सतरंगी सप्ताह स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान रंगोली से समझाया मजबूत लोकतंत्र का महत्व धौलपुर । बसेड़ी पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदाता "जागरूकता प्रकोष्ठ (पंचायत)-SVEEP बसेड़ी" के द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी "सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर 2026" के तहत विविध विभागों के समन्वयन से "मतदान रंगोली" कार्यक्रम आयोजित कर सभी ग्राम पंचायतों के समस्त मतदाताओं को आगामी पंचायतीराज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को बसेड़ी क्षेत्र के समस्त पीआईओ /प्रधानाचार्य, कॉलेज शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं राजीविका के द्वारा छात्र छात्राओं/कार्मिकों से "मतदान रंगोली " बनाते हुए शत प्रतिशत एवं स्वस्थ मतदान का संदेश देकर प्रभावी बनाया गया। इस मौके पर स्वीप टीम प्रभारी सीबीईओ अमरचंद, हरेंद्र सिंह सिकरवार, प्रधानाचार्य श्यामवीर सिंह मीणा,राधेश्याम मीणा, अनिल गोयल,किरण कुमारी गुर्जर,तृप्ति सिंघल,कन्हैया सिंह कमलसिंह, सहित स्वीप टीम के कार्मिक देवानंद महावर, भागेंद्र सिंह परमार, रवि कुमार, अर्जुन सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
सतरंगी सप्ताह स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान रंगोली से समझाया मजबूत लोकतंत्र का महत्व धौलपुर । बसेड़ी पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदाता "जागरूकता प्रकोष्ठ (पंचायत)-SVEEP बसेड़ी" के द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी "सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर 2026" के तहत विविध विभागों के समन्वयन से "मतदान रंगोली" कार्यक्रम आयोजित कर सभी ग्राम पंचायतों के समस्त मतदाताओं को आगामी पंचायतीराज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को बसेड़ी क्षेत्र
के समस्त पीआईओ /प्रधानाचार्य, कॉलेज शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं राजीविका के द्वारा छात्र छात्राओं/कार्मिकों से "मतदान रंगोली " बनाते हुए शत प्रतिशत एवं स्वस्थ मतदान का संदेश देकर प्रभावी बनाया गया। इस मौके पर स्वीप टीम प्रभारी सीबीईओ अमरचंद, हरेंद्र सिंह सिकरवार, प्रधानाचार्य श्यामवीर सिंह मीणा,राधेश्याम मीणा, अनिल गोयल,किरण कुमारी गुर्जर,तृप्ति सिंघल,कन्हैया सिंह कमलसिंह, सहित स्वीप टीम के कार्मिक देवानंद महावर, भागेंद्र सिंह परमार, रवि कुमार, अर्जुन सिंह परमार आदि मौजूद रहे।
- सतरंगी सप्ताह स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदान रंगोली से समझाया मजबूत लोकतंत्र का महत्व धौलपुर । बसेड़ी पंचायत समिति के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर मतदाता "जागरूकता प्रकोष्ठ (पंचायत)-SVEEP बसेड़ी" के द्वारा जिला निर्वाचन कार्यालय द्वारा जारी "सतरंगी सप्ताह स्वीप कैलेंडर 2026" के तहत विविध विभागों के समन्वयन से "मतदान रंगोली" कार्यक्रम आयोजित कर सभी ग्राम पंचायतों के समस्त मतदाताओं को आगामी पंचायतीराज चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को बसेड़ी क्षेत्र के समस्त पीआईओ /प्रधानाचार्य, कॉलेज शिक्षा विभाग, महिला बाल विकास विभाग एवं राजीविका के द्वारा छात्र छात्राओं/कार्मिकों से "मतदान रंगोली " बनाते हुए शत प्रतिशत एवं स्वस्थ मतदान का संदेश देकर प्रभावी बनाया गया। इस मौके पर स्वीप टीम प्रभारी सीबीईओ अमरचंद, हरेंद्र सिंह सिकरवार, प्रधानाचार्य श्यामवीर सिंह मीणा,राधेश्याम मीणा, अनिल गोयल,किरण कुमारी गुर्जर,तृप्ति सिंघल,कन्हैया सिंह कमलसिंह, सहित स्वीप टीम के कार्मिक देवानंद महावर, भागेंद्र सिंह परमार, रवि कुमार, अर्जुन सिंह परमार आदि मौजूद रहे।2
