logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कार से कुचलकर महिला की हत्या का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा। प्रियदर्शनी नगर स्थित अभ्रक फैक्ट्री के सामने 18 अगस्त को महिला लाली देवी लुहार की कार से कुचलकर हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी के तीन साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद उर्फ चांद, सरफु और मोहम्मद समीर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घटना के दिन मुख्य आरोपी मोहम्मद तोसीफ उर्फ बंटी अपने साथियों के साथ किशन लुहार से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान किशन की माता लाली देवी वहां गाय-भैंस चरा रही थीं। आरोप है कि कार से महिला को टक्कर मारने के बाद कार को दो-तीन बार उनके ऊपर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी तोसीफ उर्फ बंटी को पहले गिरफ्तार किया था। घटना के दौरान कार में मौजूद उसके तीन साथियों की तलाश जारी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को साजिद उर्फ चांद, सरफु और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एसपी सागर राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य एवं पुलिस उप अधीक्षक अंजली सिंह के सुपरविजन तथा सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में कांस्टेबल ऋषिकेश, सुरेंद्र कुमार और कमल किशोर शामिल रहे।

7 hrs ago
user_Yogesh Limani
Yogesh Limani
Media house भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
7 hrs ago

कार से कुचलकर महिला की हत्या का मामला, तीन आरोपी गिरफ्तार भीलवाड़ा। प्रियदर्शनी नगर स्थित अभ्रक फैक्ट्री के सामने 18 अगस्त को महिला लाली देवी लुहार की कार से कुचलकर हत्या के मामले में सदर थाना पुलिस ने मुख्य आरोपी के तीन साथी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में साजिद उर्फ चांद, सरफु और मोहम्मद समीर शामिल हैं। पुलिस के अनुसार घटना के दिन मुख्य आरोपी मोहम्मद तोसीफ उर्फ बंटी अपने साथियों के साथ किशन लुहार से पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद के चलते मौके पर पहुंचा था। इसी दौरान किशन की माता लाली देवी वहां गाय-भैंस चरा रही थीं। आरोप है कि कार से महिला को टक्कर मारने के बाद कार को दो-तीन बार उनके ऊपर चढ़ाकर उनकी हत्या कर दी गई। मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी अनुसंधान के आधार पर मुख्य आरोपी तोसीफ उर्फ बंटी को पहले गिरफ्तार किया था। घटना के दौरान कार में मौजूद उसके तीन साथियों की तलाश जारी थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 24 अगस्त को साजिद उर्फ चांद, सरफु और मोहम्मद समीर को गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई एसपी सागर राणा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य एवं पुलिस उप अधीक्षक अंजली सिंह के सुपरविजन तथा सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सहाय के नेतृत्व में गठित टीम ने की। टीम में कांस्टेबल ऋषिकेश, सुरेंद्र कुमार और कमल किशोर शामिल रहे।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    1
    Post by श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    user_श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    श्याम कूमार वसीटा भीम आर्मी आईटी सेल जिला प्रभारी भीलवाड़ा
    Voice of people भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है।  पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ  सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे। बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक
    1
    आगामी त्योहारों को लेकर फ्लैग मार्च निकाला, शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील
भीलवाड़ा में आगामी त्यौहारों को देखते हुए भीलवाड़ा पुलिस अधीक्षक सागर राणा के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च भीलवाड़ा के सिटी कंट्रोल रूम से शुरू हुआ जो शहर के मुख्य मार्गो से होते हुए संवेदनशील इलाकों से होकर निकाला गया हैं। इस दौरान पुलिस ने शांति और सौहार्दपूर्ण त्यौहार मनाने की अपील की है। 
पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि कल बारावफात का कार्यक्रम है पूरे जिले भर में कई जगहों पर जुलूस निकाले जायँगे। इसको देखते हुए फ्लैग मार्च निकाला गया है। हमारा यही प्रयास है कि शांतिपूर्वक भीलवाड़ा में त्यौहार मनाया जाए इसको देखते हुए जुलूस के मार्ग का जायजा लिया गया है औऱ शहर के संवेदनशील इलाकों से फ्लैग मार्च निकाला जा रहा है। आमजन से यही अपील है कि पिछली बार की तरह पिछले कुछ समय में सौहार्द के साथ  सब ने मिलकर त्यौहार मनाया है इस तरह मेरी अपील है कि कल का त्योहार और आने वाले त्योहार के सीजन में शांति और सौहार्दपूर्ण त्योहार मनाए ताकि जिले की शांति व्यवस्था बनाए रहे।
बाइट - सागर राणा , पुलिस अधीक्षक
    user_Dipesh kumar chhipa
    Dipesh kumar chhipa
    भीलवाड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित
"पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व

भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित
"पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व
भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल
जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके।
इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी 
ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी 
नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, 
अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    21 hrs ago
  • Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Jaipur : निकाय चुनाव मार्गदर्शिका पुस्तक का विमोचन, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में विमोचन, अध्यक्ष बीजेपी प्रदेश मदन राठौड़ ने किया विमोचन
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    19 hrs ago
  • आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम आसींद / आसींद कस्बे में आज मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई आसींद मंजूर 9413889596
    1
    आसींद में मुस्लिम भाइयों ने मनाया ईद मिलादुन्नबी का पर्व
मुस्लिम भाइयों ने निकाला कस्बे में जुलूस
मजहबी झांकिया रही आकर्षण का केंद्र 
पुलिस प्रशासन का रहा माकूल इंतजाम 
आसींद / आसींद कस्बे में आज  मुस्लिम भाइयों ने इस्लाम धर्म के पैगम्बर ए इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब का यौमे पैदाइश का मुकद्दश दिन ईद मिलादुन्नबी का पर्व बड़े ही हर्षौल्लास के साथ में मनाया गया वही जामा मस्जिद से मुस्लिम भाइयों द्वारा उनकी शान में नात शरीफ का तराना गुनगुनाते हुए  विशाल जुलूस शुरू हुआ जो कस्बे के मुख्य मार्गो से होता हुआ दरगाह बगीची हजरत मुहम्मद अब्दुल कय्यूम शाह की दरगाह पर पहुंचा जहां पर मुस्लिम भाइयों ने सामूहिक रूप से सलातो सलाम पेशकर देश में अमन चैन भाई चारे की दुआ मांगी गई
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    2 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️ श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    1
    श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️


श्री सांवरिया सेठ जी के आज के लाइव दर्शन 🙏✨ | घर बैठे करें प्रभु के दिव्य दर्शन, पाएं सेठ जी का आशीर्वाद 🌺❤️
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम के निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    1
    डीएसटी की कार्रवाई, 10 हजार रुपये का इनामी आरोपी गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। डीएसटी ने कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना शंभूपुरा के एनडीपीएस एक्ट के प्रकरण में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी आरोपी कमलेश पाटीदार को गिरफ्तार किया है। 
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित आरोपी गिरफ्तार करने हेतु पुलिस निरीक्षक जोधाराम  के  निर्देशन में डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार मय जाप्ते  की टीम गठित की गई जरिए मुखबिर एएसआई सूरज कुमार को सूचना मिली कि जिले के शंभूपुरा थाने के एनडीपीएस के प्रकरण में वांछित ₹10,000 का इनामी कमलेश पाटीदार अपने घर पर आया हुआ है और आज मनासा किसी काम से आएगा सूचना विश्वसनीय होने से टीम प्रभारी मय टीम के मनासा बस स्टैंड पहुंचे जहां पर चुकनी की तरफ से आने वाली बस से मुखबिर के बताए हुए हुलिए का एक आदमी बस से उतरा जिसको पड़कर नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम कमलेश पिता मांगीलाल जाति पाटीदार निवासी चुकनी थाना मनासा, जिला नीमच (एमपी) होना बताया, जिसे डिटेन कर शंभूपुरा थाना पुलिस को अग्रिम अनुसंधान हेतु सुपुर्द किया गया। आरोपी स्वयं कोई मोबाइल नहीं रखता नहीं कोई डिवाइस रखता था सुबह शाम ही घर पर रहता था दिन में बाहर खेतों में घूम फिर कर समय व्यतीत करता था।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    17 hrs ago
  • श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨ श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨
    1
    श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन

🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन।
जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨


श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन
🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन।
जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.