आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल आगामी नगर निकाय व पंचायती राज चुनावों को लेकर कांग्रेस एवं युवा कांग्रेस की संयुक्त प्रेस वार्ता आयोजित "पंचायत टास्क फोर्स" के जरिए निष्ठावान एवं सक्रिय युवाओं को मिलेगा मौका: कांग्रेस नेतृत्व भीलवाड़ा: राजकुमार गोयल जिला कांग्रेस कमेटी भीलवाड़ा (देहात) एवं युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में आज चित्तौड़ रोड स्थित होटल रेडियन्स में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में आगामी नगर निकाय एवं पंचायती राज चुनावों की रणनीति तथा युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए "पंचायत टास्क फोर्स" अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संगठन में धरातल पर निष्ठापूर्वक काम करने वाले सक्रिय, जिताऊ और टिकाऊ युवाओं को चिन्हित करने के उद्देश्य से "पंचायत टास्क फोर्स" का गठन किया गया है। यह टास्क फोर्स जमीनी स्तर पर मजबूत युवाओं की पहचान कर उनकी सूची प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी को सौंपेगी, ताकि आगामी चुनावों में युवाओं को उचित प्रतिनिधित्व मिल सके। इस संयुक्त प्रेस वार्ता में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय संयोजक सी. पी. मीणा, पूर्व मंत्री एवं जिलाध्यक्ष राम लाल जाट, पूर्व मंत्री एवं जिला प्रभारी नसीम अख्तर, सह-प्रभारी कैलाश झालीवाल, विधायक प्रत्याशी राजेंद्र त्रिवेदी, विधायक प्रत्याशी ओम नरानीवाल, विधायक प्रत्याशी नरेंद्र रेगर, प्रदेश सचिव शंकर गाडरी, अनुपम शर्मा, मुकेश वर्मा, प्रद्युम्न सिंह, महेश सोनी, आशीष चौधरी, आशीष राजस्थला, ओम प्रकाश तेली (एडवोकेट), गोविंद गुर्जर (पूर्व पार्षद) सहित जिले के कई वरिष्ठ कांग्रेसजन एवं युवा पदाधिकारी उपस्थित रहे।

- श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨ श्री सांवरिया सेठ जी के मंगला आरती दर्शन 🙏 आज के पावन मंगला आरती दर्शन — श्री सांवरिया सेठ जी के दिव्य दरबार से सीधे दर्शन। जय श्री सांवरिया सेठ जी महाराज! 🙏✨1
- शंभूपुरा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब हजारों शिवभक्तों ने निकाली भव्य तृतीय कावड़ यात्रा। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़।शंभूपुरा कस्बे वासियों द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य ऐतिहासिक तृतीय कावड़ यात्रा निकाली गई। कावड़ यात्रा शंभूपुरा में स्थित चमत्कारी सांवरिया जी शनि महाराज मंदिर से प्रारंभ हुई जो सावा चौराहा, बस स्टैंड, मुख्य बाजार होते हुए रेलवे स्टेशन रोड स्थित बालाजी मंदिर परिसर मे पहुंची जहाँ महादेव का कावडियो द्वारा जलाभिषेक किया। जगह जगह हुआ कावड़ यात्रा का भव्य स्वागत यह कावड़ यात्रा पिछली बार निकाली कावड़ यात्रा से भी भव्य और ऐतिहासिक थी जिसका पूरे मार्ग में जगह जगह भव्य स्वागत किया गया, मुख्य सावा चौराहा पर राम प्रसाद जाट एवं टीम द्वारा दर्जनों जेसीबीयो से पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया जिसने सभी को अभिभूत कर दिया। भक्तो एवं कावड़ियो पर 30 से भी अधिक जेसीबी से 10-10 क्विंटल गुलाब, मोगरा, गेन्दा आदि के पुष्पों से वर्षा की गई। महाकाल की तर्ज पर सजी झांकिया, निकली भव्य कावड़ यात्रा कावड़ यात्रा में महाकाल की तर्ज पर भोलेनाथ की झांकी सजाई गई जिसको भक्तों ने कंधों पर उठाकर भोलेनाथ की जयकारे लगाते चल रहे थे। कावड़ यात्रा में भोलेनाथ की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। भक्तों के लिए शीतल पेय, प्रसाद, अल्पाहार आदि की व्यवस्था की गई। कावड़ यात्रा में शामिल भक्तगण डीजे, ढोल, नगाडो आदि की धुन पर नाचते गाते चल रहे थे। समस्त ग्रामवासियो की ओर से कावड़ यात्रा में उपस्थित भाजपा जिला महामंत्री हर्षवर्धन सिंह रूद, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मिट्ठूलाल जाट आदि अतिथियों का दुपट्टा, माला एवं साफा बंधवाकर स्वागत एवं अभिनन्दन किया गया। 1 दर्जन से अधिक गांवों से पहुंचे शिवभक्त इस ऐतिहासिक और भव्य कावड़ यात्रा में शंभुपुरा सहित बामणिया, मायरा, केसरपुरा, सावा, कन्नौज, पाटनिया, फलासिया, सामरी, चिकसी, अरनियापंथ, जालमपुरा, खोर, सतखण्डा, गिलुण्ड, आदि गांवो के भक्तगण शामिल हुए। आदी शक्ति मंडत उज्जैन के विशाल सोनी व नंदनी सोनी के नेतृत्व मे महिला डमरू मंडल द्वारा झाझ, डमरू के प्रदर्शन से भक्तिमय माहौल बना दिया, इस दौरान कई सजीव झांकिया मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। मन्दिर पहुंचने पर जलाभिषेक के बाद महाआरती हुई, जिसके बाद सभी भक्तों के लिए श्याम बगीची में महाप्रसादी का आयोजन किया गया। रामप्रसाद जाट ने उपस्थित सभी भक्तों, कावडियो एवं क्षेत्र वासियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।1
