रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में 16 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रजत गुप्ता 38 वर्ष और अमन गुप्ता 14 वर्ष बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन उपचार जारी है। जानकारी अनुसार दोनों पीडि़त यहां प्रधानमंत्री आवास में किराए पर रह रहे थे। इस घटना के बाद सरकारी पीएम आवास को किराए पर दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक चर्चाओं में हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। 00000000000000000000000000000
रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में 16 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रजत गुप्ता 38 वर्ष और अमन गुप्ता 14 वर्ष बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन उपचार जारी है। जानकारी अनुसार दोनों पीडि़त यहां प्रधानमंत्री आवास में किराए पर रह रहे थे। इस घटना के बाद सरकारी पीएम आवास को किराए पर दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक चर्चाओं में हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। 00000000000000000000000000000
- रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में 16 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रजत गुप्ता 38 वर्ष और अमन गुप्ता 14 वर्ष बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन उपचार जारी है। जानकारी अनुसार दोनों पीडि़त यहां प्रधानमंत्री आवास में किराए पर रह रहे थे। इस घटना के बाद सरकारी पीएम आवास को किराए पर दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक चर्चाओं में हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। 000000000000000000000000000001
- मंडला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर विशेष उत्सव मनाने की अपील की गई है। कक्षा 12वीं के छात्र अखिलेश मार्को, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला ने लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया है।1
- *कांग्रेस की झूठ की मशीन फिर बेनकाब!* ⛔️ UPI को लेकर कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रम कि ₹2,000 से ऊपर के हर ट्रांजैक्शन पर सरचार्ज लगेगा, पूरी तरह झूठा और भ्रामक है। सच्चाई यह है कि ग्राहकों के लिए UPI ट्रांजैक्शन पूरी तरह मुफ्त है। गुमराह करने के बजाय कांग्रेस को पहले तथ्यों की जांच करनी चाहिए। देश की जनता अब कांग्रेस के झूठ को समझ चुकी है! *सुनिए, पूरी सच्चाई! ⬆️*1
- अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला... जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।.... मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट4
- धान में पीलेपन और झुलसने से किसान चिंतित, चूसक कीटों का बढ़ा प्रकोप* *कृषि विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिकों ने किसानों को किया सतर्क, एक एकड़ में 12 स्प्रे पंप के अनुसार दवा छिड़काव की सलाह* डिंडौरी। जिले में इन दिनों धान की फसल में पीलापन आने और पौधों के झुलसने की समस्या सामने आ रही है। खेतों में रस चूसक कीटों, विशेषकर भूरा एवं सफेद फुदका के प्रकोप से धान के पौधे कमजोर होकर पीले पड़ रहे हैं। कीट पौधों के निचले हिस्से से रस चूसकर फसल को नुकसान पहुंचा रहे हैं। किसानों की समस्या को देखते हुए कृषि विज्ञान केंद्र डिंडौरी के *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. पी.