logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दूनी में होटल महाराजा (बेन्कट हॉल) का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल को दूनी (टोंक) में होटल महाराजा (बेन्कट हॉल) का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल 2026 को होगा। यह होटल आपके सभी प्रकार के समारोहों के लिए एक आदर्श स्थान है, जिसमें शादी-विवाह, बर्थ-डे पार्टी, और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आदि किए जा सकते हैं। होटल महाराजा में आपको AC रूम, मैरिज हॉल, पार्किंग सुविधा समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे अनुभवी स्टाफ आपकी हर जरूरत का ध्यान रखेंगे, ताकि आपका समारोह यादगार बन सके। अगर आप अपने समारोह को भव्य और यादगार बनाना चाहते हैं, तो होटल महाराजा आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। दूनी में होटल महाराजा शनि महाराज के मन्दिर के पास, दुर्गापुरा रोड़ पर स्थित है। बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए, आप मो. नं. 9257321689, 7800040816 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

3 hrs ago
user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
3 hrs ago

दूनी में होटल महाराजा (बेन्कट हॉल) का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल को दूनी (टोंक) में होटल महाराजा (बेन्कट हॉल) का भव्य शुभारंभ 24 अप्रैल 2026 को होगा। यह होटल आपके सभी प्रकार के समारोहों के लिए एक आदर्श स्थान है, जिसमें शादी-विवाह, बर्थ-डे पार्टी, और अन्य सामाजिक कार्यक्रम आदि किए जा सकते हैं। होटल महाराजा में आपको AC रूम, मैरिज हॉल, पार्किंग सुविधा समेत सभी प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध हैं। हमारे अनुभवी स्टाफ आपकी हर जरूरत का ध्यान रखेंगे, ताकि आपका समारोह यादगार बन सके। अगर आप अपने समारोह को भव्य और यादगार बनाना चाहते हैं, तो होटल महाराजा आपके लिए एक आदर्श विकल्प है। दूनी में होटल महाराजा शनि महाराज के मन्दिर के पास, दुर्गापुरा रोड़ पर स्थित है। बुकिंग एवं अन्य जानकारी के लिए, आप मो. नं. 9257321689, 7800040816 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा उप समादेता (Dy. Commandant) गृह रक्षा विभाग भर्ती 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। आयोग के अनुसार 11 जनवरी 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 255 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक काउंसलिंग आयोजित की गई थी, जिसमें 180 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। आयोग ने इन सभी अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर लें। इसके बाद आवेदन पत्र की दो प्रतियां पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक शैक्षणिक, प्रशिक्षण, सेवा संबंधित दस्तावेज, पीपीओ, जाति, मूल निवास सहित अन्य प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें। सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना अनिवार्य है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके पश्चात किसी भी प्रकार का मौका नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
    2
    दूनी/टोंक (हरि शंकर माली)। राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा उप समादेता (Dy. Commandant) गृह रक्षा विभाग भर्ती 2025 के तहत एक महत्वपूर्ण प्रेस विज्ञप्ति जारी की गई है। आयोग के अनुसार 11 जनवरी 2026 को आयोजित लिखित परीक्षा में शामिल 255 अभ्यर्थियों की पात्रता जांच के लिए 15 अप्रैल से 20 अप्रैल 2026 तक काउंसलिंग आयोजित की गई थी, जिसमें 180 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे।
आयोग ने इन सभी अनुपस्थित अभ्यर्थियों को अंतिम अवसर प्रदान करते हुए निर्देशित किया है कि वे आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र एवं आवश्यक दिशा-निर्देश डाउनलोड कर लें। इसके बाद आवेदन पत्र की दो प्रतियां पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक शैक्षणिक, प्रशिक्षण, सेवा संबंधित दस्तावेज, पीपीओ, जाति, मूल निवास सहित अन्य प्रमाण-पत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करें।
सभी अभ्यर्थियों को अपने समस्त मूल दस्तावेजों के साथ 24 अप्रैल 2026 को प्रातः 9:30 बजे राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से काउंसलिंग हेतु उपस्थित होना अनिवार्य है।
आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह अंतिम अवसर है, इसके पश्चात किसी भी प्रकार का मौका नहीं दिया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी स्वयं अभ्यर्थी की होगी।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    1 hr ago
  • मेहगांव में भव्य धार्मिक महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद,#madhyapradesh #bhindnews #latestup.
