logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में विवाहिता कविता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी गौरव पुत्र देवेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कविता का उत्पीड़न करते थे, गाली-गलौज और मारपीट करते थे तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। तहरीर में दस लाख रुपये दहेज की मांग का भी आरोप लगाया गया है। पिता के अनुसार, कविता अक्सर अपने मायके वालों को उत्पीड़न की जानकारी देती थी। इस पर परिजन कई बार ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास भी करते रहे, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि 17 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए कविता की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर परिजन गांव गुमसानी पहुंचे तो कविता घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गौरव, ससुर देवेंद्र, देवर सौरभ, सास उमा, रेखा दौरानी और ननद काव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी जांच जारी है।

3 hrs ago
user_Ali Naqvi
Ali Naqvi
Voice of people संभल, संभल, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago
3bac3d43-0955-4deb-9eb8-d31c519f9242

दहेज हत्या के आरोप में पति समेत 6 पर मुकदमा दर्ज संभल। असमोली थाना क्षेत्र के गांव गुमसानी में विवाहिता कविता की मौत के मामले में पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति समेत छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव जैतिया फिरोजपुर निवासी राकेश सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उन्होंने अपनी बेटी कविता की शादी 5 मई 2025 को हिंदू रीति-रिवाज से असमोली क्षेत्र के गांव गुमसानी निवासी गौरव

6dc087d3-4d1b-40e7-9811-0b756e062dc8

पुत्र देवेंद्र के साथ की थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष के लोग कविता का उत्पीड़न करते थे, गाली-गलौज और मारपीट करते थे तथा विरोध करने पर जान से मारने की धमकी देते थे। तहरीर में दस लाख रुपये दहेज की मांग का भी आरोप लगाया गया है। पिता के अनुसार, कविता अक्सर अपने मायके वालों को उत्पीड़न की जानकारी देती थी। इस पर परिजन कई बार ससुराल पहुंचकर समझाने का प्रयास भी करते रहे, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ। राकेश सिंह ने आरोप

52fc15b1-4983-43da-b563-50d1389ea037

लगाया कि 17 फरवरी 2026 को सूचना मिली कि ससुराल वालों ने दहेज के लिए कविता की गला दबाकर हत्या कर दी। सूचना पर परिजन गांव गुमसानी पहुंचे तो कविता घर के आंगन में मृत अवस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने तहरीर के आधार पर पति गौरव, ससुर देवेंद्र, देवर सौरभ, सास उमा, रेखा दौरानी और ननद काव्या के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएंगी जांच जारी है।

