logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : अमित कुमार बंगाणा में युवा स्वयंसेवकों के लिए 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू बंगाणा, 27 अगस्त। आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा में युवा स्वयंसेवकों का 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज आरएलसी, थाना कलां में शुरू हुआ। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम पांच युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार ने कहा कि आपदा के शुरुआती समय में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और आवश्यकता पड़ने पर प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक रूप से उपयोग करने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों की टीम आपदा के समय प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से बचाव, राहत, सुरक्षित निकासी और जन-जागरूकता से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक समझने का आग्रह किया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के कंपनी कमांडर हंस राज, थाना कलां ने आगजनी एवं अन्य आपात परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों, बचाव कार्य तथा सुरक्षित निकासी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के आगामी दो दिनों में भी विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी प्रशिक्षित युवा टीम तैयार करना है।

1 hr ago
user_Abhishek Kumar Bhatia
Abhishek Kumar Bhatia
Local News Reporter बंगाना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
1 hr ago
18263ae7-54a7-41e7-9fe4-8bbf45cc6dac

आपदा प्रबंधन में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण : अमित कुमार बंगाणा में युवा स्वयंसेवकों के लिए 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू बंगाणा, 27 अगस्त। आपदा की स्थिति में त्वरित एवं प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित करने के उद्देश्य से विकास खंड बंगाणा में युवा स्वयंसेवकों का 3 दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आज आरएलसी, थाना कलां में शुरू हुआ। कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायत से कम से कम पांच युवा स्वयंसेवकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस अवसर पर तहसीलदार बंगाणा अमित कुमार ने कहा कि आपदा के शुरुआती समय में स्थानीय स्तर पर उपलब्ध प्रशिक्षित युवाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्रशिक्षण को गंभीरता से लेने और आवश्यकता पड़ने पर प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक रूप से उपयोग करने का आह्वान किया। खंड विकास अधिकारी के.एल. वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत स्तर पर प्रशिक्षित युवा स्वयंसेवकों की टीम आपदा के समय प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण सहयोगी साबित हो सकती है। उन्होंने स्वयंसेवकों से बचाव, राहत, सुरक्षित निकासी और जन-जागरूकता से जुड़ी जानकारी को ध्यानपूर्वक समझने का आग्रह किया। प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन विभाग के कंपनी कमांडर हंस राज, थाना कलां ने आगजनी एवं अन्य आपात परिस्थितियों में सुरक्षा उपायों, बचाव कार्य तथा सुरक्षित निकासी के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने आपदा के समय घबराने के बजाय सूझबूझ और तत्परता से कार्य करने पर जोर दिया। प्रशिक्षण के आगामी दो दिनों में भी विभिन्न विभागों के विशेषज्ञों द्वारा स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन से संबंधित आवश्यक एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम पंचायत स्तर पर ऐसी प्रशिक्षित युवा टीम तैयार करना है।

More news from Himachal Pradesh and nearby areas
  • स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News
    1
    स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News
स्मार्ट मीटर का विरोध पड़ा भारी! बिजली कनेक्शन कटा, SP हमीरपुर से शिकायत | Himachal News
    user_BHK News Himachal
    BHK News Himachal
    Local News Reporter Una, Himachal Pradesh•
    4 hrs ago
  • स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम हमीरपुर स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे । उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी । बाइट सुरेश ठाकुर अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है । बाइट प्रकाश गौतम पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।
    1
