logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चम्पावत जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने दो वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म (ब्लैक टिन्ट) को मौके पर ही हटवाया और चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों पर ब्लैक टिन्ट का प्रयोग न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। चम्पावत पुलिस ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

5 hrs ago
user_Vinod Joshi Ji
Vinod Joshi Ji
Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
5 hrs ago

चम्पावत जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने दो वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म (ब्लैक टिन्ट) को मौके पर ही हटवाया और चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन

है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों पर ब्लैक टिन्ट का प्रयोग न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। चम्पावत पुलिस ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।

More news from उत्तराखंड and nearby areas
  • चम्पावत जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने दो वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म (ब्लैक टिन्ट) को मौके पर ही हटवाया और चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही सख्त अभियान जारी रहेगा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों पर ब्लैक टिन्ट का प्रयोग न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। चम्पावत पुलिस ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
    2
    चम्पावत जनपद में सड़क सुरक्षा को लेकर पुलिस अधीक्षक रेखा यादव (IPS) के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाटी पुलिस और यातायात पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की है। इस दौरान पुलिस टीम ने दो वाहनों में लगी अवैध काली फिल्म (ब्लैक टिन्ट) को मौके पर ही हटवाया और चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति सचेत किया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि वाहनों में निर्धारित मानकों से अधिक काली फिल्म लगाना यातायात नियमों का उल्लंघन है और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी ऐसा ही सख्त अभियान जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे वाहनों पर ब्लैक टिन्ट का प्रयोग न करें, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें, चारपहिया में सीट बेल्ट का इस्तेमाल करें और निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं। चम्पावत पुलिस ने कहा कि सुरक्षित ड्राइविंग ही जिम्मेदार नागरिक की पहचान है और नियमों का पालन करके ही दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है।
    user_Vinod Joshi Ji
    Vinod Joshi Ji
    Credit reporting agency चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • उत्तराखंड के गंगोलीहाट में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली। महाकाली रोड से शुरू होकर यह रैली छात्र चौराहा और रेस्ट हाउस होते हुए पुनः चौराहे पर पहुंची, जहां एक जनसभा आयोजित की गई। इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने "इंकलाब ज़िंदाबाद", "स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारो" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना, परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता लाना और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे स्वास्थ्य एवं जनहित के मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान खींचना है। जनसभा को संबोधित करते हुए छात्रों ने नीट (NEET) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे विवादों और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन धांधलियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए सरकार को एक निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करनी चाहिए ताकि मेहनती छात्रों के साथ अन्याय न हो। इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) की छात्रा अंजली ने व्यावसायिक शिक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों से व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई पूरी तरह ठप है, जिससे रोजगारपरक शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से पढ़ाई को तुरंत सुचारु करने की मांग की। रैली में जीआईसी के लक्षिता, अंजली, हर्षिता, कविता, स्नेहा, नमन, शिवांग, संदीप, अमित और जेबीएसजी स्कूल के गरिमा, शुभम, उत्कर्ष, आयुष समेत भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    2
    उत्तराखंड के गंगोलीहाट में छात्रों ने शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, प्रतियोगी परीक्षाओं में निष्पक्षता और स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की मांग को लेकर एक विशाल रैली निकाली। महाकाली रोड से शुरू होकर यह रैली छात्र चौराहा और रेस्ट हाउस होते हुए पुनः चौराहे पर पहुंची, जहां एक जनसभा आयोजित की गई। इस प्रदर्शन के दौरान आक्रोशित छात्रों ने "इंकलाब ज़िंदाबाद", "स्वास्थ्य व्यवस्था सुधारो" और "धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो" जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया।

प्रदर्शनकारियों का कहना है कि उनका मुख्य उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में जवाबदेही सुनिश्चित करना, परीक्षाओं में पूर्ण पारदर्शिता लाना और शिक्षाविद् सोनम वांगचुक द्वारा उठाए जा रहे स्वास्थ्य एवं जनहित के मुद्दों की ओर सरकार का ध्यान खींचना है। जनसभा को संबोधित करते हुए छात्रों ने नीट (NEET) सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार हो रहे विवादों और पेपर लीक की घटनाओं पर गहरा आक्रोश व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इन धांधलियों से लाखों युवाओं का भविष्य प्रभावित हुआ है, इसलिए सरकार को एक निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करनी चाहिए ताकि मेहनती छात्रों के साथ अन्याय न हो।