- वोट बचाओ देश बचाओ महारैली का विमोचन राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा ने किया धौलपुर। एक नवंबर रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली वोट बचाओ देश बचाओ महारैली का पोस्टर विमोचन पीसीसी कोषाध्यक्ष एवं राजाखेड़ा विधायक रोहित बोहरा जी के सानिध्य में किया गया जिसमें यूथ काँग्रेस एवं एनएसयूआई के पदाधिकारी मौजूद रहे । यूथ काँग्रेस प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ने बताया कि वोट चोरी के मुद्दे को लेकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी लगातार अपनी आवाज बुलंद कर रहे हैं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की माँग पर अड़े हुए हैं उसी आवाज़ को बुलंद करने के लिए धौलपुर जिले से यूथ काँग्रेस एवं एनएसयूआई के लगभग 200 कार्यकर्ता रविवार को दिल्ली कूच करेंगे और इस महारैली का हिस्सा बनेंगे । यूथ काँग्रेस जिला अध्यक्ष गौरव पोसवाल और संगठन महासचिव जितेंद्र माहौर ने बताया कि यह रैली ऐतिहासिक होने जा रही है जिसमें युवा, महिलाएँ,किसान और छात्र सभी बड़ी संख्या में शामिल होने जा रहे हैं जो देश में लगातार हो रही वोट चोरी और लोकतंत्र को नुक़सान पहुँचाने वाले लोगों के ख़िलाफ़ मोर्चा खोलेंगे और जब तक मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफ़ा नहीं होगा तब तक ये जन आंदोलन जारी रहेगा । इस मौक़े पर युवा काँग्रेस प्रदेश सचिव पंकज तिवारी ,एनएसयूआई ज़िलाध्यक्ष गौरव पोसवाल,एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश शर्मा संघटन महासचिव जितेंद्र कुमार मिथुन कंसाना अनिल कंसाना अरुण कुमार विवेक पोसवाल सूरज गुर्जर बॉबी कंसाना और साथी उपस्थित रहे1
- धौलपुर-गंगापुर सिटी रेल परियोजना में बड़ा कदम, धौलपुर से घड़ी सांधरा तक 18 किमी रेलखंड का आज होगा ट्रायल बाड़ी और सरमथुरा होते हुए गंगापुर सिटी तक रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार होने की दिशा में बढ़ा कदम धौलपुर। धौलपुर से गंगापुर सिटी तक वाया बाड़ी-सरमथुरा प्रस्तावित रेल परियोजना को लेकर आज महत्वपूर्ण गतिविधि देखने को मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत धौलपुर से घड़ी सांधरा तक लगभग 18 किलोमीटर लंबे रेलखंड का आज ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल को रेल परियोजना की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। रेलखंड पर ट्रायल के माध्यम से रेलवे लाइन की स्थिति और तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। इस रेल परियोजना के पूरा होने से धौलपुर, बाड़ी और सरमथुरा क्षेत्र को गंगापुर सिटी से रेल मार्ग के जरिए जोड़ने की दिशा में सुविधा विकसित होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन और परिवहन के नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। धौलपुर से गंगापुर सिटी तक रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्रीय विकास, व्यापार और यातायात को भी गति मिलने की संभावना है। धौलपुर-गंगापुर सिटी रेल परियोजना में बड़ा कदम, धौलपुर से घड़ी सांधरा तक 18 किमी रेलखंड का आज होगा ट्रायल बाड़ी और सरमथुरा होते हुए गंगापुर सिटी तक रेल कनेक्टिविटी का सपना साकार होने की दिशा में बढ़ा कदम धौलपुर। धौलपुर से गंगापुर सिटी तक वाया बाड़ी-सरमथुरा प्रस्तावित रेल परियोजना को लेकर आज महत्वपूर्ण गतिविधि देखने को मिलेगी। परियोजना के अंतर्गत धौलपुर से घड़ी सांधरा तक लगभग 18 किलोमीटर लंबे रेलखंड का आज ट्रायल किया जाएगा। इस ट्रायल को रेल परियोजना की प्रगति की दिशा में एक महत्वपूर्ण चरण माना जा रहा है। रेलखंड पर ट्रायल के माध्यम से रेलवे लाइन की स्थिति और तकनीकी व्यवस्थाओं का परीक्षण किया जाएगा। इस रेल परियोजना के पूरा होने से धौलपुर, बाड़ी और सरमथुरा क्षेत्र को गंगापुर सिटी से रेल मार्ग के जरिए जोड़ने की दिशा में सुविधा विकसित होगी। इससे क्षेत्र के लोगों को आवागमन और परिवहन के नए विकल्प मिलने की उम्मीद है। धौलपुर से गंगापुर सिटी तक रेल संपर्क स्थापित होने से क्षेत्रीय विकास, व्यापार और यातायात को भी गति मिलने की संभावना है।4
- पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, गांवों में निकाला पैदल फ्लैग मार्च ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता, खेडा, सरानी, विश्नोदा एवं भैसेना में पुलिस फोर्स ने किया पैदल मार्च, मतदाताओं को भयमुक्त होकर मतदान करने का दिया संदेश शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं निर्भीक मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की आमजन से अपील आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा आमजन में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के उद्देश्य से धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं को मजबूत किया जा रहा है। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में पुलिस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर मतदाताओं को निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने का संदेश दिया गया। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त धौलपुर प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता, खेड़ा, सरानी, विश्ननौदा एवं भैसेना में पुलिस फोर्स द्वारा पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च में थानाधिकारी कोतवाली रामकिशन यादव एवं थानाधिकारी थाना सदर धौलपुर अमित कुमार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल रहे। पुलिस टीमों ने गांवों के प्रमुख मार्गों, आबादी क्षेत्रों एवं संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। प्रत्येक मतदाता बिना किसी भय, दबाव अथवा प्रलोभन के स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकता है।पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद करते हुए अपील की कि वे किसी भी प्रकार की अफवाह, दबाव, धमकी अथवा असामाजिक तत्वों के बहकावे में न आएं तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं। यदि कोई व्यक्ति चुनाव के दौरान मतदाताओं को डराने-धमकाने, प्रलोभन देने, शांति व्यवस्था भंग करने अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दें। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने बताया है कि पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों को दृष्टिगत रखते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में निरंतर गश्त, फ्लैग मार्च, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग तथा संवेदनशील मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया जा रहा है। पुलिस का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया के दौरान किसी भी प्रकार की अवांछित गतिविधि को रोकना तथा आमजन के लिए सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना है। पुलिस द्वारा आमजन को आश्वस्त किया जा रहा है कि पंचायत चुनावों के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा तथा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।4
- Episode- 0D-13 सभी बहनों का करवाचौथ मंगलमय हो.... आज आपके समक्ष लेकर आज हैं बहन- सोनल दहिया को... जो आपको समझायेगी करवाचौथ का भ्रमजाल क्या है... मेरे कहने का मतलब बहन और पत्नियों का ये 16 श्रृंगार का पावन पर्व है तो मनाओ खुशी से... लेकिन इस व्रत पूजा चन्द्रदर्शन से तुम ये समझने लगो कि अबतो हमारे पति की लंबी उम्र हो गई... तो ये आपका भ्रम है.. इस करवाचौथ व्रत या पूजा करने से पति की उम्र नहीं बढ़ती... क्योंकि वो उम्र (अल्पायु, दीर्घायु) वही जीयेगा जो ऊपर से उसका जीवन लिखा आया है... अतः इस धीरेन्द्रशास्त्री की शिकायत बहन खुशबू ने हमसे की कि ये बाबा के गुरूर में नारि जाति के पर्व एवं नारीयता को अपमानित करता है... इसलिए हमने बहन खुशबू से कह दिया- ठीक है बहन अब इस धीरेन्द्रशास्त्री की खैर नहीं... हम बहुत पहले से इसे देख रहे हैं.. ये बाबा के गुरूर में नेता मंत्रियों को भी अपमानित करता है.... सोसलमिडिया का सबसे बड़ा जज है कश्यप जो गलती करने वाले- पीएम सीएम नेता संत फिल्मी हस्ती में लगाता रहता है फटकार... क्योंकि ये सभी मैसेंजर पर बैठे हैं और एपिसोड फोरवर्ड से जुड़े