एटा में समाजवादी पार्टी के 'संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस' कार्यक्रम के दौरान एटा सांसद देवेश शाक्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी जैसे शिक्षा के मंदिर को तोड़ा जाएगा, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए कोर्ट भी जाएंगे और इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर भी बात रखी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब यह यूनिवर्सिटी बनी थी, तब सरकार ने ही एनओसी दी थी और सभी नॉर्म्स पूरे किए गए थे। 2024 में यह क्षेत्र नगरीय हुआ है, जबकि निर्माण के समय यह ग्रामीण क्षेत्र में था और सभी कागजात कानूनी तरीके से बनाए गए थे। सांसद ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार को युवा और शिक्षा विरोधी बताते हुए सवाल किया कि आज तक इन्होंने प्रदेश में एक भी नई यूनिवर्सिटी बनाई हो तो बताएं। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि इसमें किसी भी राजनीतिक दल का कोई श्रेय नहीं है और वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के साथ खड़े थे। अखिलेश यादव के निर्देश पर डिम्पल यादव के नेतृत्व में सपा के 13 सांसद इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने बताया कि वे तीन घंटे तक थाने में बच्चों के साथ रहे। युवाओं की इसी एकजुटता के कारण प्रधान को झुकना पड़ा और इस्तीफा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में संविधान को मानते हुए पीडीए (PDA) को मजबूत करके भाजपा को हटाएंगे और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। राम मंदिर और चंदे के मुद्दे पर हमला बोलते हुए देवेश शाक्य ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के नाम पर जनता से मोटा पैसा लिया गया और उस पैसे को चहेतों को दिया गया। इस चंदे की चोरी में छोटे लोगों को जकड़ा गया और बड़े लोगों पर कोई शिकंजा नहीं कसा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने राम भक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, भाजपा वाले बताएं कि उन्हें राम मंदिर के ट्रस्ट में क्यों शामिल किया गया और ट्रस्ट बनाने का ठेका उन्हीं को क्यों दिया गया?
एटा में समाजवादी पार्टी के 'संविधान मान स्तम्भ स्थापना दिवस' कार्यक्रम के दौरान एटा सांसद देवेश शाक्य ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि जौहर यूनिवर्सिटी जैसे शिक्षा के मंदिर को तोड़ा जाएगा, तो पार्टी सड़कों पर उतरकर विरोध करेगी। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए कोर्ट भी जाएंगे और इस संबंध में जिलाधिकारी से मिलकर भी बात रखी गई है। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब यह यूनिवर्सिटी बनी थी, तब सरकार ने ही एनओसी दी थी और सभी नॉर्म्स पूरे किए गए थे। 2024 में यह क्षेत्र नगरीय हुआ है, जबकि निर्माण के समय यह ग्रामीण क्षेत्र में था और सभी कागजात कानूनी तरीके से बनाए गए थे। सांसद ने उत्तर प्रदेश की वर्तमान सरकार को युवा और शिक्षा
विरोधी बताते हुए सवाल किया कि आज तक इन्होंने प्रदेश में एक भी नई यूनिवर्सिटी बनाई हो तो बताएं। जंतर-मंतर पर हुए छात्र आंदोलन का जिक्र करते हुए सांसद ने कहा कि इसमें किसी भी राजनीतिक दल का कोई श्रेय नहीं है और वे दलगत राजनीति से ऊपर उठकर बच्चों के साथ खड़े थे। अखिलेश यादव के निर्देश पर डिम्पल यादव के नेतृत्व में सपा के 13 सांसद इस प्रोटेस्ट में शामिल हुए थे। दिल्ली पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज की निंदा करते हुए उन्होंने बताया कि वे तीन घंटे तक थाने में बच्चों के साथ रहे। युवाओं की इसी एकजुटता के कारण प्रधान को झुकना पड़ा और इस्तीफा हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में संविधान को मानते हुए पीडीए
(PDA) को मजबूत करके भाजपा को हटाएंगे और अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाने का काम करेंगे। राम मंदिर और चंदे के मुद्दे पर हमला बोलते हुए देवेश शाक्य ने आरोप लगाया कि मंदिर निर्माण के नाम पर जनता से मोटा पैसा लिया गया और उस पैसे को चहेतों को दिया गया। इस चंदे की चोरी में छोटे लोगों को जकड़ा गया और बड़े लोगों पर कोई शिकंजा नहीं कसा गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने सवाल उठाया कि जिन लोगों ने राम भक्तों और कारसेवकों पर गोली चलाने का आदेश दिया था, भाजपा वाले बताएं कि उन्हें राम मंदिर के ट्रस्ट में क्यों शामिल किया गया और ट्रस्ट बनाने का ठेका उन्हीं को क्यों दिया गया?
- उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ क्षेत्र स्थित पुरदिलनगर के ग्राम खासपुर में गलियों और उपगलियों में पानी भर गया है। इलाके की गलियों में पानी जमा होने की समस्या सामने आई है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना दे रहे छात्रों पर पुलिस द्वारा किए गए कथित लाठीचार्ज, मारपीट और अभद्र व्यवहार के विरोध में शनिवार को आगरा में भीम आर्मी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया। जिले भर से पहुंचे सैकड़ों कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने जिला कलेक्ट्रेट पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और छात्रों की लोकतांत्रिक आवाज को दबाने का आरोप लगाते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रिंकू सेठ के आह्वान पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पहुंचे। प्रदर्शन की प्रमुख झलक धनौली क्षेत्र से देखने को मिली, जहां भीम आर्मी के वरिष्ठ साथी एवं आज़ाद समाज पार्टी के संस्थापक सदस्य छत्रपति सोनी के नेतृत्व में समर्थकों ने धनौली से जिला कलेक्ट्रेट तक विशाल पैदल मार्च निकाला। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी पूरे रास्ते सरकार की नीतियों के विरोध में नारे लगाते हुए आगे बढ़े। जिला कलेक्ट्रेट पहुंचने के बाद भीम आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी आगरा को सौंपा। ज्ञापन में जंतर-मंतर की घटना की निष्पक्ष जांच कराने, छात्रों पर हुई कथित पुलिस कार्रवाई के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा लेने की मांग की गई है।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर पिछले 36 दिनों से चल रहा प्रदर्शन सीजेपी (CJP) ने आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया है। सरकार के साथ हुई सकारात्मक बातचीत के बाद सीजेपी के प्रवक्ताओं ने 25 जुलाई 2026 को इस आंदोलन को वापस लेने का ऐलान किया। सीजेपी प्रवक्ता आशुतोष रांका और सौरव दास के अनुसार, सरकार के साथ हुई तीन दौर की बैठकों के बाद उनकी सभी मुख्य माँगें मान ली गई हैं। नीट (NEET) पेपर लीक और अन्य परीक्षा अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है। सहमति के तहत नीट विवाद के कारण मानसिक तनाव से आत्महत्या करने वाले पीड़ित छात्रों के परिवारों को ₹1 करोड़ का मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली और अन्य बीजेपी शासित राज्यों में प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी एफआईआर (FIR) वापस ली जाएंगी।1
- उत्तर प्रदेश के हाथरस में 27 जुलाई को 'गौ सम्मान आवाहन अभियान' के तहत एक विशाल गौ सम्मान यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान अभियान के पदाधिकारियों द्वारा करीब 2 लाख हस्ताक्षरों के साथ राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा। यह यात्रा सुबह 8 बजे श्री कृष्ण गौशाला से गौ पूजन और शंखनाद के साथ शुरू होगी। इसके बाद श्रद्धालु और गौ भक्त श्री कृष्ण गौशाला से जिलाधिकारी कार्यालय तक पैदल मार्च करेंगे। इस अभियान की प्रमुख मांगों में गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा देने, देशभर में गौवध निषेध के लिए केंद्रीय कानून बनाने और गौ सेवा मंत्रालय की स्थापना सहित 30 से अधिक मांगें शामिल हैं। अभियान के जिला मीडिया प्रभारी योगेश कुमार सिंह योगी ने जिले के सभी सनातनियों और गौ भक्तों से अधिक से अधिक संख्या में यात्रा में शामिल होने की अपील की है। प्रेस वार्ता के दौरान राहुल उपाध्याय, मदन मोहन, आशुतोष अग्रवाल, पंकज मित्तल, निशांत यादव और त्यागी बाबा सहित कई लोग मौजूद रहे।1
- प्रहलाद जोशी ने आज से केंद्रीय शिक्षा मंत्री के अतिरिक्त प्रभार की जिम्मेदारी संभाल ली है। जब तक कोई नया शिक्षा मंत्री नहीं बनाया जाता, तब तक शिक्षा मंत्रालय से संबंधित सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन प्रहलाद जोशी ही करेंगे।1
- दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहा प्रोटेस्ट खत्म होने के बाद सीजेपी (CJP) के चीफ अभिजीत दीपके ने एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने बताया कि पिछले 37 दिनों में जो कुछ भी हुआ वह आसान नहीं था। 37 दिनों के बाद आज वह अपने बेडरूम में बिना किसी घबराहट और इस सोच के कि शाम को क्या होगा, चैन से सो पाए हैं। अभिजीत ने बताया कि टाइफाइड होने और तापमान 110 तक पहुंच जाने के कारण वह उन लोगों से मिलकर धन्यवाद भी नहीं कह पाए जो 37 दिनों से उनके साथ जुड़े हुए थे। उन्होंने सीजेपी के सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। इसके अलावा, उन्होंने उन लोगों को भी धन्यवाद दिया जिन्होंने उन पर संदेह जताया था और कहा था कि वे प्रोटेस्ट को लेकर गंभीर नहीं हैं या प्रदर्शन करना नहीं जानते। उन्होंने कहा कि अगर लोग आलोचना नहीं करते, तो उन्हें खुद में और सुधार करने का मौका नहीं मिलता।1
- शिक्षा विभाग से जुड़े प्रदर्शन में भाग लेने वाले सभी छात्रों का दीपक नायक ने तहे दिल से शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने कामना की है कि भविष्य में किसी भी छात्र को इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े। दीपक नायक ने सरकार को स्पष्ट संदेश देते हुए कहा कि सरकार को युवा शक्ति के बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश युवा शक्ति के बल पर ही चलता है, इसलिए युवाओं को नाराज करना ठीक नहीं है। दीपक नायक ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि वह हमेशा उनके साथ खड़े हैं।1