सतना। हिंदू पर्व समन्वय समिति के तत्वावधान में आगामी श्रीरामनवमी शोभायात्रा के आमंत्रण को घर-घर तक पहुंचाने के उद्देश्य से श्रीकृष्णा शक्तिकेंद्र के सभी वार्ड प्रमुखों की महत्वपूर्ण बैठक कन्हैया पैलेस, सेमरिया चौक से कृष्णा नगर में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित सभी रामभक्तों ने यह संकल्प लिया कि रामनवमी का पर्व केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि समाज में सामाजिक सद्भाव, एकता और भाईचारे का सेतु बनेगा। कार्यक्रम के प्रारंभ में प्रभु श्रीराम के चरणों में सामूहिक रूप से आमंत्रण पत्र समर्पित कर पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन का कार्यक्रम विधि-विधान से संपन्न कराया गया। गंगाजल और अक्षत से पूजित पवित्र कलश एवं ध्वज पत्रक सभी वार्ड प्रमुखों को सौंपे गए, जिन्हें वे अपने-अपने वार्डों के मंदिरों में स्थापित करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्य उत्तम बैनर्जी ने उपस्थित रामभक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि “अबकी बार हर परिवार का संकल्प केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी साधना है। रामनवमी केवल एक पर्व नहीं, बल्कि समाज को जोड़ने का माध्यम है। जब हम प्रत्येक परिवार तक रामनवमी का निमंत्रण पहुंचाएंगे, तब यह आयोजन सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना का विराट उत्सव बन जाएगा। हमारा लक्ष्य है कि हर घर से रामनवमी शोभायात्रा में श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता हो।” श्रीकृष्णा नगर शक्तिकेंद्र प्रभारी रामचरण गुप्ता ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रभु श्रीराम के समक्ष सभी रामभक्तों की ओर से निमंत्रण पत्र अर्पित किया गया। इसके बाद मंत्रोच्चार के साथ कलश पूजन कर सभी वार्ड प्रमुखों को यह जिम्मेदारी दी गई कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मंदिरों से कलश यात्रा निकालकर रामनवमी शोभायात्रा का निमंत्रण घर-घर तक पहुंचाएं। महापौर योगेश ताम्रकार ने कहा कि “रामनवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मर्यादा और सामाजिक एकता का प्रतीक है। जब समाज के सभी वर्ग एक साथ आकर इस आयोजन को मनाते हैं, तब यह आयोजन एक सामाजिक उत्सव का स्वरूप ले लेता है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक गली और प्रत्येक परिवार इस आयोजन से जुड़े और रामनवमी का संदेश पूरे शहर में पहुंचे।” समाजसेविका डॉ. स्वप्ना वर्मा ने मातृशक्ति और रामभक्तों से विशेष रूप से सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि “किसी भी बड़े आयोजन की सफलता में मातृशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। यदि महिलाएं और परिवार इस आयोजन से जुड़ेंगे तो रामनवमी का संदेश और भी व्यापक रूप से समाज तक पहुंचेगा। सभी को टीम भावना के साथ कार्य करते हुए इस आयोजन को भव्य, अनुशासित और प्रेरणादायी बनाना चाहिए।” कार्यक्रम के दौरान शक्ति केंद्र के तरुण ठक्कर ने विजय मंत्र का वाचन किया। कार्यक्रम का संचालन श्याम लाल गुप्ता ‘श्यामू’ ने किया, जबकि अंत में प्रदीप सक्सेना ने सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। बैठक में उपस्थित सभी रामभक्तों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में