logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण औघटखपरी में बदहाल सड़क पर जमी काई से हादसों का डर सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण 16 सितंबर बुधवार एक बजे ग्राम औघटखपरी के ग्रामीणों ने बताया कि मंडला की ग्राम पंचायत औघटखपरी में गांव के बीचों-बीच स्थित मुख्य सड़क भारी काई जमने के कारण हादसों का सबब बन गई है। इस बदहाल सड़क पर आए दिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सरपंच, उपसरपंच और वार्ड सदस्य भी नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की सफाई या मरम्मत को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सरपंच का लगभग पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन सड़क की यह दुर्दशा पंचायत के खोखले विकास दावों की हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों का ध्यान गांव की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अब जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। 00000000000000000000000000000

1 hr ago
user_Prahlad Kachhwaha
Prahlad Kachhwaha
Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण औघटखपरी में बदहाल सड़क पर जमी काई से हादसों का डर सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण 16 सितंबर बुधवार एक बजे ग्राम औघटखपरी के ग्रामीणों ने बताया कि मंडला की ग्राम पंचायत औघटखपरी में गांव के बीचों-बीच स्थित मुख्य सड़क भारी काई जमने के कारण हादसों का सबब बन गई है। इस बदहाल सड़क पर आए दिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सरपंच, उपसरपंच और वार्ड सदस्य भी नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की सफाई या मरम्मत को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सरपंच का लगभग पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन सड़क की यह दुर्दशा पंचायत के खोखले विकास दावों की हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों का ध्यान गांव की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अब जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। 00000000000000000000000000000

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण औघटखपरी में बदहाल सड़क पर जमी काई से हादसों का डर सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण 16 सितंबर बुधवार एक बजे ग्राम औघटखपरी के ग्रामीणों ने बताया कि मंडला की ग्राम पंचायत औघटखपरी में गांव के बीचों-बीच स्थित मुख्य सड़क भारी काई जमने के कारण हादसों का सबब बन गई है। इस बदहाल सड़क पर आए दिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है। हैरानी की बात यह है कि सरपंच, उपसरपंच और वार्ड सदस्य भी नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की सफाई या मरम्मत को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सरपंच का लगभग पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन सड़क की यह दुर्दशा पंचायत के खोखले विकास दावों की हकीकत बयां कर रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों का ध्यान गांव की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अब जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है। 00000000000000000000000000000
    1
    सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण 
औघटखपरी में बदहाल सड़क पर जमी काई से हादसों का डर
सरपंच के विकास दावों की खुली पोल, जमी काई से फिसल रहे स्कूली बच्चे और ग्रामीण 
16 सितंबर बुधवार एक बजे ग्राम औघटखपरी के ग्रामीणों ने बताया कि मंडला की ग्राम पंचायत औघटखपरी में गांव के बीचों-बीच स्थित मुख्य सड़क भारी काई जमने के कारण हादसों का सबब बन गई है। इस बदहाल सड़क पर आए दिन स्कूली बच्चे और ग्रामीण फिसलकर चोटिल हो रहे हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे का खतरा मंडरा रहा है।
हैरानी की बात यह है कि सरपंच, उपसरपंच और वार्ड सदस्य भी नियमित रूप से इसी रास्ते से गुजरते हैं, फिर भी सड़क की सफाई या मरम्मत को लेकर कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। सरपंच का लगभग पांच साल का कार्यकाल खत्म होने को है, लेकिन सड़क की यह दुर्दशा पंचायत के खोखले विकास दावों की हकीकत बयां कर रही है।
ग्रामीणों का आरोप है कि जिम्मेदारों का ध्यान गांव की मूलभूत सुविधाओं की अनदेखी कर रहा है। स्थानीय लोगों ने अब जिला प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर तत्काल समस्या के समाधान की मांग की है।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंडला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर विशेष उत्सव मनाने की अपील की गई है। कक्षा 12वीं के छात्र अखिलेश मार्को, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला ने लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया है।
    1
    मंडला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर विशेष उत्सव मनाने की अपील की गई है। कक्षा 12वीं के छात्र अखिलेश मार्को, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला ने लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया है।
    user_Govardhan kushwaha
    Govardhan kushwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • *कांग्रेस की झूठ की मशीन फिर बेनकाब!* ⛔️ UPI को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रम कि ₹2,000 से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज लगेगा, पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। सच्चाई यह है कि ग्राहकों के लिए UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह मुफ्त है। गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। देश की जनता अब कांग्रेस के झूठ को समझ चुकी है! *सुनिए, पूरी सच्चाई! ⬆️*
    1
    *कांग्रेस की झूठ की मशीन फिर बेनकाब!* ⛔️
UPI को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रम कि ₹2,000 से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज लगेगा, पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। 
सच्चाई यह है कि ग्राहकों के लिए UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह मुफ्त है।
गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। देश की जनता अब कांग्रेस के झूठ को समझ चुकी है!