इस दौरान राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) की छात्रा अंजली ने व्यावसायिक शिक्षा का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने बताया कि पिछले 3 महीनों से व्यावसायिक विषयों की पढ़ाई पूरी तरह ठप है, जिससे रोजगारपरक शिक्षा ले रहे छात्र-छात्राओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है। उन्होंने विभाग से पढ़ाई को तुरंत सुचारु करने की मांग की। रैली में जीआईसी के लक्षिता, अंजली, हर्षिता, कविता, स्नेहा, नमन, शिवांग, संदीप, अमित और जेबीएसजी स्कूल के गरिमा, शुभम, उत्कर्ष, आयुष समेत भारी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    7 hrs ago
  • उत्तराखंड में चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला डेंजर जोन का ट्रीटमेंट कार्य पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के संपन्न होने के बाद अब इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात का संचालन किया जाएगा।
    1
    उत्तराखंड में चंपावत जिले के टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्वाला डेंजर जोन का ट्रीटमेंट कार्य पूरा कर लिया गया है। इस कार्य के संपन्न होने के बाद अब इस मार्ग पर 24 घंटे यातायात का संचालन किया जाएगा।
    user_Laxman bisht
    Laxman bisht
    Local News Reporter लोहाघाट, चंपावत, उत्तराखंड•
    17 hrs ago
  • Post by अशोक सरकार
    1
    Post by अशोक सरकार
    user_अशोक सरकार
    अशोक सरकार
    Khatima, Udam Singh Nagar•
    5 hrs ago
  • वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद में दर्ज साइबर ठगी के पांच मामलों का पर्दाफाश करते हुए झारखंड और राजस्थान से दो शातिर अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी उत्तराखंड के अलावा देश के छह अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं। पुलिस के अनुसार, थाना दन्या और कोतवाली रानीखेत में दर्ज चार मामलों में आरोपियों ने सोनोग्राफी के लिए आर्थिक सहायता, बाल विकास विभाग की योजना का लाभ दिलाने, आंगनबाड़ी भुगतान और गूगल पे के जरिए पैसे भेजने का झांसा देकर चार महिलाओं से कुल ₹2.48 लाख से अधिक की साइबर ठगी की थी। तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आरोपी चंदन कुमार (निवासी देवघर, झारखंड) की पहचान की गई, जिसे पुलिस और साइबर/एसओजी की संयुक्त टीम ने 18 जुलाई को झारखंड के देवघर जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है। इसी तरह, कोतवाली सोमेश्वर में दर्ज एक अन्य मामले में गूगल पे के माध्यम से ₹74,580 की धोखाधड़ी के आरोपी राहुल कुमार बैरवा (निवासी दौसा, राजस्थान) को पुलिस ने 17 जुलाई को राजस्थान के बारा जिले से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तराखंड के अलावा असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में भी ठगी के नौ मामलों में वांछित है, जहां उसने करीब ₹5.66 लाख की ठगी की थी। उसके पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य साइबर ठगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।
    1
    वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके के निर्देशन में अल्मोड़ा पुलिस ने साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जनपद में दर्ज साइबर ठगी के पांच मामलों का पर्दाफाश करते हुए झारखंड और राजस्थान से दो शातिर अंतरराज्यीय साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। ये दोनों आरोपी उत्तराखंड के अलावा देश के छह अन्य राज्यों में भी साइबर ठगी के मामलों में वांछित बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, थाना दन्या और कोतवाली रानीखेत में दर्ज चार मामलों में आरोपियों ने सोनोग्राफी के लिए आर्थिक सहायता, बाल विकास विभाग की योजना का लाभ दिलाने, आंगनबाड़ी भुगतान और गूगल पे के जरिए पैसे भेजने का झांसा देकर चार महिलाओं से कुल ₹2.48 लाख से अधिक की साइबर ठगी की थी। तकनीकी विश्लेषण और सर्विलांस की मदद से आरोपी चंदन कुमार (निवासी देवघर, झारखंड) की पहचान की गई, जिसे पुलिस और साइबर/एसओजी की संयुक्त टीम ने 18 जुलाई को झारखंड के देवघर जिले से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया गया वनप्लस कंपनी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है।