संपर्क कर हर परिवार को रामनवमी शोभायात्रा में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित करेंगे। मंच पर उपस्थित रहे महापौर योगेश ताम्रकार, उत्तम बैनर्जी, डॉ. स्वप्ना वर्मा, रामचरण गुप्ता, पार्षद पुष्पराज कुशवाहा, राजेन्द्र कुशवाहा, सुरेश बड़ेरिया, चन्द्रशेखर अग्रवाल सहित अन्य गणमान्यजन मंच पर उपस्थित रहे। इनकी रही विशेष उपस्थिति प्रदीप सक्सेना, राजेश खत्री, रितेश केसरवानी, अनिल शर्मा, संजय अग्रवाल, डॉ. चंद्रमणि तिवारी, धनराज गुप्ता, तरुण ठक्कर, आशीष धूत श्याम लाल गुप्ता श्यामू, मनोज अग्रवाल संतोष गुप्ता, विपिन त्रिपाठी छबि संदीप कुमार मंगल, अरविंद गुप्ता, अशोक कुमार गुप्ता, विश्वनाथ सोनी, माधव सिंह, विवेक गुप्ता, जितेन्द्र सबनानी, संतोष गुप्ता, राकेश श्रीवास्तव, राजेंद्र गुप्ता, श्रीचंद्र अच्छडा, प्रभात गुप्ता, विपिन गौतम, सत्यनारायण दहायत, रजनीश साकेत, नत्थू सिंह, प्रद्युम्न दुबेदी, उदयभान, धर्मेन्द्र सिंह, अशोक खानेचा, सुशीला कोल, राजकुमारी खरे, राहुल सोनी कन्हैया, कुंजलता पांडेय, पूजा गुप्ता, विमला कुशवाहा, शंकरलाल सोनी, अखिलेश पांडेय, सजल गुप्ता, सुनील सिंह, राजेश यादव, विनोद विश्वकर्मा, अनंत गुप्ता, शिवम गौतम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- यूसीसी लागू कर देती है तो बहुत सारी राजनीतिक दलों की राजनीति का समीकरण ही बिगड़ जाएगा :- पंडित जितेंद्र राय सुप्रीम कोर्ट द्वारा सरकार को यूसीसी लगाने के बात कही है जिससे देश में सभी नागरिकों को सामान नागरिक कानून प्राप्त हो सके । किसी से भी उच्च नीच का भेदभाव ना हो सके देश में सभी नागरिकों के साथ एक जैसा कानून होना चाहिए चाहे वह किसी भी जाति का हो कोई भी धर्म पे को मानने वाला है उसके एक ही तरह का कानून लागू होना चाहिए। भारत देश में अलग-अलग कानून लागू होकर देश में विषमताओं का और न्याय से एक समाज को वंचित करने का कानून बना है उसको समाप्त होना चाहिए लेकिन मुश्किल यही है कि यदि यह हो जाता है तो बहुत सारे राजनीतिक दल की दुकान बंद हो जाएंगे ❗️ जो जाति के नाम पर राजनीति करते हैं जो क्षेत्र के नाम पर राजनीति करते है भाषा के नाम पर राजनीति करते हैं जो समाज को बांटने की राजनीति कहते हैं ऐसी राजनीति पार्टियों भाजपा कांग्रेस एवं अन्य पार्टियों जो अभी देश में सत्ता और सत्ता के विपक्ष में है इन पार्टियों की खुद की राजनीति समाप्त हो जाएगी ❗️ देश में यूसीसी लगाना इनके बस में नहीं है भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंडित जितेंद्र का कहना है कि ऐसी पार्टी देश में जातिवाद का जहर होकर भारत देश को बर्बाद करने पर लगी हुई है समाज में उच्च नीच का भेदभाव पैदा करती है जातियां सरकार पैदा करती है दौस ब्राह्मणों पर लात देती है। देश में सबसे पहले कांग्रेस सरकार ने देश को मुस्लिम राष्ट्र बनाने की सोच दिखती है जिस कारण से मुसलमान को छूट और हिंदुओं को कानून के जंजीरों में बंधने का काम किया है। कानून में हिंदुओं को जंजीर में बांधकर के कारण हिंदुओं का विकास ना हो सके इसके लिए इस देश में तरह-तरह के कानून बनाए गए एसटी एससी एक्ट कांग्रेस द्वारा बनाया गया जिससे समाज में भेदभाव उत्पन्न कर सके और आपस में लडाया जा सके हिंदू एक ना हो इसके लिए तरह-तरह के हथकंडे भी देश के