logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 210 विद्यार्थियों का 27 अप्रैल को जिला स्तर पर होगा सम्मान* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग एवं रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी के सौजन्य से आयोजित यह तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले 10 प्रधानाचार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए भोजन, अल्पाहार, पेयजल, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलती है। बैठक में शिक्षा विभाग से एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना सहित सोसायटी के सचिव कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. अतुल जैन उपस्थित रहे।

7 hrs ago
user_Rakesh Agarwal
Rakesh Agarwal
पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
7 hrs ago
02db410c-121d-4a2c-8aa7-d3529499ae81

*बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 210 विद्यार्थियों का 27 अप्रैल को जिला स्तर पर होगा सम्मान* *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह के भव्य आयोजन की तैयारियों को लेकर सोमवार को शिक्षा विभाग एवं रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी की एक संयुक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं जिम्मेदारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में यह निर्णय लिया गया कि राजकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 10 एवं 12 की बोर्ड परीक्षाओं में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले लगभग 210 मेधावी विद्यार्थियों को जिला कलेक्टर द्वारा मेडल एवं ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। रणथंभोर हेरीटेज सोसायटी के सौजन्य से आयोजित यह तृतीय जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान समारोह 27 अप्रैल को प्रातः 10 बजे जिला मुख्यालय स्थित उत्सव मैरिज गार्डन में भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। समारोह के दौरान शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले तथा बेहतर परीक्षा परिणाम देने वाले 10 प्रधानाचार्यों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया जाएगा। बैठक में आयोजन को सफल एवं प्रभावी बनाने के लिए भोजन, अल्पाहार, पेयजल, मंच व्यवस्था, सांस्कृतिक कार्यक्रम, अतिथि स्वागत एवं अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर उपस्थित सदस्यों ने कहा कि इस प्रकार के सम्मान समारोह विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित करने, उन्हें प्रोत्साहित करने तथा शिक्षा के प्रति सकारात्मक माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इससे विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य के प्रति और अधिक प्रेरणा मिलती है। बैठक में शिक्षा विभाग से एडीपीसी दिनेश कुमार गुप्ता, कार्यक्रम अधिकारी हेमराज मीना सहित सोसायटी के सचिव कैलाश चंद जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश खंडेलवाल, डॉ. मनीष शर्मा एवं डॉ. अतुल जैन उपस्थित रहे।

More news from Rajasthan and nearby areas
  • सवाई माधोपुर मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से रणथंभौर पहुंचा चीता KP-2 अब रिहायशी इलाके में कल देखा गया था। खण्डार वन क्षेत्र में। चीते की खबर सुनकर आबादी क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।सवाईमाधोपुर की श्याम वाटिका इलाके के एक खेत में चीता kp 2 छिपा हुआ है। जिसे आज शाम हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर क्षेत्र से श्याम वाटिका क्षेत्र में देखा गया। रणथंभौर वन क्षेत्र में चीता KP-2 ने एक बकरी का शिकार किया था । इस दौरान DFO मानस सिंह सहित रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम मौके पर मॉनिटरिंग कर रही है।वही चीता के रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई ।, गौरतलब है कि 3 दिन पहले कूनो से निकलकर चीता KP-2 रणथंभौर में पहुंचा था। फिलहाल रणथंभौर नेशनल पार्क वन विभाग की टीम लगातार चीते की मॉनीटरिंग कर रही है। जल्दी ट्रेंकुलाइज कर वापस कुनो में शिफ्ट करने की अधिकारियों में चर्चा है।
    1
    सवाई माधोपुर मध्यप्रदेश के कुनो नेशनल पार्क से रणथंभौर पहुंचा चीता KP-2 अब  रिहायशी इलाके में कल देखा गया था। खण्डार वन क्षेत्र में। चीते की खबर सुनकर आबादी क्षेत्र में भय का माहौल बन गया।सवाईमाधोपुर की श्याम वाटिका इलाके के एक खेत में  चीता kp 2 छिपा हुआ है। जिसे आज शाम  हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी और जीनापुर क्षेत्र से   श्याम वाटिका क्षेत्र में देखा गया। रणथंभौर वन क्षेत्र में चीता KP-2 ने एक बकरी का शिकार किया था । 
इस दौरान DFO मानस सिंह सहित रणथंभौर और कूनो नेशनल पार्क की टीम मौके पर मॉनिटरिंग कर रही है।वही चीता के रेस्क्यू के लिए कूनो नेशनल पार्क के उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई ।, गौरतलब है कि 3 दिन पहले कूनो से निकलकर  चीता KP-2 रणथंभौर में पहुंचा था।
फिलहाल रणथंभौर नेशनल पार्क वन विभाग की टीम लगातार चीते की मॉनीटरिंग कर रही है।  जल्दी ट्रेंकुलाइज कर वापस कुनो में शिफ्ट करने की अधिकारियों में चर्चा है।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    2 hrs ago
  • ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.