    स्मार्ट मीटर ना लगवाने पर विद्युत बोर्ड ने शहर में काटे कई लोगों के कनेक्शन, जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर भड़के लोग, बोर्ड और मीटर लगाने वाली कंपनी पर लगाया डराने धमकाने का आरोप एसपी के पास दी शिकायत, धरना प्रदर्शन कर विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेराव करने का दिया अल्टीमेटम
हमीरपुर
स्मार्ट मीटर लगाने का मामला हमीरपुर शहर में भी अब तूल पकड़ गया है । हमीरपुर शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं ने जब स्मार्ट मीटर लगाने से मना कर दिया तो पहले विभाग ने उन्हें नोटिस देकर उनका विद्युत कनेक्शन काट दिया गया जिसे लेकर लोग भड़क गए हैं। उपभोक्ताओं का आरोप है कि विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी उन्हें डरा धमका रही है इसे लेकर वीरवार को उपभोक्ता कल्याण मंच के साथ लोगों ने एसपी हमीरपुर के पास पहुंचकर अपनी शिकायत दर्ज करवाई है। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि उनके विद्युत कनेक्शन पुनः स्थापित नहीं किए गए तो वह इसके खिलाफ विद्युत बोर्ड के अधिकारियों का घेरावकरेंगे और कार्यलय के बाहर धरना प्रदर्शन करेंगे ।
उपभोक्ता कल्याण मंच के अध्यक्ष सुरेश ठाकुर ने बताया कि उपभोक्ताओं के इनकार के बावजूद स्मार्ट मीटर जबरदस्ती और गैर कानूनी तरीके से लगाने का काम किया जा रहा है। जब लोग इसका विरोध कर रहे हैं तो उनका संवैधानिक हक छीन कर उनके कनेक्शन काटकर उन्हें अंधेरे में रखा जा रहा है । उन्होंने बताया कि हमीरपुर शहर के एक इलाके में भी के उपभोक्ताओं के कलेक्शन काटकर उन्हें अंधेरा दे दिया गया है। उन्होंने बताया कि एक परिवार को एक महीने तक बिना बिजली के रहना पड़ गया है और कोर्ट के दखल के बाद उनकी सप्लाई को बहाल किया गया। उन्होंने कहा कि कोर्ट ने निर्णय दिया है कि विभाग जबरदस्ती स्मार्ट मीटर नहीं लगा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस मामले में सरकार और विद्युत बोर्ड को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ेगा । ठाकुर ने बताया कि पुलिस अधीक्षक से विद्युत बोर्ड और स्मार्ट मीटर लगाने वाली कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज करके उन पर कार्रवाई की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार और विभाग नही माना तो हर गांव में लोगो के साथ मिलकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा जिसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी ।
बाइट सुरेश ठाकुर
अध्यक्ष उपभोक्ता कल्याण मंच
गौडा इलाके के सुमित प्रकाश गौतम ने बताया कि उनके चार कनेक्शन स्मार्ट मीटर न लगाने को लेकर काट दिए गए हैं जिसके कारण उन्हें समस्या हो रही है । उन्होंने बताया कि आज पुलिस अधीक्षक से मिलकर जबरदस्ती स्मार्ट मीटर न लगाने पर बिजली कनेक्शन काटने वालो के खिलाफ शिकयत कर कार्यवाही की मांग की है ।
बाइट प्रकाश गौतम
पुरुषोत्तम प्रकाश ने बताया कि जब लोग स्मार्ट मीटर लगाना ही नहीं चाहते हैं तो जबरदस्ती इन्हें क्यों लगाया जा रहा है इनकी रीडिंग ठीक नहीं आती है पुराने मी ही ठीक है और उन्हें ही रहने दिया जाए।
    user_खबरी लाल
    खबरी लाल
    रिपोर्टर हमीरपुर, हमीरपुर, हिमाचल प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।
    1
    पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने प्रदेश सरकार पर साधा निशाना, कांग्रेस सरकार ने जनता से किया छल, महिलाओं को फिर गुमराह करने की कोशश
भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि कांग्रेस ने वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के दौरान महिलाओं को बिना किसी शर्त के 1500 रुपये प्रतिमाह देने का वादा किया था। इसके बावजूद सत्ता में आने के बाद इस वादे को पूरा करने में सरकार ने कई तरह की शर्तें लगा दीं। वीरवार को जिला मुख्यालय के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया कि लोकसभा चुनाव और उपचुनावों के दौरान एक बार फिर महिलाओं से फॉर्म भरवाने की प्रक्रिया शुरू की गई, लेकिन पात्र महिलाओं को अपेक्षित लाभ नहीं मिल पाया। पूर्व मंत्री ने आर्थिक सर्वेक्षण 2025-26 का हवाला देते हुए दावा किया कि सरकार ने पांच लाख महिलाओं को करीब 800 करोड़ रुपये की लागत से लाभ देने की बात कही थी, जबकि वास्तविकता में केवल 35,687 महिलाओं को ही इसका लाभ मिल सका। उन्होंने कहा कि कई महिलाओं को सिर्फ एक किस्त मिली, जबकि कुछ मामलों में राशि वापस भी करवाई गई। वीरेंद्र कंवर ने 'मुख्यमंत्री अपना परिवार सुखी परिवार योजना' और इसमें जोड़ी गई नई शर्तों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 में महिलाओं से भरवाए गए फॉर्मों में से कितने स्वीकृत हुए, कितने रद्द किए गए और कितनी महिलाओं को पेंशन का लाभ मिला, इसका स्पष्ट आंकड़ा सार्वजनिक किया जाए। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 2022 में झूठे वादों के सहारे सत्ता हासिल की थी, लेकिन अब प्रदेश की जनता और मातृशक्ति जागरूक हो चुकी है। आगामी चुनाव में जनता अपने मत के माध्यम से कांग्रेस सरकार को उसके वादों और कार्यप्रणाली का जवाब देगी।
