logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews

1 hr ago
user_Deepak Vishawakarma
Deepak Vishawakarma
Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
11ea16f7-8fca-4015-8ef1-b49b01debe54

माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से

36688584-50f8-409f-aa08-8404cefde83f

सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ

में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है। माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है। पूछताछ में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही। #जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews
    3
    माढ़ोताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार से 251 बोतल अंग्रेजी शराब जब्त, 2 आरोपी गिरफ्तार
जबलपुर। अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत माढ़ोताल पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कार से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 251 बोतल अंग्रेजी शराब, 2 एंड्रॉयड मोबाइल और शराब परिवहन में प्रयुक्त कार जब्त की है।
माढ़ोताल थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह पवार के अनुसार, 15 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्राम बसा में एक व्यक्ति कार में भारी मात्रा में शराब लेकर खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश देकर प्रियांश अग्निहोत्री निवासी ग्राम बसा और आशुतोष उर्फ चुंगा यादव निवासी ग्राम मड़ई, रांझी को घेराबंदी कर पकड़ा।
तलाशी के दौरान कार में 19 कार्टूनों में विभिन्न ब्रांड की अंग्रेजी शराब मिली। इसके अलावा पोर्च में रखे एक बड़े काले थैले से भी शराब बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक जब्त शराब की कीमत करीब 2 लाख 25 हजार रुपये है।
पूछताछ में आरोपियों ने शराब करीब 10 दिन पहले अर्जुन केवट निवासी ग्वारीघाट से बिक्री के लिए मंगवाने की बात बताई। पुलिस ने शराब परिवहन में प्रयुक्त बिना नंबर की कार भी जब्त की है। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
इस कार्रवाई में उप निरीक्षक हृदयानंद, सहायक उप निरीक्षक विजय शुक्ला, प्रधान आरक्षक सचिन मेहरा, आरक्षक विनय सिंह, कुनाल यादव और राहुल सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
#जबलपुर #माढ़ोताल #माढ़ोतालपुलिस #अवैधशराब #शराबतस्करी #पुलिसकार्रवाई #क्राइम_न्यूज #BreakingNews #JabalpurNews
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला... जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।.... मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
    4
    अवैध वसूली के विरोध पर मिठाई दुकान में संचालक व्यापारी-कर्मचारी पर लाठी-डंडों से किया हमला...
जबलपुर - जबलपुर के सीओडी तिराहा स्थित प्रसिद्ध मिठाई की दुकान में कथित अवैध वसूली को लेकर जमकर मारपीट की गई । पुलिस के अनुसार ग्राम गधेरी निवासी यादव बंधु अर्जुन यादव, सागर यादव सहित अन्य लोग दुकान पर अवैध वसूली के लिए पहुंचे थे। दुकान संचालक मुन्ना गुप्ता और कर्मचारियों ने इसका विरोध किया तो आरोपी  आगबबूला हो गए और मारपीट शुरू कर दी। दबंगों ने दुकान में जमकर उत्पात मचाते हुए कर्मचारियों के साथ मारपीट की। बीच-बचाव करने पहुंचे कर्मचारी कल्लू कुशवाहा को भी नहीं बख्शा गया और उसके सिर पर लाठी-डंडे से जोरदार वार कर घायल दिया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप की स्थिति बन गई।....
मामले की सूचना मिलते ही रांझी पुलिस सक्रिय हुई और शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी के मुताबिक पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हमले में शामिल सभी लोगों की पहचान की जा सके। पुलिस का कहना है कि जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
जबलपुर से कार्तिक गुप्ता की रिपोर्ट
    user_Kartik Gupta
    Kartik Gupta
    Jabalpur, Madhya Pradesh•
    3 hrs ago
  • पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू दमोह। वन परिक्षेत्र तेजगढ़ की बीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नाले में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नाले में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
    1
    पटेरिया नाले में दिखा 6 फीट का 
मगरमच्छ, वन विभाग ने किया रेस्क्यू

