logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बारावफात और रक्षाबंधन पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील डीएम ने दिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, नई परंपरा शुरू न करने पर जोर देवरिया। बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे और पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी नोडल अधिकारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे और संबंधित उप जिलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष से समन्वय बनाए रखेंगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ तार, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का समय से समाधान कराने को कहा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्वों को निर्धारित परंपरा के अनुरूप ही मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी पर्व अब तक प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाते रहे हैं। इसी भावना को आगे भी कायम रखा जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या जनपद की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण छवि प्रभावित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नामित नोडल अधिकारी, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_अवनीश शंकर राय
अवनीश शंकर राय
Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

बारावफात और रक्षाबंधन पर शांति-सौहार्द बनाए रखने की अपील डीएम ने दिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के निर्देश, नई परंपरा शुरू न करने पर जोर देवरिया। बारावफात एवं रक्षाबंधन पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सकुशल संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस लाइन स्थित प्रेक्षागृह में जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी की अध्यक्षता में केंद्रीय पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरुओं एवं प्रबुद्धजनों ने अपने विचार रखे और पर्वों को आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाने की अपील की। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने कहा कि बारावफात पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती की गई है। सभी नोडल अधिकारी अपने निर्धारित कार्यस्थल पर मौजूद रहेंगे और संबंधित उप जिलाधिकारी तथा थानाध्यक्ष से समन्वय बनाए रखेंगे। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी एवं नगर पालिका/नगर निकायों के अधिशासी अधिकारियों को जुलूस मार्गों की साफ-सफाई सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। विद्युत विभाग को पर्व के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति के साथ तार, ट्रांसफार्मर एवं अन्य विद्युत संबंधी समस्याओं का समय से समाधान कराने को कहा। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि पर्वों को निर्धारित परंपरा के अनुरूप ही मनाया जाए और किसी भी नई परंपरा की शुरुआत न की जाए। उन्होंने सभी से कानून-व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश रक्षाबंधन पर्व को लेकर जिलाधिकारी ने कहा कि इस अवसर पर महिलाओं का आवागमन अधिक रहता है। इसे देखते हुए यातायात व्यवस्था को सुगम और व्यवस्थित बनाए रखने के साथ सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं। उन्होंने उप जिलाधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों को संयुक्त रूप से अपने-अपने क्षेत्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनपद में सभी पर्व अब तक प्रेम, भाईचारे और आपसी सद्भाव के साथ मनाए जाते रहे हैं। इसी भावना को आगे भी कायम रखा जाए। उन्होंने लोगों से अपील की कि ऐसा कोई कार्य न करें जिससे किसी की भावनाएं आहत हों या जनपद की शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण छवि प्रभावित हो। बैठक में अपर जिलाधिकारी प्रेम नारायण सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी एवं दक्षिणी, उप जिलाधिकारी, क्षेत्राधिकारी, नामित नोडल अधिकारी, विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु एवं प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया। विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई। जुलूस का जगह-जगह स्वागत दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी। लंगर का आयोजन नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया। मरीजों को फल और बिस्किट वितरित बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया। प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे। रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    2
    प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
ईद मिलादुन्नबी पर चिचोली में निकला जुलूस, हुआ भव्य स्वागत
बैतूल/चिचोली। बैतूल जिले सहित चिचोली क्षेत्र में ईद मिलादुन्नबी का पर्व मुस्लिम समाज द्वारा बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया, जिसका नगरवासियों, धार्मिक संस्थाओं तथा भाजपा-कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूलों की वर्षा कर स्वागत किया।
विशेष नमाज़ और अमन-चैन की दुआ
अजहर खान ने बताया कि जामा मस्जिद और नूरी मस्जिद में मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित हुए और विशेष नमाज़ अदा की। नमाज़ के बाद देश और चिचोली क्षेत्र में अमन-चैन, शांति और खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।
जुलूस का जगह-जगह स्वागत
दोनों मस्जिदों के मौलानाओं की मौजूदगी में डीजे के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस का नगरवासियों और विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संस्थाओं ने स्वागत किया। भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी फूल बरसाकर जुलूस का स्वागत किया तथा एक-दूसरे से गले मिलकर ईद मिलादुन्नबी की बधाई दी।
लंगर का आयोजन
नगर के खारी मोहल्ले में अजहर उर्फ अमन खान की ओर से विशेष लंगर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भोजन ग्रहण किया।
मरीजों को फल और बिस्किट वितरित
बरकाती युवा टीम के इमरान खान, अमन खान, सोमी खान, दानिश खान और जुनैद खान ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल, बिस्किट आदि वितरित किए और इंसानियत एवं भाईचारे का संदेश दिया।
प्रशासन और पुलिस का मिला सहयोग
उमर खान और फैजान खान ने बताया कि पर्व के दौरान तहसीलदार श्याम सिंह उईके, राजस्व निरीक्षक, थाना प्रभारी हरिओम पटेल एवं पुलिस टीम का भरपूर सहयोग मिला। कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सज्जू खान, मकबूल खान, नजीर खान, वसीम खान, सलीम खान, शेख पप्पू, अकरम खान, मेहफूज खान, समीउल्लाह खान सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: राजेंद्र प्रसाद यादव, संवाददाता, चिचोली
जन-जन की आवाज़ न्यूज़ 24
    user_जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    जन जन की आवाज न्यूज़ 24
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 min ago
  • चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    1
    चीन के कब्जे वाले तिब्बत से आई बढ़ा ने नेपाल में मचाई तबाही !