    3
    ,,,ye bijli vibgah ki laprvahi se hua he ,,,khet me Transformer ka pool laga hua he hai poal pr se tin tin connection diye huve he ,,,,vo bi single pool pr se to ,ab tak esa tin bar ho chuka he ,,iski complaint me Mr. kanaram parjapat khandr jayan ko tin bar de chuka hu pr unki taraf se koi positive response nhi he ,,,,to ap log support kijiye or mre help kijiye.
    user_NAVAL KISHOR TEPAN
    NAVAL KISHOR TEPAN
    खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया, तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे, प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया, फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,
    3
    प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया (माथुर वैश्य समाज) राजस्थान का शाखा सभा टोंक का दौरा 
अखिल भारतीय माथुर वैश्य महासभा की मंडलीय परिषद् राजस्थान की टोंक शाखा सभा के आग्रह पर प्रथम मंडलीय परिषद् राजस्थान की मीटिंग का आयोजन दिनांक 19/04/2026 को कनक वाटिका टोंक में आयोजित की गई, जिसमें मुख्य अतिथि राजस्थान माथुर वैश्य समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल जी मथुरिया थे, उनके साथ प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश प्रसाद मथुरिया, पूर्व उद्योग अधिकारी श्री शिवचरण जी मथुरिया, प्रदेश मंत्री श्री रमेश जी मथुरिया, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री नारायण प्रसाद मथुरिया, प्रदेश उपाध्यक्ष श्री सुनील जी गुप्ता,प्रदेश असहायता सहयोग प्रभारी श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया,  तलावड़ा शाखा सभा से श्री हनुमान प्रसाद मथुरिया  पंचायत समिति सदस्य,शाखा सभा अध्यक्ष टोंक हरिओम गुप्ता, दर्पण प्रभारी श्री विनोद जी झोपड़ियां, सह कोषाध्यक्ष श्री मुकुट जी झोपड़ियां, मीडिया प्रभारी महेश कुमार मथुरिया व राजस्थान की सभी शाखा सभाओ जैसे  कोटा, जयपुर, अलवर, भरतपुर, खंडार, तलावड़ा, बहरावंडा कला, सवाईमाधोपुर, गंगापुर, से आने वाले प्रतिनिधि व टोंक के सभी माथुर वैश्य समाज की महिलाएं व पुरुष उपस्थित रहे,
प्रदेश कार्यकारिणी के संरक्षक श्री जगदीश जी मथुरिया ने समाज में फैली कुरीतियों को मिटाने के लिए सभी सामाजिक बंधुओं से सहयोग की अपील की, व प्रदेश अध्यक्ष श्री शिवदयाल मथुरिया ने प्रदेश की सभी शाखा सभाओ को नियमित बैठक कर सभी को सक्रिय रहकर मानव हित के कार्य जैसे ब्लड डोनेशन व वृक्षारोपण जैसे कार्य व समाज में असहाय व्यक्तियों की हर संभव मदद करने का महासभा व प्रदेश कार्यकारिणी से सहयोग करने का आश्वासन दिया,
फिर शाखा सभा टोंक द्वारा मीटिंग समाप्ति पर धन्यवाद ज्ञापित किया गया,
    user_बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    बृजेश त्रिवेदी खण्डार
    Local News Reporter खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    6 hrs ago
  • Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    1
    Post by राजू काँकोरिया खण्डार
    user_राजू काँकोरिया खण्डार
    राजू काँकोरिया खण्डार
    Contractor खंडर, सवाई माधोपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • उनियारा, उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी। 35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।
    4
    उनियारा,
