ब्रेकिंग न्यूज़ जालौन ब्रेकिंग न्यूज़ | जालौन महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़ शिव विवाह संपन्न, भक्तिमय हुआ पूरा नगर जालौन। महाशिवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर नगर जालौन में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम, उत्साह और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। शिव भक्तों की भारी भीड़ के बीच निकली इस दिव्य बारात ने पूरे नगर को भक्तिमय वातावरण में सराबोर कर दिया। बारात का शुभारंभ मुरली मनोहर अस्पताल के पास बाजपेई मकान के निकट स्थित शिव मंदिर से हुआ। भगवान शिव की मनमोहक झांकी नंदी पर सवार दिखाई दी, वहीं माता पार्वती एवं शिवगणों की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे की धुन पर थिरकते शिवभक्त “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। शिव बारात छोटी माता मंदिर, छोटे बिजली घर, तहसील रोड स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली रोड, पेट्रोल पंप हनुमान मंदिर, देवनगर चौराहा और कांजी हाउस होते हुए बड़ी माता मंदिर पहुंची। यहां विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव एवं माता पार्वती का विवाह संपन्न कराया गया। शिव विवाह के इस पावन दृश्य के साक्षी बनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। नगर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक संगठनों एवं श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा कर बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, दीपक मित्तल, अभिनव सिंह राजावत, श्याम गुप्ता, धीरज साहू, पुष्पेंद्र यादव, दीपू पुरवार, योगेंद्र राठौर, बालवीर सोनी उरई, सरिता गुप्ता एवं उषा गुप्ता सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। यह आयोजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप जालौन एवं अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, भाईचारे और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

- *जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़* जालौन। महाशिवरात्रि महापर्व के अवसर पर नगर में भगवान शिव की भव्य बारात बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा भाव के साथ निकाली गई। बारात में भगवान शिव के गणों की आकर्षक झांकियों के साथ-साथ शिव-पार्वती की मनमोहक झांकी नंदी पर सवार होकर चल रही थी, जिसने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। बारात का शुभारंभ मुरली मनोहर अस्पताल के पास बाजपेई मकान के निकट स्थित शिव मंदिर से किया गया। इसके बाद बारात नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई आगे बढ़ी। यात्रा छोटी माता मंदिर, छोटे बिजली घर, तहसील रोड स्थित काली माता मंदिर, कोतवाली रोड, पेट्रोल पंप हनुमान जी मंदिर, देवनगर चौराहा, कांजी हाउस होते हुए तहसील रोड से सीधे बड़ी माता मंदिर पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ बारात का समापन किया गया। बारात के दौरान नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और सामाजिक संगठनों द्वारा बारात का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष शिव भक्त मौजूद रहे। श्रद्धालु डीजे की धुन पर नाचते-गाते हुए भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते नजर आए, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दीपक मित्तल, अभिनव सिंह राजावत, श्याम गुप्ता एवं दीपू पुरवार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यह आयोजन जय बाबा अमरनाथ बर्फानी ग्रुप जालौन तथा अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ। महाशिवरात्रि के इस भव्य आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था और सामाजिक एकता का संदेश दिया।1
- जालौन जनपद के नदीगांव थाना क्षेत्र स्थित कन्हरी नहर में डूबे 52 वर्षीय ग्रामीण हरदयाल बंशकार का शव करीब 74 घंटे बाद बरामद हो गया। गुरुवार सुबह शौच क्रिया के दौरान नहर से पानी भरते मिर्गी का दौरा आ जाने के कारण उनका पैर फिसलने से वह तेज बहाव में बह गए थे। घटना के बाद से ही पुलिस, एसडीआरएफ और स्थानीय गोताखोर लगातार तलाश में जुटे हुए थे। बताया गया कि कन्हरी गांव निवासी हरदयाल बंशकार पुत्र सुक्खे गुरुवार सुबह घर से निकले थे। इसी दौरान शौच क्रिया के लिए वह नहर से पानी भरने लगे थे, जिसके बाद उन्हें अचानक मिर्गी का दौरा पड़ गया1