*सुनिए, पूरी सच्चाई! ⬆️*
    user_Akash Chakarwarti
    Akash Chakarwarti
    Local News Reporter घुघरी, मंडला, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला... जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।.... मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
    4
    अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला...
जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी  आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।....
मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Kartik Gupta
    Kartik Gupta
    Jabalpur, Madhya Pradesh•
    4 hrs ago
  • धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* *कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है। दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है— थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़ किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। फसल की लगातार निगरानी जरूरी विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    1
    धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* 
*कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* 
डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं।
किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है।
दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव
डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है—
थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़
इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़
किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें।
विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें।
अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव
*वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है।
नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह
कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है।
फसल की लगातार निगरानी जरूरी
विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।
    user_खमोद चंदेल
    खमोद चंदेल
    डिंडोरी, डिंडोरी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews
    3
    माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा।
तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है।
पूछताछ में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
#जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में 16 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रजत गुप्ता 38 वर्ष और अमन गुप्ता 14 वर्ष बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन उपचार जारी है। जानकारी अनुसार दोनों पीडि़त यहां प्रधानमंत्री आवास में किराए पर रह रहे थे। इस घटना के बाद सरकारी पीएम आवास को किराए पर दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक चर्चाओं में हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। 00000000000000000000000000000
    1
    रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी
रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट
दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी
रानी दुर्गावती वार्ड में 16 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रजत गुप्ता 38 वर्ष और अमन गुप्ता 14 वर्ष बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन उपचार जारी है।
जानकारी अनुसार दोनों पीडि़त यहां प्रधानमंत्री आवास में किराए पर रह रहे थे। इस घटना के बाद सरकारी पीएम आवास को किराए पर दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक चर्चाओं में हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है।
00000000000000000000000000000
    user_Prahlad Kachhwaha
    Prahlad Kachhwaha
    Local News Reporter मंडला, मंडला, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • किरनापुर पुलिस पर महिला और पति की पिटाई का आरोप, भड़का समाज… पुलिस थाने पर पथराव के बाद लाठीचार्ज बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में चौधरी दंपति पति पत्नी को रात में दरिंदगी के साथ में पीटाई का मामला जब सामने आया था । जब पीड़ित पक्ष ने बालाघाट एसपी को शिकायत भी किया था इस मामले में चार पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे आग की तरह बढ़ता गया, इसके बाद मरार माली समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी एवं एकदिवसीय रैली का आयोजन किया। जिस वक्त थाना परिसर के सामने से जा रही रैली में मौजूद आंदोलनकारी ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया, जिसके बाद थाने में तोड़फोड़ की गई, और पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए आंसू गैस छोड़े गए और लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
    1
    किरनापुर पुलिस पर महिला और पति की पिटाई का आरोप, भड़का समाज… पुलिस थाने पर पथराव के बाद लाठीचार्ज
बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में चौधरी दंपति पति पत्नी को रात में दरिंदगी के साथ में पीटाई का मामला जब सामने आया था । जब पीड़ित पक्ष ने बालाघाट एसपी को शिकायत भी किया था इस मामले में चार पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे आग की तरह बढ़ता गया, इसके बाद मरार माली समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी एवं एकदिवसीय रैली का आयोजन किया। जिस वक्त थाना परिसर के सामने से जा रही रैली में मौजूद आंदोलनकारी ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया, जिसके बाद थाने में तोड़फोड़ की गई, और पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए आंसू गैस छोड़े गए और लाठी चार्ज भी करना पड़ा।
    user_ASHISH NEWARE Journalist
    ASHISH NEWARE Journalist
    बालाघाट, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.