Shuru
Apke Nagar Ki App…
*श्री दीपक बघेल का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में हुआ है। उनके चयन से भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।*
Dinesh soni
*श्री दीपक बघेल का चयन संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) 2025 में हुआ है। उनके चयन से भिण्ड जिले का नाम गौरवान्वित हुआ है।*
- Dinesh soniभिंड, भिंड, मध्य प्रदेश🙏5 hrs ago
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by कृष्ण कांत शर्मा1
- Post by PK Crime Story1
- जसवंतनगर के मोहल्ला लुधपुरा में स्थित पानी की टंकी का ट्यूबवेल खराब हो गया है। रविवार रात से ट्यूबवेल में खराबी आने के कारण पूरे क्षेत्र में पानी की आपूर्ति ठप हो गई है, जिससे स्थानीय निवासियों को गंभीर परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर पालिका द्वारा ट्यूबवेल की मरम्मत का कार्य सोमवार सुबह शुरू किया गया। हालांकि, काम की धीमी गति के कारण लोगों में असंतोष देखा जा रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्यूबवेल से कुल 13 पाइप निकाले जाने हैं, जिनमें से सोमवार शाम तक केवल 5 पाइप ही निकाले जा सके थे। मोटर पंप की मरम्मत का कार्य मंगलवार को शुरू होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पानी की आपूर्ति बंद होने से उनके घरों के दैनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। उन्हें पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से जल्द से जल्द ट्यूबवेल ठीक कराकर पानी की सप्लाई बहाल करने की मांग की है, ताकि उन्हें राहत मिल सके। इस संबंध में सुपरवाइजर विनय कुमार सागर ने बताया कि रविवार को छुट्टी होने के कारण मरम्मत कार्य सोमवार से शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि संभवतः मोटर खराब हो गई है, जिसे बाहर निकालने के बाद मंगलवार को मोटर की मरम्मत का कार्य शुरू होगा। मरम्मत पूरी होने और पाइपों को फिर से फिट करने के बाद, संभवतः मंगलवार शाम तक पानी की आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।1
- Post by Rohit Kumar1
- पिढौरा गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन: लवकुश पहलवान ने राजा पहलवान को पटखनी देकर जीती कुश्ती लवकुश पहलवान ने राजा पहलवान को पटखनी देकर जीती कुश्ती| कुश्ती दंगल का आयोजन। पिढौराक्षेत्र के पिढौरा गांव में *कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। इसमें दूर-दराज और स्थानीय क्षेत्र के पहलवानों ने अपनी मल्ल* विद्या का प्रदर्शन किया।3
- इटावा के महेवा ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेंहदीपुर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में छात्रों से झाड़ू लगवाने का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। ग्रामीणों ने प्रधानाध्यापक अम्बरीश कुमार पर विद्यार्थियों से विद्यालय परिसर में साफ-सफाई करवाने का आरोप लगाया है। इस मामले में एबीएसए महेवा उदयराज सिंह ने प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी किया है और विभागीय कार्रवाई की बात कही है। घटना सोमवार की है। विद्यालय परिसर में विद्यार्थी पढ़ाई के बजाय साफ-सफाई करते दिखाई दिए। प्रधानाध्यापक पर विशेष रूप से छात्रा दीक्षा से यह काम करवाने का आरोप है। बच्चों से झाड़ू लगवाते हुए वीडियो और तस्वीरें भी सामने आई हैं। जिसके बाद अभिभावकों ने इस पर चिंता जताई है। शिक्षा विभाग से कार्रवाई की मांग ग्रामीणों और अभिभावकों ने इस घटना पर नाराजगी व्यक्त की है। अभिभावकों मुनेश सिंह, बिश्राम सिंह और विमल कुमार ने कहा कि स्कूल शिक्षा का केंद्र है। हम अपने बच्चों को स्कूल में पढ़ने के लिए भेजते हैं। अगर वहां जाकर बच्चे पढ़ाई के बजाए कक्षा की सफाई कराई जा रही है तो यह नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने शिक्षा विभाग से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।1
- रिशेंद्र सिंह राजावत जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सवर्ण आर्मी भिण्ड ने यूजीसी को लेकर दिया बयान कहा इस उंगली में बहुत ताकत है किसी को उठा सकते हैं तो गिरा भी सकते हैं किसी को बना सकते हैं तो मिटा भी सकते हैं1
- जसवंतनगर:उपाध्याय श्री 108 मेडिटेशन गुरु विहसंत सागर जी महाराज दो पीछी सहित का सोमवार को सैमरा से विहार करते हुए जसवंतनगर में भव्य मंगल प्रवेश हुआ। गुरुदेव की मंगलमय अगवानी के लिए जैन समाज के श्रद्धालु बड़ी संख्या में सैमरा पहुंचे और विहार कराते हुए ढोल-नगाड़ों के साथ उन्हें नगर में लाया गया। गौरतलब है कि विगत 1 मार्च को गुरुदेव आगरा से विहार करते हुए जैतपुरा क्षेत्र उदी मोड़, इटावा के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। जैतपुरा में 15 मार्च को प्रस्तावित विहंसत सागर तीर्थधाम के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचने के लिए उनका पद विहार जारी है। इसी क्रम में सोमवार को वे जसवंतनगर पहुंचे। नगर पहुंचने पर जैन समाज के श्रद्धालुओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ नृत्य करते हुए, पाद प्रक्षालन और आरती कर गुरुदेव की भव्य अगवानी की। इसके पश्चात श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में गुरुदेव के मंगलमय प्रवचन आयोजित हुए। प्रवचन में उपाध्याय श्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में अधिकांश रिश्ते स्वार्थ से जुड़े हुए हैं, लेकिन मुनिराज बिना किसी स्वार्थ के समाज को धर्ममय जीवन जीने की शिक्षा देते हैं। उन्होंने कहा कि भगवान के दर्शन करते समय अपनी आत्मा का दर्शन करना चाहिए, क्योंकि मानव जीवन बहुत अल्प समय के लिए मिला है। इसलिए दूसरों की कमियों को देखने के बजाय अपने आत्मकल्याण में समय लगाना चाहिए। उन्होंने आगे कहा कि धर्म करने से संकट नहीं आते, बल्कि यह जीवन की परीक्षा होती है। भगवान की भक्ति और गुरु मार्ग पर चलने से साधक समता और शील को धारण करता है। निग्रन्थ साधु समता के प्रतीक होते हैं, वे शत्रुता नहीं बल्कि आत्मशुद्धि का संदेश देते हैं। यही कारण है कि समाज दूर-दूर से मुनिराजों को अपने नगर में आमंत्रित कर समता का पाठ सीखता है। इस अवसर पर जैतपुरा तीर्थ के लिए जसवंतनगर के 11 श्रेष्ठ दाताओं ने शिला राशि अर्पित की। कार्यक्रम में जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं गुरु भक्त उपस्थित रहे और सभी ने धर्म लाभ प्राप्त किया।1
- Post by Rohit Kumar4