- चित्तौड़गढ़ SP धर्मेंद्र सिंह यादव की जनता से खास अपील | जिलेवासियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना1
- आसींद पालिका चुनावों को लेकर कांग्रेस संगठन की बैठक आयोजित भीलवाड़ा जिला प्रभारी नसीम अख्तर इंसाफ़ ने लिया भाग कांग्रेस की विचारधारा वालो को ही मिलेगा टिकिट आसींद/ आसींद कस्बे में पालिका चुनावों को लेकर सभी दलों ने चुनाव प्रचार में जान फूंकते हुए नजर आ रहे हैं वही आज कांग्रेस की ओर से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशाल बैठक आयोजित हुई बैठक में कांग्रेस की जिला प्रभारी पूर्व मंत्री नसीम अख्तर इंसाफ़, प्रदेश सचिव कैलाश झारीवाल,सह प्रभारी विधानसभा प्रभारी अनुपम शर्मा, कांग्रेस विधानसभा प्रत्याशी मनीष मेवाड़ा ,गोरधन लाल गुर्जर, गोपाल लाल शर्मा दौलतगढ़,आसींद कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शंभूलाल गुर्जर नगर अध्यक्ष मशकुर अहमद, महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष भामिनी राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे वही होने वाले पालिका चुनावों को लेकर नसीम अख्तर इंसाफ़ ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया और बताया कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं का अधिकार है कि वह पालिका चुनाव लड़े लेकिन पार्टी उसी को अपना प्रत्याशी बनाएगी जो कांग्रेस का वफादार कार्यकर्ता हो पार्टी टिकिट वितरण करने से पहले उनका पिछला कार्य देखेगी क्या वह पार्टी के प्रति वफादारी से काम किया जा या नहीं, आसींद पालिका क्षेत्र हमेशा कांग्रेस का गढ़ रहा है और अब निकाय चुनाव में भी कांग्रेस अपना परचम फहराएगी आसींद मंजूर 94138895964
- सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य सिंगोली में दम तोड़ रही ₹50 लाख की 'देवतलाई', आस्था के केंद्र पर पसरा गंदगी का साम्राज्य। बदबू और मच्छरों से वार्ड वासियों का जीना हुआ मुहाल1
- जवाजा में रक्षाबंधन से पहले बाजार राखियों से सजे: देवता चौराहे पर राखियों से सजीं रंग-बिरंगी दुकानें, 5 से 350रुपए तक की रेंज1
- बस्सी टोल पर कावड़ियों से बत्तमीजी, मारपीट के बाद धरने पर बैठे कावड़िये ओर ग्रामीण। पुलिस की समझाइश व टोलकर्मी द्वारा माफी मांगने पर मामला शांत हुआ। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। बस्सी टोल प्लाजा पर सोमवार को कावड़ियों और टोलकर्मियों के बीच विवाद के बाद जमकर मारपीट हुई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। घटना के बाद टोल प्लाजा पर वाहनों की कतारे लग गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्रित हो गए। अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों द्वारा कावड़ियों से माफी मांगने के बाद मामला शांत हुआ। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में भी लिया। जानकारी के अनुसार सोमवार को दर्जनों युवा कावड़ लेकर त्रिवेणी से चित्तौड़गढ़ जा रहे थे। इसी दौरान बस्सी टोल प्लाजा पर तैनात टोलकर्मियों ने कथित तौर पर बदतमीजी की और एक कावड़ी को सरिया से मारा। इसके बाद माहौल बिगड़ गया और कावड़ियों व टोलकर्मियों के बीच मारपीट शुरू हो गई। दोनों पक्षों में लात-घूंसे चले। विवाद बढ़ने पर टोल प्लाजा के दोनों ओर वाहनों का जमावड़ा लग गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर बस्सी तहसीलदार मुकेश गुर्जर और थानाप्रभारी प्रेम सिंह जादौन मय जाप्ता मौके पर पहुंचे और भीड़ को खदेड़ा। इसके बाद टोल पर कावड़ियों के साथ ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने टोलकर्मियों की दादागिरी नहीं चलेगी के नारे लगाते हुए प्रदर्शन किया। माहौल बिगड़ता देख अधिकारियों की मौजूदगी में टोलकर्मियों ने कावड़ियों से माफी मांगी और समझाइश की। इसके बाद स्थिति शांत हुई। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।1
- चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट, ब्राह्मण महासंगम की तैयारी, समाजों के आयोजन, नशामुक्ति जागरूकता, रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी कार्यक्रम की खबरें एक साथ चित्तौड़गढ़ में त्योहारों को लेकर पुलिस की चाक-चौबंद व्यवस्था: SP धर्मेंद्र सिंह की अपील—अफवाहों से रहें दूर, सामाजिक तत्वों पर रहेगी पैनी नजर | 6 सितंबर को मण्डफिया में मेवाड़-मालवा ब्रह्म महासंगम | पूर्बिया समाज की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ | चेक अनादरण मामले में 6 लाख जुर्माना व 6 माह की सजा | नशामुक्ति का संदेश, 51 यूनिट रक्तदान और ईद मिलादुन्नबी का समापन1
- राजसमंद के जेके फैक्ट्री-नौगामा पर गड्ढों से लोग परेशान: रेलवे ब्रिज के पानी से सड़क पर जलभराव और कीचड़, 7 दिन में समाधान की मांग1