राजनीतिक दलों द्वारा अपनाए जाते है। भारतीय जन मोर्चा पार्टी एसे किसी तरह के कार्य कानविरोध करती है आज देश में हालात यह है कि एक भी पार्टी हिंदू वाली पार्टी नहीं है भाजपा और उसको सहयोग करने वाले संगठन आरएसएस भी जो दिखावे के लिए तो हिंदू हैं लेकिन वह अपने संगठन में मुस्लिम प्रकोष्ठ और ईसाई प्रकोष्ठ बनाकर हिंदुओं को ठगने का काम कर रहे हैं। सत्ता सुख भोगने का काम कर रहे हैं और सत्ता सुख के लिए देश में यूसीसी लागू करना बहुत ही कठिन है । भारतीय जन मोर्चा पार्टी देश के आम जन नागरिकों को यह विश्वास दिलाता है कि जब भी सत्ता में आपकी सहयोग से भारतीय जन मोर्चा पार्टी आएगी तो देश में कार्यों से चलने वाली कानून बंद होगे। मध्य प्रदेश एवं देश को भ्रष्टाचार मुक्त किया जाएगा और देश में आम जन नागरिकों के साथ जो दोहन हो रहा है उसको तत्काल बंद करेंगे। यह बात भारतीय जन मोर्चा पार्टी के कहना है कि देश में अभी तक जो भी राजनीतिक दल है वह भ्रष्टाचार से ग्रसित है जिसके कारण देश का विकास नहीं हो रहा है❗️ देश में से भ्रष्टाचार मुक्त करना चाहते हैं और जनता से सहयोग मागते हैं जनता की सहयोग करें और देश में हिंदू राष्ट्र स्थापना करना चाहती है तो गूगल में भारतीय जन मोर्चा पार्टी सर्च कर अपना सहयोग भी दे सकती है सहयोग देकर देश में हिंदू राष्ट्र बनाया जा सकता है । सवर्ण का शोषण बंद किया जा सकता है । पिछड़े और सवर्ण को सीधे जेल की जगह जांच के बाद अपराध कायम करने का कानून बनाया जा सकता है। यह जनता को सोचना है जनता ही मालिक होती है वह अपनी विचारों में चिंतन करें और ऐसी पार्टी जो भ्रष्टाचार से लिप्त हैं इनका बहिष्कार करें और अपने देश प्रदेश का विकास करने में सहयोग प्रदान करें। भारतीय जन मोर्चा पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पंडित जितेंद्र राय का कहना है भष्टाचार मुक्त और विकास के लिए चुने। देश के जातिवाद के जहर देकर शोषण करने के कारण पिछड़ती जा रही जाति को ऊपर उठाने का कार्य किया जायेगा।1
- मैहर। नागपुर से रीवा जा रही यात्री बस मे लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित मैहर जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत भेडा गेट के पास चलती बस मे लगी आग, गनीमत रही कि समय रहते ड्राइवर ने सभी को निकाला बाहर, जिसके चलते बड़ी घटना टली जा सकी, आग लगने के कारण सड़क पर बन रही ट्रैफिक जाम की स्थिति, डायल 100पुलिस पहुंची मौके पर, फायर ब्रिगेड को दी गयी सूचना,कटनी से रीवा जा रही थी बस, बस में कुल तीन लोग थे सवार,बस में कुल तीन लोग थे सवार, एक ड्राइवर 2 कंडेक्टर,सभी सुरक्षित,1
- सतना। धर्मनगरी मैहर में मां शारदा देवी प्रबंध समिति की स्वच्छता व्यवस्था इन दिनों सवालों के घेरे में है। जैसे ही सफाई विभाग की कमान नए प्रभारी अजय सनाढ्य के हाथों में सौंपी गई है, मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में गंदगी का अंबार नजर आने लगा है। व्यवस्थाओं पर उठे सवाल श्रद्धालुओं की आस्था के केंद्र मैहर में स्वच्छता को लेकर हमेशा विशेष जोर दिया जाता रहा है, लेकिन हालिया बदलाव के बाद तस्वीर इसके उलट दिख रही है। स्थानीय लोगों और दर्शनार्थियों का कहना है कि: नियमित सफाई का अभाव: डस्टबिन समय पर खाली नहीं किए जा रहे हैं। दुर्गंध से परेशानी: कचरे के ढेर जमा