More news from Sambhal and nearby areas
  • संभल में सपा के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन यादव लव स्टोरी पर उठे सवाल
    2
    संभल में सपा के कार्यकर्ताओ का प्रदर्शन यादव लव स्टोरी पर उठे सवाल
    user_Eslam Ali
    Eslam Ali
    Chandausi, Sambhal•
    7 hrs ago
  • संभल में शादी की फिजूलखर्ची पर सख्त फैसला, किदवई बिरादरी पंचायत ने लागू किए नए नियम, मोबाइल–डीजे –दहेज प्रदर्शन पर रोक. जनपद संभल की सैफ खां सराय में आयोजित पंचयत में किदवई बिरादरी में शादियों को सादा और खर्च-नियंत्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। किदवई बिरादरी पंचायत ने विवाह से जुड़े कई सख्त नियम लागू कर दिए हैं। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना और आर्थिक बोझ कम करना है। इस विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद नदीम ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष केवल एक ही बार लड़की के घर जाएगा, बार-बार आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ‘बिया रखने’ की परंपरा को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रिश्ता तय करते समय मोबाइल देने या मांगने पर सख्त रोक रहेगी। बारात के समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बारात को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा। तय समय से देरी होने पर ₹5000 प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। शादी या बारात वाले दिन डीजे बजाने, भांगड़ा या नाच-गाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दहेज की नुमाइश और सजावट पर रोक लगाते हुए पंचायत ने कहा है कि दहेज का सामान सजाकर दिखाना मना होगा। यदि कोई सामान भेजना हो तो शादी से एक-दो दिन पहले सादगी से भेजा जाए। पंचायत ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सामाजिक दंड दिया जा सकता हैं। पंचायत पदाधिकारियों का कहना है कि ये नियम समाज की भलाई और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। किदवई बिरादरी पंचायत का यह फैसला शादियों में सादगी, अनुशासन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।
    1
    संभल में शादी की फिजूलखर्ची पर सख्त फैसला, किदवई बिरादरी पंचायत ने लागू किए नए नियम, मोबाइल–डीजे –दहेज प्रदर्शन पर रोक.
जनपद संभल की सैफ खां सराय में आयोजित पंचयत में किदवई बिरादरी में शादियों को सादा और खर्च-नियंत्रित बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। किदवई बिरादरी पंचायत ने विवाह से जुड़े कई सख्त नियम लागू कर दिए हैं। पंचायत का कहना है कि इन फैसलों का उद्देश्य सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाना और आर्थिक बोझ कम करना है।
इस विषय में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मौहम्मद नदीम ने बताया कि नए नियमों के मुताबिक रिश्ता तय करते समय लड़का पक्ष केवल एक ही बार लड़की के घर जाएगा, बार-बार आना-जाना पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। ‘बिया रखने’ की परंपरा को भी पूरी तरह समाप्त कर दिया गया है। इसके साथ ही रिश्ता तय करते समय मोबाइल देने या मांगने पर सख्त रोक रहेगी। बारात के समय को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए गए हैं। बारात को दोपहर 3 बजे से 4 बजे के बीच पहुंचना अनिवार्य होगा। तय समय से देरी होने पर ₹5000 प्रति घंटे के हिसाब से जुर्माना लगाया जाएगा। शादी या बारात वाले दिन डीजे बजाने, भांगड़ा या नाच-गाने पर भी पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। दहेज की नुमाइश और सजावट पर रोक लगाते हुए पंचायत ने कहा है कि दहेज का सामान सजाकर दिखाना मना होगा। यदि कोई सामान भेजना हो तो शादी से एक-दो दिन पहले सादगी से भेजा जाए। पंचायत ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने पर संबंधित परिवार के खिलाफ कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर सामाजिक दंड दिया जा सकता हैं। पंचायत पदाधिकारियों का कहना है कि ये नियम समाज की भलाई और आने वाली पीढ़ियों के बेहतर भविष्य के लिए जरूरी हैं। किदवई बिरादरी पंचायत का यह फैसला शादियों में सादगी, अनुशासन और समानता को बढ़ावा देने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।
    user_Nitin Sagar
    Nitin Sagar
    Court reporter चंदौसी, संभल, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है। उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    1
    अमरोहा में फारुक एजुकेशनल सोसाइटी ने रमजान के पवित्र महीने में शराब की दुकानें बंद करने की मांग की है। बुधवार को सोसाइटी के पदाधिकारियों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स को इस संबंध में एक ज्ञापन सौंपा। पदाधिकारियों ने बताया कि गुरुवार (19 फरवरी) से पवित्र रमजान का महीना शुरू हो रहा है।