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वांछित अभियुक्त गिरफ्तार चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं। पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    2
    वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
चोरी की नकदी और आभूषण बरामद, करीब पांच लाख रुपये की चोरी का था मामला

देवरिया, 26 अगस्त। थाना कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित चल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान निखिल पटेल (19) निवासी खरजरवा, थाना कोतवाली और मुकुल कुमार (21) निवासी धनराज छापर, थाना खामपार के रूप में हुई है। इनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, एक अंगूठी तथा सफेद धातु के दो सिक्के बरामद किए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक 13 अगस्त की रात गरुलपार क्षेत्र में एक कमरे से मंगलसूत्र, सोने की चेन, दो लॉकेट, सोने की बाली और चांदी के सिक्के चोरी किए गए थे। चोरी हुए सामान की अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली थाने में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी।
बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई है। पुलिस दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई कर रही है।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी नगर संजय कुमार रेड्डी के पर्यवेक्षण में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शशिभूषण राय, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार सिंह सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर मझौली राज में तैयारियों का जायजा
डीएम मधुसूदन हुल्गी ने कार्यक्रम स्थल का किया निरीक्षण, हेलीपैड, मंच, पंडाल, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था समय से पूरी करने के निर्देश
देवरिया। जनपद के मझौली राज में आगामी 29 अगस्त को मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने गुरुवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान ग्राम्य विकास राज्यमंत्री एवं सलेमपुर विधायक विजयलक्ष्मी गौतम, भाटपाररानी विधायक सभाकुंवर सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे। जिलाधिकारी ने हेलीपैड निर्माण, मंच, पंडाल, पेयजल, स्वच्छता, साफ-सफाई, शौचालय समेत अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को निर्धारित समय से पहले पूरा कराने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था के साथ सुरक्षा मानकों के अनुरूप पर्याप्त पार्किंग भी सुनिश्चित की जाए। पार्किंग के लिए ऐसे सुविधाजनक स्थल का चयन किया जाए, जिससे कार्यक्रम में आने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने हेलीपैड निर्माण से जुड़े कार्यों में तेजी लाकर उन्हें समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिसे जो दायित्व सौंपा गया है, उसका पूरी जिम्मेदारी के साथ निर्वहन करते हुए सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी कर ली जाएं। जनप्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक सुझाव दिए।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर, मुख्य विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता, उप जिलाधिकारी सलेमपुर, उप जिलाधिकारी भाटपाररानी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_अवनीश शंकर राय
    अवनीश शंकर राय
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    1
    कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने वाले दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार उनके पास से कुछ रुपए और सामान किया बरामद, 13.8.2026 की रात्रि को चोरों ने किया था चोरी
    user_Rajesh Ji Public News
    Rajesh Ji Public News
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    1
    जिलाधिकारी ने त्यौहार को देखते हुए अधिकारियों दिया निर्देश
देवरिया में त्यौहार को देखते हुए जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने अधिकारियों के साथ बैठक की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए। यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी। पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    1
    देवरिया: चोरी के मामले में दो वांछित आरोपी गिरफ्तार, नकदी और आभूषण बरामद
देवरिया कोतवाली पुलिस ने चोरी के एक मामले में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की नकदी और आभूषण बरामद किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, 26 अगस्त 2026 को मुखबिर की सूचना पर पिड़रा गांव के पास से निखिल पटेल और मुकुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान उनके पास से 9,820 रुपये नकद, पीली धातु का एक लॉकेट, पीली धातु की एक अंगूठी और सफेद धातु के दो सिक्के बरामद हुए।
यह मामला 13 अगस्त की रात का है, जब देवरिया शहर के गरुलपार स्थित मिशन स्कूल के पीछे रहने वाले बलवंत कुमार सिंह के कमरे से सोने का मंगलसूत्र, चेन, लॉकेट, एक जोड़ी बाली और चांदी के सिक्के चोरी हो गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई गई थी।
पीड़ित की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। बरामदगी के आधार पर मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
    1
    चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट
चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस कार्रवाई पर अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील सिंह की बाइट
जनपद देवरिया के थाना लार क्षेत्र के ग्राम चुरिया निवासी फौजी वीर बहादुर सिंह के प्रकरण में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी श्री सुनील सिंह ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रकरण की जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर पुलिस द्वारा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने मामले में निष्पक्ष जांच और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई किए जाने की बात कही।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.