी, सभासद विशाल दिवाकर सहित नगर के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
**खबर कानपुर देहात**
**पत्रकार – इकबाल अहमद**
    user_Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar ekbal ahmad
    Patrkar up voice news kanpur dehat सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • सिकंदरा के नुमाइश मैदान में पटाखा दुकानों के आसपास खड़े मिले वाहन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसे का खतरा दीपावली पर्व को लेकर सिकंदरा के नुमाइश मैदान में करीब 11 पटाखा दुकानें सजाई गई हैं। उपजिलाधिकारी के अनुसार, इन दुकानों को पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है। हालांकि, रविवार को दुकानों के आसपास बड़ी संख्या में बाइक और पेट्रोल वाहन खड़े दिखाई दिए। वहीं, दुकानों पर सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन होता नजर नहीं आया। बीते शनिवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने कस्बे का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रविवार को लापरवाही देखने को मिली। उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुकानों के आसपास खड़े वाहनों को हटवाते हुए चालकों को हिदायत दी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
    1
    सिकंदरा के नुमाइश मैदान में पटाखा दुकानों के आसपास खड़े मिले वाहन, सुरक्षा मानकों की अनदेखी से हादसे का खतरा
दीपावली पर्व को लेकर सिकंदरा के नुमाइश मैदान में करीब 11 पटाखा दुकानें सजाई गई हैं। उपजिलाधिकारी के अनुसार, इन दुकानों को पटाखा बिक्री की अनुमति दी गई है। हालांकि, रविवार को दुकानों के आसपास बड़ी संख्या में बाइक और पेट्रोल वाहन खड़े दिखाई दिए। वहीं, दुकानों पर सुरक्षा मानकों का भी पूरी तरह पालन होता नजर नहीं आया।
बीते शनिवार की शाम अपर पुलिस अधीक्षक ने कस्बे का निरीक्षण कर सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए थे। इसके बावजूद रविवार को लापरवाही देखने को मिली। उच्च अधिकारियों तक मामला पहुंचने के बाद पुलिस हरकत में आई और दुकानों के आसपास खड़े वाहनों को हटवाते हुए चालकों को हिदायत दी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती है।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • औरैया पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिष्ठान एवं हरित पटाखे वितरित कर मनाई गई दीपावली औरैया। दीपावली पर्व के अवसर पर समाज के असहाय एवं निराश्रित वृद्धजनों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने एवं उनके प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.11.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को मिष्ठान एवं हरित पटाखे वितरित किए गए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित पटाखों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया। इस पहल के माध्यम से औरैया पुलिस द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता एवं सहयोग का संदेश दिया गया। औरैया पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी प्रतिबद्ध है। समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता एवं उनके चेहरों पर मुस्कान लाने हेतु औरैया पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    3
    औरैया पुलिस द्वारा वृद्धाश्रम में वृद्धजनों को मिष्ठान एवं हरित पटाखे वितरित कर मनाई गई दीपावली
औरैया। दीपावली पर्व के अवसर पर समाज के असहाय एवं निराश्रित वृद्धजनों के साथ पर्व की खुशियां साझा करने एवं उनके प्रति संवेदनशीलता, सम्मान एवं सहयोग की भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 08.11.2026 को पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा थाना कोतवाली औरैया क्षेत्रान्तर्गत स्थित वृद्धाश्रम पहुंचकर वहां निवासरत वृद्ध महिलाओं एवं पुरुषों को मिष्ठान एवं हरित पटाखे वितरित किए गए।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा वृद्धजनों से संवाद कर उनका कुशलक्षेम जाना गया तथा उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए हरित पटाखों के उपयोग के प्रति प्रेरित किया गया।
इस पहल के माध्यम से औरैया पुलिस द्वारा समाज के जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों के साथ दीपावली की खुशियां साझा करते हुए मानवीय संवेदनाओं, सामाजिक समरसता एवं सहयोग का संदेश दिया गया।