उन्होंने प्रशासन से अपील की कि मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाओं का सम्मान करते हुए जिले में शराब की दुकानों को बंद कराया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में नासिर फारुक, मुराद आरिफ एडवोकेट, गुलरेज कुरैशी एडवोकेट, सैफी सिद्दीकी एडवोकेट, शुजात एडवोकेट, सलमान एडवोकेट, नवाज एडवोकेट, आदिल हुसैन एडवोकेट, कमर एडवोकेट, अरशी एडवोकेट, बुशरा एडवोकेट सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
    user_Kapil kumar
    Kapil kumar
    Local News Reporter अमरोहा (खास), अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा नगर निगम और पुलिस की छवि धूमिल करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में बड़ी कार्रवाई नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू आरोपियों पर नगर निगम और मुरादाबाद पुलिस की छवि जानबूझकर खराब करने का आरोप भड़काऊ कंटेंट और सांप्रदायिक कमेंट्स करने वालों को 'X' (पूर्व में ट्विटर) से भी लपेटे में लिया गया आरोप है कि मामूली विवाद को गलत रूप देकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बनाने और दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई
    1
    सोशल मीडिया पर दुष्प्रचार करने वालों पर पुलिस का शिकंजा
नगर निगम और पुलिस की छवि धूमिल करने, धार्मिक भावनाओं को भड़काने के मामले में बड़ी कार्रवाई
नगर निगम के आउटसोर्सिंग कर्मचारी की शिकायत पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज, जांच शुरू
आरोपियों पर नगर निगम और मुरादाबाद पुलिस की छवि जानबूझकर खराब करने का आरोप
भड़काऊ कंटेंट और सांप्रदायिक कमेंट्स करने वालों को 'X' (पूर्व में ट्विटर) से भी लपेटे में लिया गया
आरोप है कि मामूली विवाद को गलत रूप देकर सोशल मीडिया पर बड़ा विवाद बनाने और दुष्प्रचार करने की कोशिश की गई
    user_नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    नाजिम हुसैन पत्रकार डिलारी
    Local Politician Moradabad, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • मुरादाबाद में लगे विवादित पोस्टर .... जिसमें लिखा था काटोगे तो बाटोगे.... एक रहोगे तो सेफ रहोगे... बाबरी कभी नहीं बनने देंगे... हिंदू संगठन की प्रदेश मंत्री रीता पाल के द्वारा लगाए गए मुरादाबाद के बुध बाजार में पोस्टर... खुद को लिखा भाजपा की संभावित नगर मुरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी
    1
    मुरादाबाद में लगे विवादित पोस्टर .... जिसमें लिखा था काटोगे तो बाटोगे.... एक रहोगे तो सेफ रहोगे... बाबरी कभी नहीं बनने देंगे... हिंदू संगठन की प्रदेश मंत्री रीता पाल के द्वारा लगाए गए मुरादाबाद के बुध बाजार में पोस्टर... खुद को लिखा भाजपा की संभावित नगर मुरादाबाद विधानसभा से प्रत्याशी
    user_Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    पत्रकार मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल*
*स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त  डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_Jpn7 News
    Jpn7 News
    Amroha, Uttar Pradesh•
    6 hrs ago
  • *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल* *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया। Mashkoor Amrohvi JPN 7 NEWS 8630442201
    1
    *स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता के अंतर्गत प्रेरणादायी पहल*
*स्वच्छ वसंत प्रतियोगिता* के तहत *नगर पालिका परिषद अमरोहा* के *उपनगर आयुक्त  डॉ. बृजेश कुमार ने नगर पालिका परिषद अमरोहा* द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम संपन्न किया गया।
Mashkoor Amrohvi 
JPN 7 NEWS 
8630442201
    user_JPN7 NEWS GROUP
    JPN7 NEWS GROUP
    Video Creator अमरोहा, अमरोहा, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बयान देते हुए कहा कि यूपी का कर्फ्यू स्थिति से बाहर है.... मुख्यमंत्री ने यूपी को जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया है .... 2017 के बाद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है। एफएम न्यूज के संवाददाता सलमान यूसुफ से जनता की खास बातचीत
    1
    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधान परिषद में बयान देते हुए कहा कि यूपी का कर्फ्यू स्थिति से बाहर है.... मुख्यमंत्री ने यूपी को  जीरो टॉलरेंस नीति का दावा किया है .... 2017 के बाद उत्तर प्रदेश अपराध मुक्त हुआ है।
एफएम न्यूज के संवाददाता सलमान यूसुफ से जनता की खास बातचीत
    user_Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    Jonrlist Salman Yusuf Shaikh
    पत्रकार मुरादाबाद, मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.