परचम कुशाई के साथ 36वां उर्स-ए-मोहम्मदी शुरू, अकीदत के साथ निकला जुलूस चार रोजा उर्स का आगाज परचम कुशाई से बिना साउंड सिस्टम के सादगीपूर्ण निकला जुलूस जगह-जगह फूल बरसाकर किया गया स्वागत दरगाह पहुंचकर चादरपोशी और दुआ बरेली। मौलाना वली मोहम्मद (वली मियां) के 36वें सालाना चार रोजा उर्स-ए-मोहम्मदी का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई के साथ हो गया। परचम जुलूस नीम की चढ़ाई स्थित सलमान शमसी के घर से हाजी आरिफ उल्लाह की कयादत में निकला। जुलूस में मोहम्मद जफर शमसी हाथ में परचम लेकर सबसे आगे रहे, जबकि नात ख्वां हजरात नात व मनकबत पेश करते हुए चल रहे थे। परंपरा के अनुसार इस बार भी जुलूस में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया। जुलूस के दौरान उमर कादरी, सईद शमसी और फराज शम्सी सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह इस्तकबाल किया। फूटा दरवाजा क्षेत्र में मुजीब, हाजी तौसीफ, महताब शमसी और ताज़ीम शमसी ने फूल बरसाकर स्वागत किया। परचम अपने कदीमी रास्ते खन्नू मोहल्ला होते हुए जखीरा बजरिया स्थित मोहम्मद असलम के घर पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी की गई और लंगर का इंतजाम किया गया। रास्ते में जगह-जगह शर्बत भी वितरित किया गया। यहां से आगे बढ़ने के बाद बाग वाली मस्जिद के आगे सड़क खराब व पानी भरे होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद जुलूस किला फाटक, तिलक स्कूल, इंग्लिश गंज, चिश्तिया पैलेस और दुलहा मियां के मजार से होता हुआ वली चौक स्थित दरगाह वली मियां पहुंचा। शाम को सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां को परचम सौंपा गया और मजार पर चादर पेश की गई। इस मौके पर अनवर मियां ने सभी के लिए दुआ की। इस मौके पर वारिस उल्लाह, शराफत, अब्दुल जब्बार, अब्दुल कादिर, अब्दुल कय्यूम, कैफी उल्लाह, जुबैर शमसी, गाजी, अशफाक हुसैन, शाहनवाज खान, मोहसिन, मुदस्सर, हारून खां और सय्यद शाहकार हुसैन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स ए मोहम्मदी में 24 अप्रैल को सुबह बाद नमाज़ फ़ज्र कुरान ख्वानी और बाद नमाज़ इशा(रात 10 बजे) तकारीर होगी। सय्यद नाज़िर अली(चाँद)

- यूपी बोर्ड रिजल्ट: बरेली में बेटियों का दबदबा, इस्लामिया गर्ल्स इंटर कॉलेज की दिव्यांग छात्रा ने पेश की मिसाल, नकल माफियाओं के गढ़ में सुचिता की जीत1
- #*थाना मीरगंज #bareillyPolice द्वारा मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 02 शातिर अभियुक्तो को 711 ग्राम अवैध स्मैक सहित गिरफ्तार कर की जा रही पुलिस कार्यवाही के सम्बन्ध में श्री अजय कुमार क्षेत्राधिकारी मीरगंज की बाइट।#1
- बरेली: प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति समीक्षा में डीएम अविनाश सिंह ने दिए सख्त निर्देश!3
- बरेली जिला के बढ़रही कुइया के रहने वाले ठाकुर ओमपाल सिंह 17 सालों से किसी भी तरह की नसों की समस्या हो नसों से संबंधित करते हैं इलाज उनका दावा है कि जहां डॉक्टर नसों का इलाज नहीं कर पाते हैं वह इलाज करने को तैयार हैं ठाकुर ओमपाल सिंह ने बताया कि उनके पास रोजाना 15 ,20 मरीज आते हैं जो नसों से संबंधित होते हैं1
- बरेली के थाना बिशारतगंज का मामला महिला ने की लव मैरिज शादी परिवार वालों ने दी जान से मारने की धमकी लगाई इंसाफ की कोहार1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 711 ग्राम स्मैक के साथ दो तस्कर गिरफ्तार सबहेड: मीरगंज थाना पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर कसा शिकंजा, पूछताछ में अहम खुलासों की उम्मीद बरेली से कविता मौर्य की रिपोर्ट1
- बरेली। श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को आईएमए ब्लड बैंक में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और “रक्तदान महादान है” का संदेश दिया गया, क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है। कार्यक्रम संयोजक शोभित अग्रवाल ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर डॉ. अंजू उप्पल द्वारा समिति को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सोनू भईया, श्रवण गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, शोभित अग्रवाल, सतीश चंद्र वर्मा, पंडित केसरी नंदन, जसप्रीत कोहली, रिजु रस्तोगी, राहुल उप्पल, सोनू सैनी, दिवाकर शर्मा, रोहित रोहिल्ला, दीपक अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्रा, नवीन कौशल, प्रदीप गुर्जर, रजत, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।1