औरैया पुलिस कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों एवं मानवीय संवेदनाओं के प्रति भी प्रतिबद्ध है। समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों की सहायता एवं उनके चेहरों पर मुस्कान लाने हेतु औरैया पुलिस द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Ambulance service औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अटसू में रविवार को बाजार में उमड़ी भीड़। - लक्ष्मी पूजा की मूर्ति और घर का सामान खरीदती दिखीं महिलाएं। - पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद। लोक जनसंदेश संवाददाता *अटसू (औरैया)।* दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को अटसू बाजार में खरीददारी की खूब रौनक देखने को मिली। महिलाएं अपने घर पर लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्ति, दीपक, फूल-माला और पूजा का सामान खरीदती नजर आईं। वहीं पुरुष भी अपने बच्चों के लिए मिठाई, फल और खाने-पीने का सामान खरीद रहे थे। दीपावली के दिन बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली। दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। लोग अपने-अपने घरों को सजाने के लिए झालर, रंगोली के रंग और सजावट का सामान भी खरीदते दिखे। इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अपनी जिम्मेदारी पर मुस्तैद रहा। बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते नजर आए।
    2
    अटसू में रविवार को बाजार में उमड़ी भीड़।

- लक्ष्मी पूजा की मूर्ति और घर का सामान खरीदती दिखीं महिलाएं।
-  पुलिस प्रशासन रहा मुस्तैद।
लोक जनसंदेश संवाददाता 
*अटसू (औरैया)।* दीपावली के पावन पर्व पर रविवार को अटसू बाजार में खरीददारी की खूब रौनक देखने को मिली। महिलाएं अपने घर पर लक्ष्मी पूजा के लिए मूर्ति, दीपक, फूल-माला और पूजा का सामान खरीदती नजर आईं। वहीं पुरुष भी अपने बच्चों के लिए मिठाई, फल और खाने-पीने का सामान खरीद रहे थे।
दीपावली के दिन बाजार में काफी भीड़ देखने को मिली। दुकानों पर ग्राहकों की लंबी कतार लगी रही। लोग अपने-अपने घरों को सजाने के लिए झालर, रंगोली के रंग और सजावट का सामान भी खरीदते दिखे।
इस दौरान पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अपनी जिम्मेदारी पर मुस्तैद रहा। बाजार में भीड़ को नियंत्रित करने और यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते नजर आए।
    user_Gurdeep  Singh
    Gurdeep Singh
    Auraiya, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • *बैसवारा, उन्नाव की धरती पर उमड़ा आस्था का महासागर पं. प्रदीप मिश्रा जी की श्री *बैसवारा, उन्नाव की धरती पर उमड़ा आस्था का महासागर पं. प्रदीप मिश्रा जी की श्री शिवदीप शिव महाशिवपुराण कथा से सराबोर हुआ पूरा उत्तर प्रदेश!!* उन्नाव बीघापुर गौरी धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर बैसवारा (उन्नाव) की पावन धरती पर इन दिनों विश्व विख्यात भागवत भूषण आदरणीय श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से श्री शिवदीप शिव महापुराण कथा का अलौकिक अमृतपान हो रहा है। इस भव्य आयोजन ने उन्नाव जनपद के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है। कथा स्थल पर उमड़ा विशाल जनसमूह किसी महासागर की भांति प्रतीत हो रहा था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो बैसवारा की धरती पर 'मिनी कुंभ' उतर आया हो। भक्ति और आस्था के इस अद्भुत संगम ने पूरे उत्तर प्रदेश को शिवमय कर दिया है। जनपद के कोने-कोने से पहुंचे शिवभक्त "शिव-शिव" के जाप में लीन होकर अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए। ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधारों का अभिनंदन इस अलौकिक आयोजन को बैसवारा वासियों के लिए सौभाग्यशाली सुअवसर बनाने के लिए आदरणीय अरुण सिंह जी, निर्भय भईया विनोद सिंह अभय सिंह विनय पाण्डेय भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के समस्त पदाधिकारियोंऔर उनकी समस्त टीम को कोटि-कोटि नमन, साधुवाद और धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। उन्नाव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं इस महाशिवपुराण कथा के आयोजक शिवदीप जी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। उनके कुशल प्रयासों से ही यह ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान संभव हो सका है। किसान यूनियन के सेवाभाव को नमन इतने विशाल और अभूतपूर्व जनसमुदाय के लिए भोजन, चाय और नाश्ते की भव्य व्यवस्था करने वाले किसान यूनियन के सभी सदस्यों का सेवाभाव प्रेरणादायक रहा है। उनके इस समर्पण और आतिथ्य सत्कार ने आयोजन की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया गया है। आज पूरा उन्नाव जिला और संपूर्ण उत्तर प्रदेश शिव की भक्ति में लीन होकर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है!! ऐसे भव्य श्री शिवदीप महापुराण कथा के आयोजक उन्नाव जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह को सादर अभिवादन बहुत-बहुत आभार बहुत-बहुत धन्यवाद जितना कहा जाए वह बहुत कम है!!