    1
    मेहगांव में भव्य धार्मिक महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं की उम्मीद,#madhyapradesh #bhindnews #latestup.
    user_Etv9 national news
    Etv9 national news
    News Anchor नैनवा, बूंदी, राजस्थान•
    8 min ago
  • शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया। करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।
    1
    शहर के घंटाघर इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक इलेक्ट्रिक गोदाम में भीषण आग लग गई। घटना एसएमबी भोजनालय के ऊपर स्थित फर्स्ट फ्लोर की है, जहां जैन इलेक्ट्रिकल्स फर्म का गोदाम बताया जा रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक गोदाम से अचानक धुआं और आग की तेज लपटें उठती दिखाई दीं, जिसके बाद तुरंत दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही फायर इंचार्ज शैतान मीणा अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया।
हालात की गंभीरता को देखते हुए तीन फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पानी के टैंकर लगाए गए। यहां तक कि निवाई नगर पालिका से भी अतिरिक्त फायर ब्रिगेड बुलानी पड़ी। मौके पर डीवाईएसपी मृत्युंजय मिश्रा और कोतवाली थाना पुलिस के एसएचओ भंवरलाल वैष्णव भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे और पूरे क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया।
करीब 5 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल टीम आग पर काबू पाने में सफल रही। हालांकि इस भीषण आग ने गोदाम को पूरी तरह से नुकसान पहुंचाया है। गोदाम के कमरों की पट्टियां टूट गईं और अंदर रखा सामान जलकर खाक हो गया।
प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। वहीं, दुकान मालिक दिनेश जैन का कहना है कि उन्हें आग की सूचना पड़ोसी दुकानदार से मिली। इस हादसे में करीब 50 से 60 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है।
घटना के दौरान धुएं का गुबार और आग की ऊंची लपटें देखकर मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। वहीं कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने दमकल के मौके पर पहुंचने में देरी के आरोप भी लगाए हैं।
    user_ब्रिजेश परिड़वाल
    ब्रिजेश परिड़वाल
    Local News Reporter टोंक, टोंक, राजस्थान•
    4 hrs ago
  • टोंक घंटाघर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग
    1
    टोंक घंटाघर के पास रेस्टोरेंट में लगी भीषण आग
    user_Asha kishan gurjar
    Asha kishan gurjar
    Local News Reporter Tonk, Rajasthan•
    9 hrs ago
  • उनियारा. उपखण्ड के ककोड सेक्टर मुख्यालय पर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे पोषण सप्ताह के अंतर्गत पोषण मेले का आयोजन किया गया.
    2
    उनियारा. उपखण्ड के ककोड सेक्टर मुख्यालय पर राज्य सरकार द्वारा चलाये जा रहे पोषण सप्ताह के अंतर्गत पोषण मेले का आयोजन किया गया.
    user_Anand Sharma
    Anand Sharma
    उनियारा, टोंक, राजस्थान•
    22 min ago
  • *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे। जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े। *कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया। जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें। बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    *सवाई माधोपुर, 21 अप्रैल।* जिला कलक्टर काना राम ने नए विŸा वर्ष 2026-27 के दौरान सभी विकास कार्यक्रमों एवं कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के लिए समयसीमा निर्धारित कर लक्ष्य प्राप्ति की योजनाएं बनाने और उन्हें मिशन के तहत लागू करने के निर्देश दिए है। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि वे छोटी-छोटी अवधि के लिए लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करते हुए ऐसे प्रयास करें कि राज्य स्तर के रैंकिंग के पैमानों पर सवाई माधोपुर जिला अग्रणी रहे।
जिला कलक्टर मंगलवार को 20 सूत्रीय कार्यक्रम तथा फ्लैगशिप योजनाओं की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने अधिकारियों के साथ योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विस्तार से चर्चा की। काना राम ने राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत अधिक से अधिक पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इसके क्रियान्वयन में लगातार सुधार की आवश्यकता है। सभी खण्ड विकास अधिकारी और शहरी निकायों के आयुक्त लंबित आवेदनों का समयबद्ध निस्तारण कर पात्र लोगों को खाद्य सुरक्षा योजना से जोडं़े।
