Shuru
Apke Nagar Ki App…
humne dining table banai hai smart tarike se white paint laga hua hai aur aapko yah table pasand jarur ♥️♥️♥️👌
Aman jatav
humne dining table banai hai smart tarike se white paint laga hua hai aur aapko yah table pasand jarur ♥️♥️♥️👌
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- aur aapko yah table pasand jarur ♥️♥️♥️👌1
- बरेली। श्रीनाथ नगरी सेवा समिति द्वारा गुरुवार को आईएमए ब्लड बैंक में एक सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 50 लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए मानवता की सेवा का संदेश दिया। समिति के प्रदेश अध्यक्ष श्रवण गुप्ता ने कहा कि स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों ने मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष बंटी ठाकुर ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को रक्तदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया और “रक्तदान महादान है” का संदेश दिया गया, क्योंकि एक छोटा सा प्रयास किसी की जान बचा सकता है। कार्यक्रम संयोजक शोभित अग्रवाल ने समाज के सभी नागरिकों से अपील की कि वे भी आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करें और जरूरतमंदों की मदद करें, ताकि एक स्वस्थ और संवेदनशील समाज का निर्माण हो सके। इस अवसर पर डॉ. अंजू उप्पल द्वारा समिति को सम्मानित भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्थापक सोनू भईया, श्रवण गुप्ता, सुधीर कुमार सिंह, बंटी ठाकुर, शोभित अग्रवाल, सतीश चंद्र वर्मा, पंडित केसरी नंदन, जसप्रीत कोहली, रिजु रस्तोगी, राहुल उप्पल, सोनू सैनी, दिवाकर शर्मा, रोहित रोहिल्ला, दीपक अग्रवाल, अंकुश रस्तोगी, विशाल चंद्रा, नवीन कौशल, प्रदीप गुर्जर, रजत, कन्हैया गुप्ता, दीपक गुप्ता सहित अन्य लोगों ने रक्तदान किया।1
- कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के छात्र सुधांशु ने इंटरमीडिएट में जिले में पाया दूसरा स्थान बदायूं। उझानी क्षेत्र के कस्बा कछला स्थित राधेलाल इंटर कालेज के छात्र ने कछला के गौरव को बढ़ाते हुए जिले की टॉपटैन लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया है। इस छात्र ने 90.60 प्रतिशत अंक हासिल किए है। छात्र को शिक्षकों के अलावा नागरिकों ने भी सम्मानित किया है। राधेलाल इंटर कालेज के इंटरमीडिएट के छात्र सुधांशु और उसके परिवार की खुशिया उस वक्त बढ़ गई जब यूपी बोर्ड के रिजल्ट में उसे परीक्षा के परिणाम में 90.60 प्रतिशत अंक मिले। सुधांशु ने जिले के टॉप टैन की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया। इस सफलता के लिए सुधांशु अपने शिक्षकों और परिजनों की प्ररेणा बताता है। उसका कहना है कि उसने अपनी पढ़ाई ऑनलाइन की है। सुधांशु एग्रीकल्चर प्रोफेसर के रूप में कार्य कर देश और छात्र छात्राओं को उच्च स्तरीय शिक्षा देने की इच्छा रखता है।1
- संवाददाता संजय कुमार राणा बदायूं बिसौली:- विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के गांव मिर्जापुर बेहटा में जमीन कब्जे का मामला अब बड़ा रूप लेता जा रहा है। गांव निवासी मनोज कुमार गुप्ता ने गांव के ही प्रदीप गुप्ता पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। मनोज का कहना है कि प्रदीप गुप्ता लंबे समय से क्षेत्र में भूमाफिया की तरह काम कर रहा है और सरकारी जमीनों के साथ-साथ कई ग्रामीणों की निजी जमीनों पर भी अवैध कब्जा कर चुका है। अब उसकी नजर उनकी पैतृक जमीन पर है। पीड़ित ने पूरे मामले की शिकायत उपजिलाधिकारी बिसौली से कर कार्रवाई की मांग की है। मनोज कुमार गुप्ता द्वारा दिए गए शिकायती पत्र के मुताबिक उनकी माता गंगादेवी के नाम गांव मिर्जापुर बेहटा में गाटा संख्या 1687, रकबा 0.153 हेक्टेयर भूमि दर्ज है। इस भूमि को लेकर पहले भी विवाद हुआ था, जिसके बाद मामला चकबंदी न्यायालय पहुंचा। वर्ष 2018 में न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर ने मामले की सुनवाई करते हुए 19 अक्टूबर 2018 को आदेश पारित किया था और राजस्व अभिलेखों में सही स्थिति दर्ज करने के निर्देश दिए थे। आरोप है कि चकबंदी विभाग और राजस्व कर्मचारियों की लापरवाही के