अब इसके बारे में क्या कहेंगे आप। कुतुब मीनार कोई इंस्टाग्राम रील का सेट नहीं है! आजकल वायरल होने और खुद को सबसे अलग दिखाने की चाह में लोग इतनी घटिया हरकतों तक पहुंच रहे हैं कि ऐतिहासिक जगहों की गरिमा भी भूल जाते हैं। दिल्ली घूमने आई एक लड़की ने कुतुब मीनार के सामने ऐसे पोज में तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं और देखते ही देखते वायरल हो गईं। क्रिएटिविटी के नाम पर कुछ भी करना क्या सही है? ऐतिहासिक धरोहर के सामने ऐसी तस्वीरें लेना आपको मॉडर्न नहीं, बल्कि अपनी मर्यादा भूलने वाला दिखाता है। अब आप ही बताइए वायरल होने की चाह में क्या ये सब जायज़ है? ये जो सोशल मीडिया पर फेमस होने ओर पैसे कमाने का ट्रेंड चल पड़ा है इस से कैसे बचा जाए अब ये सोचना है। आए दिन बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है।
अब इसके बारे में क्या कहेंगे आप। कुतुब मीनार कोई इंस्टाग्राम रील का सेट नहीं है! आजकल वायरल होने और खुद को सबसे अलग दिखाने की चाह में लोग इतनी घटिया हरकतों तक पहुंच रहे हैं कि ऐतिहासिक जगहों की गरिमा भी भूल जाते हैं। दिल्ली घूमने आई एक लड़की ने कुतुब मीनार के सामने ऐसे पोज में तस्वीरें खिंचवाईं, जिन्हें देखकर सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। इसके बाद उसने तस्वीरें सोशल मीडिया पर डाल दीं और देखते ही देखते वायरल हो गईं। क्रिएटिविटी के नाम पर कुछ भी करना क्या सही है? ऐतिहासिक धरोहर के सामने ऐसी तस्वीरें लेना आपको मॉडर्न नहीं, बल्कि अपनी मर्यादा भूलने वाला दिखाता है। अब आप ही बताइए वायरल होने की चाह में क्या ये सब जायज़ है? ये जो सोशल मीडिया पर फेमस होने ओर पैसे कमाने का ट्रेंड चल पड़ा है इस से कैसे बचा जाए अब ये सोचना है। आए दिन बहुत कुछ नया देखने को मिल रहा है।
- कटंगी जनपद पंचायत की सभी ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक एक दिन के अवकाश पर, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन ग्राम रोजगार सहायक संघ मनरेगा एवं ग्राम रोजगार सहायक महासंघ इकाई कटंगी के प्रमुख पदाधिकारियों और ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायकों ने 16 सितंबर बुधवार दोपहर 1 बजे जनपद पंचायत कटंगी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम अपनी लंबित मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान जनपद क्षेत्र की सभी 81 ग्राम पंचायतों के रोजगार सहायक एक दिन के सामूहिक अवकाश पर रहे।1
- *ग्राम कोटकसा मे महिलाएं व पुरुषो ने सामूहिक नशा मुक्ति अभियान रैली निकाल ग्रामीणों को दिया संदेश* *शराब बेचने वाले व पीने वाले उत्पादियों को करेंगे पुलिस के हवाले* बादलपार-- आदिवासी विकासखंड कुरई के अंतर्गत आने वाली बादल पार चौकी के ग्राम कोटकसा में 15 सितंबर मंगलवार को ग्राम की महिलाएं व पुरुषों ने सर्वसम्मती से निर्णय लिया गया कि ग्राम में कोई भी व्यक्ति शराब निकाल कर नही बचेगा और नाही शराब पीकर उत्पाद मचाएगा अगर जो भी गांव में उत्पाद मचाएगा उन्हें समिति पकड़ कर पुलिस के हवाले किया जाएगा इसे लेकर आज गांव की महिलाएं एवं पुरुषों रैली निकाल कर घर-घर संदेश दिया इस दौरान बताया गया कि गांव में शराब से घर में शराब पीकर उत्पाद मचाते हैं जिससे आए दिन रोज लड़ाई झगड़ा होते रहते हैं जिससे समाज धीरे-धीरे खोखला होते चला जा रहा है, जिसे अंकुश लगाना बहुत जरूरी हो गया है, महिलाएं घर में बहुत परेशान हो जाती है एवं पूर्व में कई बड़ी-बड़ी घटनाएं गांव में घटित हो चुकी है जिसे लेकर आज महिलाओं एवं पुरुषों ने पुलिस चौकी बादल पार को भी सूचना देकर गांव में बुलाई एवं पुलिस ने भी हर संभव मदद करने की बात कही ग्राम पंचायत सरपंच अनीता कुडापे,सचिव केके गोस्वामी चौकी प्रभारी इंजन सिंह मर्सकोले एवं आसपास की स्व सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित थी जिसमें गांव में शराब बंदी को लेकर लिया गया था निर्णय में गांव में कोई शराब बचेगा ना कोई पिएगा एवं जो पीके उत्पाद मचाएगी उसे पुलिस के हवाले किया जाएगा एवं प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी इस दौरान गांव की रविता तिजरे ,सीमा देशमुख, रोशनी देशमुख , श्यामलता देशमुख, सविता सोनी,बिस्तो मालाधारी, राधा हिंगे, गीता मालाधारी, रुक्मणी वर्मा, रंजीत वर्मा, इतवारा वर्मा, गीता देशमुख ,सुनील सोनी, प्यारती परते, लक्ष्मी परते, बबीता कहार, ज्योति वर्मा, जूली वर्मा, बेबी वरकड़े सहित बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति में यह निर्णय लिया गयाl1