*कार्यों में लापरवाही करने वाले अधिकारियों पर कार्यवाही होगी :* - जिला कलक्टर ने कहा कि ऊर्जा विभाग की कुसुम योजना सहित अन्य योजनाओं में बीते विŸा वर्ष में बेहतर कार्य हुआ है। हमें अपनी रैंकिंग में और सुधार करना है जिसके लिए प्रक्रियाधीन प्रोजेक्ट को समय पर पूरा किया जाना चाहिए। उन्होंने लक्ष्यों के अनुरूप कार्य नहीं करने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राजीविका के तहत फील्ड में लगे कार्मिकों को लम्बे समय से भुगतान नहीं करने पर ब्लॉक तथा जिला स्तर के उत्तरदायी अधिकारियों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने पीएम आवास योजना शहरी के क्रियान्वयन में लापरवाही करने वाले प्रभारी अधिकारी पर कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए।
काना राम ने कहा कि जिन योजनाओं के लिए राज्य सरकार के स्तर पर विभागीय मुख्यालयों की ओर से लक्ष्य निर्धारित नहीं किए गए हैं, उनमें भी पूर्व तैयारी की जाए तथा संभव हो तो टॉयलेट निर्माण जैसे कार्यो को अभी से शुरू कर दिया जाए। उन्होंने किसानों के लिए नये फार्म पॉन्ड की स्वीकृति तुरन्त जारी करने और निर्माण कार्यो को 30 जून तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि इस वर्ष जिले में 30 नए अटल ज्ञान केन्द्र बनाए जाने हैं। कलक्टर ने इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
जिला कलक्टर ने अधिकारियों से कहा कि बीते समय में नई ग्राम पंचायतों का गठन हुआ है, ऐसे में इस विŸा वर्ष के दौरान सभी योजनाओं के लक्ष्य 262 ग्राम पंचायतों के आधार पर निर्धारित किए जाए। उन्होंने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि पात्र लोगों तक सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पहुंच सके। उन्होंने विश्वकर्मा योजना का अधिक से अधिक युवाओं को लाभ दिलाने के निर्देश दिए। इसके लिए युवाओं को आवेदन के समय सही परामर्श देने, आवेदन पत्रों की प्रभावी समीक्षा करने और ऋण भुगतान के समय बैंक के साथ बेहतर समन्वय का सुझाव दिया। उन्होंने महिला स्वयं सहायता समूहों को रिवॉलविंग फण्ड उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।
जिला कलक्टर ने लाडो प्रोत्साहन योजना में जिले की लगातार अच्छी प्रगति और राज्य स्तर पर प्रथम स्थान पर संतोष जाहिर किया। साथ ही, योजना से जुड़े अधिकारियों को इसके दूसरी और तीसरी किस्तों के भुगतान की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी संबंधित विभाग आगामी हरियालो राजस्थान अभियान के लिए अपने लक्ष्य, पौधारोपण के लिए स्थान और पौधों की संख्या तथा प्रभारी अधिकारी का विवरण वन विभाग के साथ साझा करें।
बैठक में जल जीवन मिशन एवं अमृत योजना के तहत जल कनेक्शनों देने के लिए आगामी 3 माह की योजना तैयार करने, पंच गौरव और प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में प्रगति लाने तथा स्वामित्व योजना के तहत पट्टे जारी करने में आने वाली बाधाओं को दूर कर पात्र व्यक्तियों को लाभान्वित करने के निर्देश दिए।
बैठक में अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलेन्द्र सिंह, अधीक्षण अभियंता पीएचईडी बी.एस. मीना सहित संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Rakesh Agarwal
    Rakesh Agarwal
    पत्रकारिता Sawai Madhopur, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 3
    1
    लबान क्षेत्र में माखिदा रॉड पर ओवरलोड वाहन की टक्कर से बिजली का पोल टूटा, बड़ा हादसा टला,बाइक सवार को लगी चोट 3
    user_Nitin Babar Journalist
    Nitin Babar Journalist
    Local News Reporter केशोरायपाटन, बूंदी, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दीः दूनी। घाड़ में अष्टम पोषण पखवाड़ा संपन्न, महिलाओं को किया जागरूक, CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दी।
    1
    CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दीः
दूनी। घाड़ में अष्टम पोषण पखवाड़ा संपन्न, महिलाओं को किया जागरूक, CLF कमल राजीविका ने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी दी।
    user_आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    आपणी दूनी@आवाज आपकी , हिम्मत स
    Reporter दूनी, टोंक, राजस्थान•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.