    1
    *बैसवारा, उन्नाव की धरती पर उमड़ा आस्था का महासागर पं. प्रदीप मिश्रा जी की श्री 
*बैसवारा, उन्नाव की धरती पर उमड़ा आस्था का महासागर पं. प्रदीप मिश्रा जी की श्री शिवदीप शिव महाशिवपुराण कथा से सराबोर हुआ पूरा उत्तर प्रदेश!!*
उन्नाव बीघापुर गौरी धार्मिक और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर बैसवारा (उन्नाव) की पावन धरती पर इन दिनों विश्व विख्यात भागवत भूषण आदरणीय श्री प्रदीप मिश्रा जी के मुखारविंद से श्री शिवदीप शिव महापुराण कथा का अलौकिक अमृतपान हो रहा है। इस भव्य आयोजन ने उन्नाव जनपद के इतिहास में एक नया स्वर्णिम अध्याय जोड़ दिया है।
कथा स्थल पर उमड़ा विशाल जनसमूह किसी महासागर की भांति प्रतीत हो रहा था, जिसे देखकर ऐसा लग रहा था मानो बैसवारा की धरती पर 'मिनी कुंभ' उतर आया हो। भक्ति और आस्था के इस अद्भुत संगम ने पूरे उत्तर प्रदेश को शिवमय कर दिया है। जनपद के कोने-कोने से पहुंचे शिवभक्त "शिव-शिव" के जाप में लीन होकर अध्यात्म के रंग में रंगे नजर आए।
ऐतिहासिक आयोजन के सूत्रधारों का अभिनंदन
इस अलौकिक आयोजन को बैसवारा वासियों के लिए सौभाग्यशाली सुअवसर बनाने के लिए आदरणीय अरुण सिंह जी, निर्भय भईया विनोद सिंह अभय सिंह विनय पाण्डेय भारतीय किसान क्रान्ति यूनियन के समस्त पदाधिकारियोंऔर उनकी समस्त टीम को कोटि-कोटि नमन, साधुवाद और धन्यवाद ज्ञापित किया गया है। उन्नाव जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष एवं इस महाशिवपुराण कथा के आयोजक शिवदीप जी द्वारा किए गए इस सराहनीय कार्य की चौतरफा प्रशंसा हो रही है। उनके कुशल प्रयासों से ही यह ऐतिहासिक धार्मिक अनुष्ठान संभव हो सका है।
किसान यूनियन के सेवाभाव को नमन
इतने विशाल और अभूतपूर्व जनसमुदाय के लिए भोजन, चाय और नाश्ते की भव्य व्यवस्था करने वाले किसान यूनियन के सभी सदस्यों का सेवाभाव प्रेरणादायक रहा है। उनके इस समर्पण और आतिथ्य सत्कार ने आयोजन की सफलता में चार चांद लगा दिए हैं, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई और धन्यवाद दिया गया है।
आज पूरा उन्नाव जिला और संपूर्ण उत्तर प्रदेश शिव की भक्ति में लीन होकर हर हर महादेव के जयकारों से गूंज रहा है!!
ऐसे भव्य श्री शिवदीप महापुराण कथा के आयोजक उन्नाव जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष अरुण सिंह को सादर अभिवादन बहुत-बहुत आभार बहुत-बहुत धन्यवाद जितना कहा जाए वह बहुत कम है!!
    user_Ankit kumar
    Ankit kumar
    Court reporter रसूलबाद, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मंगलपुर में अवैध पटाखों की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में दो गत्ते आतिशबाजी बरामद मंगलपुर में अवैध पटाखों की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में दो गत्ते आतिशबाजी बरामद मंगलपुर कस्बे में दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को करीब दो बजे डेरापुर एसडीएम उषा सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने टीम के साथ मंगलपुर कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे दो लोग मिले। टीम ने मौके से करीब दो गत्ते आतिशबाजी जब्त की। अधिकारियों को मंगलपुर-सिकंदरा मार्ग पर तालाब किनारे खुले मैदान में बिना लाइसेंस पटाखे बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच की तो मौके पर अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री होती मिली। जब्त सामग्री में पटाखे, सुतली बम और अनार शामिल हैं। अधिकारियों ने जब्त आतिशबाजी मंगलपुर थाना पुलिस को सौंपते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। एसडीएम उषा सिंह ने बताया कि अवैध आतिशबाजी की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर में अवैध पटाखों की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में दो गत्ते आतिशबाजी बरामद
मंगलपुर में अवैध पटाखों की बिक्री पर प्रशासन का शिकंजा, छापेमारी में दो गत्ते आतिशबाजी बरामद
मंगलपुर कस्बे में दीपावली से पहले अवैध आतिशबाजी की बिक्री रोकने के लिए प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है। रविवार को करीब दो बजे डेरापुर एसडीएम उषा सिंह और तहसीलदार आशीष कुमार गुप्ता ने टीम के साथ मंगलपुर कस्बे में छापेमारी की। इस दौरान बिना लाइसेंस पटाखे बेच रहे दो लोग मिले। टीम ने मौके से करीब दो गत्ते आतिशबाजी जब्त की।
अधिकारियों को मंगलपुर-सिकंदरा मार्ग पर तालाब किनारे खुले मैदान में बिना लाइसेंस पटाखे बेचे जाने की सूचना मिली थी। सूचना पर पहुंची टीम ने जांच की तो मौके पर अवैध रूप से आतिशबाजी की बिक्री होती मिली। जब्त सामग्री में पटाखे, सुतली बम और अनार शामिल हैं। अधिकारियों ने जब्त आतिशबाजी मंगलपुर थाना पुलिस को सौंपते हुए संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
एसडीएम उषा सिंह ने बताया कि अवैध आतिशबाजी की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.