दमोह। वन परिक्षेत्र तेजगढ़ की बीट दक्षिण तेजगढ़ अंतर्गत ग्राम पटेरिया के नाले में करीब 6 फीट लंबा मगरमच्छ दिखाई देने से हड़कंप मच गया। नाले में मगरमच्छ होने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
ग्रामीणों ने मगरमच्छ को नाले में देखा और इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ लिया।
वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। विभाग की टीम ने मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आगे की कार्रवाई की। रेस्क्यू के दौरान मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा रही।
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    Photographer जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पीने वाला पानी और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उसे होने वाले पानी की बात समस्या नल जल योजना वाले नल चालू नहीं हुए चालू हुए कुछ दिन चले महीना 15 दिन पर बंद हो गए आदमी निर्भर हो गए पानी के लिए नल जल योजना पर और गांव के जो हेड पंप है वह भी सब बिगड़ी पड़े हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है पानी की एक-एक बूंद के लिए किल्लतमची है
    1
    पीने वाला पानी और घर में रोजमर्रा की जिंदगी में उसे होने वाले पानी की बात समस्या 
नल जल योजना वाले नल चालू नहीं हुए चालू हुए कुछ दिन चले महीना 15 दिन पर बंद हो गए आदमी निर्भर हो गए पानी के लिए नल जल योजना पर और गांव के जो हेड पंप है वह भी सब बिगड़ी पड़े हैं और कोई सुनने को तैयार नहीं है पानी की एक-एक बूंद के लिए किल्लतमची है
    user_Mahendra Barman
    Mahendra Barman
    स्लीमनाबाद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं हनुमान मंदिर की सफाई गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरिया-झांसी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं हनुमान मंदिर की सफाई गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरिया-झांसी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शाला परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ नगर देवता श्री हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर की भी सफाई की गई। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वच्छता, सेवा और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं हनुमान मंदिर की सफाई
गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरिया-झांसी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। 
सेवा संकल्प अभियान के तहत विद्यालय परिसर एवं हनुमान मंदिर की सफाई
गोटेगांव। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, खमरिया-झांसी घाट में स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान शाला परिसर की साफ-सफाई के साथ-साथ नगर देवता श्री हनुमान जी महाराज मंदिर परिसर की भी सफाई की गई।
अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं समाज में स्वच्छता, सेवा और सार्वजनिक स्थलों के संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इस दौरान विद्यालय परिसर एवं मंदिर परिसर को स्वच्छ और व्यवस्थित किया गया
    user_Raghunath Rai
    Raghunath Rai
    Local News Reporter गोटेगांव, नरसिंहपुर, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया। चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया। ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
    1
    धनवाही में चार माह से राशन नहीं मिलने पर ग्रामीणों का चक्का जाम, पेयजल-बिजली की समस्या पर भी जताया आक्रोश
कटनी/बहोरीबंद। ग्राम धनवाही में करीब चार माह से राशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने मंगलवार को बहोरीबंद-स्लीमनाबाद मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। ग्रामीणों ने राशन के साथ पेयजल और बिजली की समस्याओं को लेकर भी जमकर विरोध जताया।
चक्का जाम के कारण मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना प्रभारी और नायब तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं।
जाम खुलवाने के दौरान पुलिस और कुछ ग्रामीणों के बीच झूमाझटकी की स्थिति भी बनी। काफी समझाइश और अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने चक्का जाम समाप्त किया।
ग्रामीणों ने मांग की कि चार माह से लंबित राशन का तत्काल वितरण कराया जाए तथा पेयजल और बिजली की समस्या का स्थायी समाधान किया जाए। अधिकारियों के आश्वासन के बाद मार्ग पर यातायात बहाल हो सका।
    user_Shivcharan Yadav
    Shivcharan Yadav
    Local News Reporter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा कटनी रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से राजगीर जा रही जनता एक्सप्रेस (13202) के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा। यात्रियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसी कोच में यात्रा कर रही थी। महिला की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में बैठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
    1
    दिव्यांग कोच में सोई मिली अज्ञात महिला, कटनी स्टेशन पर RPF ने उतारा
कटनी रेलवे स्टेशन पर लोकमान्य तिलक टर्मिनस से राजगीर जा रही जनता एक्सप्रेस (13202) के दिव्यांग कोच में एक अज्ञात महिला के सोए होने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डिप्टी एसएस कॉमर्शियल, RPF टीम और सफाई कर्मचारी मौके पर पहुंचे और महिला को सुरक्षित ट्रेन से नीचे उतारा।
यात्रियों ने बताया कि मुंबई के कुर्ला स्टेशन पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने महिला को दिव्यांग कोच में लिटाकर छोड़ दिया था। इसके बाद वह उसी कोच में यात्रा कर रही थी।
महिला की स्वास्थ्य जांच कराने के साथ उसकी पहचान और परिजनों का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं। महिला को किसने और किन परिस्थितियों में ट्रेन में बैठाया, इसकी जानकारी जांच के बाद सामने आएगी।
    user_Koushal tiwari
    Koushal tiwari
    Carpenter रीठी, कटनी, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए। जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं। #Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews
    4
    एसपी की जनसुनवाई में पहुंचीं 55 शिकायतें, शिकायतकर्ताओं की समस्याएं सुनकर अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश
जबलपुर। आम जनता की शिकायतों और समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा जनसुनवाई आयोजित की गई। जनसुनवाई में शहर और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
जनसुनवाई के दौरान कुल 55 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें पति-पत्नी एवं पारिवारिक विवाद, जमीन संबंधी मामले, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी शिकायतें प्रमुख रहीं। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतकर्ताओं की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें शीघ्र वैधानिक कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसपी ने जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का समय-सीमा में त्वरित एवं संतोषजनक निराकरण सुनिश्चित करने के लिए संबंधित थाना प्रभारियों और राजपत्रित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों से शिकायतों पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए पीड़ितों को राहत पहुंचाने के निर्देश भी दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर डॉ. आयुष जाखड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन-4 अंजना तिवारी एवं उप पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आकांक्षा उपाध्याय उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर एवं देहात के सभी राजपत्रित अधिकारी, थाना प्रभारी एवं चौकी प्रभारियों द्वारा भी अपने-अपने स्तर पर जनसुनवाई कर आमजन की शिकायतें सुनी गईं।
#Jabalpur #JabalpurPolice #SPJabalpur #SamaptUpadhyay #JanSunwai #PoliceJanSunwai #PublicHearing #JabalpurNews #PoliceAction #CyberCrime #CrimeNews #MadhyaPradeshNews
    user_Deepak Vishawakarma
    Deepak Vishawakarma
    Photographer पनागर, जबलपुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.