एक हफ्ते से पंखा रोड़ की विद्युत सप्लाई बाधित, नागरिकों में फूटा आक्रोश, किया प्रदर्शन, आश्वासन के बाद नागरिकों का गुस्सा शांत हुआ उझानी,(बदायूं)। नगर के पंखा रोड पर पिछले छह दिनों से बिजली सप्लाई बाधित है। नागरिकों की तमाम शिकायत के बाद जब बिजली सही न हुई तब नागरिक विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे और जोरदार प्रदर्शन किया। नागरिकों ने अधिशासी अभियंता से भी शिकायत की तब उन्होंने बिजली सप्लाई सही कराने का आश्वान नागरिकों को दिया इसके बाद नागरिक वापस अपने घरों को लौट गए। शनिवार की सुबह विद्युत उपकेन्द्र पहुंचे नगर के पंखा रोड के नागरिकों रूद्र यादव, रवि साहू, गौतम साहू, सरल साहू, विजय कश्यप, ब्रजेश गौतम, गौरव कश्यप, शशांक यादव, मोहन साहू समेत अन्य वाशिंदों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इन युवाओं का कहना था कि उनके इलाके की बिजली छह दिनों से नही आ रही है। युवाओं का कहना है कि बिजली विभाग को कई बार शिकायत दर्ज कराई इसके बाबजूद बिजली सप्लाई नही आई। इन युवाओं का कहना है कि बिजली न मिलने से भीषण गर्मी में दिन और रात का चैन छीन गया है वही सबसे बड़ी बात पेयजल को लेकर है जो बिजली न मिलने के कारण नागरिकों को नही मिल पा रहा है। प्रदर्शनकारी युवाओं ने एक्सियन से मुलाकात कर अपना दर्द बयां किया तब उक्त अधिकारी ने युवाओं को जल्द बिजली सही कराने का आश्वासन दिया। युवाओं को कहना है कि अगर बिजली सप्लाई आज सही न हुई तो वह बिजली विभाग के खिलाफ गांधीगीरी तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

- संवाददाता संजीव कुमार राणा उझानी बदायूं बदायूं के उझानी नगर के श्रीनारायण गंज / पँखा रोड मोहल्ले के विद्युत उपभोक्ताओं ने 25 अप्रैल को सुबह 11 बजे करीब विद्युत उपखंड उझानी का घेराव किया। उपभोक्ताओं ने मोहल्ले में पिछले छह दिनों से विद्युत आपूर्ति न होने के विरोध में प्रदर्शन किया। उपभोक्ता रुद्र यादव ने आरोप लगाया कि छह दिनों से बिजली न आने के कारण इन्वर्टर खराब हो गए हैं और गर्मी से लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार विद्युत कर्मचारियों से की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। जब उपभोक्ताओं का धैर्य जवाब दे गया, तो वे सभी उपखंड केंद्र पहुंचे। उपभोक्ता विजय कश्यप ने आरोप लगाते हुए कहा कि उपखण्ड अधिकारी का मोबाइल फोन उठता ही नहीं है अगर किसी नागरिक को कोई शिकायत करनी हो या जानकारी प्राप्त करने हो तो उसे उपखण्ड केंद्र पर जाना पड़ता है । मौजूद समस्त उपभोक्ताओं ने अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम से शिकायत की, जिसके बाद तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी गई। इस संबंध में अधिशासी अभियंता एस.पी. गौतम ने बताया कि पिछले दो दिनों से उनके हाइडिल में 5 केवी का ट्रांसफार्मर खराब हो गया था, जिससे नगर के नागरिकों को परेशानी हो रही थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक-दो दिन में नया ट्रांसफार्मर आ जाएगा, जिसके बाद नागरिकों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार विद्युत आपूर्ति मिलेगी। इस अवसर पर रुद्र यादव, रवि साहू, ब्रजेश गौतम, गौतम साहू, विजय कश्यप, शशांक यादव, मोहन साहू, विजय, गौरव साहू, सरल साहू सहित कई अन्य विद्युत उपभोक्ता मौजूद रहे।4
- मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ में शनिवार तड़के तीन बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। हाइवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर अपने लेन से निकलकर दूसरी लेन में चली गई और सामने से आ रहे ट्रेलर से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि स्कॉर्पियो सवार पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। गाड़ी सवार पालतू कुत्ते की भी जान चली गई।1