इसी तरह, कोतवाली सोमेश्वर में दर्ज एक अन्य मामले में गूगल पे के माध्यम से ₹74,580 की धोखाधड़ी के आरोपी राहुल कुमार बैरवा (निवासी दौसा, राजस्थान) को पुलिस ने 17 जुलाई को राजस्थान के बारा जिले से गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि आरोपी उत्तराखंड के अलावा असम, गुजरात, महाराष्ट्र, ओडिशा और तमिलनाडु में भी ठगी के नौ मामलों में वांछित है, जहां उसने करीब ₹5.66 लाख की ठगी की थी। उसके पास से रियलमी कंपनी का मोबाइल बरामद हुआ है। दोनों आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर अल्मोड़ा लाया गया है और पुलिस उनसे पूछताछ कर अन्य साइबर ठगी के मामलों की जानकारी जुटा रही है।
    user_Vinod Joshi
    Vinod Joshi
    Local News Reporter Almora, Uttarakhand•
    9 hrs ago
  • चम्पावत में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत–विकसित चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मास्टर प्लान-2041 के प्रारूप पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक विस्तृत विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, हितधारकों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर योजना के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्रों के निर्धारण, ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि से जुड़े विषयों और भविष्य के विकास कार्यों के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान केवल एक प्रारूप है, अंतिम योजना नहीं। इसे पूर्ण रूप से जनसहभागिता और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस महायोजना के लिए अपने सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि मास्टर प्लान के जरिए जिले में सड़कों, पार्कों, उद्यानों, विद्यालयों, पार्किंग, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुनियोजित विकास के साथ-साथ पर्यटन विकास, पर्यावरण व नदी संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों की आशंकाओं का निवारण करते हुए आश्वासन दिया कि प्रत्येक निर्णय जनभावनाओं और जनहित के अनुरूप ही लिया जाएगा। बैठक के दौरान चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर श्री शशि मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक संशोधन कर ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट श्री अनुभव चटर्जी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। इस बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, श्री शंकर दत्त पाण्डेय, लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह लडवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष श्री विकास शाह, सभासद श्री सनी वर्मा, श्री मनीष महर, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    3
    चम्पावत में मा. मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की "आदर्श चम्पावत–विकसित चम्पावत" की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मास्टर प्लान-2041 के प्रारूप पर मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार की अध्यक्षता में एक विस्तृत विचार-विमर्श बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में जनप्रतिनिधियों, हितधारकों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर योजना के विभिन्न पहलुओं पर सकारात्मक एवं रचनात्मक सुझाव प्राप्त किए गए। बैठक में आवासीय व व्यावसायिक क्षेत्रों के निर्धारण, ग्रामीण क्षेत्रों की कृषि भूमि से जुड़े विषयों और भविष्य के विकास कार्यों के प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की गई।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने स्पष्ट किया कि मास्टर प्लान केवल एक प्रारूप है, अंतिम योजना नहीं। इसे पूर्ण रूप से जनसहभागिता और स्थानीय आवश्यकताओं के आधार पर ही तैयार किया जाएगा। उन्होंने सभी नागरिकों से इस महायोजना के लिए अपने सुझाव लिखित रूप में उपलब्ध कराने की अपील की। जिलाधिकारी ने बताया कि मास्टर प्लान के जरिए जिले में सड़कों, पार्कों, उद्यानों, विद्यालयों, पार्किंग, सीवर जैसी मूलभूत सुविधाओं के सुनियोजित विकास के साथ-साथ पर्यटन विकास, पर्यावरण व नदी संरक्षण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन और आपदा जोखिम न्यूनीकरण को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने नागरिकों की आशंकाओं का निवारण करते हुए आश्वासन दिया कि प्रत्येक निर्णय जनभावनाओं और जनहित के अनुरूप ही लिया जाएगा।

बैठक के दौरान चीफ टाउन एंड कंट्री प्लानर श्री शशि मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि नागरिकों से प्राप्त सुझावों के आधार पर आवश्यक संशोधन कर ही इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट श्री अनुभव चटर्जी ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से योजना के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। इस बैठक में दर्जा राज्य मंत्री श्री श्याम नारायण पाण्डेय, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पाण्डेय, विधायक प्रतिनिधि श्री प्रकाश तिवारी, श्री शंकर दत्त पाण्डेय, लडवाल फाउंडेशन के चेयरमैन श्री नरेंद्र सिंह लडवाल, व्यापार संघ अध्यक्ष श्री विकास शाह, सभासद श्री सनी वर्मा, श्री मनीष महर, अपर जिलाधिकारी श्री के.एन. गोस्वामी, परियोजना निदेशक श्री अजय सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
    user_Champawat news
    Champawat news
    Local News Reporter चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
  • उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में एक बार फिर से 6.5 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया है। लोहाघाट इलाके में इस लंबे किंग कोबरा के दोबारा दिखने की खबर सामने आई है।
    1
    उत्तराखंड के चम्पावत जिले के लोहाघाट में एक बार फिर से 6.5 फीट लंबा किंग कोबरा दिखाई दिया है। लोहाघाट इलाके में इस लंबे किंग कोबरा के दोबारा दिखने की खबर सामने आई है।
    user_The Public Matter
    The Public Matter
    पत्रकार चंपावत, चंपावत, उत्तराखंड•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.