अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला... जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।.... मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला... जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली
के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से
जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।.... मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों
की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
- अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला... जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।.... मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट4
- एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं। #Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews4
- पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने किया बड्डा बेकरी एवं किराना का शुभारंभ गोटेगांव। खरया पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को बड्डा बेकरी एवं किराना का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री जालम सिंह पटेल ने किया बड्डा बेकरी एवं किराना का शुभारंभ गोटेगांव। खरया पेट्रोल पंप के सामने बुधवार को बड्डा बेकरी एवं किराना का भव्य शुभारंभ हुआ। प्रतिष्ठान का शुभारंभ पूर्व राज्य मंत्री मप्र शासन जालम सिंह पटेल (मुन्ना भैया) ने किया। इस अवसर पर पूर्व नगर पालिका उपाध्यक्ष मुकेश चौकसे सहित सहयोगी, मित्र एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। अतिथियों ने प्रतिष्ठान संचालक अनिवेश साहू (बड्डा) एवं अभिषेक साहू को नए व्यवसाय के लिए शुभकामनाएं दीं। बड्डा बेकरी एवं किराना में ग्राहकों की जरूरत को ध्यान में रखते हुए बेकरी उत्पादों के साथ दैनिक उपयोग की किराना सामग्री उपलब्ध कराई जाएगी। शुभारंभ अवसर पर नागरिकों में उत्साह नजर आया। स्थान: खरया पेट्रोल पंप के सामने, गोटेगांव1
- पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू दमोह। वन परिक्षेत्र तेजगढ़ की बीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नाले में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नाले में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।1
- पीने वाला पानी और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उसे होने वाले पानी की बात समस्या नल जल योजना वाले नल चालू नहीं हुए चालू हुए कुछ दिन चले महीना 15 दिन पर बंद हो गए आदमी निर्भर हो गए पानी के लिए नल जल योजना पर और गांव के जो हेड पंप है वह भी सब बिगड़ी पड़े हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है पानी की एक-एक बूंद के लिए किल्लतमची है1
- रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट दो गंभीर रूप से झुलसे, जिला अस्पताल में इलाज जारी रानी दुर्गावती वार्ड में 16 सितंबर बुधवार सुबह करीब 9 बजे एक मकान में गैस सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। इस दुर्घटना में रजत गुप्ता 38 वर्ष और अमन गुप्ता 14 वर्ष बुरी तरह झुलस गए हैं। दोनों घायलों को तत्काल जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उनका सघन उपचार जारी है। जानकारी अनुसार दोनों पीडि़त यहां प्रधानमंत्री आवास में किराए पर रह रहे थे। इस घटना के बाद सरकारी पीएम आवास को किराए पर दिए जाने को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रारंभिक चर्चाओं में हादसा गैस रिफिलिंग के दौरान होने की बात सामने आ रही है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और मामले की जांच कर रही है। 000000000000000000000000000001
- मंडला: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर के अवसर पर विशेष उत्सव मनाने की अपील की गई है। कक्षा 12वीं के छात्र अखिलेश मार्को, शासकीय जगन्नाथ उत्कृष्ट विद्यालय, मंडला ने लोगों से अपने घरों में दीया जलाकर प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं देने और उत्सव की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करने का आह्वान किया है।1
- तिलवारा में रुपए और iPhone लूटने वाला आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार, 800 रुपए-मोबाइल और बाइक बरामद जबलपुर। तिलवारा थाना क्षेत्र में छात्र से रुपए और मोबाइल छीनने की वारदात का पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटे गए 800 रुपए, iPhone मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस के अनुसार ग्राम तेवर भेड़ाघाट निवासी 19 वर्षीय रोहित सिंह लोधी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 14 सितंबर की रात लम्हेटा बायपास चौराहा स्थित भेड़ाघाट मोड़ पर खड़े होने के दौरान चौकीताल निवासी गोलू उर्फ अर्पित पटेल वहां पहुंचा। आरोप है कि अर्पित ने उसकी जेब से 800 रुपए निकाल लिए और विरोध करने पर मारपीट की। इसके बाद जब रोहित ने अपने भाई को फोन करने के लिए मोबाइल निकाला तो आरोपी धक्का देकर उसका iPhone भी छीनकर बाइक से भाग गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर सम्पत उपाध्याय ने आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-2 पल्लवी शुक्ला एवं नगर पुलिस अधीक्षक गढ़ा आशीष जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तिलवारा बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से आरोपी की तलाश शुरू की। मुखबिर की सूचना पर केशर बस्ती मोड़ पर दबिश देकर आरोपी अर्पित उर्फ गोलू पटेल (लोधी), उम्र 29 वर्ष, निवासी ग्राम चौकीताल थाना भेड़ाघाट को पकड़ लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने लूट की वारदात कबूल की और उसकी निशानदेही पर जेडीए गार्डन के पास छिपाकर रखी मोटरसाइकिल सहित लूटे गए रुपए और मोबाइल बरामद कर लिए गए। पुलिस ने आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ मारपीट, जुआ एक्ट, हत्या के प्रयास, आबकारी एक्ट और अवैध वसूली सहित 9 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका आरोपी को पकड़ने में थाना प्रभारी बृजेश मिश्रा के नेतृत्व में उप निरीक्षक उमंग अग्रवाल, प्रधान आरक्षक जयशंकर चौहान, सतीश शुक्ला एवं आरक्षक शैलेंद्र पाटकर की महत्वपूर्ण भूमिका रही। #Jabalpur #JabalpurPolice #TilwaraPolice #CrimeNews #LootCase #Robbery #iPhoneLoot #PoliceAction #BreakingNews #JabalpurNews #MadhyaPradeshNews2