हैं !! अब बात करते हैं संत- धीरेन्द्रशास्त्री की जो एक नंबर का बिगड़ा नवाब है.. एक संत होकर संत के गुरूर में ऐसे शब्दों का स्तेमाल करता है जो संतों की गरिमा को ठेस पहुंचाती है... मंत्रियों को बेइज्जत किया इसने- "जिन पर अपनी लुगाई नहीं संभाली जा रही वो देश को क्या संभालेंगे" "पांडाल में प्रवचन दे रहा- कुछ लोंडे लोंडियाबाजी के चक्कर में चेला बन जाते हैं" "कि करवाचौथ पर पत्नियों को बेइज्जत करने लगा- 'खसम पूजा दिवस' और कहने लगा- जो महिला सिंदूर नहीं लगाती मंगलसूत्र नहीं पहनती उसे खाली प्लोट समझ लेना" "एवं कहने लगा- ४ बच्चे पैदा करो तो १ बच्चा RSS को दे दो... इसलिए अब इस धीरेन्द्रशास्त्री में तगड़ी फटकार देने जा रहे हैं हम.. दूसरे एपिसोड में अनिरुद्धाचार्य एवं विधायक- मैथिलीठाकुर में भी फटकार ऐपिसोड तैयार किया जा रहा है !!4
- पंचायत चुनाव से पहले धौलपुर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, तीन गांवों में फ्लैग मार्च कर दिया निर्भीक मतदान का संदेश, पंचायत चुनाव से पहले धौलपुर पुलिस का शक्ति प्रदर्शन, तीन गांवों में फ्लैग मार्च कर दिया निर्भीक मतदान का संदेश, धौलपुर, न्यूज। आगामी पंचायत राज चुनावों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संपन्न कराने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में पुलिस जाप्ते ने ग्राम पंचायत दूबरा, बसई सामंता एवं भैसेना में पैदल फ्लैग मार्च निकालकर ग्रामीणों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं एडीएफ बाड़ी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में सीओ सिटी प्रदीप नेहरा के नेतृत्व में निकाले गए फ्लैग मार्च में कोतवाली थाना प्रभारी रामकिशन यादव एवं सदर थाना प्रभारी अमित कुमार सहित पुलिस जवान शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों से संवाद कर बिना किसी भय, दबाव या प्रलोभन के मतदान करने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा संवेदनशील मतदान केंद्रों की निगरानी, गश्त एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग भी लगातार की जा रही है।3
- *राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में 101 यूनिट हुआ रक्तदान श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान ने लगाया द्वितीय रक्तदान शिविर* *जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने रक्तदान कर दिया रक्तदान का संदेश* धौलपुर,30 अक्टूबर। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान की ओर से द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन माया पैलेस धौलपुर में किया गया। मुख्य अतिथि जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी रहे उन्होंने रक्तदान कर युवाओं को रक्तदान करने का संदेश दिया। जिला कलेक्टर श्रीनिधि बीटी ने रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया । उन्होंने जिले वासियों,युवाओं से जरूरतमंद लोगों के लिए रक्तदान करने की अपील की। श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान के द्वितीय रक्तदान शिविर में विशिष्ट अतिथि के रूप में पीएमओ डॉ समरवीर सिंह सिकरवार ने रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाया । विशिष्ट अतिथियों में सीओ सिटी धौलपुर प्रदीप ,निहाल गंज थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार शर्मा ,शिशु एवं बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. धर्म सिंह मैनावत ,समाज सेवी प्रिंस हुंडावाल ने रक्तदान शिविर को संबोधित कर कहा कि जरूरतमंद व्यक्तियों के लिए रक्तदान शिविरों में ज्यादा से ज्यादा संख्या में रक्तदान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान महादान होता है जिसका कोई भी विकल्प नहीं है। उन्होंने श्री किशोरी कृपा सेवा संस्थान द्वारा किए जा रहे मानवीयता की रक्षार्थ कार्यों की सराहना की । महिला रक्तदाताओं ने भी रक्तदान पहल में बढ़ चढ़कर भाग लिया। अध्यक्षता संस्थापक आचार्य योगेश कृष्ण ने