एल. अंबूलकर* ने किसानों को धान की फसल की नियमित निगरानी करने तथा कीटों का प्रकोप दिखाई देने पर समय रहते नियंत्रण के उपाय करने की सलाह दी है। दो दवाओं में से किसी एक का ही करें छिड़काव डॉ. अंबूलकर द्वारा दी गई सलाह के अनुसार चूसक कीटों के नियंत्रण के लिए एक एकड़ क्षेत्र में 12 स्प्रे पंप के हिसाब से निम्न में से किसी एक दवा का उपयोग किया जा सकता है— थायमेथोक्सम 25 WG — 80 ग्राम प्रति एकड़ इमिडाक्लोप्रिड 17.8 SL — लगभग 60 मिलीलीटर प्रति एकड़ किसानों को विशेष रूप से ध्यान रखना है कि दोनों दवाओं का एक साथ उपयोग नहीं करना है। दोनों में से किसी एक दवा का ही अनुशंसित मात्रा में छिड़काव करें। विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि दवा का छिड़काव कीटों की स्थिति देखकर और अनुशंसित मात्रा में ही करें। बिना विशेषज्ञ की सलाह के अलग-अलग रसायनों को मिलाकर छिड़काव न करें तथा दवा के लेबल पर दिए सुरक्षा निर्देशों का पालन करें। अधिक प्रकोप होने पर दोबारा छिड़काव *वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. गीता सिंह* ने कृषकों को सलाह देते हुए बताया कि यदि फसल में कीटों का प्रकोप अधिक रहता है तो मौसम की स्थिति को देखते हुए 10 से 15 दिन बाद दोबारा छिड़काव किया जा सकता है। हालांकि अनावश्यक रूप से बिना परामर्श रसायनों का उपयोग नहीं करना चाहिए, क्योंकि इससे फसल को नुकसान पहुंच सकता है। नीमास्त्र और जीवामृत के उपयोग की सलाह कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक उपायों को भी अपनाने की सलाह दी है। किसानों से नीमास्त्र तैयार कर उसका उपयोग करने तथा खाद के रूप में जीवामृत का छिड़काव करने की सलाह दी गई है। इससे फसल प्रबंधन में रासायनिक दवाओं पर निर्भरता कम करने में मदद मिल सकती है। फसल की लगातार निगरानी जरूरी विशेषज्ञों ने किसानों से कहा है कि धान के खेतों में लगातार निगरानी रखें। जहां पौधों में अचानक पीलापन, झुलसने के लक्षण या चूसक कीटों की संख्या बढ़ती दिखाई दे, वहां तत्काल कृषि विशेषज्ञ या कृषि विभाग से सलाह लेकर नियंत्रण उपाय करें। समय पर कीटों का नियंत्रण नहीं होने पर धान की पैदावार प्रभावित हो सकती है।1
- एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं। #Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews4
- मंडला जिला अस्पताल में घंटों बत्ती गुल मरीजों की बढ़ी परेशानी, बैकअप सिस्टम पर उठे सवाल मंडला जिला अस्पताल में घंटों बत्ती गुल मरीजों की बढ़ी परेशानी, बैकअप सिस्टम पर उठे सवाल 16 सितंबर बुधवार 12 बजे परेशान मरीजों के परिजनों ने बताया कि मंडला जिला चिकित्सालय में विद्युत कटौती के कारण मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में सोलर पैनल और जनरेटर जैसी वैकल्पिक व्यवस्थाएं होने के बावजूद, घंटों बिजली गुल रहने से स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हो रही हैं। बिजली न होने के कारण ऑपरेशन सहित अन्य महत्वपूर्ण उपचार बाधित हो रहे हैं। वहीं, एक्स-रे और सोनोग्राफी कक्ष के बाहर मरीजों की लंबी कतारें लग रही हैं, जिससे मरीजों और उनके परिजनों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस लगातार बिगड़ती स्थिति ने अस्पताल प्रबंधन की बैकअप विद्युत व्यवस्था की प्रभावशीलता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। 000000000000000000000000000001
- किरनापुर पुलिस पर महिला और पति की पिटाई का आरोप, भड़का समाज… पुलिस थाने पर पथराव के बाद लाठीचार्ज बालाघाट जिले के किरनापुर थाने में चौधरी दंपति पति पत्नी को रात में दरिंदगी के साथ में पीटाई का मामला जब सामने आया था । जब पीड़ित पक्ष ने बालाघाट एसपी को शिकायत भी किया था इस मामले में चार पुलिसकर्मी एवं थाना प्रभारी को सस्पेंड भी किया गया। उसके बाद मामला धीरे-धीरे आग की तरह बढ़ता गया, इसके बाद मरार माली समाज ने आंदोलन की चेतावनी दी एवं एकदिवसीय रैली का आयोजन किया। जिस वक्त थाना परिसर के सामने से जा रही रैली में मौजूद आंदोलनकारी ने पुलिस थाने पर हमला बोल दिया, जिसके बाद थाने में तोड़फोड़ की गई, और पुलिस को मोर्चा संभालने के लिए आंसू गैस छोड़े गए और लाठी चार्ज भी करना पड़ा।1