logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रीनाथ नगरी सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान बरेली। श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को आईएमए ब्लड बैंक में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और “रक्तदान महादान है” का संदेश दिया गया, क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है। कार्यक्रम संयोजक शोभित अग्रवाल ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर डॉ. अंजू उप्पल द्वारा समिति को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सोनू भईया, श्रवण गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, शोभित अग्रवाल, सतीश चंद्र वर्मा, पंडित केसरी नंदन, जसप्रीत कोहली, रिजु रस्तोगी, राहुल उप्पल, सोनू सैनी, दिवाकर शर्मा, रोहित रोहिल्ला, दीपक अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्रा, नवीन कौशल, प्रदीप गुर्जर, रजत, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

2 hrs ago
user_ASHOK GUPTA
ASHOK GUPTA
बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

श्रीनाथ नगरी सेवा समिति के रक्तदान शिविर में 50 लोगों ने किया रक्तदान बरेली। श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को आईएमए ब्लड बैंक में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और “रक्तदान महादान है” का संदेश दिया गया, क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है। कार्यक्रम संयोजक शोभित अग्रवाल ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर डॉ. अंजू उप्पल द्वारा समिति को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सोनू भईया, श्रवण गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, शोभित अग्रवाल, सतीश चंद्र वर्मा, पंडित केसरी नंदन, जसप्रीत कोहली, रिजु रस्तोगी, राहुल उप्पल, सोनू सैनी, दिवाकर शर्मा, रोहित रोहिल्ला, दीपक अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्रा, नवीन कौशल, प्रदीप गुर्जर, रजत, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बरेली जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता का भी लिया जायजा।
    3
    बरेली जिलाधिकारी ने किया जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण, भोजन की गुणवत्ता का भी लिया जायजा।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • Post by Ayush Gupta
    1
    Post by Ayush Gupta
    user_Ayush Gupta
    Ayush Gupta
    Tailor बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • रात के अंधेरे में बन रहे थे तमंचे… पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा! बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
    1
    रात के अंधेरे में बन रहे थे तमंचे… पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा!
बरेली से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां थाना प्रेमनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है।
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    2 hrs ago
  • aur aapko yah table pasand jarur ♥️♥️♥️👌
    1
    aur aapko yah table pasand jarur ♥️♥️♥️👌
    user_Aman jatav
    Aman jatav
    आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा की पूजा अर्चना कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी ने श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत बरखेड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ज्योति कलश यात्रा इन दिनों पूरे भारत में भक्ति, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। लगभग 108 रथों के माध्यम से संचालित यह दिव्य यात्रा 26 मई 2026 तक देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर जन-जन को आत्मनिर्भर बनने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भारत को अखंड