Shuru
Apke Nagar Ki App…
दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज दतिया निवासी श्री विश्वजीत गुप्ता को (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। दतिया कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने आज दतिया निवासी श्री विश्वजीत गुप्ता को (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा में 67वीं रैंक प्राप्त करने पर बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उनके माता-पिता भी उपस्थित रहे। कलेक्टर ने कहा कि श्री विश्वजीत की यह उपलब्धि पूरे जिले के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी मेहनत और दृढ़ संकल्प से जिले के युवाओं को अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। कलेक्टर ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे प्रशासनिक सेवा में उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज और राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
Kamalkishor mahaur

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Adiya dantre 99816018601
- *श्री दीपक बघेल का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में हुआ है। उनके चयन से भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।*1
- भिंड के दीपक बघेल ने भिंड का मान देश और प्रदेश में बढ़ाया हैँ, उनका चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में हुआ है। उनके चयन से भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।1
- Post by Kshatr Pal shivhare1
- डबरा (ग्वालियर) मध्य प्रदेश ई रिक्शा चोरों को सिटी पुलिस ने किया गिरफ्तार , डबरा में लगातार अपराध बढ़ता ही जा रहा है पुलिस बदमाशों पर लगाम लगाने में ना काम दिख रही है , डबरा में लगातार बाइक चोरी , घरों में चोरी , करने वाला गिरोह लगातार सक्रिय है , जिसमें महिलाओं गिरोह भी सक्रिय है एवं बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर है ।1
- कालपी में गर्मी के बीच छाया घना कोहरा, सुबह वाहनों की रफ्तार हुई धीमी कालपी (जालौन) मंगलवार सुबह कालपी समेत आसपास के कई इलाकों में अचानक घना कोहरा छा गया, जिससे लोगों को हैरानी का सामना करना पड़ा। सुबह करीब 4 बजे से कोहरा छाना शुरू हुआ और देखते ही देखते पूरे इलाके में घना कोहरा फैल गया। मार्च के महीने में तेज गर्मी के बीच इस तरह का मौसम परिवर्तन लोगों के लिए काफी अप्रत्याशित रहा। घने कोहरे के कारण सुबह सड़कों पर चलने वाले वाहन चालकों को गाड़ियों की हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा, जिससे वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार कालपी में इस तरह का कोहरा पहले भी देखा गया है, लेकिन गर्मी के बीच अचानक इतनी घनी धुंध कम ही देखने को मिलती है। वर्तमान में क्षेत्र में अधिकतम तापमान लगभग 37 से 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19 से 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है। दिन में तेज धूप और गर्मी के कारण लोगों को मार्च में ही मई-जून जैसी गर्मी का एहसास हो रहा है। मंगलवार सुबह हुए इस मौसम परिवर्तन की खास बात यह रही कि कालपी के अलावा आसपास के कई कस्बों में भी कोहरे की हल्की परत दिखाई दी, जबकि कालपी कस्बे के लगभग 10 किलोमीटर के दायरे में कोहरा सबसे अधिक घना नजर आया।4
- आटा टोल टैक्स के पास तेज रफ्तार का कहर, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर जनपद जालौन के थाना आटा क्षेत्र में सोमवार रात करीब 9 बजे आटा टोल टैक्स से लगभग 150 मीटर पहले तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार नूर मोहम्मद पुत्र अंसारी निवासी राहिया का हाथ टूट गया और सिर बुरी तरह फट गया। टक्कर के बाद वह काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार राहगीरों ने हिम्मत दिखाते हुए घायल को सड़क से हटाकर किनारे पट्टी पर लिटाया और डायल 102 व 112 पर कई बार फोन किया, लेकिन समय पर मदद नहीं पहुंच सकी। इसी बीच UP92 AF 5279 नंबर की चार पहिया गाड़ी में सवार एक लड़की और उनके साथियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए घायल को अपनी गाड़ी से तुरंत राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि घायल नूर मोहम्मद आटा क्षेत्र से अपने घर राहिया जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक UP 92 Z 3426 को टक्कर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया। हादसे में बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, जिसे सड़क किनारे सुरक्षित रख दिया गया है। घटना की सूचना घायल के परिजनों को दे दी गई है, वहीं पुलिस मामले की जानकारी जुटाने में लगी हुई है।2
- Post by Adiya dantre 99816018601