उपखंड क्षेत्र का में महमूद नगर गांव जहां के किसान ने ढाई बीघा जमीन में खरबूजे की फसल पैदा कर 3 महीने में 7 से 8 लाख रुपए कमा लेते हैं। वह प्रतिदिन उनियारा सब्जी मंडी में 40 थेलिया में खरबूजे लेकर आते हैं जिनसे लगभग 10 से ₹12000 हजार प्रतिदिन घर लेकर जाते हैं। खरबूजे की मिठास ऐसी है कि जिसने खाया एक बार उसका जी ललचाया हर बार। रमेश बताते हैं कि वह मिर्ची काचरा वह अन्य फसल भी करते हैं। उनको यह लक कहीं देख कर लगी इसके बाद में उन्होंने अपने खेत पर भी खरबूजे मिर्ची सहित अन्य फसल सब्जियां पैदा करनी शुरू करी।   35% 40% की लागत में वह इनको तैयार कर लेते हैं और उनियारा सब्जी मंडी में प्रतिदिन खरबूजे बेचने आते हैं और लोग उनका इंतजार करते रहते हैं। जिसने भी खरबूजा  खाया वह हर बार उसी का खरबूजे खाने को मजबूत होता है।
    user_Sandeep Gupta
    Sandeep Gupta
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    9 hrs ago
  • Post by Noshad ahmad qureshi
    1
    Post by Noshad ahmad qureshi
    user_Noshad ahmad qureshi
    Noshad ahmad qureshi
    INDIA News 28 M.P. Sheopur श्योपुर, श्योपुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पोकरण में भीषण गर्मी से तीन वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    1
    पोकरण में भीषण गर्मी से तीन वाहनों में लगी आग, मची अफरा-तफरी,#rajasthan #jaiselmer #pokarannews
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालयी व्यवस्थाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने वर्तमान नवीन सत्र में प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश प्रदान किए। जिला कलक्टर ने पोषण ट्रैकर एवं पीसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण में प्रगति लाने, ई-केवाईसी एवं आधार फेस मिलान सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री न्यूट्री किट योजना के तहत गर्भवति महिलाओं को अंतिम पांच माह के लिए अतिरिक्त पोषण हेतु किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर, कक्षा-कक्ष गतिविधियों एवं सहगामी गतिविधियों की नियमित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाए तथा घर पर अध्ययन के प्रति भी उन्हें प्रेरित किया जाए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए। उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अप्रारम्भ कार्यो का शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही समसा के अंतर्गत भविष्य की उड़ान नवाचार अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पैरामीटर पर संतुलित प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में जिले का प्रदर्शन कमजोर है, उनमें विशेष प्रयास किए जाएं। सभी सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में पीएमश्री विद्यालय, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय भवन मरम्मत, एसडीआरएफ कार्य, साक्षरता अभियान एवं मिड-डे मील योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पालनहार योजना के तहत वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पट्टा विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित उपखंड अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक देवी लाल मीना, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना सहित समस्त सीबीईओ, सीडीपीओ, पीओ उपस्थित रहे।
    1