और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। यात्रा के दौरान गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रसार किया जा रहा है। इसी क्रम में आज यह पवित्र ज्योति कलश यात्रा बरखेड़ा नगर में पहुंची, जहां नगरवासियों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी एवं ममता भोजवाल जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के साथ चल रहे संतों एवं भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके लिए भोजन एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ज्योति कलश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में आत्मनिर्भरता, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें। कार्यक्रम के दौरान नगर के शांति परिवार से जुड़े प्रमुख लोगों में जगदीश भोजवाल, भगवानदास, लालता प्रसाद, श्रीराम आचार्य, दीपचंद महाराज, प्रदीप सक्सेना, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यात्रा के आगमन से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    4
    बरखेड़ा में पहुंची ज्योति कलश यात्रा की पूजा अर्चना कर नगर पंचायत अध्यक्ष श्री श्याम बिहारी भॊजवल जी एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती ममता भोजवाल जी ने श्रद्धालुओं का किया भव्य स्वागत
बरखेड़ा। शांतिकुंज हरिद्वार से प्रारंभ हुई परमवंदनीय माता भगवती देवी शर्मा जी की जन्मशताब्दी के उपलक्ष्य में ज्योति कलश यात्रा इन दिनों पूरे भारत में भक्ति, जागरूकता और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर भ्रमण कर रही है। लगभग 108 रथों के माध्यम से संचालित यह दिव्य यात्रा 26 मई 2026 तक देश के विभिन्न प्रांतों में पहुंचकर जन-जन को आत्मनिर्भर बनने, नैतिक मूल्यों को अपनाने तथा भारत को अखंड और सशक्त राष्ट्र बनाने के लिए प्रेरित कर रही है। यात्रा के दौरान गांव-गांव और शहर-शहर पहुंचकर लोगों में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक एकता और संस्कारों का प्रसार किया जा रहा है।
इसी क्रम में आज यह पवित्र ज्योति कलश यात्रा बरखेड़ा नगर में पहुंची, जहां नगरवासियों में भारी उत्साह और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी एवं ममता भोजवाल जी ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर यात्रा का भव्य स्वागत किया। उन्होंने यात्रा के साथ चल रहे संतों एवं भक्तों का माल्यार्पण कर अभिनंदन किया और उनके लिए भोजन एवं जलपान की उत्कृष्ट व्यवस्था भी सुनिश्चित कराई।
इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष श्याम बिहारी भोजवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि यह ज्योति कलश यात्रा केवल एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि समाज को जागृत करने का एक सशक्त अभियान है। उन्होंने कहा कि गायत्री परिवार द्वारा चलाया जा रहा यह अभियान लोगों में आत्मनिर्भरता, नैतिकता और राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत कर रहा है। उन्होंने सभी नगरवासियों से आह्वान किया कि वे इस प्रकार के आध्यात्मिक और सामाजिक अभियानों से जुड़कर समाज और राष्ट्र के निर्माण में अपना योगदान दें।
कार्यक्रम के दौरान नगर के शांति परिवार से जुड़े प्रमुख लोगों में जगदीश भोजवाल, भगवानदास, लालता प्रसाद, श्रीराम आचार्य, दीपचंद महाराज, प्रदीप सक्सेना, कुलदीप सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर यात्रा का स्वागत किया और वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
यात्रा के आगमन से पूरे नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना रहा। श्रद्धालुओं ने ज्योति कलश के दर्शन कर अपने जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का संकल्प लिया। यह यात्रा समाज में एकता, सद्भाव और नैतिक मूल्यों को स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
    user_Shivkumar Gangwar
    Shivkumar Gangwar