की। विशिष्ट अतिथि महंत हनुमानदास महाराज, हल्लाबोल टीम, एडवोकेट प्रमोद कुमार शर्मा, लोकेश राजपूत मौजूद रहे। रक्तदान शिविर में 101 यूनिट रक्तदान हुआ। वक्ताओं ने रक्तदाताओं के उत्साह और समर्पण की सराहना की। रक्तदान टीम ने बताया कि रक्त दान करने से दिल की सेहत में सुधार, दिल की बीमारियों और स्ट्रोक के खतरे को कम माना जाता है। नियमित रूप से रक्तदान करने से आयरन की अतिरिक्त मात्रा नियंत्रित हो जाती है। जो दिल की सेहत के लिए अच्छी है। मंच संचालन राज्य पुरस्कृत उप प्राचार्य भगवान सिंह मीना ने किया। संस्थापक योगेश कृष्ण शास्त्री ने चिकित्सा दल, रक्तवीरों तथा वॉलेंटियर का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर ब्लड बैंक इंचार्ज डॉ ऋतु शर्मा ,सह इंचार्ज मुकेश शर्मा ,नीरज तिवारी, दिगपाल चौधरी, बृज मोहन शर्मा,अरुण शर्मा ,वार्ड पार्षद शुभम राजावत,सुमित रावत, विष्णु,जितेंद्र तोमर मोहित बघेल,बनवारी लाल,नरेंद्र शर्मा , लोकेश आचार्य ,विजय तिवारी,योगेश तिवारी,महेश शर्मा,रूपेश शास्त्री,राजवीर श्रोती ,कुंज कृष्ण,योगेश दीक्षित,विशाल गुर्जर, भरत परमार,राम शर्मा अन्य रक्तदाता व सेवाभावी व्यक्ति उपस्थित रहे।4
- पंचायत चुनावों को लेकर धौलपुर पुलिस अलर्ट, गांव-गांव पहुंचकर निकाला जा रहा पैदल फ्लैग मार्च धौलपुर। जिले में आगामी पंचायत चुनावों को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने तथा सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए धौलपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क एवं मुस्तैद है। पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एडीएफ बाड़ी श्रवण कुमार झोरड़ के सुपरविजन में जिलेभर में पुलिस की ओर से लगातार प्रभावी सुरक्षा एवं निगरानी संबंधी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। इसी क्रम में आज पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिकाऊ प्रकोष्ठ हवा सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सेल गिर्राज मीणा के नेतृत्व में पुलिस टीमों द्वारा थाना सैंपऊ एवं थाना कौलारी क्षेत्र के विभिन्न गांवों एवं पंचायतों में व्यापक स्तर पर पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया। पुलिस टीमों ने सखबारा, बहराबती, राजपुर, दौनारी, कौलारी, रजौरा खुर्द, झीलरा, भदियाना, खरगापुर, निधेरा खुर्द एवं निधेरा कलां सहित विभिन्न गांवों में भारी पुलिस जाप्ते के साथ पैदल मार्च कर आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया। इस दौरान ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित कर उन्हें निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करने तथा लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ग्रामीणों को स्पष्ट संदेश दिया कि पंचायत चुनाव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है। चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने, मतदाताओं को डराने-धमकाने अथवा किसी भी प्रकार से मतदान में बाधा उत्पन्न करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आमजन से किसी भी प्रकार के दबाव, प्रलोभन अथवा भय में आए बिना स्वतंत्र रूप से मतदान करने की अपील की गई। धौलपुर पुलिस द्वारा पंचायत चुनावों के मद्देनजर धौलपुर पुलिस द्वारा जिलेभर में लगातार पैदल गश्त, संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की सघन चेकिंग, संवेदनशील एवं अतिसंवेदनशील मतदान केन्द्रों का निरीक्षण तथा गांवों में पैदल फ्लैग मार्च जैसी गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। पुलिस का उद्देश्य चुनाव के दौरान असामाजिक एवं आपराधिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाते हुए आमजन में विश्वास एवं अपराधियों में भय का वातावरण स्थापित करना है। इस दौरान वृताधिकारी वृत्त सैंपऊ मनोहर मीणा, थानाधिकारी थाना कौलारी हरिनारायण मीणा, थानाधिकारी थाना सैंपऊ अमित शर्मा सहित बड़ी संख्या में पुलिस एवं आरएसी के जवान मौजूद रहे।3