    *सवाई माधोपुर, 20 अप्रैल।* जिला निष्पादन समिति एवं मिड-डे मील की समीक्षा बैठक सोमवार को जिला कलक्टर काना राम की अध्यक्षता में जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में जिले की शैक्षिक गतिविधियों, विद्यालयी व्यवस्थाओं तथा महिला एवं बाल विकास विभाग की योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने वर्तमान नवीन सत्र में प्रवेशोत्सव के तहत नामांकन वृद्धि पर विशेष ध्यान देने, ड्रॉपआउट एवं अनामांकित बच्चों को पुनः विद्यालय से जोड़ने निर्देश दिए। उन्होंने सभी संस्था प्रधानों को राजकीय विद्यालयों में परीक्षा परिणाम सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत विद्यालयों में बच्चों की स्वास्थ्य जांच करवाने के निर्देश प्रदान किए।
जिला कलक्टर ने पोषण ट्रैकर एवं पीसीटीएस पोर्टल पर गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीकरण में प्रगति लाने, ई-केवाईसी एवं आधार फेस मिलान सुनिश्चित करने तथा कुपोषित बच्चों की स्थिति में सुधार के लिए प्रभावी प्रयास करने के निर्देश दिए। उन्होंने मुख्यमंत्री न्यूट्री किट योजना के तहत गर्भवति महिलाओं को अंतिम पांच माह के लिए अतिरिक्त पोषण हेतु किट उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के समग्र विकास के लिए अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाए। विद्यालयों में बच्चों के सीखने के स्तर, कक्षा-कक्ष गतिविधियों एवं सहगामी गतिविधियों की नियमित जानकारी अभिभावकों तक पहुंचाई जाए तथा घर पर अध्ययन के प्रति भी उन्हें प्रेरित किया जाए। उन्होंने लाडो प्रोत्साहन योजना के तहत पात्र बालिकाओं को लाभ प्रदान करने के निर्देश संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।
उन्होंने बजट घोषणाओं के तहत स्वीकृत नवीन आंगनबाड़ी केन्द्रों में बच्चों की संख्या बढ़ाने, आदर्श आंगनबाड़ी केन्द्रों पर अप्रारम्भ कार्यो का शीघ्र प्रारम्भ करवाने के निर्देश प्रदान किए। उन्होंने आंगनवाड़ी केंद्रों के नियमित संचालन, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा साप्ताहिक रिपोर्ट भिजवाने के निर्देश दिए। साथ ही समसा के अंतर्गत भविष्य की उड़ान नवाचार अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों की सतत निगरानी पर बल दिया। उन्होंने शिक्षा रैंकिंग में सुधार के लिए सभी पैरामीटर पर संतुलित प्रगति लाने के निर्देश देते हुए कहा कि जिन क्षेत्रों में जिले का प्रदर्शन कमजोर है, उनमें विशेष प्रयास किए जाएं। सभी सीबीईओ को अपने-अपने ब्लॉक स्तर पर विद्यालयों की सतत मॉनिटरिंग करने तथा प्रधानाचार्यों के साथ समन्वय स्थापित कर परिणामोन्मुख कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। 
बैठक में पीएमश्री विद्यालय, व्यावसायिक शिक्षा, विद्यालय भवन मरम्मत, एसडीआरएफ कार्य, साक्षरता अभियान एवं मिड-डे मील योजनाओं की भी समीक्षा की। महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान उप निदेशक प्रियंका शर्मा ने विभागीय योजनाओं की जानकारी साझा की। 
जिला कलक्टर ने शिक्षा विभाग को निर्देशित किया कि पालनहार योजना के तहत वंचित बच्चों की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ा जाए। उन्होंने विद्यालयों में विद्युत एवं पेयजल कनेक्शन की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा पट्टा विहीन विद्यालयों की सूची तैयार कर संबंधित उपखंड अधिकारियों को उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक हरकेश लाल मीना, जिला शिक्षा अधिकारी प्रारम्भिक देवी लाल मीना, एडीपीसी दिनेश गुप्ता, सीएमएचओ डॉ. अनिल कुमार जैमिनी, जिला रसद अधिकारी रामभजन मीना सहित समस्त सीबीईओ, सीडीपीओ, पीओ उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.