- जालौन में पुरानी रंजिश को लेकर गनशॉट का मामला आया सामने, गनशॉट से आर्मी का रिटायर्ड जवान घायल!! दबंगों ने पुरानी रंजिश के चलते आर्मी के रिटायर्ड जवान को मारी गोली, बाइक सवार रिटायर्ड आर्मी जवान को गांव के ही दबंगों पर रंगबाजी को लेकर गोली मारने का आरोप, पेट में गोली लगने से रिटायर्ड आर्मी जवान गंभीर रूप से हुआ जख्मी, गंभीर हालत में राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में कराया गया भर्ती, मेडिकल कॉलेज में डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख हायर सेंटर किया रेफर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, जालौन के रेंढ़र थाना क्षेत्र के पजौनियां गांव की घटना!!1
- जनपद जालौन में दबंगई का कहर आर्मी के पूर्व जवान को मारी गोली1
- जालौन में आज महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान शिवशंकर भोलेनाथ की माता पार्वती के साथ भव्य बारात निकाली गई। श्रद्धा और उत्साह से ओत-प्रोत इस आयोजन में नगर के भारी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। भगवान शिव की यह शोभायात्रा छोटी माता मंदिर से प्रारंभ होकर झंडा चौराहा और सिटी कॉम्प्लेक्स के पास से होते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरी। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही और “जय भोलेनाथ” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। बारात में शामिल भक्तगण नृत्य-गान करते हुए आगे बढ़ते रहे। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय प्रशासन का भी पूरा सहयोग रहा, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान शिव से सुख-समृद्धि और नगर की खुशहाली की कामना की। जय भोलेनाथ! हर हर महादेव! पत्रकार शाक्य संदेश भारत दर्शन न्यूज़ डिस्ट्रिक ब्यूरो जालौन छत्रपाल सिंह (आर्यन राज)2
- Post by Sugirv Kushwha1
- महाशिवरात्रि पर्व पर जालौन जिले के विभिन्न स्थानों से धूमधाम से शिव बारात निकाली गई इसमें हजारों लोगों ने हिस्सा लिया और भगवान भोलेनाथ शिव के मंदिर जाकर उनका पूजन अर्चन किया देखें खास तस्वीरें4
- जालौन में महाशिवरात्रि पर निकली भव्य शिव बारात, गूंजा ‘हर हर महादेव’ महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर जालौन में भगवान शिव की भव्य शिव बारात बड़े ही धूमधाम, श्रद्धा और उल्लास के साथ निकाली गई। बारात की शुरुआत मोहल्ला कटरा वाजपेई स्थित मंदिर, सरकारी नलकूप के पास से हुई, जहां श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। शिव बारात नगर के प्रमुख मार्गों—छोटी माता, सब्जी मंडी, कांजी हाउस, काली माता मंदिर, झंडा बस स्टैंड और झंडा चौराहा—से होती हुई बड़ी माता प्रांगण पहुंची। पूरे मार्ग में भक्तों ने फूलों की वर्षा कर बारात का स्वागत किया। “हर हर महादेव” के जयघोष से समूचा नगर शिवमय हो उठा और वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। बड़ी माता प्रांगण में विधि-विधान के साथ भगवान शिव और माता पार्वती का पावन शिव विवाह संपन्न कराया गया। भजनों, ढोल-नगाड़ों और आकर्षक झांकियों ने कार्यक्रम की शोभा में चार चांद लगा दिए। श्रद्धालु देर रात तक भक्ति में लीन रहे। कार्यक्रम का आयोजन व्यापार मंडल जालौन टीम एवं समस्त भोले बाबा प्रेमियों द्वारा किया गया। आयोजन में नगर अध्यक्ष श्याम जी गुप्ता, पुष्पेंद्र यादव, दीपू गुप्ता, नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, हिंदू युवा वाहिनी जिला अध्यक्ष राजा सिंह सेंगर, बजरंग दल संयोजक अनुराग तिवारी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत चौकी प्रभारी मनीष तिवारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे। पूरे आयोजन ने नगर में धार्मिक आस्था, एकता और उल्लास का अद्भुत संदेश दिया।4
- जालौन में सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत, परिजनों ने न्याय की लगाई गुहार जालौन जिले के उरई कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियाँ छीन लीं। ग्राम रगोली के पास 9 फरवरी को हुई इस दुर्घटना में 32 वर्षीय युवक शिवकुमार की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह अपनी बाइक से जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही उरई कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घायल शिवकुमार को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। उन्होंने आरोप लगाया है कि हादसे के कई दिन बीत जाने के बाद भी कार चालक का कोई सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों ने पुलिस से आरोपी चालक को शीघ्र गिरफ्तार कर सख्त कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार कार चालक की तलाश में संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही है। वहीं, इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़कों पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग भी की है।1