कारण न्यायालय के आदेश का पूरी तरह पालन नहीं किया गया। अभिलेखों में बनी त्रुटियां आज भी जस की तस हैं और इसी का फायदा उठाकर प्रदीप गुप्ता कथित तौर पर जमीनों पर कब्जा करने का खेल खेल रहा है। मनोज का आरोप है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया, लेकिन उनकी शिकायतों को गंभीरता से नहीं लिया गया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि 21 अप्रैल 2026 की रात करीब 12:30 बजे प्रदीप गुप्ता अपने कुछ समर्थकों और मजदूरों के साथ उनकी जमीन पर पहुंचा। वहां निर्माण सामग्री भी लाई गई और रातोंरात निर्माण कार्य शुरू कराने की कोशिश की गई। जैसे ही इसकी जानकारी मनोज गुप्ता को मिली, वह मौके पर पहुंचे और विरोध किया। मामला बढ़ता देख उन्होंने तुरंत डायल 112 पुलिस को सूचना दी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद निर्माण कार्य रुक गया, लेकिन पीड़ित का कहना है कि आरोपी लगातार उनकी जमीन हड़पने की साजिश कर रहा है। मनोज गुप्ता का आरोप है कि प्रदीप गुप्ता गांव में अपने प्रभाव और दबंगई के दम पर लोगों को डराता-धमकाता है। उनका कहना है कि गांव के कई लोग अपनी जमीनों को लेकर परेशान हैं, लेकिन भय के कारण खुलकर सामने नहीं आ रहे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि गांव की कुछ सरकारी जमीनों पर भी प्रदीप गुप्ता ने अवैध कब्जा कर रखा है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर भारी नाराजगी देखी जा रही है। गांव में पूरे दिन इस मामले की चर्चाएं होती रहीं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जब न्यायालय का आदेश होने के बावजूद जमीन सुरक्षित नहीं है तो आम ग्रामीण आखिर किस पर भरोसा करें। मनोज गुप्ता ने प्रशासन से मांग की है कि उनकी जमीन की पैमाइश कराकर कब्जे की कोशिश करने वालों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। साथ ही प्रदीप गुप्ता द्वारा किए गए कथित अवैध कब्जों की भी उच्चस्तरीय जांच कराई जाए ताकि भविष्य में किसी अन्य ग्रामीण को इस तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। फिलहाल मामला प्रशासन तक पहुंच चुका है और अब देखने वाली बात यह होगी कि आरोपों के घेरे में आए प्रदीप गुप्ता पर प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। गांव के लोगों की नजरें अब तहसील प्रशासन और राजस्व विभाग की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।3
- बदायूं लोकेशन स्लग: उघैती हादसा / तेज रफ्तार पिकअप का कहर तेज रफ्तार पिकअप ने कार को मारी टक्कर । एंकर -बदायूं के उघैती थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है... जहां एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी... हादसे में बाइक सवार युवक, महिला और बच्चे समेत चार लोग घायल हो गए... जिनमें महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है... सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को 112 की मदद से नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया... वहीं पुलिस ने पिकअप वाहन को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है... ये हादसा उघैती थाना क्षेत्र के गांव चाचीपुर के पास हुआ है। बी /ओ -बताया जा रहा है कि बाइक सवार परिवार किसी काम से जा रहा था... तभी गांव चाचीपुर के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी... टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार चारों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए... मौके पर अफरा-तफरी मच गई... राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी... सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस 112 की मदद से नजदीकी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया... जहां डॉक्टरों ने महिला की हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया... वहीं पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है... हादसे के बाद चालक मौके से फरार बताया जा रहा है, जिसकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।4
- Post by रवि मौर्या राज वंश1
- Post by Chunmun Gupta पत्रकार3
- 14 April jayanti bahut hi unic din hai1