- कन्हीवाड़ा के बेटे ने छू लिया आसमान, 16,460 फीट पर फहराया तिरंगा माउंट गोरिचेन क्षेत्र की ग्लेशियर चोटी पर सफल आरोहण, NIMAS का 28 दिवसीय कोर्स किया पूरा सिवनी। कन्हीवाड़ा के युवा जतिन बंदेवार ने अरुणाचल प्रदेश के माउंट गोरिचेन क्षेत्र में करीब 16,460 फीट की ऊंचाई पर ग्लेशियर चोटी का सफल आरोहण कर तिरंगा फहराया। साथ ही उन्होंने NIMAS का 28 दिवसीय बेसिक माउंटेनियरिंग कोर्स भी सफलतापूर्वक पूरा किया। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच हासिल की गई इस उपलब्धि से कन्हीवाड़ा और सिवनी जिले का नाम रोशन हुआ है। जतिन की सफलता ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं के लिए भी प्रेरणा बनी है।1
- सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण औघटखपरी में बदहाल सड़क पर जमी काई से हादसों का डर सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण 16 सितंबर बुधवार एक बजे ग्राम औघटखपरी के ग्रामीणों ने बताया कि मंडला की ग्राम पंचायत औघटखपरी में गांव के बीचों-बीच स्थित मुख्य सड़क भारी काई जमने के कारण हादसों का सबब बन गई है। इस बदहाल सड़क पर आए दिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सरपंच, उपसरपंच और वार्ड सदस्य भी नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की सफाई या मरम्मत को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सरपंच का लगभग पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन सड़क की यह दुर्दशा पंचायत के खोखले विकास दावों की हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों का ध्यान गांव की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अब जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। 000000000000000000000000000001
- मंडला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर विशेष उत्सव मनाने की अपील की गई है। कक्षा 12वीं के छात्र अखिलेश मार्को, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला ने लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया है।1
- केसीजी जिले में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, केसीजी जिले में पशु तस्करी पर कार्रवाई, 4 भैंसा और पिकअप जब्त साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार, 15 सितंबर मंगलवार को दोपहर 1 बजे मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिले के साल्हेवारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 4 भैंसा, पिकअप वाहन और मोबाइल सहित कुल 7.88 लाख रुपए की संपत्ति जब्त की है। पुलिस ने आरोपी सुमित कुमार धुर्वे (20 वर्ष) निवासी नेवासपुर, जिला कबीरधाम को गिरफ्तार किया है। वहीं एक विधि से संघर्षरत बालक को भी न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस के अनुसार, 13 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर ग्राम खादी आबकारी चेक पोस्ट के पास नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान पिकअप क्रमांक CG 04 LW 0483 को रोककर जांच की गई, जिसमें 4 भैंसा बिना चारा-पानी के क्रूरता पूर्वक भरे मिले। मवेशियों को नागपुर की ओर कत्लखाना ले जाने की आशंका थी। मामले में अपराध क्रमांक 41/2026 दर्ज कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।1
- जनसुनवाई बनी सहारा, दो दिव्यांगजनों को मिली ट्राइसाइकिल सिवनी। जनसुनवाई में डूंडा सिवनी निवासी मानिक लाल डहरवाल और ग्राम अरी के टील्ली टोला निवासी शरद मरावी ने आवागमन की समस्या कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना के सामने रखी। कलेक्टर ने उनकी समस्या को गंभीरता से लेते हुए तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। निर्देश के बाद दोनों दिव्यांगजनों को ट्राइसाइकिल प्रदान की गई। इससे उनके रोजमर्रा के आवागमन में सुविधा होने के साथ दूसरों पर निर्भरता भी कम होगी। ट्राइसाइकिल मिलने पर दोनों हितग्राहियों ने जिला प्रशासन के प्रति आभार जताया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसुनवाई में आने वाले जरूरतमंद नागरिकों की समस्याओं को संवेदनशीलता से सुनते हुए पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ समय पर दिलाया जाए।1
- किरनापुर पुलिस पर महिला और पति की पिटाई का आरोप, भड़का समाज… पुलिस थाने पर पथराव के बाद लाठीचार्ज बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में चौधरी दंपति पति पत्नी को रात में दरिंदगी के साथ में पीटाई का मामला जब सामने आया था । जब पीड़ित पक्ष ने बालाघाट एसपी को शिकायत भी किया था इस मामले में चार पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे आग की तरह बढ़ता गया, इसके बाद मरार माली समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी एवं एकदिवसीय रैली का आयोजन किया। जिस वक्त थाना परिसर के सामने से जा रही रैली में मौजूद आंदोलनकारी ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया, जिसके बाद थाने में तोड़फोड़ की गई, और पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए आंसू गैस छोड़े गए और लाठी चार्ज भी करना पड़ा।1