होने के कारण श्रद्धालुओं को मार्ग से गुजरने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रबंधन की लापरवाही: नए प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उंगलियां उठ रही हैं कि आखिर जिम्मेदारी संभालते ही व्यवस्थाएं इतनी खराब कैसे हो गईं। भक्तों में आक्रोश दूर-दराज से आने वाले भक्तों का कहना है कि मां के दरबार में ऐसी गंदगी देखकर मन आहत होता है। प्रबंध समिति द्वारा लाखों रुपये सफाई पर खर्च किए जाते हैं, फिर भी धरातल पर परिणाम शून्य नजर आ रहे हैं। चर्चा है कि सफाई विभाग के नए नेतृत्व और जमीनी स्तर के कर्मचारियों के बीच समन्वय की कमी का खामियाजा मंदिर की छवि को भुगतना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि प्रबंध समिति के उच्च अधिकारी इस बदहाली पर क्या संज्ञान लेते हैं।1
- चंदाई गाँव में 2पानी टंकी है पर इन पानी टंकी से किसी के घर 15दिन पानी नहीं गया भ्रष्टाचार इस तरह की कुछ puncho ही मत 4.5cr से टंकी बनकर सरकार के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है मैने इसकी शिकायत पिछले साल भी की थी पर किसी के कानों में jo तक नहीं दिखा मेरा प्रशासन से अनुरोध है कि जांच टीम बुलाकर इसकी जाँच कराई जाए गांव में गर्मी के चलते पानी की किल्लत से joogh रहे ग्राम वाशी पर सरपंच सेकेट्री की मनमानी चल रही हैं1
- चित्रकूट मानिकपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर किया बलात्कार कार्रवाई की मांग कर पीड़िता पहुंची एसपी कार्यालय। मामला चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाना अंतर्गत एक गांव का है जहां के रहने वाली 22 वर्षीया युवती के साथ युवक ने शादी का झांसा देकर बलात्कार किया है पीड़िता आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर आज मंगलवार की दोपहर 12:00 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है पीड़िता युवती ने बताया कि रवि कुशवाहा निवासी बबेरू कुम्हेड़ा जनपद बांदा कि उसके साथ है एक वर्ष पूर्व शादी की बात चली थी और किन्हीं कारणों की वजह से शादी टूट गई थी इसी दौरान युवक उसका मोबाइल नंबर पा गया और बातचीत करना शुरू कर दिया और बीती 1 मार्च को युवक उसे यह बोलकर अपने साथ कर्वी के होटल ले गया कि हम दोनों शादी कर लेंगे और उसके साथ रात में बलात्कार किया और रात में ही चुपचाप रफू चक्कर हो गया युवती की जब सुबह नींद खुली तो युवक गायब था पीड़िता मामले की शिकायत लेकर कोतवाली कर्वी पहुंची जहां से उसे मानिकपुर भेज दिया गया पीड़िता मामले की शिकायत लेकर मानिकपुर थाने पहुंची जहां पुलिस ने युवक को गिरफ्तार तो कर लिया पर बिना कार्रवाई के ही छोड़ दिया जिससे कार्रवाई की मांग कर पीड़िता आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची है3
- Post by Abhay TV News1
- विषय लगभग काफी समय से खराब है हेड पंप जो कि सूचना दिया है कहा जाता है की मजदूरी नहीं देती सरकार मेरा निवेदन है सरकार से जल्द से जल्द ठीक करवाने की कृपा करें आपकी महान दया होगी महोदय जी परिजनों को भारी समस्या हो रही है जल से नि,ग्राम भरकोरा जिला चित्रकूट 97248676021
- राजेंद्र नगर से रेलवे कॉलोनी मोड़ के पास पुलिस ने ट्रैक्टर रैली को रोका। रेलवे ग्राउंड में लगवाए जा रहे हैं ट्रैक्टर। यहां से किसान कलेक्ट्रेट जायेंगे पैदल।1