    Voice of people बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पीलीभीतः चलती कार में बंदर की 'मस्ती', राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र पीलीभीतः चलती कार में बंदर की 'मस्ती', राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र पीलीभीत। उत्तर प्रदेश का पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) न केवल अपने बाघों के लिए, बल्कि वन्यजीवों की अनोखी अठखेलियों के लिए भी मशहूर है। ताज़ा मामला पीलीभीत के मशहूर माला जंगल रेंज से सामने आया है, जहाँ एक बंदर की हरकतों ने पर्यटकों और राहगीरों का दिल जीत लिया। चलती कार और 'नटखट' मेहमान आमतौर पर वन्यजीव इंसानी हलचल से दूर भागते हैं, लेकिन माला जंगल की सड़क से गुजर रही एक कार के अंदर एक बंदर बड़े ही बिंदास अंदाज़ में नज़र आया। वह कार की सीटों पर उछल-कूद कर बाहर के नज़ारे देख रहा था। बंदर को इस तरह इंसानों के बीच सहज और उत्साहित होकर 'सवारी' करते देख
    1
    पीलीभीतः चलती कार में बंदर की 'मस्ती', राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र
पीलीभीतः चलती कार में बंदर की 'मस्ती', राहगीरों के लिए बना आकर्षण का केंद्र पीलीभीत। उत्तर प्रदेश का पीलीभीत टाइगर रिजर्व (PTR) न केवल अपने बाघों के लिए, बल्कि वन्यजीवों की अनोखी अठखेलियों के लिए भी मशहूर है। ताज़ा मामला पीलीभीत के मशहूर माला जंगल रेंज से सामने आया है, जहाँ एक बंदर की हरकतों ने पर्यटकों और राहगीरों का दिल जीत लिया। चलती कार और 'नटखट' मेहमान आमतौर पर वन्यजीव इंसानी हलचल से दूर भागते हैं, लेकिन माला जंगल की सड़क से गुजर रही एक कार के अंदर एक बंदर बड़े ही बिंदास अंदाज़ में नज़र आया। वह कार की सीटों पर उछल-कूद कर बाहर के नज़ारे देख रहा था। बंदर को इस तरह इंसानों के बीच सहज और उत्साहित होकर 'सवारी' करते देख
    user_Raunak Ali Ansari
    Raunak Ali Ansari
    City Star बीसलपुर, पीलीभीत, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • चार रोजा उर्स का आगाज परचम कुशाई से बिना साउंड सिस्टम के सादगीपूर्ण निकला जुलूस जगह-जगह फूल बरसाकर किया गया स्वागत दरगाह पहुंचकर चादरपोशी और दुआ बरेली। मौलाना वली मोहम्मद (वली मियां) के 36वें सालाना चार रोजा उर्स-ए-मोहम्मदी का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई के साथ हो गया। परचम जुलूस नीम की चढ़ाई स्थित सलमान शमसी के घर से हाजी आरिफ उल्लाह की कयादत में निकला। जुलूस में मोहम्मद जफर शमसी हाथ में परचम लेकर सबसे आगे रहे, जबकि नात ख्वां हजरात नात व मनकबत पेश करते हुए चल रहे थे। परंपरा के अनुसार इस बार भी जुलूस में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया। जुलूस के दौरान उमर कादरी, सईद शमसी और फराज शम्सी सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह इस्तकबाल किया। फूटा दरवाजा क्षेत्र में मुजीब, हाजी तौसीफ, महताब शमसी और ताज़ीम शमसी ने फूल बरसाकर स्वागत किया। परचम अपने कदीमी रास्ते खन्नू मोहल्ला होते हुए जखीरा बजरिया स्थित मोहम्मद असलम के घर पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी की गई और लंगर का इंतजाम किया गया। रास्ते में जगह-जगह शर्बत भी वितरित किया गया। यहां से आगे बढ़ने के बाद बाग वाली मस्जिद के आगे सड़क खराब व पानी भरे होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा। इसके बाद जुलूस किला फाटक, तिलक स्कूल, इंग्लिश गंज, चिश्तिया पैलेस और दुलहा मियां के मजार से होता हुआ वली चौक स्थित दरगाह वली मियां पहुंचा। शाम को सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां को परचम सौंपा गया और मजार पर चादर पेश की गई। इस मौके पर अनवर मियां ने सभी के लिए दुआ की। इस मौके पर वारिस उल्लाह, शराफत, अब्दुल जब्बार, अब्दुल कादिर, अब्दुल कय्यूम, कैफी उल्लाह, जुबैर शमसी, गाजी, अशफाक हुसैन, शाहनवाज खान, मोहसिन, मुदस्सर, हारून खां और सय्यद शाहकार हुसैन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे। उर्स ए मोहम्मदी में 24 अप्रैल को सुबह बाद नमाज़ फ़ज्र कुरान ख्वानी और बाद नमाज़ इशा(रात 10 बजे) तकारीर होगी। सय्यद नाज़िर अली(चाँद)