- बदायूं न्यूज़ ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से बिजली व्यवस्था ठप, ग्रामीणों में अफरा-तफरी संवाददाता – प्रवेंद्र सिंह फोनो 8650252442 उसावां। क्षेत्र के गांव वनबौसारी में शनिवार को अचानक ट्रांसफॉर्मर में आग लगने से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली आपूर्ति शुरू होते ही ट्रांसफॉर्मर में अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे उसमें आग लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि बिजली आते ही ट्रांसफॉर्मर से तेल का तेजी से रिसाव होने लगा और देखते ही देखते आग भड़क उठी। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद गूरा फीडर की बिजली सप्लाई तत्काल प्रभाव से बंद कर दी गई। इसके बाद बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और हालात को काबू में करने का प्रयास किया। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के चलते गांव में बिजली आपूर्ति बाधित रही, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।2
- yah hamare gaon mein bahut hi jyada famous hai Kundan Nagar mein1
- ग्राम मेहरा के नालियों का बुरा हाल रास्ता भी बहुत खराब है1
- बिशारतगंज। नगर में मिलावटी खोया खाने से लगभग एक दर्जन लोग बीमार पड़ गए, जिन्हें उपचार के लिए कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद खाद्य विभाग और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, बिशारतगंज नगर के स्टेशन रोड स्थित धर्मपाल साहू मिष्ठान भंडार से कुछ लोगों ने खोया खरीदकर घर ले गए थे। खोया खाने के बाद सुमन गोस्वामी, पिंकी गोस्वामी, इंद्रा देवी, रिया गोस्वामी, अंशिका साहू रेखा साहू सहित करीब एक दर्जन लोग अचानक बीमार हो गए। सभी को तत्काल कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही फूड इंस्पेक्टर मुकेश वर्मा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और मिष्ठान भंडार से खोया कब्जे में लेकर उसका सैंपल जांच के लिए भेज दिया। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं, नव नियुक्त थाना प्रभारी नरेश कश्यप भी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है और जांच के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल सभी बीमारों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- *बदायूं - ब्रेकिंग न्यूज* लोकेशन - बदायूं विद्युत सप्लाई को लेकर किसानों का फूटा गुस्सा, रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का किया घेराव विद्युत सप्लाई को लेकर किसानों में भारी आक्रोश स्थानीय लाइनमैंनो की मनमानी के चलते किसानों की फसलें रहीं हैं सूख 24 घंटे में 10 घंटे विद्युत सप्लाई की जगह 2 घंटे भी नहीं मिल रही है लाइट सरकार के निर्देशों के बाद भी उनके आदेशों को पलीता लगा रहे कर्मचारी, बिना स्टीमेट शिफ्टिंग और रुपए लेकर फीडर पर लोड बढ़ाने का भी लगाया आरोप किसान हुआ बेबस, लाइट की किल्लत के कारण किसान फसलों की सिंचाई के लिए हुआ परेशान, विभाग के अधिकारी मौन, कर रहे अनदेखी संविदा कर्मचारियों पर लगाया रुपए लेकर लाइट ठीक करने का भी आरोप - किसान बिना शिफ्टिंग के आर्थिक सांठगांठ कर फीडर पर ओवरलोड बढ़ाने का भी लगाया आरोप - किसान पूरा मामला विद्युत वितरण खंड तृतीय बिसौली के रतनपुर कोट भानपुर बिजलीघर का1
- *उझानी मे धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्म उत्सव* बदायू पंडित भगवान दास पैलेस लिंक रोड़ उझानी में ब्राह्मण समाज एवं कार्यक्रम संयोजन पंडित कृपाराम शर्मा जी के तत्वाधान में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव वही ब्राह्मण समाज एवं सर्व समाज ने उपस्थित रहा और परशुराम भगवान जी के जयकारे गूजे सभी ने भगवान परशुराम की पूजा याचना की समाज कल्याण हेतु भगवान परशुराम से प्रार्थना की एवं नगर सुन्दर झांकियां प्रस्तुत की गई समाज के हित मे विचार के गये इस मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक पूर्व जिला पंचायत रहे श्री प्रेम स्वरूप पाठक जी डीके भारद्वाज बिल्सी विधायक हरीश शाक्य पूर्व सिटी मजिस्ट्रेट राष्ट्रीय अधिकार मोर्चा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अलंकार अग्निहोत्री भाजपा वरिष्ठ डॉक्टर शैलेश पाठक शारदेन्दु पाठक भाजपा नेता व ब्राह्मण शिरोमणि पंडित अमन मयंक शर्मा पंडित शिवाकांत शर्मा पंडित मोहित शर्मा पंडित अजय शर्मा पंडित गौतम शर्मा पंडित किश्न चन्द्र शर्मा रवेन्द्र कुमार पाठक समेत ब्राह्मण समाज के सम्मानित लोग उपस्थित रहे एवं कृपा राम शर्मा के संयोजन में कार्यक्रम रहा एवं शाकुशल सम्पन्न हुआ1
- Post by Citizenrajput1