    user_ऊना की खबर
    ऊना की खबर
    Local News Reporter ऊना, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
  • नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर
    1
    नगडा, तेल से बड़ा टैंकर मकान में घुसा ,फिलहाल पुलिस मौके पर
    user_Himachal Punjab News
    Himachal Punjab News
    Local News Reporter मेहटपुर, ऊना, हिमाचल प्रदेश•
    7 hrs ago
  • वेस्टीज भारत का नंबर वन डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम दोस्तों हर घर में दे रहा है रोजगार महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर दोस्तों आज ही शानदार प्लेटफार्म को घर बैठे फुल टाइम पार्ट टाइम कोई भी आसानी से इस बिजनेस में स्टार्टअप लेकर बहुत बड़ा सफलता हासिल कर सकता है आज ही घर बैठे रोजगार पाए और मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    1
    वेस्टीज भारत का नंबर वन डायरेक्ट सेलिंग सिस्टम दोस्तों हर घर में दे रहा है रोजगार महिलाएं हो रही है आत्मनिर्भर
दोस्तों आज ही शानदार प्लेटफार्म को घर बैठे फुल टाइम पार्ट टाइम कोई भी आसानी से इस बिजनेस में स्टार्टअप लेकर बहुत बड़ा सफलता हासिल कर सकता है आज ही घर बैठे रोजगार पाए और मुझे कॉल करें 9816133991 आपका बिजनेस कोच राजकुमार बिलासपुर हिमाचल प्रदेश
    user_RAJ KUMAR CROWN HB Power
    RAJ KUMAR CROWN HB Power
    Health and beauty shop Jhanduta, Bilaspur•
    23 min ago
  • टकरेडा में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध घुमारवीं। ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेडा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेडा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में ठेका खोलने का विरोध करते हुए एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपा और ठेका बंद करवाने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की। ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र में नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में शराब का ठेका खोलने की अनुमति का उल्लेख है, जबकि ठेका घुमारवीं पंचायत क्षेत्र के टकरेडा में खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने और ठेका बंद करवाने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
    1
    टकरेडा में शराब का ठेका खोलने का ग्रामीणों ने किया विरोध

घुमारवीं। ग्राम पंचायत घुमारवीं के टकरेडा गांव में शराब का ठेका खोले जाने को लेकर ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। टकरेडा और तरोतड़ा गांव के ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत प्रधान किशोरी लाल के नेतृत्व में ठेका खोलने का विरोध करते हुए एसडीएम घुमारवीं अभिषेक बरवाल को ज्ञापन सौंपा और ठेका बंद करवाने की मांग उठाई। इस दौरान महिलाओं सहित ग्रामीणों ने ठेकेदार और संबंधित विभाग के खिलाफ नारेबाजी भी की।
ग्रामीणों का कहना है कि ठेका खोलने के लिए जारी अनुमति पत्र में नगर परिषद घुमारवीं के वार्ड नंबर आठ टिकरी में शराब का ठेका खोलने की अनुमति का उल्लेख है, जबकि ठेका घुमारवीं पंचायत क्षेत्र के टकरेडा में खोला जा रहा है। ग्रामीणों ने इस पर सवाल उठाते हुए प्रशासन से मामले की जांच करने और ठेका बंद करवाने की मांग की है।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांग पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन को और तेज करने के लिए मजबूर होंगे।
    user_रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    रिपोर्टर राकेशशर्मा पंजाबकेसरी
    Local News Reporter घुमारवीं, बिलासपुर, हिमाचल प्रदेश•
    1 hr ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब कुछ चुनिंदा तिथियों पर बड़ोह रोड और नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
प्री अपॉइंटमेंट ज़रूरी है
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    10 hrs ago
  • पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    1
    पंडित राम प्रसाद शर्मा मंडी वाले अब चुनिंदा तिथियों को बड़ोह रोड नगरोटा बगवां में भी उपलब्ध 
पप्री अपॉइंटमेंट ले कर मिलें
    user_पंडित राम प्रसाद शर्मा
    पंडित राम प्रसाद शर्मा
    Astrologer नग्रोटा बगवान, कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.