    1
    चार रोजा उर्स का आगाज परचम कुशाई से 
बिना साउंड सिस्टम के सादगीपूर्ण निकला जुलूस 
जगह-जगह फूल बरसाकर किया गया स्वागत 
दरगाह पहुंचकर चादरपोशी और दुआ 
बरेली। मौलाना वली मोहम्मद (वली मियां) के 36वें सालाना चार रोजा उर्स-ए-मोहम्मदी का आगाज गुरुवार को परचम कुशाई के साथ हो गया। परचम जुलूस नीम की चढ़ाई स्थित सलमान शमसी के घर से हाजी आरिफ उल्लाह की कयादत में निकला।
जुलूस में मोहम्मद जफर शमसी हाथ में परचम लेकर सबसे आगे रहे, जबकि नात ख्वां हजरात नात व मनकबत पेश करते हुए चल रहे थे। परंपरा के अनुसार इस बार भी जुलूस में साउंड सिस्टम का इस्तेमाल नहीं किया गया।
जुलूस के दौरान उमर कादरी, सईद शमसी और फराज शम्सी सहित अन्य लोगों ने जगह-जगह इस्तकबाल किया। फूटा दरवाजा क्षेत्र में मुजीब, हाजी तौसीफ, महताब शमसी और ताज़ीम शमसी ने फूल बरसाकर स्वागत किया। परचम अपने कदीमी रास्ते खन्नू मोहल्ला होते हुए जखीरा बजरिया स्थित मोहम्मद असलम के घर पहुंचा, जहां फातिहा ख्वानी की गई और लंगर का इंतजाम किया गया। रास्ते में जगह-जगह शर्बत भी वितरित किया गया। यहां से आगे बढ़ने के बाद बाग वाली मस्जिद के आगे सड़क खराब  व पानी भरे होने की वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ा।
इसके बाद जुलूस किला फाटक, तिलक स्कूल, इंग्लिश गंज, चिश्तिया पैलेस और दुलहा मियां के मजार से होता हुआ वली चौक स्थित दरगाह वली मियां पहुंचा। शाम को सज्जादानशीन अल्हाज अनवर मियां को परचम सौंपा गया और मजार पर चादर पेश की गई। इस मौके पर अनवर मियां ने सभी के लिए दुआ की। इस मौके पर वारिस उल्लाह, शराफत, अब्दुल जब्बार, अब्दुल कादिर, अब्दुल कय्यूम, कैफी उल्लाह, जुबैर शमसी, गाजी, अशफाक हुसैन, शाहनवाज खान, मोहसिन, मुदस्सर, हारून खां और सय्यद शाहकार हुसैन सहित बड़ी संख्या में अकीदतमंद मौजूद रहे।
उर्स ए मोहम्मदी में 24 अप्रैल को सुबह बाद नमाज़ फ़ज्र कुरान ख्वानी और बाद नमाज़ इशा(रात 10 बजे) तकारीर होगी।
सय्यद नाज़िर अली(चाँद)
    user_ASHOK GUPTA
    ASHOK GUPTA
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बरेली जिलाधिकारी का जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण।
    4
    बरेली जिलाधिकारी का जनगणना प्रशिक्षण कार्य का निरीक्षण।
    user_भूपेंद्र शर्मा
    भूपेंद्र शर्मा
    बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट घोषित होते ही बरेली की छात्राओं ने इतिहास रच दिया। इस बार एक ही स्कूल सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा की 5 छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया। नंदिना गुप्ता ने 97.20% अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सुरभि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया और चमन जहां सातवें स्थान पर रहीं। यह सफलता दिखाती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है। 🎙️ रिपोर्ट: पुष्पाल सिंह
    1
    उत्तर प्रदेश बोर्ड के रिजल्ट घोषित होते ही बरेली की छात्राओं ने इतिहास रच दिया। इस बार एक ही स्कूल सर्वोदय जनकल्याण इंटर कॉलेज, खेड़ा की 5 छात्राओं ने प्रदेश की टॉप-10 सूची में जगह बनाकर जिले का नाम रोशन किया।
नंदिना गुप्ता ने 97.20% अंक के साथ प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि सुरभि यादव तीसरे स्थान पर रहीं। खुशी मौर्य और सिमरन मौर्य ने संयुक्त रूप से छठा स्थान प्राप्त किया और चमन जहां सातवें स्थान पर रहीं।
यह सफलता दिखाती है कि मेहनत, अनुशासन और सही मार्गदर्शन से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
🎙️ रिपोर्ट: पुष्पाल सिंह
    user_News Network Bharatvarsh
    News Network Bharatvarsh
    Local News Reporter मीरगंज•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.